दैनिक जीवन में विज्ञान का क्या उपयोग है? - dainik jeevan mein vigyaan ka kya upayog hai?

दैनिक जीवन में विज्ञान का क्या उपयोग है? - dainik jeevan mein vigyaan ka kya upayog hai?

दैनिक जीवन में विज्ञान का क्या उपयोग है? - dainik jeevan mein vigyaan ka kya upayog hai?

दैनिक जीवन में विज्ञान ( Danik Jivan me vigyan )

  • प्रकृति के अन्वेषण एवं उससे प्राप्त सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।

विज्ञान के अध्ययन से –

  • व्यक्ति रूढ़िवादी विचारों से दूर रहता है।
  • व्यक्ति में स्वतंत्र चिन्तन की प्रकृति का विकास होता है।
  • अपने आसपास होने वाली घटनाओं, समस्याओं तथा क्रियाकलापों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है।
  • जीवन में आने वाली समस्याओं का क्रमबद्ध ढंग से हल करने की क्षमता का विकास होता है।
  • किसी समस्या का समाधान नहीं होने पर धैर्यपूर्वक असफलता के कारणों को पता लगा कर पुनः कार्य करने की क्षमता का विकास होता है।
  • सत्य, परख एवं अंधविश्वास मुक्त विचारों का दृढ़ीकरण होता है।
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।
  • वैज्ञानिकों द्वारा समस्या हल करने की इस विधि को वैज्ञानिक पद्धति कहते हैं। इसके चरण इस प्रकार हैं-
    – समस्या की पहचान।
    – सम्बन्धित तथ्यों को एकत्रित कर उनका वर्गीकरण ।
    – परिकल्पना का निर्माण।
    – प्रयोगों द्वारा परिकल्पना की सत्यता की जाँच।
    – निष्कर्ष के आधार पर सिद्धान्त एवं नियम बनाना।

विज्ञान के दैनिक जीवन मे उपयोग –

  • संचार के क्षेत्र में- इन्टरनेट द्वारा संदेश भेजने की आधुनिक तकनीक को ई-मेल कहते हैं।
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से हवाई जहाज की उड़ान को नियंत्रित करना।
  • विभिन्न प्रकार के रोग जैसे कैंसर, टी.बी., हृदयरोग, चेचक आदि के पहचान, निदान एवं शल्य चिकित्सा तथा चिकित्सा में प्रयुक्त उपकरणों जैसे- एक्स-रे, सी.टी. स्केन, ई.सी.जी. आदि के संचालन एवं नियंत्रण में कम्प्यूटर का उपयोग किया जाता है। कम्प्यूटर द्वारा टेलीमेडिसिन की विधि से दूर बैठे रोगी. की चिकित्सा तथा लेजर विधि द्वारा ऑपरेशन भी किए जाते हैं।
  • राजस्थान में रावत भाटा की परमाणु भट्टी से बिजली बनाने का विषय हो अथवा पोकरण के परमाणु परीक्षण जिससे भारत का नाम विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में सम्मिलित हो गया, सब विज्ञान की देन है। भारतीय वैज्ञानिक डॉ. होमी जहाँगीर भाभा ने भारत में परमाणु अनुसंधान की नींव रखी और अनेक अनुसंधान किए। उन्हें भारतीय परमाणु विज्ञान का जनक कहा जाता है।

इने भी जरूर पढ़े :-

  • General Science Notes
  • Gk & Gs MCQ
  • General Knowledge Notes

मुख्यपृष्ठScienceदैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व | Importance of Science in Daily Life

 दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व (Importance of Science in Daily Life)

मानव सभ्यता के विकास में विज्ञान का उद्भव मनुष्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है। विज्ञान ने मनुष्यों को तमाम रोग-व्याधियों से मुक्ति दी है और असंख्य दैनिक सुविधाओं से लैश भी किया है यदि विज्ञान के बिना दुनिया की कल्पना करें तो हमें एक गहरा शून्य ही दिखाई देता है

दैनिक जीवन में विज्ञान के निम्न महत्व हैं 

1.रसायन विज्ञान का महत्व (Importance of Chemistry)

इसके अन्तर्गत वायुमण्डलीय गैसों का अध्ययन किया जाता है 

  • ऑक्सीजन श्वसन में प्रयुक्त की जाती है
  • कार्बनडाईऑक्साइड गैस प्रकाश संश्लेषण में उपयोगी है।
  • ओजोन परत पर ओजोन गैस (O3) पाई जाती है जो कि पराबैंगनी किरणों से हमारी सुरक्षा करती हैं 
  • पोषक पदार्थ जैसे कार्बोहाइड्रेट वसा, प्रोटीन आदि उपयोगी होते हैं
  • जल का भी जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है संश्लेषित पदार्थ जैसे - बहुलक, साबुन तथा अपमार्जक, सीमेंट आदि का दैनिक जीवन में विशेष स्थान हैं।
  • सोडियम बेंजोएट, नाइट्रोजन गैस तथा एसीटिक अम्ल भोज्य पदार्थों के संरक्षण में उपयोगी हैं

दैनिक जीवन में विज्ञान का क्या उपयोग है? - dainik jeevan mein vigyaan ka kya upayog hai?


