भारत में कुल कितने प्रसिद्ध नदियां हैं? - bhaarat mein kul kitane prasiddh nadiyaan hain?

          • भारत में कुल कितनी नदियां बहती हैं | भारत की नदियों की सूची | भारत की प्रमुख नदियों की सूची | भारत की प्रमुख नदियां और उनके उद्गम स्थल | भारत मे कुल कितनी नदियां है
  • भारत में कुल कितनी नदियां बहती हैं | Bharat Me Kul Kitni Nadiyan Bahti Hai
        • भारत मे नदियों के निकलने (उद्गम) के आधार पर चार मुख्यतः वर्गों मे विभाजित किया गया हैं —
    • भारत के नदियों का उद्गम स्थल और अंतिम प्रवाह स्थल – Indian river open point and ending point in one chart
        • निष्कर्ष

भारत में कुल कितनी नदियां बहती हैं | भारत की नदियों की सूची | भारत की प्रमुख नदियों की सूची | भारत की प्रमुख नदियां और उनके उद्गम स्थल | भारत मे कुल कितनी नदियां है

भारत एक नदी प्रधान देश हैं, नदियां हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इससे भारत देश कि आर्थिक और व्यापारिक मदद होती है। प्राचीन समय से ही नदियां हमारे लिए महत्वपूर्ण रही हैं, नदियों का उल्लेख हमारे पुराणों और ग्रंथों मे भी देखने को मिलता हैं।

और सबसे खास बात ये हैं, अभी तक हमने इतिहास मे जीतने भी सभ्यता के बारे मे पढ़ा हैं, ये सब भी किसी न किसी नदियों के किनारे पर ही जन्म लेती दिखाई दी हैं। ऐसे मे हमारा नाता, या यूं कहे तो पूरी धरती का नाता नदियों से प्राचीन समय से हैं। ये नदियां जहां भी बहती हैं। वहाँ कि धरती को हरी भरी किये रहती हैं।

भारत में कुल कितनी नदियां बहती हैं | Bharat Me Kul Kitni Nadiyan Bahti Hai

भारत मे छोटी व बड़ी नदी मिलाकर कुल 233 मुख्य नदियां (Nadiyan) बहती हैं, इसमें गंगा नदी भारत कि सबसे पवित्र और मुख्य नदी मानी जाती हैं। गंगा नदी का जल सबसे शुद्ध रहता हैं। जल का स्तर और जल प्रवाह ( गंगा की सहायक नदियां सबसे ज्यादा हैं) मे सबसे ज्यादा हैं वैसे तो भारत मे सबसे लंबी होने का नाम सिंधु नदी को जाता हैं क्योंकि इसकी लंबाई सभी नदियों से ज्यादा हैं करीब 3610 किलोमीटर हैं। परंतु भारत मे सिंधु नदी का उद्गम स्थल नहीं है, और गंगा नदी से कम जल को भारत की भूमि पर प्रवाह करती है।

यह भी पढे:-

  • दुनिया के 10 सबसे लंबी नदियों के नाम
  • भारत मे बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है?
  • भारत के 10 सबसे खूबसूरत द्वीप (आइलैंड्स)

भारत में कुल कितने प्रसिद्ध नदियां हैं? - bhaarat mein kul kitane prasiddh nadiyaan hain?

भारत मे नदियों के निकलने (उद्गम) के आधार पर चार मुख्यतः वर्गों मे विभाजित किया गया हैं —
  • हिमालय से आने वाली या बहने वाली नदियां
  • दक्षिण भारत से आने वाली नदियां
  • तटों से आने वाली नदियां
  • अन्तर्देशीय स्थलों से आने वाली नदियां

ये सभी नदियां दो जगहों पर मुख्यतः विलय या समाप्त होती हैं –

बंगाल कि खाड़ी मे गिरने वाली नदियां और अरब सागर मे गिरने वाली नदियां अमूमन देखा जाए तो सभी नदियों का विलय किसी न किसी समुन्द्र मे होता है। जिससे विश्व मे सबसे बड़े समुन्द्र बनते है। विश्व के सबसे बड़े महासागरों के बारे मे जरूर पढे।

