भारत के उप मंत्री कौन है 2022? - bhaarat ke up mantree kaun hai 2022?

हैलो दोस्तों, यह आर्टिकल बहुत ही रोचक एवं जानकारीपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल | All Indian Prime Ministers name in hindi जानने के अलावा भारतीय प्रधानमंत्री का चुनाव कैसे होता है एवं इनकी क्या-क्या महत्पूर्ण कार्य एवं कर्तव्य होते हैं?

दोस्तों इस लेख में आप भारतीय प्रधान मंत्री के अलावा उप प्रधानमंत्री के बारे में भी जानने वाले हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि इस महत्पूर्ण विषय को आप विस्तार से अंत तक जरूर पढेंगे।

  • भारत का प्रधानमंत्री कौन होता है और इसे कैसे चुना जाता है | Indian Prime Minister in Hindi
    • प्रधानमंत्री का चुनाव –
    • लोकसभा क्या है –
    • अविश्वास प्रस्ताव क्या है –
  • भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल – All Indian Prime Minister list in Hindi
  • भारत के प्रधानमंत्री के कार्य एवं शक्तियां – Indian Prime Minister work and powers in hindi
  • भारत का उप प्रधानमंत्री कौन होता है और इसे कैसे चुना जाता है | Indian Deputy Prime Minster in Hindi
  • भारत के सभी उप प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल – All Indian Deputy Prime Minster list in Hindi
  • FAQs: बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
  • निष्कर्ष – The Conclusion

भारत का प्रधानमंत्री कौन होता है और इसे कैसे चुना जाता है | Indian Prime Minister in Hindi

यदि भारत के प्रधानमंत्री की बात करें तो यह देश का सर्वोच्च नेता होता है जोकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का प्रतिधिनित्व करता है और यह पद भारत का सबसे बड़ा एवं शक्तिशाली पद माना जाता है।

बता दें कि भारत में संवेधानिक तौर पर राष्ट्रपति काफी शक्तिशाली (देश का प्रथम नागरिक, सर्वोच्च अधिकारी एवं सेनापति) होता है। लेकिन वास्तविकता में प्रधानमंत्री कहीं ज्यादा पावरफुल या शक्तिशाली होता है। चूँकि भारत में संसदीय व्यवस्था है इसी कारण राष्ट्रपतिकेवल एक संवेधानिक प्रधान होता है तो वहीं प्रधानमंत्रीएक वास्तविक प्रधान होता है।  

प्रधानमंत्री का चुनाव –

यदि प्रधानमंत्री (Indian Prime Minister) के चुनाव की बात करें तो भारतीय संविधान मे मौजूद आर्टिकल 75 के अनुसार प्रधानमंत्री को सपथ दिलाने की ज़िम्मेदारी राष्ट्रपति की होती है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि राष्ट्रपति किसी भी व्यक्ति को अपनी मर्जी से सपथ दिलाकर भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दे। राष्ट्रपति को केवल उसी व्यक्ति को सपथ दिलाने का अधिकार होता है जो लोकसभा में बहुतमत हासिल करने वाली राजनीतिक पार्टी या गठबंधन का चुना हुआ नेता (लीडर) होता है।

लोकसभा क्या है –

चलिए लोकसभा के बारे में भी जान लेते हैं क्योंकि लोकसभा के द्वारा ही प्रधानमंत्री पद का चुनाव होता है। बता दें कि संसद (पार्लियामेंट) में दो सदन होते हैं पहला उच्च सदन (राज्य सभा) तो वहीं दूसरा निचला सदन (लोक सभा) होता है। लोकसभा में सभी राज्यों को मिलाकर कुल 545 सदस्य (मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट) होते हैं। जिनमे 543 एम.पी. को चुनने का अधिकार सभी राज्यों में मौजूद जनता का होता है और वहीं 2 एम.पी. को चुनने का अधिकार राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किये गए एंग्लो इंडियन्स को होता है।

बता दें कि देश में किसी भी पार्टी या गठबंधित दल को सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 एम.पी. के सहयोग की जरूरत होती है।

