सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन क्या है बच्चों के विकास पर उनके प्रभाव की चर्चा करें? - saamaajik aur saanskrtik parivartan kya hai bachchon ke vikaas par unake prabhaav kee charcha karen?

सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन क्या है बच्चों के विकास पर उनके प्रभाव की चर्चा करें? - saamaajik aur saanskrtik parivartan kya hai bachchon ke vikaas par unake prabhaav kee charcha karen?
"Knowledge is the life of the mind"

सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन क्या है बच्चों के विकास पर उनके प्रभाव की चर्चा करें? - saamaajik aur saanskrtik parivartan kya hai bachchon ke vikaas par unake prabhaav kee charcha karen?

 सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन में क्या अंतर है?

इस पोस्ट की PDF को नीचे दिये लिंक्स से download किया जा सकता है। 

  • सामाजिक परिवर्तन का अर्थ एवं परिभाषा  (Meaning and Definition of Social Change)
  • दोनों में क्या अंतर है? (सामाजिक और सांस्कृतिक)
    • महत्वपूर्ण लिंक

सामाजिक परिवर्तन का अर्थ एवं परिभाषा  (Meaning and Definition of Social Change)

प्रत्येक समाज की अपनी एक संरचना होती है, अपने व्यवहार प्रतिमान होते हैं और सामाजिक कार्यों को सम्पादित करने की विधियाँ होती है और इस संरचना, व्यवहार प्रतिमानों तथा कार्य-विधियों में सदैव परिवर्तन होता रहता है। यह बात दूसरी है कि कुछ समाजों में यह परिवर्तन मन्द गति से होता है, कुछ में सामान्य गति से और कुछ में तीव्र गति से। इस प्रक्रिया को समाजशास्त्रीय भाषा में सामाजिक परिवर्तन कहते हैं ।

गिलिन और गिलिन के शब्दों में- सामाजिक परिवर्तन को हम जीवन की स्वीकृत विधियों में होने वाले परिवर्तन के रूप में परिभाषित कर सकते हैं।

(We may define social change as variation from the accepted modes of life . -Gillin and Gillin)

जेनसन महोदय ने कार्य-विधियों के साथ-साथ विचारों में होने वाले परिवर्तनों को भी सामाजिक परिवर्तन की सीमा में रखा है। उनके शब्दों में- सामाजिक परिवर्तन को व्यक्तियों की क्रियाओं और विचारों में होने वाले परिवर्तनों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।

(Social change may be defined as modification in the ways of doing and thinking of people . -M . D. Jenson)

मैकाइवर और पेज ने सामाजिक परिवर्तन को सामाजिक सम्बन्धों में होने वाले परिवर्तन के रूप में परिभाषित किया है। उनका स्पष्टीकरण है- समाजशास्त्री के रूप में हमारा प्रत्यक्ष सम्बन्ध केवल सामाजिक सम्बन्धों से होता है। इस दृष्टि से हम केवल सामाजिक सम्बन्धों में होने वाले परिवर्तन को ही सामाजिक परिवर्तन मानेंगे।

(….. our direct concern as sociologist is with social relationship . It is the change in these which alone we shall regard as social change . -Maclver and Page)

पर सामाजिक सम्बन्धों को देखा तो समाज व्यवहार के रूप में ही जाता है। हमारी दृष्टि से समाज परिवर्तन को निम्नलिखित रूप में परिभाषित करना चाहिए-

सामाजिक परिवर्तन का अर्थ है किसी समाज की अपनी संरचना , उसके अपने व्यवहार प्रतिमान और उसकी अपनी कार्य विधियों में परिवर्तन।

सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन क्या है बच्चों के विकास पर उनके प्रभाव की चर्चा करें? - saamaajik aur saanskrtik parivartan kya hai bachchon ke vikaas par unake prabhaav kee charcha karen?

दोनों में क्या अंतर है? (सामाजिक और सांस्कृतिक)

कुछ समाजशास्त्री दोनों में भेद नहीं करते। डासन और गेटिस के शब्दों में सांस्कृतिक परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन हैं क्योंकि समस्त संस्कृति अपनी उत्पत्ति, अर्थ और प्रयोग में सामाजिक है। इसके विपरीत कुछ समाजशास्त्री इन दोनों को भिन्न मानते हैं। वास्तविकता यह है कि दोनों में अन्तर होता है। सामाजिक परिवर्तन का अर्थ है समाज की संरचना अर्थात् अन्तःक्रियाओं में परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन का अर्थ है समाज की संस्कृति के मूल तत्त्वों अर्थात् रहन-सहन एवं खान-पान की विधियों, रीति-रिवाजों, कला-कौशलों, संगीत-नृत्य, धर्म-दर्शन, आदर्श-विश्वास और मूल्यों के विशिष्ट रूप में परिवर्तन। यह बात दूसरी है कि यह परिवर्तन भी व्यवहार में परिवर्तन के रूप में ही देखा जाता है। एक उदाहरण द्वारा इस तथ्य को स्पष्ट किए देते हैं। कल तक हमारे समाज में सवर्ण और अछूत एक-दूसरे से अलग रहते थे और यदि ब्राह्मण अछूत से छू जाता था तो स्नान करता था परन्तु आज सभी जातियों के बच्चे एक साथ स्कूलों में पढ़ते हैं, एक साथ मोटर और रेलगाड़ियों में सफर करते हैं और एक साथ दफ्तरों में काम करते हैं। सवर्ण और अछूतों के सामाजिक सम्बन्धों के इस परिवर्तन को सामाजिक परिवर्तन कहते हैं। अब यदि सवर्ण और अछूतों के मस्तिष्क से यह वर्ग भेद समाप्त हो जाए और उनमें रोटी-बेटी के सम्बन्ध होने लगें तो यह सांस्कृतिक परिवर्तन होगा।

