आंकड़े का पौधा घर में लगाने से क्या होता है? - aankade ka paudha ghar mein lagaane se kya hota hai?

Aak ka paudha, Madar ka paudha, Safed Aakde ka paudha kis din lagana chahiye 

सफेद आक (मदार) का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। सफेद आक को सफेद आकड़ा, अकौआ, मदार भी कहा जाता है। सफेद आक का पौधा लगाने की दिशा, दिन और तरीका की जानकारी आगे पढ़ें। आक के पौधे 2 तरह के होते हैं।

1) सफेद फूल वाला 2) हल्के बैगनी रंग के फूल वाला।

सफेद आक (आकड़े) का पौधा कैसे लगायें, किस दिशा में, किस दिन लगायें और कहाँ लगायें | Calotropis gigantea or Milkweeds in hindi

Table of Contents

  • 1 सफेद आक (आकड़े) का पौधा कैसे लगायें, किस दिशा में, किस दिन लगायें और कहाँ लगायें | Calotropis gigantea or Milkweeds in hindi
    • 1.1 आक (मदार) का पौधा लगाने के फायदे | Aak plant benefits in hindi
    • 1.2 आक का पत्ता के फायदे –
    • 1.3 आंकड़े या आक का पौधा कैसे लगाए और देखभाल कैसे करे | Madar ka paudha kaise lagaye
    • 1.4 आक के बीज से पौधा तैयार करना –
    • 1.5 आक के पौधे की कटिंग लेकर नया पौधा लगाना –

  • आक का पौधा घर के अग्नि कोण की दिशा (दक्षिण पूर्व के बीच), दक्षिण या उत्तर दिशा में भी लगाया जा सकता है।
  • घर में सफेद आक का पौधा मुख्य गेट के पास या सामने लगाना चाहिए या फिर घर के बाहर गेट के पास रख सकते हैं।
  • घर से बाहर आक का पौधा ऐसे लगाएं कि जब आप घर से निकलें तो आक का पौधा आपके दाहिने तरफ (right side) होना चाहिए।
  • आक का पौधा किसी शुभ दिन जैसे दिवाली, धनतेरस, होली, नवरात्र आदि के दिन लगाना चाहिए या आक के पौधे को गुरु पुष्य नक्षत्र (गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र), रवि पुष्य नक्षत्र (रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र), अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के दिन लगा सकते हैं।

आंकड़े का पौधा घर में लगाने से क्या होता है? - aankade ka paudha ghar mein lagaane se kya hota hai?
मदार (सफेद आक या आकड़ा) का पौधा  | मदार (आक) के फूल

आक (मदार) का पौधा लगाने के फायदे | Aak plant benefits in hindi

  • आक का पौधा लगाने से घर में लक्ष्मी आती है और घर को बुरी नजर नहीं लगती।
  • आक के पौधे में फल आता है जिससे रुई जैसे रेशे निकलते हैं। आक की रुई से बत्ती बनाकर शिव मंदिर में देसी घी का दिया जलाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
  • आक की रुई का दिया जलाकर लक्ष्मी मंत्र साधना करने से धन प्राप्ति होती है।
  • आक के पौधे में भगवान गणेश जी का वास माना जाता है। आक के पुराने पौधे की जड़ से गणेश जी की मूर्ति बनाकर पूजा करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।

आक का पत्ता के फायदे –

आक का पत्ता पेट की समस्याएं जैसे डायरिया, पेट का अल्सर, कब्ज, दांत के दर्द, ऐंठन, जोड़ों का दर्द, जकड़न, फोड़े, सूजन, फीवर, गाउट आदि रोगों में करते हैं। आक का पौधा बहुत से रोगों के इलाज, आयुर्वेदिक उपचार, देसी इलाज में प्रयोग किया जाता है। इस पौधे के तने या डाल को तोड़ने पर सफेद दूध सा (Latex) निकलता है जोकि कुछ विषाक्त (Poisonous) होता है इसलिए मदार के दूध को रोग के इलाज में प्रयोग करने में सावधानी बरतें।

पढ़ें> घर में ये 15 शुभ पौधे लगाने से लक्ष्मी आती हैं

आंकड़े या आक का पौधा कैसे लगाए और देखभाल कैसे करे | Madar ka paudha kaise lagaye

आक का पौधा लगाना आसान है क्योंकि यह बहुत ही मजबूत पौधा है। यह रूखे मौसम, कम पानी, कठोर वातावरण को भी झेल लेता है। आक का पौधा बीज बोकर या कटिंग (कलम) लगाकर तैयार किया जा सकता है।