जीतने वाली राजनीतिक पार्टी में से प्रधानमंत्री बनने के बाद लगभग एक महीने के भीतर उस पार्टी को संसद में अपना बहुमत साबित करना होता है और बहुतमत साबित होने के बाद उस पार्टी का प्रधानमत्री बना रहता है। लेकिन यह पार्टी किसी भी कारणवश बहुतमत साबित करने में नाकाम हो जाती है तो उस स्थिति में राष्ट्रपति विपक्षी पार्टियों को सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने के लिए आदेश दे देता है। 

अविश्वास प्रस्ताव क्या है –

यदि निर्धारित समय से पहले शासक पार्टी (रूलिंग पार्टी) के सांसदों के किसी अन्य पार्टी में चले जाने के कारण समर्थन कम हो जाता है तो सरकार में बने रहने के लिए बहुमत पर्याप्त नहीं रहता है तो इस स्थिति में अन्य राजनीतिक दलों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव (नो कॉन्फिडेंस मोशन) लाकर बहुमत साबित न होने की स्थिति में प्रधानमंत्री को पद से हटा दिया जाता है।

यदि अविश्वास प्रस्ताव के हालिया उदहारण की बात करें तो हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में 10 अप्रैल, 2022 को रूलिंग पार्टी के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ यह प्रस्ताव पास किया गया था। जिस कारण इमरान खान को अपना प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था और विपक्षी पार्टी ने गठबंधन कर अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त करवा लिया था।  

भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल – All Indian Prime Minister list in Hindi

क्र. सं. नाम कार्यकाल
1 पं. श्री जवाहरलाल नेहरु 15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964
2 श्री गुलजारी लाल नंदा 27 मई, 1964 से 9 जून, 1964
3 श्री लाल बहादुर शास्त्री 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966
4 श्री गुलजारीलाल नंदा 11 जनवरी, 1966 से 24 जनवरी, 1966
5 श्रीमती इंदिरा गाँधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977
6 श्री मोरारजी देसाई 24 मार्च, 1977 से 28 जुलाई, 1979
7  चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980
8 श्रीमती इंदिरा गाँधी 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984
9 श्री राजीव गाँधी 31 अक्टूबर, 1984 से 2 दिसंबर, 1989
10 श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसंबर, 1989 से 10 नवम्बर, 1990
11 श्री चन्द्र शेखर 10 नवम्बर, 1990 से 21 जून, 1991
12 श्री पी. वी. नरसिंह राव 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996
13 श्री अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई, 1996 से 1 जून, 1996
14 श्री एच. डी. देवगौडा 1 जून, 1996 से 21 अप्रैल, 1997
15 श्री इंदर कुमार गुजराल 21 अप्रैल, 1997 से 19 मार्च, 1998
16 श्री अटल बिहारी वाजपेयी 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004
17 डॉ. मनमोहन सिंह 22 मई, 2004 से 26 मई, 2014
18 श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी 26 मई, 2014 से अब तक

भारत के प्रधानमंत्री के कार्य एवं शक्तियां – Indian Prime Minister work and powers in hindi

हम सभी जानते हैं कि दुनिया के प्रत्येक देश को सुचारू रूप से चलाने और उसका हर एक मंच पर पक्ष रखने के लिए उस देश को अपने मुखिया की आवश्यकता होती है जोकि उस देश का सबसे बड़े पद पर विराजमान होता है।

इसी कड़ी में आगे पढ़ते हुए भारतीय प्रधानमंत्री के मुख्य कार्य एवं शक्तिओं को जानते हैं। चूँकि भारत में राष्ट्रपति संवेधानिक तौर पर एकमात्र शासक होता है क्योंकि लगभग सभी प्रकार प्रमुख एवं आवश्यक शक्तियाँ प्रधानमंत्री के पास होती हैं। 

