उपवाक्य का सही अर्थ क्या है? - upavaaky ka sahee arth kya hai?

Clauses in Hindi, Upvakya Meaning – इस लेख में हम उपवाक्य और उपवाक्य के भेदों को उदहारण सहित जानेंगे।

 

  • उपवाक्य की परिभाषा
  • उपवाक्य के कितने भेद हैं?

 

उपवाक्य किसे कहते हैं?

उपवाक्य के कितने भेद हैं?

इन प्रश्नों को सरल भाषा में विस्तार पूर्वक हम इस लेख में जानेंगे –

 

Related – Learn Hindi Grammar

 

उपवाक्य की परिभाषा – Clauses Definition

ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
उपवाक्यों के आरम्भ में अधिकतर कि, जिससे, ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।

 
Top
 

उपवाक्य दो तरह के होते हैं – Clauses are of 2 types

 

उपवाक्य का सही अर्थ क्या है? - upavaaky ka sahee arth kya hai?
उपवाक्य का सही अर्थ क्या है? - upavaaky ka sahee arth kya hai?

  1. प्रधान उपवाक्य
    किसी वाक्य में जो उपवाक्य किसी पर आश्रित नहीं होता अर्थात् स्वतंत्र होता है एवम् उसकी क्रिया मुख्य होती है, वह मुख्य या प्रधान उपवाक्य कहलाता है।
    जैसे –
    मोदी जी ने कहा कि अच्छे दिन आएँगे।
    इस वाक्य में ‘मोदी जी ने कहा’प्रधान उपवाक्य है।

 

Related – Shabdo ki Ashudhiya

 

आश्रित उपवाक्य
आश्रित उपवाक्य दूसरे उपवाक्य पर आश्रित होता है। आश्रित उपवाक्य क्योंकि, कि, यदि, जो, आदि से आरंभ होते हैं।

जैसे –
मोदी जी ने कहा कि अच्छे दिन आएँगे।

इस वाक्य में "कि अच्छे दिन आएँगे।" आश्रित उपवाक्य है क्योंकि यह उपवाक्य "मोदी जी ने कहा" उपवाक्य पर आश्रित है।

उपवाक्य (Clause) की परिभाषा

उपवाक्य का सही अर्थ क्या है? - upavaaky ka sahee arth kya hai?
उपवाक्य (Clause) की परिभाषा और परिभाषा |

ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं। 
उपवाक्यों के आरम्भ में अधिकतर कि, जिससे ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।

उपवाक्य के प्रकार

उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं-

(1) संज्ञा-उपवाक्य (Noun Clause)

(2) विशेषण-उपवाक्य (Adjective Clause)

(3) क्रियाविशेषण-उपवाक्य

(1) संज्ञा-उपवाक्य(Noun Clause)- 

जो आश्रित उपवाक्य संज्ञा की तरह व्यवहृत हों, उसे 'संज्ञा-उपवाक्य' कहते हैं। 
यह कर्म (सकर्मक क्रिया) या पूरक (अकर्मक क्रिया) का काम करता है, जैसा संज्ञा करती है। 'संज्ञा-उपवाक्य' की पहचान यह है कि इस उपवाक्य के पूर्व 'कि' होता है। जैसे- 'राम ने कहा कि मैं पढूँगा' यहाँ 'मैं पढूँगा' संज्ञा-उपवाक्य है। 'मैं नहीं जानता कि वह कहाँ है'- इस वाक्य में 'वह कहाँ है' संज्ञा-उपवाक्य है।

इन्हें भी पढ़ें -

  • वाक्य(Syntax) विचार क्या है ? वाक्य विचार की परिभाषा और भेद उदहारण सहित 
  • अव्यय की परिभाषा,भेद और उदहारण | अव्यय का वाक्य में प्रयोग
  •  प्रत्यय(suffix) की परिभाषा, प्रत्यय(suffix) के भेद और उदाहरण
  • लिंग (gender) किसे कहते हैं? परिभाषा और भेद उदहारण सहित |

(2) विशेषण-उपवाक्य (Adjective Clause)- 

जो आश्रित उपवाक्य विशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे विशेषण-उपवाक्य कहते हैं। 
जैसे- वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। यहाँ 'जो कल आया था' विशेषण-उपवाक्य है। 
इसमें 'जो', 'जैसा', 'जितना' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।

(3) क्रियाविशेषण-उपवाक्य (Adverb Clause)- 

जो उपवाक्य क्रियाविशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे क्रियाविशेषण-उपवाक्य कहते हैं। 
जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं यहाँ 'जब पानी बरसता है' क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं। इसमें प्रायः 'जब', 'जहाँ', 'जिधर', 'ज्यों', 'यद्यपि' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं। इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं।

 

 इन्हें भी पढ़ें -

  •  काल किसे कहते है काल के भेद और परिभाषा उदहारण सहित |
  •  विशेषण (adjective) किसे कहते हैंपरिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित।
  • अव्यय की परिभाषा,भेद और उदहारण अव्यय का वाक्य में प्रयोग।

 


उपवाक्य मतलब क्या होता है?

उपवाक्य वाक्य का अंश होता है जिसमें उद्देश्य और विधेय होते हैं। अतः पदों का ऐसा समूह जिसका अपना अर्थ हो, जो सामान्यतः एक वाक्य का भाग हो तथा जिसमें उद्देश्य एवं विधेय सम्मिलित हो, उपवाक्य कहलाता है। सरल शब्दों में जिन क्रियायुक्त पदों से आंशिक भाव व्यक्त होता है, उन्हें उपवाक्य कहते है

उपवाक्य कितने प्रकार के होते हैं?

उपवाक्य के भेद :.
उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं- (1) संज्ञा-आश्रित उपवाक्य (Noun Subordinate Clause).
(2) विशेषण-आश्रित उपवाक्य (Adjective Subordinate Clause).
(3) क्रियाविशेषण-आश्रित उपवाक्य (Adverb Subordinate Clouse).

वाक्य और उपवाक्य में क्या अंतर है?

वाक्य और उपवाक्य :- वाक्य की परिभाषा :- दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं। उपवाक्य की परिभाषा :- यदि किसी एक वाक्य में एक से अधिक समापिका क्रियाएँ होती हैं तो वह वाक्य उपवाक्यों में बँट जाता है और उसमें जितनी भी समापिका क्रियाएँ होती हैं उतने ही उपवाक्य होते हैं।

वह जहां भी जाता है कौन सा उपवाक्य है?

वह जहां जाता है— विशेषण उपवाक्य