नमस्कार दोस्तों Top Kro में आपका स्वागत है। आज की इस पोस्ट में हम भाज्य, भाजक, भागफल तथा शेषफल के बारे में पढेंगे। गणित में इनसे सम्बंधित काफी प्रश्न होते है जिनको हल करना विद्यार्थियों को मुश्किल लगता है। आज की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Bhajya, Bhajak, Bhagfal तथा Sheshfal से सम्बंधित प्रश्नों में कोई कठिनाई नहीं होगी। Show
Contents show 1. भाज्य किसे कहते हैं? – Bhajya kise kahate hain 2. भाज्य का सूत्र 3. भाजक किसे कहते हैं? – Bhajak kise kahate hain 4. भाजक का सूत्र 5. भागफल किसे कहते हैं? – Bhagfal kise kahate hain 6. भागफल का सूत्र 7. शेषफल किसे कहते हैं? – Sheshfal kise kahate hain 8. शेषफल का सूत्र 9. Bhajya, Bhajak, Bhagfal or Sheshfal ke swal इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Bhajya क्या होता हैं, भाजक क्या होता हैं, भागफल क्या होता है, शेषफल क्या होता है, भाज्य का सूत्र, भाजक का सूत्र, भागफल का सूत्र व शेषफल का सूत्र क्या होता है? इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट को पूरा पढ़ें ताकि सभी बातें आपको अच्छे से समझ आ सके। भाज्य किसे कहते हैं? – Bhajya kise kahate hainभाग करते समय जिस संख्या को भाग दिया जाता है उसे हम भाज्य कहते हैं। भाज्य को इंग्लिश में डिविडेंड ( dividend ) कहा जाता है। भाज्य का सूत्रभाज्य निकालने के लिए हमें भाजक, भागफल तथा शेषफल ज्ञात होने चाहिए। अगर ये तीनों हमें पता हों तो हम भाज्य निकाल सकते हैं। भाज्य निकालने के लिए हम भाजक तथा भागफल की गुणा कर देते है तथा प्राप्त गुणनफल में शेषफल को जोड़ देते हैं इस प्रकार प्राप्त संख्या भाज्य होती है। भाज्य निकालने का सूत्र:- भाज्य = ( भाजक × भागफल ) + शेषफल उदाहरण: अगर भाजक 5 तथा भागफल 7 ओर शेषफल 2 दिया गया है हमें भाज्य ज्ञात करना है। तब भाज्य = ( 5 × 7 ) + 2 = 35 + 2 = 37 अंत 37 हमारा भाज्य होगा। भाजक किसे कहते हैं? – Bhajak kise kahate hainजिस संख्या से हम भाग देते हैं वह संख्या भाजक कहलाती है। दूसरे शब्दों में, जिस संख्या से भाग दिया जाता है उसे हम भाजक कहते हैं। भाजक को इंग्लिश में Divisor कहा जाता है। भाजक का सूत्रभाजक निकालने के लिए हमें भाज्य, भागफल तथा शेषफल ज्ञात होने चाहिए। अगर ये तीनों हमें पता हों तो हम भाजक निकाल सकते हैं। भाजक निकालने के लिए हम भाज्य में से शेषफल को घटा देते हैं फिर प्राप्त परिणाम को भागफल से भाग दे देते हैं। इस प्रकार प्राप्त संख्या भाजक होती है। भाजक निकालने का सूत्र:- भाजक = भाज्य – शेषफल / भागफल उदाहरण: अगर भाज्य 46 शेषफल 4 तथा भागफल 7 हो तो भाजक ज्ञात करो? हल: अब हमें भाजक ज्ञात करना है। तब दी गयी संख्याओ को हम भाजक के सूत्र में रख देंगे। भाजक = 46 – 4 / 7 = 42/7 = 6 भागफल किसे कहते हैं? – Bhagfal kise kahate hainभाग करते समय भाज्य में भाजक का जितनी बार भाग लग जाए तो उसे हम भागफल कहते हैं। भागफल को इंग्लिश में Quotient कहते हैं। भागफल का सूत्रभागफल निकालने के लिए भी हमें भाज्य, भाजक तथा शेषफल ज्ञात होने चाहिए। अगर ये तीनों हमें पता हों तो हम भागफल निकाल सकते हैं। भागफल निकालने के लिए हम भाज्य में से