2.भौतिक विज्ञान का महत्व (Importance of Physics)

  • भौतिक विज्ञान के अंतर्गत वस्तुओं एवं पदार्थों का मायन, गणनाएँ आदि की जाती है
  •  विभिन्न प्रकार के बलों एवं गति के सिद्धांत व नियमों का अनुप्रयोग कर यंत्रों का निर्माण किया जाता है ।
  • गुरुताकर्षण बल, गुरुत्वीय त्वरण आदि की जानकारी के बिना अंतरिक्ष में जाना संभव नहीं था ।
  • भौतिकी के दैनिक जीवन में अन्य महत्व :- वायुयान का विकास द्रवों की गति उनके गुणों की समझना, ऊर्जा - संरक्षण, विद्युत उत्पादन, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन आदि संभव हुए है ।

3.जीवविज्ञान का महत्व (Importance of Biology)

  • एंटीबायोटिक दवाओं, वैक्सीन आदि का निर्माण। 
  • डेयरी उद्योग, कपड़ा उद्योग, चमड़ा उद्योग, बेकरी उद्योग, उर्वरक निर्माण में जीव विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका हैं 
  • जीव विज्ञान का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में तथा मृदा को उपजाऊ बनाने में किया जाता हैं
  • कृषि आधारित उत्पादन को भी बढ़ाया जाता हैं
  • जीव विज्ञान के द्वारा ही मानव शरीर एवं इसकी क्रिया विधि को समझा जाता हैं ।
  • पादय विज्ञान फसलों, पौधों तथा वनस्पति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हैं ।

4.दैनिक जीवन में तकनीकी (Technical in daily life)

दूरसंचार

मोबारल, T.V., रेडियो, इन्टरनेट, कम्प्यूटर आदि की सहायता से दैनिक जीवन में दुरसंचार तीव्र एवं आसान हो गया है।

नए पदार्थों का विकास 

मेटेरियल साइंस, नैनो टेक्नोलॉजी आदि के कारण दैनिक जीवन में नए गुणों वाले पदार्थों का निर्माण संभव हुआ हैं।

नई फसलों व जतुओ का विकास

जीवों के DNA में परिवर्तन कर उनमे नए गुणों का विकास संभव हो पाया, ऐसे जीव आनुवांशिकतया रूपांतरित जीव (Genetically Modified Organism) कहलाते है इससे फसल में उत्पादकता तथा जीवों के गुणों में वृद्धि देखी जा सकती हैं

हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान की क्या उपयोगिता है?

विज्ञान ने मनुष्यों को तमाम रोग-व्याधियों से मुक्ति दी है और असंख्य दैनिक सुविधाओं से लैश भी किया है। विज्ञान को मनुष्य का वफादार नौकर की संज्ञा दिया जा सकता है जो जीवन भर हमारे आदेशों का पालन करता रहता है। वहीं दूसरी तरफ यदि विज्ञान रूपी शक्ति का हम दुरुपयोग करें तो यह क्षण भर में विनाश का मंजर भी ला सकता है।

दैनिक जीवन में विज्ञान की कौन कौन सी देन है?

मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिए जो नए-नए आविष्कार किए हैं, वे सब विज्ञान की ही देन हैं। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के अनगिनत आविष्कारों के कारण मनुष्य का जीवन पहले से अधिक आरामदायक हो गया है। दुनिया विज्ञान से ही विकसित हुई हैं।

विज्ञान के क्या उपयोग है?

किसी विषय या वस्तु के वास्तविक, क्रमबद्ध, सुव्यवस्थित और विशिष्ट ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। विज्ञान प्रेक्षणों तथा प्रयोगों द्वारा प्रमाणित होता है। जिसमें भौतिक जगत और प्रकृति के नियमों का अध्ययन किया जाता है। इससे वस्तु के प्रकृति, गुण और उसके व्यवहार को जानने में मदद मिलती है।

हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान का क्या योगदान है सम्बन्धित उदाहरणों और चित्रों सहित व्याख्या कीजिए?

वर्तमान युग में विज्ञान का प्रभाव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमें दिखाई देता है । आज विज्ञान के बिना समाज की कल्पना करना असंभव है ।