आइए कुछ मुख्य नदियों के बारे मे पढ़ते हैं —

गंगा नदी (Ganges) – गंगा नदी भारत कि सबसे प्राचीन और पवित्र नदी हैं यह भारत के उत्तराखंड राज्य से निकल कर बंगाल कि खाड़ी के सुन्दर-वन के भू-भाग को सिंचती है गंगा की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर तक विस्तार मे फैली हुई हैं गंगा कि कई उप-नदियाँ हैं जो अलग अलग जगहों पर निकलती हैं। गंगा नदी से सटे कई पवित्र स्थान हैं।

यमुना नदी (Yamuna) – यमुना नदी, गंगा नदी कि दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी हैं जो यमुनोत्री से उद्गम होकर उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और हरियाणा मे बहती हैं। यमुना नदी प्रयागराज मे गंगा नदी से जाकर मिल जाती हैं प्राचीन समय से ही यमुना नदी बहती हैं इसका उल्लेख हमारे पवित्र पुराणों मे देखने को मिलता हैं।

सिंधु नदी (Indus River) – सिंधु नदी भारत की सबसे लंबी नदी हैं और एशिया की लंबी नदियों मे से एक हैं। यह तिब्बत के मानसरोवर के निकट सीन-का-बाब नामक जगह से उत्पन्न होकर भारत पाकिस्तान और चीन तक बहती हैं और अंत मे अरब सागर मे मिल जाती हैं सिंधु नदी के किनारे ही हड़प्पा और मोहेनजोंदारों जैसे प्राचीन सभ्यता का उद्गम हुआ था। सिंधु नदी 3610 किलोमीटर के विस्तार मे फैली हुई हैं।

झेलम नदी (Jhelum River) – झेलम नदी भारत की प्राचीन नदियों मे से एक हैं इसके किनारे ही 326 ईसा पूर्व मे हाइडास्पेस कि लड़ाई हुई थी जो सिकंदर और पोरस के बीच हुआ था। झेलम नदी को पौराणिक कथाओं मे भी पढ़ा जाता हैं नदी भारत के जम्मू -कश्मीर से होकर पंजाब अधिकृत जम्मू कश्मीर के मध्य बहती हैं लगभग 725 किलोमीटर तक लंबी हैं। दुनिया का 7वां सबसे बड़ा बाँध मंगला बाँध झेलम नदी के ऊपर ही बना हैं।

सरस्वती नदी (Saraswati River) – सरस्वती नदी भी भारत के पौराणिक नदियों मे से एक हैं जिसको पूजा जाता हैं। सरस्वती नदी 1600 किलोमीटर तक लंबी हैं यह भारत के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान राज्य से होकर पाकिस्तान तक बहती हैं अंत मे अरब महासागर मे मिल जाती हैं।

गोदावरी नदी (Godawary River) – गोदावरी नदी महाराष्ट्र से निकलकर बंगाल कि खाड़ी मे जाकर मिलती हैं इस नदी को दक्षिण भारत का नदी कहा जाता हैं इसीलिए इसे दक्षिण का गंगा कहा जाता हैं 1465 किलोमीटर के विस्तार मे लंबी यह नदी त्र्यंबक पहाड़ से निकलकर नासिक से होते हुए तेलंगाना और इसकी प्रमुख सहायक नदी प्राणहिता, इंद्रावती और मंजीरा हैं।

गंडक नदी (Gandak River) – इस नदी को बड़ी गंडक भी कहते हैं यह नेपाल से निकल कर बिहार और उत्तर प्रदेश को सिंचित करती हैं नदी कि कुल लंबाई 1310 किलोमीटर हैं जो कि भारत और नेपाल समझौते मे भारत और नेपाल दोनों को लाभ हुआ नारायणी नदी से 4 नहरे निकली गई है जिसमे से 2 नहरे भारत मे निकली गई हैं और 2 नहरे नेपाल कि तरफ। नारायणी नदी आगे चलकर पटना मे मिल जाती हैं।

