विचारों, भावों और सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाना ही संचार माध्यम का मुख्य काम होता है। आप यह भी जान चुके है कि संचार माध्यमों में समाचार पत्र, रेडियों, दूरदर्शन आदि का महत्व बहुत अधिक है जिस कारण इन से जुड़ा प्रेस वर्ग यानी पत्रकार वर्ग आज चौथा खंभा के नाम से जाना जाता है। पत्रकारिता की दुनिया को (Fourth Estate) की संज्ञा दी गई है। संचार माध्यमों के मोटे तौर पर तीन उद्देश्य माने जा सकते है- Show
हालांकि यह माना जाता है कि संचार माध्यम का मुख्य उद्देश्य सूचनाएं पहुंचाना होता है लेकिन जब आप रेडियों सुनते है या टेलीविजन देखते है तो उसमें कार्यक्रमों का बहुत बड़ा हिस्सा मनोरंजन को ध्यान में रखकर प्रसारित किया जाता है। जरा सोचिए, रेडियों पर अगर चौबीसों घंटे सिर्फ समाचार प्रसारित किए जाएं तो आप उसे कितनी देर सुनेगे। या इसके उलट अगर केवल उस पर गाने प्रसारित किए जांए तो कभी न कभी आपको ऐसा अवश्य लगेगा कि कुछ समाचार प्रसारित किए जाते या देश दुनिया से जुड़ी जानकारियां प्रसारित की जाती तो कितना अच्छा होता। क्योंकि कोई भी व्यक्ति मात्र मनोरंजन, जानकारी या समाचार से संतुष्ट नहीं होता। इन तीनों के प्रति उसमें सहज जिज्ञासा होती है। संचार माध्यम के प्रकारकाफी लोग अखबार पढ़ते है, रेडियो सुनते है और टेलीविजन देखते हैं। ये सभी संचार माध्यम है। इसके अलावा अन्य माध्यमों द्वारा सूचनाएं प्राप्त की जा सकती है। उसके अतिरिक्त विभिन्न कपनियों विभागों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली प्रचार सामग्री भी संचार का माध्यम साबित हुई है। संचार माध्यमों को तीन भागों में बांटा जा सकता है-
मुद्रित माध्यमअखबार और पत्रिकाएं मुद्रित संचार माध्यम के अंतर्गत आती है। अखबारों में समाचार प्रकाशित होते हैं। शिक्षा से लेकर, खेती बाड़ी, खेलकूद, स्वास्थ्य, सिनेमा, टेलीविज के कार्यक्रम, बाजार भाव, भविष्यफल, विश्व के विभिन्न समाचार प्रकाशित होते हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से प्रतिदिन घटने वाली घटनाओं की जानकारी होती है। समाचार पत्रों में देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरे प्रकाशित की जाती है। समाचार पत्र में अलग-अलग खबरों के लिए अलग-अलग पन्ने निर्धारित होते हैं। बीच का पन्ना संपादकीय के लिए निश्चित होता है। अखबार का महत्व-लोकतंत्र के तीन खंभे होते है- विधायिका, कार्यपालिका, न्यायापालिका। चौथा खंभा अखबार (खबर पालिका) कहलाता है। विधानपालिका कानून बनाती है कार्यपालिका उसे लागू करती है और न्यायपालिका कानून तोड़ने वालो को दंडित करती है परन्तु इन तीनों में होने वाली गड़बड़ियों को अखबार उजागर करता है। सरकार योजना बनाती है तथा उसमें जो खामिया होती है उसे अखबार लोगों के सामने लाता है। कई बार सरकार को सामाजिक मुद्दों पर अखबार के प्रकाशित करने पर अपने निर्णय बदलने भी पड़ते है। अखबार लोंगो को जागरूक और खबरदार करता है जिससे लोकतंत्र की रक्षा होती है। इसीलिए संविधान में प्रेस को स्वतंत्रता दी जाती है। सरकार उसकी आजादी में बाधा नही डालती। यदि प्रेस नहीं होती तो हम अपने अधिकारों के प्रति इतने सजग नही हो पाते तथा लोकतंत्र की रक्षा नहीं हो पाती। अखबार सरकार की योजनाओं, नीतियों या कामकाज की ओर ही ध्यान आकर्षित नही करती बल्कि समाज के दूसरे विभिन्न मुद्रओं पर भी ध्यान आकर्षित कर लोंगो को जागरूक करता है। सामाजिक मुद्दो जैसे-जनसंख्या वृद्धि, भ्रूण हत्या, लिंग भेद, अन्य सामाजिक बुराइयों को अखबार प्रकाशित कर लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास करता है। प्राकृतिक आपदाओं, प्रदूषण, प्राकृतिक संपदा के दोहन से होने वाली हानियों को प्रकाशित कर अखबार लोगों को जानकारी देता है। इस प्रकार अखबार आज के युग में