गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?

Show

White Gond Benefits: गोंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं.

खास बातें

  • गोंद सफेद और भूरे रंग की होती है.
  • गोंद को पेड़ से प्राप्त किया जाता है.
  • पाचन को बेहतर रखने के लिए गोंद का सेवन कर सकते हैं.

Health Benefits Of White Gond: गोंद को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गोंद को कई तरह की रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है. ये न केवल स्वाद को बढ़ाने बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है. सफेद मोरिंगा गोंद (white gond) एक नेचुरल पॉलीसेकेराइड (Polysaccharide) है. गोंद सफेद और भूरे रंग की होती है. गोंद को पेड़ से प्राप्त किया जाता है. गोंद (White Gond Benefits) में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. गोंद को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. इतना ही नहीं गोंद में पाए जाने वाले गुण स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

गोंद खाने से होने वाले फायदे- Gond Khane Ke Fayde:

यह भी पढ़ें

1. हाई ब्लड प्रेशर-

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए सफेद गोंद का सेवन फायदेमंद हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप सफेद गोंद का काढ़ा बना के पी सकते हैं. 

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए सफेद गोंद का सेवन फायदेमंद हो सकता है. Photo Credit: iStock

2. पाचन-

सर्दी हो या गर्मी खान-पान में गड़बड़ी के चलते पाचन की समस्या अक्सर परेशान करती है. पाचन को बेहतर रखने के लिए गोंद का सेवन कर सकते हैं. शहद के साथ गोंद का सेवन करने से पाचन को बेहतर रख सकते हैं. 

3. त्वचा-

सफेद गोंद को विटामिन ए पाया जाता है. विटामिन ए स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. सफेद गोंद को डाइट में शामिल कर मुंहासे, झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं. 

4. इम्यूनिटी-

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप गोंद से बने लड्डूओं को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

गोंद का नाम सुनकर आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कागज और कॉपी-किताब चिपकाने वाली अजीब सी चिपचिपी चीज। गोंद का जिक्र लड्डुओं के साथ भी होता है जिन्हें अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को खिलाया जाता है। 

हम आपको बताने जा रहे हैं खाने की सामग्रियों में इस्तेमाल होने वाले गोंद की बात। ये पेड़ों से निकलने वाला पीले रंग का चिपचिपा, गाढ़ा लिक्विड होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिये गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। 

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
Health Benefits Times

गोंद कतीरा गोंद  के लिक्विड को सुखाकर बनाया गया सूखा पदार्थ होता है। इसे घरों में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं गोंद कतीरे के फायदे। 

Table of Contents

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?

  • गोंद कतीरा के फायदे
  • कमजोरी दूर करने में फायदेमंद
  • पीरियड्स को रेगुलर करने में सहायक
  • ​ वजन घटाने में मददगार
  • आदमियों में लिबिडो बढ़ाता है
  • ​ टॉन्सिल्स में आराम
  • ​मुंह के छाले में आराम
  • ​ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में सहायक
  • ​ लू और हीट स्‍ट्रोक से बचाव
  • ​गोंद कतीरा के साइड-इफेक्ट्स
  • गोंद कतीरा के उपयोग (Usage Of Gond Katira)
  • फैट के विकल्प के तौर पर
  • माइक्रोब्स के खिलाफ
  • डायबिटिक लोगों के लिए दवा के कैरियर के रूप में
  • गाढ़ापन बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में

गोंद कतीरा के फायदे 

1. कमजोरी दूर करने में फायदेमंद 

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगो कर रखें और फिर सुबह मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर पिएं।

2. पीरियड्स को रेगुलर करने में सहायक

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
iDiva Graphics

यदि किसी महिला के पीरियड्स नियमित नहीं हैं तो गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीस कर 2 चम्‍मच दूध में मिला कर पीने से फायदा होता है। इसके अलावा गोंद के लड्डू भी बना कर खाए जा सकते हैं। यही नहीं बच्‍चा होने के बाद भी गोंद के लड्डू खाने पर कमजोरी और पीरियड्स की गड़बड़ी भी ठीक हो जाती है।