घाघरा नदी (Ghaghra River) घाघरा या कर्णाली नदी, गंगा नदी की ही प्रमुख उपनदी हैं जो तिब्बत से, नेपाल से, भारत कि ओर बहती हैं। यह हिमालय के मानसरोवर झील से निकलती हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य से बहती है इसके पश्चात बिहार मे बलिया और झपरा जिले के बीच रिविलगंज मे गंगा मे ही मिल जाती हैं। घाघरा नदी 1080 किलोमीटर लंबी हैं। घाघरा नदी को ही सरजू या सरयू नदी कहते हैं।

कावेरी नदी (Kaveri River) – कावेरी नदी कर्नाटक के कोडागु जिले के ब्रह्मगिरी रेंज के ताल कावेरी से निकलती हैं तमिलनाडु तक 800 किलोमीटर कि दूरी तय करके बंगाल कि खाड़ी मे मिल जाती हैं। कावेरी नदी के जल से कई खेतों कि सिचाई कि जाती हैं। वहाँ के लोगों के द्वारा माता के रूप मे पूजा जाता हैं। भारत की सात सबसे पवित्र नदियों मे एक हैं। कावेरी नदी और दक्षिण भारत की गोदावरी और कृष्णा के बाद तीसरी सबसे बड़ी नदी हैं।

रामगंगा नदी (Ramganga River) – उत्तराखंड राज्य के पौढ़ी गढ़वाल जिले के दुधाटोली के पहाड़ों से निकलती हैं, रामगंगा नदी भारत कि पवित्र नदियों मे से एक मानी जाती है। जिसके किनारे ही Jimcorbet National Park मौजूद हैं. यहाँ के जानवरों को नदी का पानी पीने का सुख मिलता हैं, और जंगल हरा भरा भी रहता हैं। नदी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरती हैं। इसमें प्रमुख जिले रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, हरदोई और बाद मे 596 किलोमीटर कि दूरी तय करके कन्नौज जिले मे आकर गंगा मे विमुक्त हो जाती हैं।

कोसी नदी (Kosi River) – बिहार का शोक कहे जाने वाली कोसी नदी नेपाल के सागरमाथा से निकल कर भारत मे आती हैं। जिससे दोनों देशों को आर्थिक रूप से मदद मिलता हैं। कोसी नदी मे बारिश के समय मे हर साल जल का स्तर इतना ऊपर चला जाता हैं कि बाढ़ का रूप ले लेती हैं। और अपने आस पास जीतने भी शहर या गाँव को पाती हैं सबको पानी मे डुबो देती हैं। कोसी नदी मे ज्यादातर पहाड़ों से निकले अवसाद बालूँ, कंकड़ और पत्थर ज्यादा देखने को मिलेगा। कोसी नदी कि लंबाई 729 किलोमीटर हैं। नदी का पानी मटमैला रहता है।

चम्बल नदी (Chambal River) – चम्बल नदी यमुना कि सहायक नदियों मे से एक हैं। जो मध्य प्रदेश राज्य निकलकर राजस्थान होते हुवे यूपी के जालौन जिले मे आकर यमुना मे प्रवाहित हो जाती हैं। नदी कि लंबाई 1024 किलोमीटर हैं

चिनाब नदी (Chenab River) – चिनाब नदी भारत के प्राचीन नदियों मे से एक हैं हिमांचल प्रदेश मे चंद्रा और भागा नदियों के संगम से बनी चिनाब नदी पाकिस्तान मे जाती हैं। नदी कि कुल लंबाई 960 किलोमीटर हैं।

दामोदर नदी (Damodar River) – झारखंड और पश्चिम बंगाल मे बहने वाली दामोदर कि लंबाई 592 किलोमीटर हैं यह संसाधन के क्षेत्र मे मुख्य भूमिका निभाती हैं।