मुद्रित संचार माध्यमों में सर्वश्रेष्ठ स्थान रखता है। पत्रिकाएँ-पत्रिकाओं का प्रकाशन आज सर्वाधिक हो रहा है। पत्रिकाओं का प्रकाशन अखबारों की तरह प्रतिदिन न होकर साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, द्विमासिक, त्रैमासिक छमाही या वार्षिक आधार पर प्रकाशित होती है। अवधि पर आधारित होने के कारण ताजा खबरों का प्रकाशन पत्रिकाओं में नही हो पाता। ज्यादातर पत्रिकाओं में घटनाओं, समाचारों, कला जगत तथा सामाजिक-साहित्यिक हलचलों पर वैचारिक टिप्पणियाँ प्रकाशित की जाती है। इन्हें पढ़कर यह लाभ होता है कि लोगों को उन पर प्रतिक्रियायें जानने उनकी तह में छिपी वास्तविकता को जानने और विस्तार से समझने का अवसर मिलता है। सावधिक होने के कारण ताजा घटनाक्रमों का प्रकाशन संभव नहीं होता। इनके सावधिक होने का लाभ यह होता है कि सूचनाओं का विस्तार से प्रकाशन तथा विवेचन की सुविधा होती है। कई बार पत्रिकाएं खबरों की तह में छिपी घटनाओं को ढूंढ ले आती है। ऐसे उदाहरण हमारे सामने अक्सर आते रहते है। कुल मिलाकार पत्र पत्रिकाएं सूचनाओं का तेजी से तथा प्रामाणिक तौर पर प्रकाशन कर सरकार की योजनाओं नीतियों के बारे में जानकारी देकर लोगों में जागरूकता पैदा करती है। श्रव्य माध्यमश्रव्य माध्यम सूचनाओं के प्रसारण का एक सशक्त माध्यम है जिन्हें सिर्फ सुना जा सकता है। मुद्रित माध्यमों की तरह इनकी सूचनाओं को पढ़ा या देखा नही जा सकता। रेडियों एक श्रव्य माध्यम है जिसमे समाचार, विज्ञापन, सूचनाओं का प्रसारण किया जाता है। मुद्रित माध्यमों का लाभ केवल साक्षर लोग ही उठा पाते हैं परन्तु श्रव्य माध्यमों का लाभ कम पढ़े लिख्ेा या निरक्षर उठा सकते है। मुद्रित माध्यमों की तरह इसका लाभ उठाने के लिए रोज पैसे खर्च नही करने पड़ते। रेडियो सेट एक बार खरीद कर लंबे समय तक सूचनाएं प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा इसे कहीं भी किसी भी जगह ले जाया जा सकता है। रेडियों पर आजकल एक.एम.चैनल ज्ञानवाणी के जरिए विद्ययार्थियों के लिए पाठ्यक्रम पर आधारित कार्यक्रम भी प्रसारित होते है। जो विद्ययाथ्र्ाी कक्षा में नहीं जा पाते वे इसका लाभ उठा पाते है। रेडियों में भी लगभग वे सभी समाचार एवं सूचनाएं होती है जो पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती है। अंतर केवल इतना है रेडियों में समाचारों तथा सूचनाओं का प्रसारण समय निश्चित होने के कारण इनके विस्तार की गुंजाइश कम होती है। इनमे विशेष रूप से प्रमुख समाचार ही प्रसारित हो पाते है। जबकि अखबारों में स्थानीय और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के लिए पर्याप्त स्थान बन जाता है। साथ ही इसमें चित्र भी प्रकाशित किए जा सकते है जो कि रेडियों में संभव नही है। रेडियों मे प्रसारित होने वाले समाचारों को यदि ठीक से सुना न जाए तो वे छूट जाते है परन्तु अखबार में ऐसा नही है उन्हें दुबारा पढ़ा जा सकता है। दृश्य-श्रव्य माध्यमदृश्य-श्रव्य माध्यम के जारिए न सिर्फ कार्यक्रमों को सुना जा सकता है बल्कि घटनाओं को चित्र के रूप में देखे भी जा सकते है। टेलीविजन दृश्य- श्रव्य माध्यम है। इसके कार्यक्रम रेडियों की अपेक्षा अधिक रोचक होते हैं क्योकि इस पर चित्र भी प्रसारित होते है। टेलीविजन के कार्यक्रमों में श्रव्य के साथ-साथ दृश्य सामग्री भी होते हैं इसलिए ये अधिक समय के लिए मन में अंकित रहते है। जिन बातों को सुनकर या पढ़कर आसानी से समझ नही पाते उन्हें देखकर आसानी से समझ जाते है। टेलीविजन पर समाचारों को बोलकर तो प्रसारित किया ही जाता है। उनसे संबधित चित्रों को दिखाकर और जहां जरूरी हुआ लिखित रूप में भी प्रस्तुत कर अधिक प्रभाव पैदा किया जा सकता है। इसी तरह टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले पाठ्यक्रम विषयक कार्यक्रम की रोचक और