  • प्रधानमंत्री मंत्री परिषद (काउंसिल ऑफ़ मिनिस्टर्स) में प्रमुख होता है जोकि इस मंत्रीमंडल का चुनाव प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी मर्जी या सिफारिश से राष्ट्रपति की नियुक्ति द्वारा होता है। प्रधानमंत्री किसी भी मंत्री के मंत्री-पद को बदलने या मंत्री द्वारा दिए आदेश को बदल सकता है इसी के साथ पी.एम. किसी भी मंत्री को अस्तीफा देने की सिफारिश सीधे तौर पर राष्ट्रपति से कर सकता है। 
  • प्रधानमंत्री के पास किसी भी उच्चतम अधिकारी की नियुक्ति का सुझाव देने का अधिकार के साथ-साथ राष्ट्रपति को लोकसभा भंग करके नये सिरे से चुनाव करवाने की सलाह दे सकता है।
  • प्रधानमंत्री भारतीय रक्षा बल के सभी विभागों जैसे कि भारतीय थलसेना, भारतीय नौसेना एवं भारतीय वायुसेना आदिके राजनीतिक मुखिया होता है।
  • प्रधानमंत्री फॉरेन पालिसी लागू में अहम रोल निभाने के अलावा भारत में मौजूद मुख्य आयोगों का भी मुखिया होता है।
  • यदि भारतीय प्रधानमंत्री के कुछ मुख्य कार्यों की बात करें तो वह महत्वपूर्ण नीतियों की घोषणा करते हैं जैसे कि जी.एस.टी., स्वस्छ भारत अभियान एवं नोतेबंदी आदि। इसके अलावा यदि भारत में आपातकाल की स्थिति पैदा होती है तो इस मामले में प्रधानमंत्री फोरेन पालिसी रिलेटेड सभी प्रकार की जानकारी राष्ट्रपति को देता है।
  • यदि भारतीय प्रधानमंत्री अपने पद से अस्तीफा देता है या इनकी अकस्मात म्रत्यु हो जाती है तो सरकार में मौजूद मंत्रीमंडल के मंत्री कोई भी काम नहीं कर सकते हैं। इसका मतलब प्रधानमंत्री की म्रत्यु के साथ ही मंत्रीपरिषद की कैबिनेट अपने आप भंग हो जाती है।

भारत का उप प्रधानमंत्री कौन होता है और इसे कैसे चुना जाता है | Indian Deputy Prime Minster in Hindi

यदि भारत के उप प्रधानमंत्री पद की बात करें तो यह पदाधिकारी मौजूदा सरकार की कैबिनेट का ही एक सदस्य होता है। बता दें कि यह पद संवैधानिक पद नहीं है जोकि कुछ रूलिंग पार्टियों ने समय-समय पर अपने किसी एक वरिष्ठ मंत्री को उप प्रधानमंत्री चुना जाता है। भारत के सबसे पहले उप प्रधानमंत्री श्री सरदार बल्लभ भाई पटेल तो वहीं आखिरी श्री लालकृष्ण आडवाणी बने थे और यह पद कहीं न कहीं इस लिए भी पार्टियों द्वारा जोड़ा जाता था कि गठबंधन सरकारों में मजबूती लायी जा सके। इन सभी के अलावा उप प्रधानमंत्री पी.एम. की गैरमौजूदगी में कार्यभार संभाल सकता है। बता दें कि वर्त्तमान सरकार में कोई भी उप प्रधानमंत्री मौजूद नहीं है।

भारत के सभी उप प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल – All Indian Deputy Prime Minster list in Hindi

क्र. सं. नाम कार्यकाल
 1 श्री सरदार बल्लभभाई पटेल 15 अगस्त, 1947 से 15 दिसम्बर, 1950
 2 श्री मोरारजी देसाई 21 मार्च, 1967 से 6 दिसंबर, 1969
 3 चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 से 9 अक्टूबर 1979
 4 श्री जगजीवन राम 9 अक्टूबर, 1979 से 10 दिसम्बर 1979
 5 श्री यशवंत राव चव्हाण 10 दिसंबर, 1979 से 14 जनवरी 1980
 6 चौधरी देवीलाल 19 अक्टूबर, 1989 से 21 जून, 1991
 7 श्री लालकृष्ण आडवाणी 29 जून, 2002 से 20 मई, 2004

FAQs: बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. भारतीय प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

Ans. भारत में प्रधानमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। मतलब भारत में प्रत्येक 5 वर्ष बाद चुनाव होते हैं और इन चुनावों में किसी भी पार्टी के सबसे ज्यादा सांसद चुनाव जीतते हैं तो उस पार्टी के संसदीय दल एवं पार्टी अध्यक्ष को अपना नेता चुनने अधिकार होता है। 