नर्मदा नदी (narmada River) – मध्य प्रदेश के भूभाग को अपने मनोरम जल से सिंचित करने वाली नर्मदा नदी को रेवा नदी के नाम से भी जानते हैं यह नदी प्राचीन काल से ही भारत मे बहती हैं और भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदियों मे से एक हैं। जिसके कारण इसे मध्य प्रदेश की जीवन रेखा के रूप मे जाना जाता हैं। नर्मदा नदी कि लंबाई 1312 किलोमीटर हैं नर्मदा नदी संगमरमर के चट्टानों के बीच से निकलती हैं।

ताप्ती नदी या तापी नदी (Tapti river) – भारत के नामी नदियों मे से एक हैं जो पश्चिमी भारत मे बहती हैं यह नदी मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुल्ताई से निकल कर महाराष्ट्र और गुजरात मे बहती हैं इसके बाद गुजरात के ही खंभात के खाड़ी मे अरब सागर मे मिल जाती है नदी 740 किलोमीटर कि दूरी तय करती हैं।

बेतवा नदी (Betwa River) – यमुना नदी कि सहायक नदी हैं यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुम्हारा गाँव से निकलती हैं 590 किलोमीटर की यह नदी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर मे आकर फिर से यमुना नदी मे समा जाती हैं।

फल्गु नदी (Falgu River) – बिहार के अंतर राज्य मे बहने वाली नदी हैं जो दो नदियों लीलाजन नदी और मोहाना नदी के संगम से बनती हैं और अंत मे पुनपुन नदी मे समा जाती हैं पुनपुन नदी गंगा नदी की सहायक नदी हैं। फल्गु नदी एक पवित्र नदी मे से एक हैं यह गया मे होकर बहती हैं यहाँ पिंड दान के लिए लोग जाते हैं। 235 किलोमीटर की कुल लंबाई हैं इस नदी की।

बागमती नदी (Bagmati River) – बागमती नदी को हिन्दू पवित्र नदी के जाना जाता हैं यह नेपाल के बाघद्वार से निकलती हैं, बिहार के सीतामढ़ी, समस्तीपुर और नरकटियागंज से होकर भारत मे प्रवेश करती हैं। नदी कि कुल लंबाई 587 किलोमीटर हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmputra River) – हिमालय पर स्थित कैलाश पर्वत के समीप मानसरोवर झील से निकलती हैं भारत, चीन और बांग्लादेश मे बहती हैं। तिब्बत मे बहते हुवे ये नदी भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश मे प्रवेश करती हैं इसके बाद असम के घाटी के क्षेत्रों से होते हुवे बांग्लादेश मे बहती हैं बांग्लादेश मे इसे जमुना नदी के नाम से जाना जाता हैं और गंगा नदी को पद्मा नदी कहते हैं बांग्लादेश मे ही पद्मा नदी मे मिल जाती हैं और बंगाल कि खाड़ी मे गिर जाती हैं। नदी की कुल लंबाई 3696 किलोमीटर हैं।

भागीरथी नदी (Bhagirathi River) – उत्तराखंड राज्य मे बहने वाली नदियों (Nadiyan) मे से एक भागीरथी नदी हैं जो उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है यह ग्लेशियर 25 किलोमीटर लंबा हैं। भागीरथी देवप्रयाग मे जाकर अलकनंदा नदी से मिलती हैं और वहाँ गंगा नदी का जन्म होता हैं। भागीरथी 205 किलोमीटर लंबी हैं। इसी नदी के ऊपर ही टिहरी बांध परियोजना बनाया गया हैं जो कि भारत का सबसे बड़ा बांध हैं और दुनिया का आठवाँ सबसे बड़ा बांध हैं।

