ओवरी का हिंदी क्या होता है? - ovaree ka hindee kya hota hai?

Information provided about ovary:


Ovary meaning in Hindi : Get meaning and translation of Ovary in Hindi language with grammar,antonyms,synonyms and sentence usages by ShabdKhoj. Know answer of question : what is meaning of Ovary in Hindi? Ovary ka matalab hindi me kya hai (Ovary का हिंदी में मतलब ). Ovary meaning in Hindi (हिन्दी मे मीनिंग ) is अण्ड़ाशय.English definition of Ovary : the organ that bears the ovules of a flower

Tags: Hindi meaning of ovary, ovary meaning in hindi, ovary ka matalab hindi me, ovary translation and definition in Hindi language by ShabdKhoj (From HinKhoj Group).ovary का मतलब (मीनिंग) हिंदी में जाने |

सेक्सुअल हेल्थ पर जागरुकता फैलाने के लिए 4 सितंबर को वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे मनाया जाता है. महिलाएं अक्सर इस बारे में बात करने से झिझकती हैं और उन्हें कई जरूरी चीजें भी पता नहीं होती. जानकारियों के अभाव में बाद में उनके लिए मुश्किल होती है. आज हम महिलाओं के अंडाशय (ओवरी) के बारे में कुछ जरूरी बातें बताएंगे.

हमें अपने फेफड़े, लिवर, और दिल के बारे में तो बड़ी जानकारी है लेकिन ओवरी के बारे में शायद ही हमें ज्यादा पता हो. यही वो अंग है शरीर का जहां पर औरत को मां बना सकने वाले अंडे बनते हैं. अंडे वही, जो स्पर्म (शुक्राणु) के साथ मिलकर बच्चा बना सकें. ओवरी से जुड़ीं कुछ ज़रूरी बातें आपको पता होनी चाहिए-

1. ओवरी का साइज़ बदलता रहता है

शरीर के बाकी अंग भले ही एक साइज़ पर आकर रुक जाएं, ओवरीज़ हमेशा बदलती रहती हैं. ये उम्र के साथ और पीरियड्स के दौरान साइज़ में बदलती रहती हैं. जब ये अंडा बना रही होती है तो ये आकार में बढ़ जाती हैं. लगभग पांच सेंटीमीटर. सिस्ट यानी गांठ हो जाने की वजह से भी साइज़ में फ़र्क पड़ता है. पर ये कोई घबराने वाली बात नहीं है. मेनोपॉज़ के साथ ये बदलना बंद कर देती हैं. उल्टा सिकुड़ जाती हैं.

2. ओवरी को भी स्ट्रेस होता है

जिस समय आपकी ओवरीज़ अंडे बना रही होती हैं उसे ओव्यूलेशन कहते हैं. और स्ट्रेस का इस पर बहुत असर पड़ता है. मतलब अगर आप वाकई बहुत ज़्यादा स्ट्रेस में हैं, तो आपकी ओवरीज़ अंडे बनाना बंद कर देगी.

3. बर्थ कंट्रोल पिल से ओवरीज़ का स्पेशल रिश्ता है

डॉक्टरों की माने तो बर्थ कंट्रोल पिल्स ओवरीज़ का बड़ा फ़ायदा करती हैं. सुनने में अजीब लगा क्या? पर ये सच है. हम इमरजेंसी पिल्स की बात नहीं कर रहे. हम बात कर रहे हैं गर्भनिरोधक गोलियों की. उनको लेने से ओवेरियन कैंसर होने का रिस्क काफ़ी कम हो जाता है.

4.ओवेरियन सिस्ट अकसर अपने आप ठीक हो जाते हैं

ओवरी में बहुत सी औरतों को सिस्ट हो जाता है. सिस्ट बोले तो कैविटी-नुमा चीज़ जिसमें पस भर जाता है. इसे ठीक करने के लिए सर्जरी है. दवाइयां भी है. पर हर सिस्ट ख़तरनाक नहीं होता. इनमें से कई सिस्ट तीन से चार महीनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं. बिना कोई दवाई खाएं या डॉक्टर को दिखाए. इसलिए घबराइएगा मत.

ओवरी का हिंदी क्या होता है? - ovaree ka hindee kya hota hai?

गर्भधारण करने में महिला के शरीर के अनेक अंगों की भूमिका होती है। गर्भधारण में ओवरी की एक अपनी अलग भूमिका होती है। ओवरी में अंडों का निर्माण होता है जो पुरुष स्पर्म के साथ फर्टिलाइज होकर भ्रूण का निर्माण करते हैं। यहां से प्रेगनेंसी की प्रक्रिया शुरू होती है।

  • ओवरी क्या है (What is Ovary in Hindi?)
    • ओवरी से संबंधित कुछ मुख्य बिंदु (Facts about ovary size in Hindi)
    • ओवरी का आकार बदलने के कारण 
    • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

ओवरी क्या है (What is Ovary in Hindi?)

ओवरी महिलाओं की प्रजनन अंगों का एक हिस्सा है जो गर्भाशय के दोनों पक्ष पर पेल्विस में स्थित होता है। एक महिला में दो ओवरी होते हैं जिनका काम अंडे और एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन का निर्माण करना है।

एक ओवरी का आकार (Normal Ovary Size) लगभग बादाम के आकार का होता है। प्रत्येक महीने, मासिक धर्म के दौरान ओवरी में एक अंडा बढ़ता है। यह अंडा फॉलिकल नामक थैली में विकसित होता है। जब यह अंडा परिपक्व (मैच्योर) हो जाता है तो वह फॉलिकल को तोड़कर उससे बाहर निकल जाता है।

परिपक्व अंडा फैलोपियन ट्यूब में पुरुष स्पर्म के साथ फर्टिलाइज होता है। यह गर्भावस्था की सबसे शुरुआती स्टेज है।

ओवरी से संबंधित कुछ मुख्य बिंदु (Facts about ovary size in Hindi)

गर्भधारण करना हर महिला के लिए एक सुखद एहसास होता है, लेकिन कई बार कुछ कारणों से उन्हें गर्भधारण करने में परेशानी होती है। गर्भधारण करने में ओवरी का आकार काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • ओवरी का आकार महिला की उम्र के साथ बदलता है।
  • मासिक धर्म चक्र के दौरान महिला की ओवरी का आकार बदलता है।
  • ओवरी में किसी प्रकार का गांठ बनने से इसके आकार में बदलाव आता है।
  • मेनोपॉज शुरू होने के बाद ओवरी का आकार बढ़ने के बजाय सिकुड़ने लगता है।
  • तनाव के कारण महिला की ओवरी का आकार प्रभावित होता है।
  • जब एक महिला तनाव में होती है तो उसकी ओवरी अंडों का निर्माण कम या बंद कर देती है।
  • जब ओवरी में अंडों का निर्माण हो रहा होता है तब इसका आकार लगभग 5 सेंटीमीटर होता है।
  • ओवरी में बनने वाले गांठ अधिकतर मामलों में कुछ महीनों के अंदर अपने आप ही ठीक हो जाते हैं।

ओवरी का आकार बदलने के कारण 

ओवरी का आकार कई कारणों से बदलता है। यौवन (पुबर्टी) की उम्र में पहुंचने से पहले और मेनोपॉज आने के बाद ओवरी का आकार छोटा होता है। उम्र के अलावा, दूसरे भी ऐसे अनेक कारक हैं जो ओवरी के आकार को प्रभावित करते हैं।

प्रजनन उपचार और प्रेगनेंसी के दौरान एवं अंडाशय से जुड़े विकारों के कारण ओवरी के आकार में बदलाव आता है। ओवरी के आकार का संबंध सीधा महिला के गर्भधारण करने की क्षमता से होता है। अंडों के फर्टिलाइज होने की क्षमता भी ओवरी के आकार पर निर्भर करता है।

अगर ओवरी का आकार सामान्य से कम है तो महिला को गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि इस स्थिति में अंडा रिजर्व सामान्य से कम होता है। अल्ट्रासाउंड और खून की जांच से ओवरी के आकार की पुष्टि की जा सकती है।

अल्ट्रासाउंड से ओवरी में फॉलिकल की संख्या को गिना जा सकता है। फॉलिकल की संख्या से पता चल सकता है कि एग रिजर्व कम है या सामान्य। ओवरी का आकार बड़ा होने का मतलब यह नहीं है की एग रिजर्व अधिक है।

विकार या ट्यूमर के कारण ओवरी का आकार बढ़ सकता है। इस स्थिति में महिला सामान्य रूप से ओवुलेट नहीं करती है। साथ ही, गर्भधारण करने में परेशानी होती है। अगर आपको प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से परामर्श करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

प्रेग्नेंट होने के लिए कितना होना चाहिए ओवरी साइज?

प्रेग्नेंट होने के लिए महिला की ओवरी का साइज 3 सेमी x 2.5 सेमी x 1.5 सेमी होना चाहिए।

ओवरी का आकार (साइज) कितना होता है? (Normal ovary size in cm)

ओवरी का सामान्य आकार 3.5 सेमी, 2.5 सेमी और 1.5 सेमी होता है। लेकिन समय के साथ इसके आकार में बदलाव आता है।

एक महिला के पास कितने अंडाशय होते हैं?

एक महिला में गर्भाशय के दोनों तरफ दो अंडाशय होते हैं।

क्या ओवरी का साइज प्रेगनेंसी के लिए अहम होता है?

ओवरी का साइज प्रेगनेंसी में अहम होता है। अगर ओवरी का साइज नॉर्मल से कम है तो महिला को गर्भधारण करने में दिक्कत आ सकती है।

ओवरी हिंदी में क्या कहते हैं?

यह अंग है ओवरी यानी कि महिलाओं का अंडाशय। यही वो अंग है, जहां पर महिलाओं को मां बनाने वाले एग्स होते हैं, इसलिए इस हिस्से के बारे में सभी महिलाओं को कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए। 1. ओवरी का साइज महिला की उम्र के साथ बदलता रहता है।

महिलाओं में ओवरी क्या होती है?

ओवरी क्या है (What is Ovary in Hindi?) एक महिला में दो ओवरी होते हैं जिनका काम अंडे और एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन का निर्माण करना है। एक ओवरी का आकार (Normal Ovary Size) लगभग बादाम के आकार का होता है। प्रत्येक महीने, मासिक धर्म के दौरान ओवरी में एक अंडा बढ़ता है। यह अंडा फॉलिकल नामक थैली में विकसित होता है।

ओवरी और बच्चेदानी में क्या अंतर है?

प्रश्न: अंडाशय और गर्भाशय के बीच अंतर क्या है? (What is the difference between ovary and uterus?) उत्तर: अंडाशय और गर्भाशय दोनों ही महिला प्रजनन के अंग है दोनों में अंतर यह है की अंडाशय में अंडों का उत्पादन और विकास होता है, जबकि गर्भाशय (जिसे आम भाषा में कोख कहा जाता है) में भ्रूण का विकास होता है।

महिला में कितने अंडाशय होते हैं?

प्रत्येक महिला के दो अंडाशय होते हैं। वे आकार में अंडाकार होते हैं, लगभग चार सेंटीमीटर लंबे होते हैं । ये उम्र के साथ धीरे धीरे परिपक्व होते हैं। गर्भाशय की बात करें तो ये एक खोखला, नाशपाती के आकार का अंग है जहां एक भ्रूण विकसित हो सकता है।