​3. वजन घटाने में मददगार 

गोंद कतीरा शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है इसके साथ ही ये मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट मौजूद होता है। इसके अलावा ये पेट और पाचन तंत्र में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट घटता है। 

4. आदमियों में लिबिडो बढ़ाता है

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
love sex aur dhokha film

गोंद कतीरा के सेवन से आदमियों में सेक्शुअल पावर और इच्‍छा बढ़ती है। इसके रेगुलर सेवन से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नाईटफाल की समस्या भी दूर होती है। 

​5. टॉन्सिल्स में आराम

कुछ लोग टॉन्‍सिल की वजह से नियमित रूप से परेशान रहते हैं। ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन आराम पहुंचाता है। इसमें हरी धनिया की पत्ती का रस मिलाकर नियमित रूप से गले पर लगाना टॉन्सिल्स के दर्द अऊर सूजन में आराम पहुंचाता है। इसके अलावा लगभग 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगोकर फुला लें और इसे मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पिएं। इससे भी टॉन्सिल्स में आराम मिलता है। 

6. ​मुंह के छाले में आराम 

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
iDiva

मुंह के छाले या अल्सर सूजन, लाली और दर्द पैदा करते हैं। इसे कम करने के लिए गोंद कतीरा का बारीक पिसा हुआ पेस्ट बनाएं और अपने छालों पर लगाएं। ऐसा करने से छालों में तुरंत आराम मिलेगा। 

7. ​ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में सहायक 

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
shutterstock

ऐसा कहा जाता है कि गोंद कतीरा खाने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिये एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच गोंद कतीरा रात भर के लिए भिगोएं। अगली सुबह इस फूले हुए गोंद कतीरे के साथ मिश्री मिला खाएं। 

​8. लू और हीट स्‍ट्रोक से बचाव 

गर्मियों में लू और हीट स्ट्रोक बहुत खतरनाक होते हैं। इससे शरीर में जलन और लाली पैदा होती है। ऐसे में आप 2 चम्‍मच गोंद कतीरा 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। जब यह फूल जाए तब इसे चीनी में मिक्‍स कर के खाएं। इसका सेवन गर्मी में लगने वाली लू और हीट स्‍ट्रोक से बचाता है।

​गोंद कतीरा के साइड-इफेक्ट्स 

  • इसका कोई खास साइड इफेक्ट नहीं होता। इसको खाने और लगाने दोनों में इस्तेमाल किया जाता है।   
  • गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। इससे नसें और आंतें ब्‍लॉक होने से बचेंगी।

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
freepik

  • कई बार इसके सेवन से उन लोगों को सांस लेने की समस्या पैदा हो सकती है, जिन्हें क्विलिया की छाल से एलर्जी है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • प्रेगनेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

गोंद कतीरा के उपयोग (Usage Of Gond Katira)

गोंद को फूड इंडस्ट्री में बहुत तरह से इस्तेमाल किया है। चलिए बताते हैं इसके उपयोग। 

1. फैट के विकल्प के तौर पर 

फूड इंडस्ट्री में लगातार ये कोशिशें की जा रही हैं कि अनहेल्दी फैट को हेल्दी फैट ऑप्शन से बदला जाए। गोंद कतीरा एक ऐसा ही बेहतरीन विकल्प है जिसका प्रयोग बहुत से पैकेज्ड फूड-आइटम्स में सफल पाया गया है। इसकी चिपचिपी तासीर इसे एक अच्छा बाइंडिंग एजेंट बनाती हैं और फूड आइटम्स को भी पहले से कई गुना हेल्दी बनाती हैं। 

