कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है |Rashtramandal Khel Kya Hai in Hindi | कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहासक्या हैं | Rashtramandal Khel 2022 Padak Talika | What are Commonwealth Games in Hindi Show
आज आप इस लेख के द्वारा Commonwealth Games UPSC, Commonwealth Games India, Commonwealth Games Logo, Commonwealth Games Tickets, Commonwealth Games India Medal List एवं Commonwealth Games Medal Table के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे. यह भी पढ़ें - नाटो क्या हैं राष्ट्रमंडल खेल 2022 हिंदी में - Commonwealth Games 2022 in Hindiइस वर्ष कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 08 अगस्त के बीच आयोजित हुआ हैं. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा था जिसे पुनः दोहराने के लिए भारत ने अपनी पूरी तैयारी से 215 खिलाड़ियों का दल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भेजा हैं जो विभिन्नप्रकार के खेलों में प्रतिभाग करेंगे. क्या हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन कैसा हैं के बारें में इस लेख के द्वारा जानकारी प्राप्त करते हैं. यह भी पढ़ें - एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट क्या है राष्ट्रमंडल खेल क्या है - What is Commonwealth Games in Hindiराष्ट्रमंडल खेल को कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से भी जाना जाता हैं. यह एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हैं जिसमे राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं. राष्ट्रमंडल खेल का पहली बार वर्ष 1930 में आयोजन किया गया था उसके बाद प्रत्येक 04 वर्षों के अंतराल पर राष्ट्रमंडल खेल आयोजित किया जाता हैं. कॉमनवेल्थ खेल विश्व का प्रथम बहु खेल कार्यक्रम हैं जिसमे पुरुष एवं महिला खिलाड़ी एक समान संख्या में शामिल होते हैं. इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाते हैं जिसमे विजय प्राप्त करने वाले प्रथम तीन प्रतियोगियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता हैं. यह भी पढ़ें - आईएनएस विक्रांत क्या हैं कॉमनवेल्थ गेम्स का अर्थ क्या हैं - What is the meaning of Commonwealth Games in Hindiकॉमनवेल्थ गेम्स का अर्थ हिंदी में राष्ट्रमंडल खेल होता हैं. यह एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता होती हैं जिसमे सभी राष्ट्रमंडल सदस्य देश प्रतिभाग करते हैं. यह भी पढ़ें - CTET Syllabus in Hindi PDF Download राष्ट्रमंडल खेल की स्थापना कब हुई थी - When was the Commonwealth Games establishedकॉमनवेल्थ गेम्स की स्थापना वर्ष 1930 में हुई थी. कनाडा के प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन के नेतृत्व में वर्ष 1930 में ओंटेरियो कनाडा के हेमिल्टन शहर में प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ जिसमे 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था. यह भी पढ़ें - UPTET Syllabus in Hindi PDF Download राष्ट्रमंडल खेल का इतिहास क्या हैं - Commonwealth Games History in Hindiराष्ट्रमंडल देशों के मध्य सद्भावना को प्रोत्साहित करने एवं ब्रिटिश राज के अन्दर अच्छे सम्बन्ध बनाये रखने के लिए एश्ली कूपर ने एक ब्रितानी खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का विचार प्रस्तुत किया. जिसकी जिम्मेदारी वर्ष 1928 में कनाडा के प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को दी गई. एथलीट बॉबी रॉबिन्सन के नेतृत्व में वर्ष 1930 में ओंटेरियो कनाडा के हेमिल्टन शहर में प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया. जिसमे 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था. तभी से प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल पर राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन किया जाने लगा. द्वितीय विश्व युद्ध के समय राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था. समय के साथ साथ राष्ट्रमंडल खेलों के नाम में भी बदलाव किया जाता रहा हैं. सबसे पहले वर्ष 1930 से वर्ष 1950 तक राष्ट्रमंडल खेल का नाम ब्रिटिश एम्पायर गेम्स था उसके बाद वर्ष 1954 से वर्ष 1966 तक ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर वर्ष 1970 से वर्ष 1974 तक ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स नाम रख दिया गया. वर्ष 1978 से इस खेल प्रतियोगिता का नाम राष्ट्रमंडल खेल अथवा कॉमनवेल्थ गेम्स नाम रख दिया गया. वर्ष 1998 में आयोजित कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिता