2022 का पहला चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा? - 2022 ka pahala chandr grahan kitane baje se kitane baje tak rahega?

Chandra Grahan 2022 Kab aur kitne baje lagega in India: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानी मंगलवार को लगने वाला है. हाल ही में 25 अक्टूबर 2022 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगा था जिसके सिर्फ 15 दिनों के बाद अब 8 नवंबर 2022 मंगलवार के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है. आइए जानते हैं भारत में कितने बजे दिखाई देगा साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण.

भारत में कितने बजे दिखाई देगा चंद्र ग्रहण (Bharat Main Kab Dikhega Chandra Grahan)

पंडित दीपक मालवीय के अनुसार, भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण  8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है.

सम्बंधित ख़बरें

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल (Chandra Grahan November 2022 Sutak Kaal)

भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाता है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है. इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए और देवी-देवताओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए. इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए और साथ ही यात्रा करने से भी बचना चाहिए. ग्रहण काल में कैंची ,चाकू, सुई जैसी नुकीली धारदार चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए.

किस राशि में लग रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan November 2022 Effect on Zodiac Signs)

साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशिवालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा साबित होगा जबकि कुछ को इस दौरान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. जबकि मेष, वृषभ, सिंह, मीन, मकर, धनु राशिवालों के लिए यह अंतिम चंद्र ग्रहण काफी अशुभ साबित होगा.

किन देशों में दिखाई देगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण ( Chandra Grahan November 2022 visibility in World)

साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण  उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा. 

भारत में इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण  (Lunar eclipse 2022 Visibility In India) 

भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल पूर्वी हिस्सों में ही दिखाई देगा. इस अंतिम चंद्र ग्रहण को कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में देखा जा सकेगा.

क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण (What is Chandra Grahan?)

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है. इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं. इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है. ज्योतिषियों का कहना है कि इस वक्त नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है. इसीलिए कई सावधानियों को बरतने की सलाह भी दी जाती है.

क्या चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है? (lunar eclipse November 2022 on purnima)

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है लेकिन हर पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण नहीं होता. इसका कारण है कि पृथ्वी की कक्षा पर चंद्रमा की कक्षा का झुके होना. यह झुकाव तकरीबन 5 डिग्री है इसलिए हर बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश नहीं करता. उसके ऊपर या नीचे से निकल जाता है. 

कैसे देखें लाइव चंद्र ग्रहण (Live Streaming of Lunar Eclipse 8 november 2022) 

वैसे तो भारत में ज्योतिषी चंद्र ग्रहण देखने से मना करते हैं लेकिन कुछ लोग इस खगोलीय घटना को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं. NASA और  Timeanddate.com पर चंद्र ग्रहण को लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके जरिए दुनिया भर के लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे. इसके अलावा आप 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल  पर भी चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं. इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते है.

Chandra Grahan November 2022 sutak Kaal timing in India: साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन लगने जा रहा है. साल का यह अंतिम चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और इसे भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं. इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण से पहले के समय को सूतक काल कहा जाता है. चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाता है जबकि सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है. ग्रहण के दौरान सूतक काल का काफी महत्व होता है. 

चंद्र ग्रहण 2022 भारत में सूतक काल का समय (Chandra Grahan 2022 Sutak timings in India)

सम्बंधित ख़बरें

भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है.

आइए जानते हैं क्या होता है सूतक काल और इसका महत्व- 

क्या होता है सूतक? (What Is Sutak)

ग्रहण के दौरान सूतक को महत्वपूर्ण माना जाता है. लोग ग्रहण से कुछ घंटे पहले कुछ नियमों का पालन करते हैं और ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद अपना उपवास समाप्त करते हैं. हालांकि, उपवास तोड़ने से पहले, लोग स्नान करते हैं, अपने इष्ट देवता की पूजा करते हैं, सूर्य या चंद्रमा भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और फिर जल और भोजन का सेवन करते हैं.

सूतक का महत्व (Chandra Grahan 2022 Sutak Significance)

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, अन्य खगोलीय पिंडों की गति के कारण पृथ्वी प्रभावित होती है और यह परिवर्तन हमारे ग्रह पर जीवन को एक से अधिक तरीकों से प्रभावित करता है. इसलिए ग्रहण के किसी भी नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए लोग सूतक नियमों का पालन करते हैं जो उन्हें ग्रहण के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सूतक के क्या नियम हैं और सूतक काल में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चंद्र ग्रहण के सूतक काल में क्या करें और क्या नहीं (Chandra Grahan 2022 Sutak dos and don'ts)

सूतक काल के दौरान कुछ भी खाना और पीना नहीं चाहिए. 

सूतक काल शुरू होने से पहले, कुश घास के सूखे तिनकों को खाने के बर्तन और पानी में डाल दें, ताकि ग्रहण के बुरे प्रभावों के बचा जा सके.

ग्रहण के दौरान चंद्र देव, भगवान धनवंतरी और महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि चीजों से दूर रहें. 

ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए.

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए. चंद्र ग्रहण के दौरान चांद से निकलने वाली किरणों का गर्भवती महिला और उसके गर्भ पर बुरा असर पड़ता है. 

चंद्र ग्रहण के दौरान चांद को नग्न आंखों से ना देखें.

ग्रहण के बाद बासी खाना खाने से बचें.

ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले स्नान करें और घर की साफ सफाई करके गंगाजल छिड़कें.

चंद्र ग्रहण कब है 2022 कितने बजे तक है?

इन तीन सालों के दौरान आंशिक चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा. 8 नवंबर 2022 को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा. हालांकि, भारत में साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. भारत में दिखाई देने के चलते यहां सूतक काल भी मान्य होगा.

2022 का पहला चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा?

पंडित दीपक मालवीय के अनुसार, भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा.

2022 का चंद्र ग्रहण कब है time table?

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण कब है 2022 भारत में?

Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal: भारत में साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण नजर आएगा। यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगेगा। जानें इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी डिटेल- Lunar Eclipse 8 November 2022 Date and Time: 2022 का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा।