उत्तर प्रदेश में कौन कौन सी नदियां बहती है? - uttar pradesh mein kaun kaun see nadiyaan bahatee hai?

इसका उद्गम पीलीभीत जनपद के माधो टान्डा कसबे ( फुलझर झील ) में होता है। यह गंगा की एक सहायक नदी है। उद्गम से लगभग 20 कि.मी. के सफ़र के बाद "गैहाई" नदी इससे मिलती है। मोहम्मदी खीरी तहसील में यह नदी अन्य सहायकनदियों 

उत्तर प्रदेश में कई छोटी बड़ी नदियां बहती हैं गंगा और यमुना उत्तर प्रदेश की सबसे प्रमुख नदियाँ है , गंगा उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी नदी है उत्तर प्रदेश की नदियों को उदगम स्थल  के आधार पर तीन भागो में बांटा जा सकता है 

  1. हिमालय से निकालने वाली नदियाँ- गंगा , यमुना , कलि/शारदा, रामगंगा, घाघरा, गंडक
  2. उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग से निकालनी वाली नदियाँ- गोमती, वरुणा, पांडो, इसन, रिहंद 
  3. दक्षिण पठार से निकलने वाली नदियाँ- चम्बल, बेतवा, केन, सोन, टोंस, कन्हार, रिहंद 

आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां, उनका उद्गम स्थल, लंबाई, अंत और उनकी सहायक नदियों के बारे में ।

इसे सुनेंरोकेंप्रदेश से होकर बहने वाली गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू को मिलाकर छोटी, बड़ी सभी नदियों की संख्या 31 है।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां कौन सी है?

इसे सुनेंरोकेंउत्तर प्रदेश में अनेक नदियाँ है जिनमें गंगा, घाघरा, गोमती, यमुना, चम्बल, सोन आदि मुख्य है।

यूपी में सबसे बड़ा नदी कौन है?

गोमती नदी (उत्तर प्रदेश)

गोमती नदी गोमती नदी• निर्देशांक25°30′29″N 83°10′11″E• ऊँचाई200 मी॰ (660 फीट)लम्बाई900 कि॰मी॰ (560 मील)प्रवाह

उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर कौन कौन सी नदियां आकर मिलती है?

इसे सुनेंरोकेंगंगा में उत्तर की ओर से आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ यमुना, घाघरा, बागमती, रामगंगा, करनाली (सरयू), ताप्ती, गंडक, कोसी और काक्षी हैं तथा दक्षिण के पठार से आकर इसमें मिलने वाली प्रमुख नदियाँ सोन, बेतवा, केन, दक्षिणी टोस आदि हैं।

पढ़ना:   उसने कहा था कहानी का मुख्य चरित्र कौन हैं?

गंगा नदी उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से गुजरती है?

इसे सुनेंरोकेंबदायूं, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुज्जफनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर,फतेहपुर, वाराणसी समेत जिले शामिल हैं। इस खास तरह के गंगावन की आधारशिला विगत दिनों प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रखी थी। जिसके बाद गंगावन देश-प्रदेश सरकार की नजर में आया है।

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी कहाँ प्रवेश करती हैं?

इसे सुनेंरोकेंउत्तराखंड में बहती हुई गंगा उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम बिजनौर जिले में प्रवेश करती है और राज्य में बहते हुए इसमें बाई ओर से रामगंगा ,गोमती,घाघरा, आदि नदिया तथा दाई ओर से यमुना,टोंस, चंद्रप्रभा,कर्मनाशा,आदि नदिया मिलती है।

उत्तर प्रदेश में कौन सी झील है?

उत्तर प्रदेश की मुख्य झीलें व कुंड (Major Lakes in Uttar Pradesh)

झीलें/तालस्थानलौधी व भोजपुर तालसुल्तानपुरदरवन झीलफैज़ाबादबल हापाराकानपुरबरूआ सागर व भसनेह जलाशयझाँसी

भारत की प्रमुख नदियां कौन कौन सी हैं?

भारत की 35 प्रमुख नदी एवं सहायक नदियाँ – Rivers of India

  • गंगा नदी उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद
  • यमुना नदी उदगम स्रोत – यमुनोत्री
  • सरस्वती नदी
  • क्षिप्रा नदी
  • नर्मदा नदी
  • गोदावरी नदी
  • कावेरी नदी
  • कृष्णा नदी

पढ़ना:   भाग्यशाली राशि कौन कौन सी है?

बिहार में प्रभावित होने वाली निम्न नदियों में से उत्तर की ओर प्रभावित होने वाली कौन सी नदी है?

इसे सुनेंरोकेंघाघरा (सरयू नदी) मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होने वाली घाघरा नदी का उद्गम स्थल नेपाल में नाम्या है. इसकी लम्बाई बिहार में 83 किलोमीटर है. यह बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा का निर्धारण करती है. यह नदी सारण जिला में छपरा के समीप गंगा में मिल जाती है.

हिमालय पर्वत से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, शारदा, रामगंगा, घागरा, गंडक और राप्ती हैं।

गंगा नदी

गंगा नदी उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नदी है। गंगा नदी उत्तर प्रदेश में 1450 किलोमीटर लंबा मार्ग तय करती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ रामगंगा, घागरा, गंडक, कोसी और बागमती तथा दक्षिण किनारे से मिलने वाली सहायक नदियाँ यमुना, टोंस एवं सोन नदी हैं। गंगा नदी यमुना और सरस्वती नदी से प्रयागराज में मिलती हैं।

गंगा नदी का उद्गम गोमुख (गंगोत्री हिमनद) से होता है। उद्गम स्थान पर गंगा नदी की मुख्यधारा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है। भागीरथी और अलकनंदा नदी की ही संयुक्त धारा गंगा नदी है। इन दोनों नदियों का संगम देवप्रयाग उत्तराखंड में होता है। धौलीगंगा नदी अलकनंदा नदी से विष्णुप्रयाग में मिलती है और मंदाकिनी नदी रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलती है।

हरिद्वार से गंगा नदी मैदानी भागों में प्रवेश करती है तथा उत्तर प्रदेश में गंगा नदी बिजनौर जनपद से प्रवेश करती है। गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर बहती है।

गंगा नदी उत्तर प्रदेश के 28 जिलों से होकर बहती है। गंगा नदी के किनारे स्थिर उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर- फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, गढ़मुक्तेश्वर, सोरों आदि हैं।

कानपुर नगर, गंगा नदी के दाएं किनारे तथा वाराणसी बाएं किनारे पर स्थित है।
यमुना नदी

यमुना नदी का उद्गम बंदरपूंछ के पश्चिमी डाल पर स्थित यमुनोत्री हिमनद से होता है। यमुना नदी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश से होकर बहती है । तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, एवं प्रयागराज जिलों से होकर बहती है। चंबल नदी, यमुना नदी से इटावा के पास तथा बेतवा नदी यमुना नदी से हमीरपुर के पास मिलती हैं। बांदा में भोजहा के निकट यमुना नदी से केन नदी मिलती है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन, आगरा, इटावा, हमीरपुर, बटेश्वर, कौशांबी तथा कालपी नगर यमुना नदी के किनारे बसे हैं।

  • उत्तर प्रदेश में सिंचाई के कौन-कौन से साधन हैं ?
  • उत्तर प्रदेश में कौन-कौन सी मिट्टियां पाई जाती हैं ?
रामगंगा नदी

रामगंगा नदी का उद्गम हिमालय की दूधाटोली श्रेणी (पौड़ी गढ़वाल) से होता है। रामगंगा नदी कार्बेट नेशनल पार्क से होकर बहती है। तथा रामगंगा नदी कालागढ़ जिला बिजनौर से मैदानी भागों में प्रवेश करती है।

शारदा नदी

शारदा नदी का उद्गम कुमाऊं हिमालय (मिलाप ग्लेशियर) से होता है। प्रारंभ में से काली गंगा या गौरी गंगा के नाम से जाना जाता है। शारदा नदी ब्रह्मदेव के निकट मैदानी भागों में प्रवेश करती है। शारदा नदी सांप की तरह टेढ़े मेढ़े मार्ग से होकर बहती है। तथा शारदा एवं घाघरा नदी का संगम बहरामघाट के निकट होता है।

शारदा नदी पीलीभीत एवं नेपाल की सीमा निर्धारित करती है।
घाघरा नदी

घाघरा नदी का उद्गम मपचाचुंगों हिमनद (तिब्बत) से होता है। घाघरा नदी की सहायक नदियाँ करनाली, सिख, टीला, सेटी, बेरी, राप्ती एवं छोटी गंडक है। घाघरा नदी को सरयू नदी के नाम से भी जाना जाता है। 1080 किमी. प्रवाहित होने के बाद घाघरा नदी छपरा (बिहार) के निकट गंगा नदी से मिलती है।