आक के बीज से पौधा तैयार करना –

आक के पुराने पौधों पर अर्धचंद्राकार (गुझिया जैसे) आकार के 2.5-4 इंच लंबे हरे रंग के फल निकलते हैं। इस फल के अंदर सफेद रुई और रेशेदार बीज (Milkweed seeds) होते हैं। इन बीज को बोकर आक का पौधा उगाया जा सकता है। इसके लिए मिट्टी में 20% गोबर खाद, 30% बालू या कोकोपीट, बाकी 50% साधारण मिट्टी होनी चाहिए।

आंकड़े का पौधा घर में लगाने से क्या होता है? - aankade ka paudha ghar mein lagaane se kya hota hai?
सफेद आक के फूल  | आक के बीज  | आक का फल

गर्मी का मौसम आक का पौधा लगाने के लिए सही है। बीज को 5-6 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद 1.5-2 इंच गहरे गड्ढे में डालकर मिट्टी से हल्के से ढक दें और पानी डाल दें। 7-10 दिन में आक का बीज अंकुरित होकर मिट्टी से बाहर निकल आएगा। 1 दिन छोड़कर गमले में थोड़ा पानी डालते रहें। जब तक ये पौधा 6-7 इंच का न हो जाए, इसे छाँव में रखें उसके बाद धूप में रख सकते हैं।

पढ़ें> गिलोय कैसे लगाये व गिलोय के फायदे

आक के पौधे की कटिंग लेकर नया पौधा लगाना –

आक (आकड़ा) के पौधा से करीब 1 फुट (30 सेन्टीमीटर) लंबी कटिंग काटें। आक की कटिंग में 2-3 से ज्यादा पत्ती न हों। कटिंग से निकलने वाले दूध को बह जाने दें। जब दूध निकलना बंद हो जाए तो इसके कटे सिरे को किसी खाद या एप्सम साल्ट के घोल में डाल दें। 10 मिनट बाद आक की कलम निकालकर मिट्टी में करीब 4 इंच दबाकर लगा दें और पानी डाल दें। इसे किसी छाँव वाली जगह रखें और थोड़ा पानी रोज देते रहें। करीब 10 दिन में इस कलम से नई पत्तियां निकलने लगेंगी।

धूप – आक या मदार का पौधा खुली धूप में अच्छे से बढ़ता है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप आती हो।

पानी – एक बार बढ़ जाने के बाद आंकड़ा का पेड़ को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है, गर्मी के मौसम में हफ्ते में 2-3 बार और जाड़ों में सप्ताह में 1 बार पानी दें।

आक के पौधे के फायदे, लगाने का तरीके के बारे में जानकारी से जुड़े अपने सवाल, कमेन्ट नीचे लिखें। इस लेख को अपने मित्र, परिचितों के साथ शेयर जरूर करें जिससे कि अन्य लोग भी इस जानकारी का लाभ ले सकें।

ये भी पढ़ें –

अश्वगंधा का पौधा लगाने का तरीका व अश्वगंधा के फायदे 

स्नेक प्लांट का पौधा कैसे लगाएं और गजब फायदे 

हरसिंगार फूल का पौधा (पारिजात) कैसे लगायें, कहाँ लगायें

पोर्टूलाका के सुंदर फूल का पौधा कैसे लगाये

sources :

https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-797/calotropis

https://findanyanswer.com/how-do-you-grow-calotropis-gigantea-from-seed

घर में आंकड़े का पौधा लगाने से क्या होता है?

सफेद आक की इस तरह करें पूजा घर में हमेशा सफेद आक का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक लाभ भी होता है। जिस घर में सफेद आक का पौधा होता है उसे कोई शत्रु हानि नहीं पहुंचा सकता है। 27 साल पुराने इस पेड़ की जड़ में खुद ही गणेशजी की प्रतीमा बन जाती है, ऐसी मान्यता है।

आंकड़े का पौधा कब लगाना चाहिए?

सफेद आक की जड़ से करें यह उपाय खुल जाएगी बंद किस्मत का ताला, कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत.
176 shares..

सफेद आंकड़े का पौधा कब लगाना चाहिए?

Aak Plant : घर की सुख-समृद्धि के लिए आक का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. इसे लगाने से कई लाभ मिलते हैं. वास्तु के अनुसार घर में आक का पौधा कहां लगाना चाहिए आइए जानें. हिंदू धर्म में कुछ पौधों को बहुत शुभ माना जाता है.

आंकड़े की जड़ कमर में बांधने से क्या होता है?

- रविवार को पुष्य नक्षत्र में आक (मदार ) की जड़ बंध्या स्त्री की कमर में बाँध दे इससे गर्भधारण करके वह संतान को जन्म अवश्य ही देगी। - पति-पत्नी दोनो अथवा दोनो में से की भी आस्था और श्रद्धाभाव से भगवान श्रीकृष्ण का एक बालरूपी चित्र अपने कक्ष में लगाकर प्रतिदिन 108 बार निम्न मन्त्र का जप पुरे एक वर्ष तक करें।