प्रभावशाली होते है। आजकल दूरदर्शन एक महत्पूर्ण संचार माध्यम के रूप में विकासित हो चुका है। चौबीसों घंटे इसका प्रसारण होने के कारण समाज के विविध पक्षों को दिखाने, हर पल की घटनाओं को प्रसारित करने में आसानी होती है। यह एक अत्याधुनिक उपकरण होने के कारण इसके माध्यम से सूचनाएं एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाना आसान हो गया है तथा घटना स्थल से भी सीधे आंखों देखा हाल प्रसारित किया जा सकता है। टेलीविजन पर किसी भी घटना के तत्काल समाचार हमारे सामने होते हैं। किसी दूसरे देश में बैठे व्यक्ति से टिप्पणी ली और प्रसारित की जा सकती है। विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों का विज्ञापन टेलीविजन पर प्रसारित कराते हैं। नए संचार माध्यमकम्प्यूटर- कम्प्यूटर से अब कोई व्यक्ति अपरिचित नहीं है। आज यह संचार का एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त माध्यम है। यह ऐसा उपकरण है जिसके कारण संचार के क्षेत्र में क्रांति आ गई है। आज संसार भर में ऐसा केाई क्षेत्र नही है जहाँ कम्प्यूटर की पहुंच नही है। इस पर अखबारों, रेडियो, टेलीविजन के लिए समाचार लिखे जा सकते है, संपादित किए जाते है तथा प्रकाशित प्रसारित किये जाते है। इंटरनेटइंटरनेट का अर्थ होता है कम्प्यूटरों का जाल-इंटरनेट हजारों नेटवर्को का एक नेटवर्क है। सारी दुनिया के नेटवर्क इस व्यवस्था से आपस में जोडे जा सकते हैं या जुड़े हुए है। संसार के किसी भी कोने से कोई भी सूचना देनी या लेनी हो तो वह कुछ ही पलों में भेजी या प्राप्त की जा सकती है। इसके द्वारा व्यवसाय, स्टॉक मार्केट, शिक्षा, चिकित्सा, मौसम, खेलकूद आदि के अतिरिक्त अन्य किसी भी क्षेत्र में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां तक कि यदि मन में कोई विचार आता है और हम उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो वह भी हमें इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त हो सकती है। इंटरनेट एक तरह से मुद्रित दृश्य-श्रव्य माध्यमों का मिला जुला रूप है। मोबाइल फोनयह घर के साधारण फोन से अलग होता है। घर के फोन को एक तार के जरिए जोड़ा जाता है इसलिए इसके उठाकर कही नहीं ले जाया जा सकता जबकि मोबाइल फोन बिना तार के काम करता है जिसे लेकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसे जेब में रखकर ले चलने की सुविधा के कारण इनके सेट काफी छोटे-छोटे तैयार किए जाने लगे हैं। यह एक दूसरे से बातचीत करने के अलावा इसका उपयोग संदेश भेजने पाने (एस.एम.एस.) फोटो खीचने और तुरंत उसे दूसरे व्यक्ति के पास भेजने, बातचीत रिकार्ड करने और उसे दूसरे व्यक्ति के पास भेजने, फिल्में देखने, गाने सुनने, समाचार सुनने के लिए भी किया जात है। श्रव्य माध्यम क्या होता है?रेडियों एक श्रव्य माध्यम है जिसमे समाचार, विज्ञापन, सूचनाओं का प्रसारण किया जाता है। मुद्रित माध्यमों का लाभ केवल साक्षर लोग ही उठा पाते हैं परन्तु श्रव्य माध्यमों का लाभ कम पढ़े लिखे या निरक्षर उठा सकते है।
जनसंचार का स्वरूप क्या है?जनसंचार के स्वरूप
संचार का ही विस्तृत रूप जनसंचार है। संचार शब्द संस्कृत के 'चर' धातु से बना है जिसका तात्पर्य -आगे बढ़ना; फैलना आदि। "जनसंचार" अंग्रजी के Mass-Communication शब्द का पर्यायी है। Communication शब्द की उत्पत्ति लैटिन के 'Communis, से हुई है- जिसका मतलब है- "किसी वस्तु या विषय का सब के लिए साँझा होना"।
इनमें से कौन सा श्रव्य माध्यम है?टेलीविजन और इंटरनेट श्रव्य दृश्य जानकारी देता है। अखबार प्रिंट मीडिया का एक हिस्सा है जो केवल लिखित रूप में जानकारी प्रदान करता है।
दृश्य श्रव्य माध्यम कितने प्रकार के होते हैं?जनसंचार के अंतर्गत तीन प्रकार के माध्यम आते हैं- प्रिंट माध्यम, श्रव्य माध्यम एवं दृश्य-श्रव्य माध्यम ।
|