2. माइक्रोब्स के खिलाफ  

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
Pexels

बहुत सी रिसर्च में पाया गया है कि गोंद बैक्टीरिया और अन्य माइक्रो-ऑर्गनिज्म के खिलाफ बहुत असरदार हैं। इसका इस्तेमाल खाने के सामानों को बैक्टीरिया के असर से बचाने के लिए किया जाता है। फिलहाल दुनियाभर की कई लैब्स में गोंद कतीरा के दवाओं के रूप में इस्तेमाल किये जाने को लेकर रिसर्च चल रही है।  

3. डायबिटिक लोगों के लिए दवा के कैरियर के रूप में 

गोद कतीरा का प्रयोग इन्सुलिन को शरीर में ले जाने वाली कैप्सूल्स बनाने में किया जा सकता है। डायबिटीज के जिन मरीजों को इन्सुलिन इंजेक्शन के जरिए लेना पड़ता है, उनके लिए ये एक बेहतरीन ओरल ऑप्शन है। गोंद की ग्लू जैसी प्रॉपर्टी इसे एक अच्छा कैरियर बनाती है। इस विषय में रिसर्च चल रही है और आने वाले सालों में ये मेडिकल साइंस का कमाल का ब्रेकथ्रू हो सकता है। 

4. गाढ़ापन बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में 

गोंद कौन सा अच्छा होता है? - gond kaun sa achchha hota hai?
Pexels

फूड आइटम्स में गाढ़ापन बढ़ाने के लिए गोंद कतीरा एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये खाने को गर्म करने पर हीट और एसिडिटी में भी स्टेबल रहता है। मार्केट में मिलने वाले सैलड ड्रेसिंग्स, अचार, केचप, मेयोनेज़ आदि के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी एंटी-एसिडिक प्रॉपर्टी फूड आइटम्स की उम्र बढ़ाती है और उन्हें लम्बे समय तक फ्रेश रखने में मदद करती है।  

हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही स्टोरीज के लिए पढ़ते रहिये iDiva हिंदी। 

Read iDiva for the latest in Bollywood, fashion looks, beauty and lifestyle news.

पुरुषों को कौन सा गोंद खाना चाहिए?

पुरुष दूध के साथ गोंद कतीरा ले सकते हैं। वहीं पुरुषों को 10 से ग्राम गोंद कतीरा लेने की सलाह दी जाती है। अगर कोई पुरुष कम स्पर्म की संख्या या नपुंसकता से पीड़ित है तो ऐसी स्थितियों में गोंद कतीरा फायदेमंद हो सकता है। 6) कमजोरी होगी दूर- गोंद कतीरे में प्रोटीन और फॉलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है।

खाने के लिए सबसे अच्छा गोंद कौन सा है?

कीकर या बबूल का गोंद- ज्यादातर लोग बबूल का गोंद ही इस्तेमाल करते हैं. ये बहुत पौष्टिक होता है. खाने में, लड्डू और पंजीरी बनाने में बबूल का गोंद अच्छा होता है.

खाने वाला गोंद कितने प्रकार का होता है?

विभिन्न प्रकार की गोंद.
कीकर या बबूल का गोंद पौष्टिक होता है.
नीम का गोंद रक्त की गति बढ़ाता है, स्फूर्ति देता है। इसे ईस्ट इंडिया गम भी कहते हैं। ... .
आम की गोंद रक्त प्रसादक है। ... .
हींग गोंद : हिंग भी एक गोंद है जो फेरूला कुल(अम्बेलीफेरी, दूसरा नाम एपिपसी) के तीन पौधों की जड़ों से निकलने वाला यह सुगंधित गोंद रेजिननुमा होता है।.

सफेद गोंद मोरिंगा क्या होता है?

सफेद मोरिंगा गोंद (white gond moringa) एक प्राकृतिक पॉलीसेकेराइड (polysaccharide) है, जो सहजन के पेड़ से प्राप्त होता है. बबूल का गोंद खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद में कई दवाओं में गोंद का इस्तेमाल किया जाता है. दवाओं की बाइंडिंग में भी गोंद मदद करता है.