दिल्ली में सबसे सस्ता क्या है? - dillee mein sabase sasta kya hai?

  • Hindi
  • Travel

अगर आप इस वीकएंड दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट में घूमकर शॉपिंग करना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आप कहां जा सकते हैं. दरअसल, कई लोग वीकएंड पर घूमने के साथ ही शॉपिंग भी करते हैं और वे सबसे सस्ती मार्केट खोजते हैं.

दिल्ली में सबसे सस्ता क्या है? - dillee mein sabase sasta kya hai?

Delhi Cheapest Markets: अगर आप इस वीकएंड दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट में घूमकर शॉपिंग करना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आप कहां जा सकते हैं. दरअसल, कई लोग वीकएंड पर घूमने के साथ ही शॉपिंग भी करते हैं और वे सबसे सस्ती मार्केट खोजते हैं. इससे पैसे भी बचते हैं और शॉपिंग और घुमाई दोनों चीजें एक साथ हो जाती हैं.

दिल्ली (Cheapest Markets in Delhi) में ऐसी कई मार्केट्स हैं, जहां दूर-दूर से लोग खरीददारी करने के लिए आते हैं. इन मार्केट्स में जूते-कपड़े, ज्वैलरी और फैशन की अन्य चीजें बेहद सस्ते में मिलती हैं. आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ मार्केट्स के बारे में जहां आप इस वीकएंड जा सकते हैं.

सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar)

अगर सस्ते मार्केट की बात आती है तो सरोजिनी नगर का नाम पहले आता है. इस मार्केट में दिल्ली ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी एक बार जरूर आते हैं. यहां आपको जींस, टीशर्ट और अन्य चीजें बेहद सस्ती मिलती हैं. सरोजिनी नगर में काफी भीड़ लगती है और यहां फुटपाथ पर भी कपड़े मिलते हैं. आप यहां से सस्ते में फुटवियर खरीद सकते हैं. सरोजिनी नगर मार्केट सोमवार को बंद रहती है. इसके अलावा, यह मार्केट पूर हफ्ते खुली रहती है.

जनपथ (Janpath Market)

जनपथ दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट है. यह युवाओं की पसंदीदा मार्केट भी है. यहां कॉलेज गोइंग युवाओं और कपल्स की भीड़ जुटी रहती है. इस मार्केट में दिल्ली-एनसीआर से ही नहीं, बल्कि देश के अन्य कोनों से दिल्ली आने वाले सैलानी भी खरीददारी के लिए आते हैं.

इस मार्केट में आपको बेहद कम रेट पर अच्छे कपड़े मिल जाएंगे. इसके अलावा आप यहां मोल भाव भी कर सकते हैं.

लाजपत नगर (Lajpat Nagar Market)

लाजपत नगर में आप वीकएंड में घूम सकते हैं और यहां से फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं. यह दिल्ली की फेमस मार्केट है. यहां बड़ी तादाद में युवा और कपल्स खरीददारी और घूमने के लिए आते हैं. इस मार्केट से आप कोई भी नया फैशन ट्रेंड बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, आप यहां कपड़ों का मोल भाव भी कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें यात्रा समाचार की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

दिल्ली में सबसे सस्ता क्या है? - dillee mein sabase sasta kya hai?

शॉपिंग करने का शौक हर कोई रखता हैं। वहीं शॉपिंग करने का ज्यादा ही शौक महिलाओं को होता है, लेकिन आप ज्यादा से ज्यादा शॉपिंग तब कर पाते हैं जब सब चीजें आपके बजट में हो। सही है न? आज हम आपको दिल्ली का ऐसा मार्केट के बारे बताएंगे जहां आपको बजट में ट्रेंडी कपड़े मिल सकते हैं। यहां से आप न केवल रेडीमेड कपड़े खरीद सकते हैं, बल्कि थोक में भी हर तरह का फेब्रिक वाला कपड़ा मिल जाएगा। अच्छी बात तो ये है कि आपको थोड़ में कपड़े रेडीमेड कपडों के मुकाबले काफी सस्ते में मिल जाएंगे। तो चलिए आपको कुछ होलसेल मार्केट के बारे में बताते हैं।