दोनों के बारे में एक बात और है और वह यह है कि यह आवश्यक नहीं है कि सभी सामाजिक परिवर्तन सांस्कृतिक परिवर्तन हो परन्तु यह आवश्यक है कि सभी सांस्कृतिक परिवर्तन सामाजिक परिवर्तन होते हैं। उपरोक्त उदाहरण द्वारा ही हम इस तथ्य को स्पष्ट किए देते हैं। ऊपर के उदाहरण में, सवर्ण और अछूतों के सामाजिक सम्बन्धों में जो परिवर्तन आया है वह सामाजिक परिवर्तन तो है परन्तु सांस्कृतिक परिवर्तन नहीं है और यदि इनके विचारों से वर्ग भेद समाप्त हो जाए और इनमें रोटी-बेटी के सम्बन्ध हो जाएँ तो यह सांस्कृतिक परिवर्तन होगा और यह सांस्कृतिक परिवर्तन अपने में सामाजिक परिवर्तन भी होगा।

For Download – Click Here

महत्वपूर्ण लिंक
  • सामाजिक परिवर्तन के सिद्धान्त(Theories of Social Change in hindi)
  • सामाजिक परिवर्तन में बाधक तत्त्व क्या क्या है? (Factors Resisting Social Change in hindi)
  • सामाजिक परिवर्तन के घटक कौन कौन से हैं? (Factors Affecting Social Change in hindi)
  • सामाजिक गतिशीलता का अर्थ एवं परिभाषा, सामाजिक गतिशीलता के प्रकार, सामाजिक गतिशीलता के घटक
  • सामाजिक स्तरीकरण का अर्थ एवं परिभाषा, सामाजिक स्तरीकरण के प्रकार

Disclaimersarkariguider.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- 

You may also like

About the author

सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन क्या हैं पर उनके प्रभाव पर चर्चा करें बच्चों का विकास?

सामाजिक परिवर्तन, समाज के आधारभूत परिवर्तनों पर प्रकाश डालने वाला एक विस्तृत एवं कठिन विषय है। इस प्रक्रिया में समाज की संरचना एवं कार्यप्रणाली का एक नया जन्म होता है। इसके अन्तर्गत मूलतः प्रस्थिति, वर्ग, स्तर तथा व्यवहार के अनेकानेक प्रतिमान बनते एवं बिगड़ते हैं। समाज गतिशील है और समय के साथ परिवर्तन अवश्यंभावी है।

सामाजिक और सांस्कृतिक कारक विकास को कैसे प्रभावित करते हैं?

यह उसके सामाजिक तथा सांस्कृतिक विकास के रूप में पहचानी जाती है । वास्तव में मानव का सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास शिक्षा द्वारा संभव हो पाता है। शिक्षा के द्वारा ज्ञान, अनुभव एवं कौशल का विकास होता है फलस्वरूप व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन का पुनर्निर्माण होता है । इस तरह शिक्षा जीवन की मुख्य क्रिया है।

सामाजिक परिवर्तन और सांस्कृतिक परिवर्तन से आप क्या समझते हैं?

सामाजिक परिवर्तन में केवल सामाजिक सम्बन्धों के परिवर्तन आते है जबकि सांस्कृतिक परिवर्तन में कला, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी और विचार आदि के परिवर्तन भी आते है । इन सबके परिवर्तन का सामाजिक परिवर्तन में उसी सीमा तक महत्व है जिस सीमा तक ये सामाजिक सम्बन्धों को प्रभावित करते हैं

सामाजिक परिवर्तन क्या है सामाजिक परिवर्तन के सांस्कृतिक एवं तकनीकी कारको का उल्लेख कीजिए?

समाज के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक तत्व भी सामाजिक परिवर्तन के लिए उत्तरदायी हैं। संस्कृति के अन्तर्गत धर्म, विचार, नैतिक, विश्वास, आचार, प्रथाएँ, परम्पराएँ, लोकाचार एवं संस्थाओं को सम्मिलित किया जाता है। इन विभिन्न सांस्कृतिक तथ्यों में परिवर्तन होने के कारण सामाजिक परिवर्तन होता है।