शेषफल को घटा देते हैं फिर प्राप्त परिणाम को भाजक से भाग दे देते हैं। इस प्रकार प्राप्त संख्या भागफल कहलाती है। भागफल = भाज्य – शेषफल / भाजक उदाहरण: अगर भाज्य 35 हो व शेषफल 3 हो तथा भाजक 8 हो तो भागफल ज्ञात करो? हल: इस प्रश्न में हमें भागफल ज्ञात करना है। हमें भाज्य, भाजक व शेषफल ज्ञात है। इनको अब हम भागफल के सूत्र में रख देंगे। भागफल = 35 – 3 / 8 = 32 / 8 = 4 हमें 4 प्राप्त हुआ जो भागफल है। इस प्रकार हम भागफल ज्ञात कर सकते हैं अगर हमें भाज्य, भाजक व शेषफल ज्ञात हो। शेषफल किसे कहते हैं? – Sheshfal kise kahate hainभाग करते समय भाजक का जो भाग भाज्य से छोटा बचता है उसे हम शेषफल कहते हैं। शेषफल को इंग्लिश में रिमाइंडर ( Reminder ) कहा जाता है। शेषफल का सूत्रशेषफल निकालने के लिए भाज्य, भाजक तथा शेषफल ज्ञात होने चाहिए। अगर ये तीनों हमें पता हों तो हम शेषफल निकाल सकते हैं। शेषफल निकालने के लिए भाजक ओर भागफल की गुणा करके प्राप्त परिणाम को भाज्य में से घटा देते हैं इस प्रकार प्राप्त संख्या शेषफल कहलाती है। शेषफल = भाज्य – ( भाजक × भागफल ) उदाहरण: अगर भाज्य 23 हो तथा भाजक व भागफल क्रमशः 7 ओर 3 हो तो शेषफल ज्ञात करो? हल: इस प्रश्न में हमें शेषफल ज्ञात करना है तथा हमें भाज्य, भाजक ओर शेषफल ज्ञात है। इनका मान हम सूत्र में रख देंगे। शेषफल = 23 – ( 7 × 3 ) = 23 – 21 = 2 अतः हमें शेषफल 2 प्राप्त हुआ। इन्हें भी पढ़ें:-
Bhajya, Bhajak, Bhagfal or Sheshfal ke swalदोस्तों अब आपको भाज्य, भाजक, भागफल व शेषफल ज्ञात करना आ गया होगा। अब आपको अभ्यास के लिए कुछ प्रश्न दिए गए है। आपको इन प्रश्नों को हल करना है तथा अपना उत्तर कमेंट बॉक्स में लिखना है। प्रश्न.1. अगर भाज्य 48 हो व शेषफल 4 हो तथा भाजक 11 हो तो भागफल ज्ञात करो? उम्मीद करता हूं दोस्तों की भाज्य, भाजक, भागफल व शेषफल से सम्बंधित हमारी यह पोस्ट आपको काफी पसंद आई होगी तथा अब आप जान गए होंगे कि भाज्य क्या होता हैं, भाजक क्या होता हैं, भागफल क्या होता है, शेषफल क्या होता है, भाज्य का सूत्र, भाजक का सूत्र, भागफल का सूत्र व शेषफल का सूत्र क्या होता है? अगर आप यह पोस्ट आपको अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। अगर आप ऐसी ही पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। अगर आपके मन मे कोई सवाल है या इस पोस्ट में आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे और आपकी मदद करेंगे। अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद। भाज्य भाजक भागफल शेषफल क्या होता है?भागफल (Quotient) – भाज्य में भाजक का जितनी बार भाग जायेे। शेषफल (Reminder) – भाज्य में भाजक का भाग देने पर शेष बचा मान जिसमें भाजक का भाग सब आगे पूर्व रूप से समान न हो।
भाज्य और भाजक में क्या अंतर है?वह संख्या जिसे हम विभाजित करते हैं, भाज्य कहलाती है। वह संख्या जिसके द्वारा हम विभाजित करते हैं, भाजक कहलाती है। प्राप्त परिणाम भागफल कहलाता है। शेष बची संख्या को शेषफल कहा जाता है।
भाज्य बराबर क्या होता है?भाज्य = भाजक xx शेषफल + भागफल होता है ।
गणित में भाजक का मतलब क्या होता है?[सं-पु.] - (गणित) वह संख्या जिससे किसी संख्या में भाग देते हैं; विभाजक।
|