में हॉकी और नेटबाल जैसे बहु सदस्यीय खेल को शामिल करके बड़ा बदलाव किया गया. उसके पूर्व में आयोजित खेल प्रतियोगिता में एकल प्रतिस्पर्धात्मक खेलों को ही शामिल किया गया था. ओलम्पिक क्वीन्स बेटन रिले की तरह वर्ष 1958 में कार्डिफ, ब्रिटेन में राष्ट्रमंडल खेलों में कॉमनवेल्थ क्वीन्स बेटन रिले की शुरुआत की गई. राष्ट्रमंडल क्वीन्स बेटन रिले को पारंपरिक रूप से बकिंघम पैलेस से शुरू किया जाता हैं. राष्ट्रमंडल खेलो का आयोजन एशिया में अभी तक दो बार ही आयोजित हुआ हैं. यह भी पढ़ें - Global Hunger Index PDF राष्ट्रमंडल खेल में कितने देश भाग लेते हैं - Commonwealth Games Countries List in Hindiकॉमनवेल्थ गेम्स जब पहली बार आयोजित हुआ था तब 11 देशों ने भाग लिया था परन्तु समय के साथ साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले देशों की संख्या बढ़ती गई. वर्ष 2022 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में 72 देशों ने हिस्सा लिया हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स सदस्य देश (Commonwealth Games Members) निम्नलिखित हैं. 1 - अफ्रीका बोत्सवाना, कैमरून, स्वाज़ीलैंड, घाना, केन्या, लेसोथो, मलावी, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशेल्स, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, गाम्बिया, युगांडा, जाम्बिया 2 - एशिया बांग्लादेश, ब्रुनेई दारुस्सलाम, भारत, मलेशिया, मालदीव, पाकिस्तान, सिंगापुर, श्रीलंका 3 - कैरेबियन और अमेरिकी एंगुइला, एंटीगुआ और बारबुडा, बारबाडोस, बेलीज, बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, कनाडा, केमैन आइलैंड्स, डोमिनिका, फ़ॉकलैंड आइलैंड्स, ग्रेनाडा, गुयाना, जमैका, मोंटसेराट, सेंट हेलेना, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंक और ग्रेनेडाइंस , बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्क और कैकोस द्वीप समूह 4 - यूरोप साइप्रस, इंग्लैंड, जिब्राल्टर, ग्वेर्नसे, आइल ऑफ मैन, जर्सी, माल्टा, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स 5 - पैसिफिक ऑस्ट्रेलिया, कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, नाउरू, न्यूजीलैंड, नीयू, नॉरफ़ॉक आइलैंड, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु, वानुअतु यह भी पढ़ें - ICC T20 World Cup Schedule PDF 22वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन कब हुआ - 22th Commonwealth Games 2022 Dates22 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन 27 जुलाई 2022 से 08 अगस्त 2022 के बीच इंग्लैंड में हुआ हैं. यह भी पढ़ें - SBI PO Syllabus in Hindi PDF Download 22वां राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजनकहाँ हुआ हैं - Where is the 22th Commonwealth Games 2022 organized22 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में किया गया हैं. यह भी पढ़ें - UP Lekhpal Syllabus in Hindi PDF Download 22वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर क्या हैं - Commonwealth Games 2022 Mascot22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शुभंकर का नाम पेरी हैं. राष्ट्रमंडल खेलो के शुभंकर का नाम बर्मिंघम में पाए जाने वाले एक बहुरंगी बैल पेरी बर्र के नाम पर किया गया हैं. राष्ट्रमंडल खेल के शुभंकर के चुनाव के पीछे एक प्रमुख कारण बर्मिंघम के लोगों का जानवरों के साथ गहरा लगाव एवं प्रेम भी हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स शुभंकर पेरी का डिजाईन ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टन शहर की 10 वर्षीय एम्मा लू ने बनाया हैं. इसके लिए एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसे एम्मा लू ने जीता था. यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सूची पीडीएफ बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आदर्श वाक्य क्या है - Birmingham Commonwealth GamesMotto 202222 वेंकॉमनवेल्थ गेम्स का आदर्श वाक्य Sport is just the beginning (खेल तो बस शुरुआत है) हैं. यह भी पढ़ें - DSSSB Assistant Law Officer / Legal Assistant Syllabus in Hindi PDF 22वें राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का उदघाटन किस स्टेडियम में हुआ- 22th Commonwealth Games 2022 inaugurated at which stadium22 वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उदघाटन बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ हैं. यहाँ एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया और आधिकारिक तौर पर CWG 2022 Games की शुरुआत