लड़कियों को कौन से पैर में काला धागा बांधना चाहिए? - ladakiyon ko kaun se pair mein kaala dhaaga baandhana chaahie?

महिलाएं अगर पैरों में काला धागा पहनना चाहती हैं, तो पंडित जी से जानें इसे धारण करने की विधि।  

ज्‍योतिष शास्‍त्र में जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। इनमें से कुछ उपाय बहुत आसान भी हैं। खासतौर पर पैरों में काला धागा पहना, एक ऐसा टोटका है जिसे कई लोगों को अपनाते हुए आपने जरूर देखा होगा। अब तो पैरों में काला धागा पहनना एक फैशन भी बन चुका है। आपने बहुत सारे महिला और पुरुषों को पैर में काला धागा पहने हुए देखा होगा। 

मगर केवल महिलाओं की बात की जाए, तो काला धागा उनके लिए एक टोटका ही नहीं बल्कि फैशन और स्टाइल का हिस्सा भी है। इसलिए कई बार महिलाएं बिना जानकारी के ही पैरों में काला धागा बांध लेती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है, जबकि यदि काले धागे को सही समय और स्थान पर पहना जाए तो यह आपको कई लाभ पहुंचा सकता है। 

इस विषय में पंडित विनोद सोनी जी से हमने बात की और जाना कि आखिर महिलाएं काला धागा कब, कैसे और किस पैर में पहन सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से खुल सकता है भाग्‍य, जानें इसके फायदे

लड़कियों को कौन से पैर में काला धागा बांधना चाहिए? - ladakiyon ko kaun se pair mein kaala dhaaga baandhana chaahie?

पैर में काला धागा कब बांधना चाहिए?

काला धागा न्याय के देवता शनि का प्रतिनिधित्व करता है। जीवन से नकारात्मक शक्ति का प्रभाव और बुरी नजर का दोष दूर करने के लिए इसे हाथ, पैर और बाजुओं पर धारण किया जाता है। यदि आप इसे पैरों में धारण कर रही हैं, तो मान्यताओं के अनुसार आपको इसे शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जा कर ही धारण करना चाहिए। 

महिलाओं को किस पैर में काला धागा धारण करना चाहिए? 

ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक महिलाओं और कन्याओं को बाएं पैर में ही काला धागा पहनना चाहिए। दरअसल, महिलाओं के बाएं अंग को शास्त्रों में शुभ माना गया है। इसलिए काला धागा भी बाएं पैर में ही बांधना चाहिए। 

लड़कियों को कौन से पैर में काला धागा बांधना चाहिए? - ladakiyon ko kaun se pair mein kaala dhaaga baandhana chaahie?

काला धागा कैसे बांधना चाहिए? 

काला धागा नजर दोष और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए पैरों में बांधा जाता है ऐसे में शनिवार के दिन आपको इसे धारण करना चाहिए। आप कोई भी काला धागा पैरों में नहीं पहन सकती हैं। केवल अभिमंत्रित काला धागा ही आपको पैरों में धारण करना चाहिए। पंडित जी कहते हैं, 'काला धागा धारण करने से पहले आपको रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।' 

इसे जरूर पढ़ें: चुटकी भर हल्दी से दूर करें जीवन की हर बाधा

काले धागे में कितनी गांठ बांधें?  

महिलाओं को काले धागे में 7 गांठ बांधनी चाहिए और हर गांठ के साथ आपको ॐ शनये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। 

लड़कियों को कौन से पैर में काला धागा बांधना चाहिए? - ladakiyon ko kaun se pair mein kaala dhaaga baandhana chaahie?

कितने समय में बदला जा सकता है काला धागा?

हमेशा शनिवार के दिन ही अपने पैर का काला धागा बदलें और पुराने धागे को बहते जल में प्रवाहित कर दें। आप 1 साल में 1 बार अपने पैर का काला धागा बदल सकती हैं। 

पैरों में काला धागा पहनने के लाभ जानें- 

पैरों में काला धागा नजर दोष से बचने के लिए पहना जाता है। पंडित जी बताते हैं कि पैर में काला धागा पहनने से किस तरह के नजर दोष से आप बच सकती हैं- 

  • अगर आपको लगातार आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो आपको काला धागा धारण करना चाहिए। 
  • अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है या फिर विवाहित जीवन में मुश्किलें पैदा हो रही हैं तो आपको काला धागा पहनना चाहिए। 
  • अगर आपकी तरक्की में बाधा आ रही है और बहुत मेहतन करने के बाद भी आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है तो आपको पैरों में काला धागा जरूर पहनना चाहिए।  
  • कुंडली में राहु-केतु या फिर शनि कमजोर है तो आपको पैरों में काला धागा जरूर पहनना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह से और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

लड़कियों को कौन से पैर में काला धागा बांधना चाहिए? - ladakiyon ko kaun se pair mein kaala dhaaga baandhana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

ज्योतिषी और वैज्ञानिक तर्कों के आधार पर काला धागा शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है, लेकिन आइए जानते हैं कि लड़कियां पैरों में काला धागा क्यों बांधती हैं।

अक्सर लड़कियां अपने बाएं पैर में काला धागा बांधती हैं, ऐसा लड़कियां इसीलिए करती हैं क्योंकि काले धागे को बांधने से नेगेटिव एनर्जी और बुरी नजर से बचने के लिए करती हैं। ऐसा करने से हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी तरह काले धागे को पैर में बांधने का ज्योतिषी और वैज्ञानिक कारण होता है।

जानकारों के मुताबिक इसका प्रचलन शुरु हुआ किसी को हाथ या पैर कहीं भी चोट लग गयी तो उस स्थान के पास में काला धागा बांध देता था कि नजर ना लगे। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला धागा बांधने से व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होती हैं।

तंत्र शास्त्र का मानना​है कि खासकर जिन लोगों को पेट दर्द की समस्या रहती हैं उन्हें पैरे के अंगूठे में काला धागा बांधना चाहिए। इसके अलावा पैर में काला धागा बांधने से पैरों के दर्द से छुटकारा मिलता है। छोटे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी बांधा जाता है।

पुरुषों को कौन से पैर में काला धागा बांधना चाहिए?

ज्यादातर महिलाओं को बाएं पैर में काला धागा बांधे हुए देखा जाता है लेकिन पुरुषों के लिए, दाहिने पैर पर काला धागा बांधना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र का मानना​है कि मंगलवार को पुरुषों को पैरों में काला धागा बांधना बेहद शुभ माना जाता है।

कमर में काला धागा पहनने से क्या होता है?

गले, कमर, कलाई आदि अंगों पर काला धागा बांधने की बहुत पुरानी परंपरा है। मान्‍यता है क‍ि ये बुरी नजर से बचाने के साथ शरीर को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर अपने भीतर समा लेता है और पहनने वाले की इनसे रक्षा करता है।

मंत्रोच्चार के साथ पहनना चाहिए काला धागा

काले धागे को शनिवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है वहीं धागे पर नौ गांठें बांधने के बाद ही धारण करना चाहिए। काले धागे को मंत्रोंच्चारण करने के साथ किसी शुभ मुहूर्त जैसे अभिजीत या ब्रह्म मुहूर्त में पहनना चाहिए।

अपने गोचर और दशा के आधार पर मंत्र का जप करना चाहिए। बेहतर होगा कि किसी अच्छे ज्योतिषी से परामर्श करके इसको पहनना चाहिए। वहीं धागे को 2, 4, 6 या आठ के घेरे में बांधना चाहिए और ध्यान रहे कि किसी और रंग जैसे-लाल या पीले रंग का धागा नहीं बंधा होना चाहिए।