Q. भारतीय उप प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

Ans. भारत के उप प्रधानमंत्री का कार्यकाल कभी भी निश्चित नहीं रहा है क्योंकि सत्ता में आयी राजनीतिक दलों ने अपने सहूलियत के हिसाब से इस पद का उपयोग किया है।

Q. भारत का प्रधानमंत्री कौन है 2022

Ans. वर्तमान समय में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी हैं।

Q. भारत के उप प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

Ans. वर्तमान में कोई भी भारत का उप प्रधानमंत्री नहीं है। भारत के आखिरी उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जोकि वह इस पद पर 20 मई, 2004 तक विराजमान थे।

Q. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

Ans. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहर लाल नेहरु थे जोकि भारत की आज़ादी के बाद 15 अगस्त, 1947 को नियुक्त किये गए थे।

Q. भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री कौन थे?

Ans. भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री श्री सरदार बल्लभभाई पटेल जोकि भारत की आज़ाद के बाद 15 अगस्त, 1947 को पंडित नेहरु के साथ ही नियुक्त किये गए थे।

Q. भारत के दूसरे प्रधान प्रधानमंत्री का क्या नाम है?

Ans. भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का नाम श्री गुलजारी लाल नंदा है जोकि 27 मई, 1964 को नियुक्त किये गए थे।

Q. भारत के दूसरे उप प्रधानमंत्री कौन थे?

Ans. भारत के दूसरे उप प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई थे जोकि 21 मार्च, 1967 को चुने गए थे।

Q. भारत में अभी तक कुल कितने उप प्रधानमंत्री बने हैं?

Ans. भारत में अभी तक कुल 7 उप प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

Q. भारत में अब तक कितने प्रधानमंत्री रह चुके हैं?

Ans. भारत में मौजूदा प्रधानमंत्री के शासनकाल समेत 15 प्रकार के भिन्न-भिन्न व्यक्ति प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Q. नरेंद्र मोदी कौन से नंबर के प्रधानमंत्री हैं?

Ans. वर्तमान समय में मौजूद श्री दामोदरदास नरेंद्र मोदी 18वें नंबर के प्रधानमंत्री है।

Q. भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?

Ans. भारत की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी थी।

Q. साल 2013 में प्रधानमंत्री कौन था?

Ans. वर्ष 2013 में भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे।

निष्कर्ष – The Conclusion

दोस्तों आज आपने इस लेख के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री से जुडी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी को जाना जिसमें हमने भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल | All Indian Prime Ministers name in hindi के अलावा प्रधान मंत्री कौन होता है? प्रधानमंत्री की नियुक्ति कैसे होती है? उप प्रधानमंत्री कौन है? उप प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है? भारत के प्रधानमंत्री की सूची (Bharat ke Pradhan mantra ki suchi), भारत के उप प्रधानमंत्रियों की सूची (Bharat ke up Pradhan mantra ki suchi) के बारे में भी सरल रूप से जाना है।

इस लेख (भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल | All Indian Prime Ministers name in hindi) से सम्बंधित आपका किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं।

यदि इस लेख (भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल | All Indian Prime Ministers name in hindi) में दी गई जानकारी आपको ज्ञानवर्धक लगी हो और कुछ नया विस्तार से सीखने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अन्य सोशल मीडिया हेण्डल्स पर जरूर शेयर करें।

अन्य पढ़ें –

  • भारत में कुल कितने राज्य हैं?
  • दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं?
  • दुनिया में कुल कितने सागर एवं महासागर हैं?
  • भूकंप क्यों आता है विस्तार से जाने?

वर्तमान समय में भारत के उप प्रधानमंत्री कौन है?

भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। इस पद पर अब तक के अंतिम व्यक्ति श्री लालकृष्ण आडवाणी थे। वर्तमान सरकार में कोई उपप्रधानमंत्री नहीं है।

प्रथम प्रधान मंत्री कौन?

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

श्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जो उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत थी। आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री, श्री मोदी ने पहले 2014 से 2019 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है।