की गई. यह भी पढ़ें -SSC CHSL Syllabus in Hindi PDF Download बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के ध्वजवाहक कौन थे - Who was the flag bearer of India in Commonwealth Games 2022बर्मिंघमकॉमनवेल्थ गेम्स 2022 उदघाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिन्धु थे. स्टार शटलर पीवी सिन्धु इसके पूर्व वर्ष 2018 में आयोजित गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी ध्वजवाहक थी. वहीँ बर्मिंघमकॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और मुक्केबाज निकहत जरीन थे. यह भी पढ़ें - UPSSSC PET Syllabus in Hindi PDF Download राष्ट्रमंडल खेल 2022 शेड्यूलक्या हैं - What are the Commonwealth Games 2022 Scheduleबर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शेड्यूल के अनुसार भारतीय समयानुसार रात्रि 11:30 बजे बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का उदघाटन समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह भी पढ़ें - गुरु रविदास का जीवन परिचय राष्ट्रमंडल खेलों के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं - Who is the current President of Commonwealth Gamesवर्तमान समय में कॉमनवेल्थ गेम्स के अध्यक्ष (राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष) डेम लुईस मार्टिन हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट ब्रूस रिचर्ड रॉबर्टसन हैं यह भी पढ़ें - विश्व सामाजिक न्याय दिवस क्यों मनाया जाता हैं राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्यालय कहाँ हैं - Commonwealth Games Headquartersकॉमनवेल्थ गेम्स मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में स्थित हैं. यह भी पढ़ें - बसंत पंचमी कब हैंऔर कैसे मनाई जाती हैं राष्ट्रमंडल खेल लिस्ट क्या हैं - What are the Commonwealth Games Lists 2022बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 20 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया हैं जिनकी 280 प्रतिस्पर्धा होगी. कॉमनवेल्थ गेम्स लिस्ट निम्नलिखित हैं. 3X3 बास्केटबॉल, एक्वेटिक्स-तैराकी और पैरा स्विमिंग, एक्वेटिक्स-डाइविंग, बैडमिंटन, क्रिकेट टी20, बीच वॉलीबॉल, 3X3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग), साइकिलिंग- माउंटेन बाइक, साइकिलिंग-रोड, साइकिलिंग-ट्रैक और पैरा ट्रैक, हॉकी, नेटबॉल, स्क्वैश, जिम्नास्टिक-कलात्मक, जिम्नास्टिक-लयबद्ध, जूडो, लॉन बॉल्स और पैरा लॉन बॉल्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, रग्बी सेवन्स, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, कुश्ती (रेसलिंग), भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग), ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन यह भी पढ़ें - होलिका दहन कब हैं और क्यों मनाया जाता हैं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल स्थल - Commonwealth Games Venue 2022बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 निम्नलिखित स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे. अलेक्जेंडर स्टेडियम, एरिना बर्मिंघम, कोवेंट्री स्टेडियम, एजबेस्टन स्टेडियम, सैंडवेल एक्वेटिक्स सेंटर, स्मिथफील्ड, विक्टोरिया पार्क, विक्टोरिया स्क्वायर, कैनॉक चेस फ़ॉरेस्ट, कोवेंट्री एरिना, ली वैली वेलो पार्क, एनईसी, सटन पार्क, बर्मिंघम विश्वविद्यालय हॉकी और स्क्वैश सेंटर, वार्विक, वेस्ट पार्क यह भी पढ़ें - होली कब हैं और क्यों मनाई जाती हैं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल पदक तालिका 2022 क्या हैं - What are Birmingham Commonwealth Games Medal Table 2022राष्ट्रमंडल खेल मेडल टैली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं. वहीँ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल टैली में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया हैं. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स पदक तालिका 2022 निम्नवत हैं.
यह भी पढ़ें - राम नवमी कब हैं और क्यों मनाई जाती हैं राष्ट्रमंडल खेल 2022 भारत पदक तालिका -Commonwealth Games Medal List India 2022Commonwealth Games 2022 India Medal Table निम्नलिखित हैं.
यह भी पढ़ें - रथयात्रा कब है और क्यों मनाया जाता हैं राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रदर्शन - India's performance in Commonwealth Games 2022भारत ने वर्ष 1934 से 2022 तक 203 स्वर्ण पदक,189 रजत पदक,172 कांस्य पदक सहित कुल 564 पदक जीते हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन निम्नवत हैं.