महानदी नदी (Mahanadi River) – छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य मे बहने वाली सबसे बड़ी नदी महानदी हैं यह लगभग 900 किलोमीटर लंबी हैं रायपुर के पास धमतरी जिले मे सिहावा नाम का पर्वत माला हैं यहाँ से महानदी का उद्गम स्थान हैं और अंत बंगाल कि खाड़ी मे होता हैं महानदी को उड़ीसा का शोक भी कहते हैं क्योंकि आए दिन नदी मे बाढ़ आने से भारी तबाही होती हैं।

रावी नदी (Ravi River) – रावी नदी हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा जिले, हिमालय से निकलती हैं और पाकिस्तान मे बहती है इसके बाद अरब सागर मे मिल जाती हैं नदी की पूरी लंबाई 720 किलोमीटर हैं रावी नदी की दो सहायक नदियां बुढिल और नई नदियां हैं।

सतलुज नदी (Sutlej River) – सतलज नदी मानसरोवर के समीप राक्षस ताल से उद्गम होती हैं। हिमांचल प्रदेश के कैलाश पर्वत के कन्दराओं मे बहते हुवे पंजाब के रूपनगर कि तरफ बढ़ती हुई आगे पाकिस्तान मे बहते हुए बहवालपुर के पास चिनाब नदी मे मिल जाती है। नदी 1500 किलोमीटर कि दूरी तय करती हैं। सतलज नदी के किनारे ही शहीद भगत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।

गोमती नदी (Gomti River) – गोमती नदी उत्तर प्रदेश मे बहने वाली मुख्य नदी मे से एक हैं क्योंकि ये 15 शहरों के किनारे से जाती हैं इसका उद्गम पीलीभीत जिले के माधोटांडा से होता हैं क्योंकि यहाँ गोमत ताल हैं इसी ताल से निकलकर आगे गैहाई नदी से मिलती हैं आगे चलकर दूसरी सहायक नदियों से सुखेता, छोहा, आंध्र छोहा और कठिना से मिलती हैं। गोमती नदी दो शहरों को मुख्य रूप से अलग करके आगे बढ़ती हैं जौनपुर शहर और सुल्तानपुर। नदी कि लंबाई 900 किलोमीटर हैं।

इंद्रावती नदी (Indravati River) – गोदावरी नदी की सहायक नदी के रूप मे जाने, जाने वाली इंद्रावती नदी उड़ीसा के कालाहांडी जिले से निकलती है। 390 किलोमीटर का रास्ता तय करती हैं।

घाटप्रभा नदी (Ghatprabha River) – महाराष्ट्र राज्य से कर्नाटक राज्य मे बहने वाली नदी घाटप्रभा नदी हैं। कृष्णा नदी कि सहायक नदी हैं 283 किलोमीटर लंबी है.

यह भी पढे:

  • दुनिया मे सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
  • विश्व के 7 अजूबों के नाम और उनके फोटो
  • भारत का सबसे भूतिया जगह का नाम
  • भारत मे हनीमून के लिए सबसे खूबसूरत जगहों के नाम

भारत के नदियों का उद्गम स्थल और अंतिम प्रवाह स्थल – Indian river open point and ending point in one chart