अयोध्या नगर सरयू (घाघरा) नदी के किनारे स्थित है।
राप्ती नदी

राप्ती नदी का उद्गम स्थल रूकुम कोट (नेपाल) है। इसकी सहायक नदी रोहिणी नदी है तथा राप्ती एवं घाघरा नदियों का संगम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में में बरहज नामक स्थान पर होता है।

गंगा के मैदान से निकलने वाली नदियाँ

गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ गोमती, वरुणा, पांडो, सई और ईसन हैं।

गोमती नदी

गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की फुलहर झील से होता है। गोमती नदी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर जिलों से प्रवाहित होती हुई गाजीपुर जिले में गंगा नदी से मिलती है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर नगर गोमती नदी के किनारे स्थित हैं।

प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली नदियाँ

प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाले उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ चंबल, बेतवा, केन, सोन, टोंस, कन्हार, तथा रिहंद हैं।

चंबल नदी

चंबल नदी का उद्गम जनापाव पहाड़ी, महू (मध्य प्रदेश) से होता है। चंबल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा करती है। चंबल नदी पर बनाए गए प्रमुख बांध गांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध एवं जवाहर सागर बांध हैं।

चंबल नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ काली सिंध, पार्वती एवं बनास नदी हैं। चंबल नदी अपनी अवनालिका अपरदन एवं विवाह के लिए प्रसिद्ध है। यह नदी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में मिल जाती है।

बेतवा नदी

बेतवा नदी का उद्गम कुमरा गांव, रायसेन (मध्य प्रदेश) से होता है। बेतवा नदी उत्तर प्रदेश के झांसी, औरैया, जालौन और हमीरपुर जिलों से होकर बहती है। यह नदी हमीरपुर के पास यमुना नदी में मिलती है।

बेतवा नदी का संस्कृत नाम वेत्रवती है।
केन नदी

केन नदी का उद्गम कैमूर पहाड़ियों (मध्य प्रदेश) से होता है। इस नदी को कर्णावती उपनाम से भी जाना जाता है। केन नदी भोजहा (बांदा जिला) के पास यमुना नदी में मिलती है।

सोन नदी

सोन नदी का उद्गम शेषाकुंड (अमरकंटक की पहाड़ियों – मध्य प्रदेश) से होता है। सोन नदी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों से होकर बहती है सोन नदी की सहायक नदियाँ रिहंद, कनहर तथा उत्तरी कोयल आदि हैं।

टोंस नदी

टोंस नदी का उद्गम तार्माकुंड, कैमूर श्रेणी (मध्य प्रदेश) से होता है। टोंस नदी की प्रमुख सहायक नदी बेलन नदी है। टोंस नदी सिरसा (प्रयागराज) के पास गंगा नदी में मिलती है।

नोट- टोंस नामक एक अन्य नदी है जिसका उद्गम बंदरपूंछ पहाड़ी (उत्तराखंड) से होता है, जो कि यमुना नदी में मिलती है परंतु यह नदी उत्तर प्रदेश में नहीं बहती है।
कर्मनाशा नदी

कैमूर नदी का उद्गम बिहार के कैमूर जिले में स्थित कैमूर श्रेणियों से होता है। यह गंगा की एक सहायक नदी है। कर्मनाशा नदी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मैदानी भागों से होते हुए आगे बिहार एवं उत्तर प्रदेश की सीमा का निर्धारण करती है। बिहार के बक्सर जिले में स्थित चौसा ब्लॉक के पास कर्मनाशा नदी, गंगा में मिल जाती है।

उत्तर प्रदेश में कुल कितनी नदियां?

की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, शारदा (काली), रामगंगा, घाघरा (करनाली), राप्ती, गंडक, रोहिणी आदि। गोमती, वरुणा, सई, पाण्डो, ईसन आदि। चंबल, बेतवा, केन, सोन, रिहंद, टोंस, कन्हार आदि।

उत्तर प्रदेश में कौन कौन सी नदियां बहती हैं?

"उत्तर प्रदेश की नदियाँ" श्रेणी में पृष्ठ.
कठना नदी.
कन्हार नदी.
कर्मनाशा नदी.
कल्याणी नदी.
काली नदी, उत्तराखण्ड.
कुंवारी नदी.
कुआनो नदी.

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी का नाम क्या है?

गोमती नदी.

उत्तर प्रदेश में गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

​यमुना नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह उत्तराखंड में बंदरपूँछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है। नदी से जुड़ने वाली मुख्य सहायक नदियों में सिन, हिंडन, बेतवा केन और चंबल शामिल हैं। टोंस, यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है।