Commonwealth GamesFAQ -Rashtramandal Khel frequently asked questions in Hindiप्रश्न 1 - 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उदघाटन कहाँ हुआ? उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उदघाटन बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ. प्रश्न 2 - राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय दल के चेफ डि मिशन कौन थे? उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारतीय दल के चेफ डि मिशन राजेश भंडारी थे. प्रश्न 3 - राष्ट्रमंडल खेल की स्थापना कब हुई थी? उत्तर- कॉमनवेल्थ गेम्स की स्थापना हुई थी. प्रश्न 4 - राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या हैं? उत्तर - वर्ष 1930- 1950 तक ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, वर्ष 1954 -1966 तक ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ष 1970 -1974 तक ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ष 1978 से राष्ट्रमंडल खेल अथवा कॉमनवेल्थ गेम्स. प्रश्न 5 - राष्ट्रमंडल खेल में भारत कब शामिल हुआ? उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने वर्ष 1934 में प्रथम बार हिस्सा लिया था. प्रश्न 6 - भारत में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कब हुआ था? उत्तर- भारत में प्रथम बार कॉमनवेल्थ गेम्स (First Commonwealth Games in India) का आयोजन वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित किये गए थे. प्रश्न 7 - पहला राष्ट्रमंडल खेल कब आयोजित किया गया था? उत्तर- वर्ष 1930 में प्रथम कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कनाडा में किया गया था. प्रश्न 8 - राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कितने वर्षों के बाद किया जाता हैं? उत्तर- कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हर चार साल में होता हैं. प्रश्न 9 -23 वां राष्ट्रमंडल खेल 2026 कहाँ होगा? उत्तर- 23 वां कॉमनवेल्थ गेम्स विक्टोरिया, आस्ट्रेलिया में होगा. प्रश्न 10 - राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का पदक तालिका में कौन सा स्थान हैं? उत्तर- बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स पदक तालिका में भारत का चौथा स्थान हैं. प्रश्न 11 -CWG Full Form in Hindi क्या हैं? उत्तर- सीडब्ल्यूजीका फुल फॉर्म हिंदी में कॉमनवेल्थ गेम्स अथवा राष्ट्रमंडल खेल होता हैं. प्रश्न 12 - महिला टी 20 क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल में कब शामिल किया गया हैं? उत्तर - वर्ष 2022 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया हैं. प्रश्न 13 - 22 वें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक किस देश के खिलाड़ी ने किस खेल में जीता हैं? उत्तर - 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला स्वर्ण पदक मेजबान देश इंग्लैंड के ओलम्पिक रजत पदक विजेता खिलाड़ी एलेक्स यी ने ट्रॉयथलॉन खेल में जीता हैं. प्रश्न 14 - राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत कब से हुई हैं? उत्तर- कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत वर्ष 1930 में हुई थी. प्रश्न 15 -CWG Full Form क्या हैं? उत्तर- Full Form of CWG Commonwealth Games हैं. प्रश्न 16 - राष्ट्रमंडल खेल का फाउंडर कौन हैं? उत्तर- कॉमनवेल्थ गेम्स फाउंडर ब्रिटिश साम्राज्य और यूनाइटेड किंगडम की संसदहैं. Conclusionमुझे उम्मीद हैं कि आज के Article राष्ट्रमंडल खेल क्या है in Hindi पसंद आया होगा. आज के Article में आपने India Medals in Commonwealth Games 2022, CWG Countries, CWG Headquarter, Commonwealth Games Logo एवं Commonwealth Games Meaning in Hindi के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की हैं. यदि आपको What is Commonwealth Games in Hindi Full Information के सम्बन्ध में कोई सुझाव देना हो तो Comment कीजिये एवं Article कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है in Hindi को अधिक से अधिक लोगों को Share कीजिये. राष्ट्रमंडल खेल 2022 आदर्श वाक्य क्या है?2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आदर्श वाक्य "सभी के लिए खेल" है। बर्मिंघम को 2017 में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन द्वारा मेजबान के रूप में घोषित किया गया था। 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में 72 राष्ट्रमंडल देशों के भाग लेने की उम्मीद है।
राष्ट्रमंडल खेल का आदर्श वाक्य क्या है?सपनों को साझा करें(Share the dreams)। राष्ट्र म॑डल खेल का आदर्श वाक्य है — " मानवता , समानता , नियति ।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 की थीम क्या है?राष्ट्रमंडल खेल 2022: बर्मिंघम में खेलों की शुरुआत से पहले जानिए 20 जरूरी बातें राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक शुभंकर 'पेरी द बुल' है, जिसे दस साल की लड़की ने डिजाइन किया है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 इग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रमंडल खेल का दूसरा नाम क्या है?कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा नाम क्या है? Commonwealth Games को ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, फ्रेंडली गेम्स और ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स आदि के नाम से जाना जाता रहा था। वर्ष 1978 से इन्हें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता है।
|