S.No.नदियों के नाम (River Name)उद्गम स्थल (Open Point)अंतिम स्थल (Ending Point)
1. गंगा नदी गंगोत्री ग्लेशियर, गोमुख बांग्लादेश, बंगाल की खाड़ी
2. ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील, कैलाश पर्वत बंगाल की खाड़ी
3. यमुना नदी यमुनोत्री, गढ़वाल प्रयागराज गंगा नदी मे
4. जोहिला नदी अमरकंटक की पहाड़ियाँ, मध्यप्रदेश केलहारी गाँव, सोन नदी
5. वैगई नदी वरुसूनाडु पहाड़ी, तामिल नाडु पाकिस्तान जलसन्धि
6. विश्वामित्र नदी पावगढ़ पहाड़ी, गुजरात खंभात की खाड़ी
7. माही नदी विंध्याचल पर्वत, मध्यप्रदेश खंभात की खाड़ी
8. नर्मदा/रेवा अमरकंटक शिखर, मध्यप्रदेश खंभात की खाड़ी
9. गोदावरी नदी त्र्यंबक पहाड़ी, महाराष्ट्र बंगाल की खाड़ी
10. कृष्णा नदी महाबलेश्वर पर्वत बंगाल की खाड़ी
11. सतलज नदी राक्षस ताल, तिब्बत चिनाब नदी, पाकिस्तान
12. चिनाब नदी हिमालय, हिमांचल प्रदेश सिंधु नदी, पाकिस्तान
13. सिंधु नदी सीन-का-बाब, तिब्बत अरब सागर
14. सोन नदी अमरकंटक, मध्यप्रदेश गंगा नदी, पटना (बिहार)
15. टोन्स नदी तमशाकुंड जलाशय, मध्यप्रदेश गंगा नदी, इलाहाबाद
16. महानदी सिहावा पर्वत श्रेणी, रायपुर बंगाल की खाड़ी
17. कोसी नदी हिमालय, नेपाल गंगा, बिहार
18 झेलम नदी शेषनाग या बेरीनाग, जम्मू कश्मीर चिनाब नदी, पाकिस्तान
19. काली नदी पश्चिमी घाट, दक्कनी पठार अरब सागर
20. अलकनंदा नदी भागीरथ हिमनद, उतराखंड देवप्रयाग, गंगा
21. सरस्वती नदी सिरमुरराज्य, पंजाब दृशद्वती नदी पटियाला
22. ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील के निकट, तिब्बत बंगाल की खाड़ी
23. गोमती नदी फुलहर झील गंगा, बनारस
24. भागीरथी नदी गौमुख अलकनंदा, देवप्रयाग
25. दमनगंगा दक्कन की पहाड़ी अरब सागर
26. बैतरणी नदी गोनासिक, गुप्तगंगा पहाड़ी बंगाल की खाड़ी
27. घाघरा नदी मानसरोवर झील गंगा, बिहार
28. मांडवी नदी पश्चिमी घाट, कर्नाटक अरब सागर
29. पेरियार नदी पश्चिमी घाट, केरल अरब सागर
30. कावेरी नदी ब्रह्मगिरी पर्वत बंगाल की खाड़ी
निष्कर्ष

भारत की कुल कितनी नदियां बहती है? या भारत मे कुल प्रमुख नदियों के नाम के बारे मे यहाँ अच्छे से लिखा गया है। अपने पढ़ा होगा इससे आपको भारत के नदियों के बारे मे जानकारी मिल गई होगी।

पूरे भारत में कितनी नदियां हैं और उनके नाम?

भारत में मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ है (अपवाह तंत्र) हैं। उत्तरी भारत में सिंधु, उत्तरी-मध्य भारत में गंगा, और उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा, कावेरी, महानदी, आदि नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं

भारत की कुल कितनी नदियां है?

भारत में छोटी-बड़ी लगभग 200 मुख्य नदियां हैं। इनमें पानी प्रवाह के अनुसार गंगा नदी देश की सबसे बड़ी नदी है, जबकि लंबाई के अनुसार सिन्धु नदी सबसे बड़ी नदी है।

7 नदियों का नाम क्या है?

यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक, कोसी, महानदी, और सोन; गंगा की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ हैं। चंबल और बेतवा महत्त्वपूर्ण उप सहायक नदियाँ हैं जो गंगा से मिलने से पहले यमुना में मिल जाती हैं। पद्मा और ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश में मिलती हैं और पद्मा अथवा गंगा के रुप में बहती रहती है।

नदियों के कितने नाम है?

भारत की 35 प्रमुख नदी एवं सहायक नदियाँ – Rivers of India.
गंगा नदी उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद ... .
यमुना नदी उदगम स्रोत – यमुनोत्री ... .
सरस्वती नदी ... .
क्षिप्रा नदी ... .
नर्मदा नदी ... .
गोदावरी नदी ... .
कावेरी नदी ... .
कृष्णा नदी.