सरोजिनी नगर 

सरोजिनी नगर दिल्ली की हर महिला और हर पुरष की खरीदारी के लिए एक स्वर्ग है। ये मार्केट काफी सालों से लोगों की पसंद बना हुआ है। सरोजिनी नगर एक ऐसी जगह भी है, जहां आप सस्ते में कपड़ों से लेकर जूते-चप्पलों तक सब कुछ कम दामों में खरीद सकते हैं। सरोजिनी बाजार सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुला रहता है। 

लाजपत नगर मार्केट 

लाजपत नगर दिल्ली का सबसे अच्छे शॉपिंग स्थानों में से एक है। लाजपत नगर में बड़ी दुकानों से लेकर छोटी दुकानों तक हर एक जरूरी सामान आसानी से मिलता है। यहां थोक में कपड़े मिलते है। लाजपत नगर मार्केट सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है। 

Waterfall in India: मन को मोह लेते हैं भारत में मौजूद इन झरनों के खूबसूरत नजारे, आपने देखा क्या?

शांति मोहल्ला, सीलमपुर 

पूर्वी दिल्ली की इस जगह के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा। ये जगह उतनी फेमस नहीं है, लेकिन यहां मिलने वाली चीजें बड़ी ही अच्छी है। इस मार्केट में एक से एक फ़ैशन स्टोर हैं, जो इस जगह को एकदम परफेक्ट बनाते हैं। इस मार्केट में वाजिब कीमत पर हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। शांति मोहल्ला मार्केट सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है। 

तिलक नगर 

दिल्ली के पश्चिम में तिलक नगर से बेहतर और कोई मार्केट नहीं है। तिलक नगर की दुकानों में आपको भारी और हल्के दोनों तरह के कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप यहां से एक्सेसरीज़ भी खरीद सकती हैं। तिलक नगर  मार्केट में आपको हर बजट में कपड़े मिल जाएंगे। यह बाजार बुधवार को बंद रहता है। 

चांदनी चौक 

चांदनी चौक एक ऐसा बाजार है जहां सस्ते दामों से आकर्षित कपड़े मिलते है। अगर आपको शॉपिंग का शोक है तो आपको कटरा नील बाजार और चांदनी चौक के किनारी बाजार में जरूर जाना चाहिए। चांदनी चौक की चहल-पहल वाली गलियां न केवल लोगों को अपने सस्ते दामों से आकर्षित करती हैं, बल्कि कई प्रकार के कपड़े, लेस, दुपट्टे और भी कई चीजों के लिए दुकानें खुली हुई हैं। यह बाजार रविवार को बंद रहता है। 

Mumbai: मानसून के दस्तक देते ही मुंबई के 'मरीन ड्राइव' का नजारा हुआ सुहाना

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

दिल्ली में सबसे सस्ते कपड़े कौन से मार्केट में मिलते हैं?

गांधी नगर मार्केट दिल्‍ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट माना जाता है। यहां पर आपको कम दाम पर जैकेट स्वेटर जींस और कपड़ों से जुड़े सामान कम दामों पर मिल जाते हैं। इस मार्केट से यूपी और दिल्ली के दुकानदार कपड़ों को होलसेल में खरीदकर फुटकर दामों में बेचते हैं

दिल्ली में सबसे बड़ा बाजार कौन सा है?

सबसे बड़ा दिल्ली होलसेल मार्केट गांधी नगर मार्केट को दिल्ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट माना जाता है। यहां आपको जैकेट, स्वेटर, जींस और कपड़ों से संबंधित सामान कम दाम में मिल जाएगा। यूपी और दिल्ली के दुकानदार इस बाजार से थोक में कपड़े खरीदते हैं और उन्हें खुदरा कीमतों पर बेचते हैं।

सबसे सस्ते कपड़े कहाँ मिलते हैं बताइए?

भारत का सबसे सस्ता कपड़ा बाजार दिल्ली के गांधी नगर में स्थित है। गांधी नगर के कपड़ा बाजार को देश के अलावा एशिया का सबसे सस्ता बाजार कहा जाता है। इस बाजार की खास बात यह है कि आप यहां से हर ब्रांड और सभी के लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं

दिल्ली का प्रसिद्ध बाजार कौन सा है?

कनॉट प्लेस यह मार्केट अपने समय की भारत की सबसे बड़ी मार्केट थी। अपनी स्थापना के 65 साल बाद भी यह दिल्ली में खरीदारी का प्रमुख केंद्र है।