Show
पूरी तरह स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है हेल्दी खाना और हेल्दी खाने की शुरुआत आपको करनी चाहिए सुबह के नाश्ते के साथ। अमूमन सुबह की व्यस्तता के चलते हम सुबह का नाश्ता या तो करते नहीं हैं, या फिर कुछ भी उल्टा सीधा खाने लगते हैं। जिसका नकारात्मक असर शारीरिक तौर पर ही नहीं। बल्कि मानसिक तौर पर भी देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि Subh Ka Nashta अच्छा होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता क्या हो सकता है, यह बताएंगे। घबराइए नहीं, नाश्ते कि इन डिशेज को बनाने में आपका बहुत कम समय लगेगा। क्योंकि हम आपको फटाफट नाश्ता रेसिपी बताएंगे। लीजिए हम आपको बताना तो भूल ही गए कि Breakfast in Hindi Meaning ही नाश्ता होता है। सुबह के नाश्ते कुछ पैरामीटर हैं जो आपको ध्यान में रखने की जरूरत है, जैसे सुबह कम तेल का नाश्ता होना चाहिए, सुबह हेल्दी खाना ही खाना चाहिए आदि। इसके अलावा सुबह का नाश्ता आप किस समय कर रहे हैं यह भी बहुत मायने रखता है। इसलिए आज इस लेख में न केवल हम यह बताएंगे कि आपको सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए। बल्कि यह भी बताएंगे कि आपको क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते दुनिया के सबसे अच्छा नाश्ता क्या हो सकता है। सुबह का नाश्ता करने के फायदे और न करने नुकसानदोस्तों सुबह का ब्रेकफास्ट कैसा होना चाहिए। इससे पहले यह जानना जरूरी है कि सुबह नाश्ता करना क्यों जरूरी है। वहीं अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते तो इसका असर आपके शरीर पर किस तरह हो सकता है। सुबह ब्रेकफास्ट न करने से होने वाली दिक्कत
सुबह नाश्ता करने के फायदे
सुबह फटाफट नाश्ता बनाने के लिए क्या करेंब्रेकफास्ट को दिन सबसे महत्वपूर्ण मील कहा जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रात के डिनर के बाद सुबह के नाश्ते के बीच का समय करीब 8 से 9 घंटे का होता है। ऐस में शरीर को सही मात्रा में ऊर्जा मिल सके और दिन भर के काम किए जा सके। इसके लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। लेकिन अब समस्या यह है कि सुबह ज्यादातर लोगों को कॉलेज, स्कूल, ऑफिस जाना होता है। ऐसे में नाश्ता बनाने का समय भी कम ही होता है। इसलिए हम आपको फटाफट नाश्ता बनाने का तरीका बताएंगे और ऐसी ही डिशेज भी बताएंगे. जो बेहद कम समय में तैयार हो जाती है और आपको हेल्दी भी रखती हैं। सुबह फटाफट हेल्दी खाना इस तरह करें तैयार
सुबह का हेल्दी नाश्ता क्या होना चाहिए – Subh Ka Nashta Kya Hona Chahiyeदोस्तों अब बात आती है कि सुबह का हेल्दी खाना क्या होना चाहिए, या फिर सुबह आप नाश्ते में क्या खा सकते हैं। चलिए जरा विस्तार से जानते हैं कि आप सुबह के नाश्ते में क्या खाएं, जो आपको स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो। दलिया दुनिया का सबसे अच्छा नाश्तादलिया आज के समय में भी सबसे आसानी से बनाया जाने वाला हेल्दी खाना है। आप दलिया पानी या दूध में पका सकते हैं। दलिया सुबह के नाश्ते का एक सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक हल्का नाश्ता है जो अनाज के जरिए ही बनता है। दलिया एक अच्छा नाश्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसकी मदद से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही इसके सेवन से आप लंबे समय तक ऊर्जावान बने रहते हैं। दलिया बनाने की विधि – दलिया बनाने के लिए आपको आवश्यकता अनुसार दलिया लेना है और इसे पानी या दूध में 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है। इसमें आप ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। मेथी से थेपला हेल्दी खानासबसे अच्छा नाश्ता खोज रहे हैं तो मेथी का थेपला आपके लिए है। आपको बता दें कि यह न केवल बहुत जल्दी बन जाता है। बल्कि इसके जरिए शरीर को कई पोषक तत्व मिल जाते हैं। आमतौर पर लोग कई चीजों से थेपला बनाते हैं। लेकिन मेथी में मौजूद प्रोटीन, विटामिन आदि इसे नाश्ते लिए बेस्ट बनाते हैं। वहीं गेंहू के आटे में फाइबर होता है जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है मेथी का थेपला दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता है। इडली सांभर सुबह का हेल्दी नाश्ताआपने अक्सर इडली और सांभर का सेवन किया होगा। लेकिन यकीन मानिए सुबह इडली और सांभर आपके दिन को बना सकता है। दरअसल सांभर के अंदर बहुत सारी अलग – अलग सब्जियों को डाला जाता है। जिसकी वजह से इसमें ढेर सारे पोषक तत्व शामिल हो जाते हैं। वहीं इडली अगर आप चावल की जगह सूजी या फिर ओट्स के आटे से बनाएं, तो यह आपको अधिक लाभ पहुंचाएगा। दरअसल ओट्स और सूजी में फैट की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है और फाइबर आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि हेल्दी खाना ही स्वस्थ रहने का एक उपाय है। मिक्स वेज पराठेसुबह के नाश्ते में आप अगर अपनी थाली को अलग – अलग सब्जियों के जोड़ से सजा लें, तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अधिक सब्जियों को एक ही डिश में शामिल करने का तरीका है वेज पराठा है। सब्जियों को बारीक काट कर या फिर इन्हें कद्दूकस करके भी वेज पराठा बनाया जा सकता है। कोशिश करे कि पराठा कम तेल से बना हो। इससे आपको एक स्वादिष्ट नाश्ता तो मिलेगा ही। साथ ही शरीर बहुत सारे पोषक तत्व भी मिल जाएंगे। दाल का चीलासुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए, सोचने वाले लोगों के लिए मूंग दाल का चीला एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दरअसल मूंग दाल के अंदर प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में जब दाल को पीसकर इसके आटे से चीला बनाते हैं तो यह पोषक तत्व आपको मिल जाते हैं। इस आधार पर मान सकते हैं कि दाल का चीला सुबह का हेल्दी नाश्ता हो सकता है। उपमा हेल्दी नाश्तासूजी और ढेर सारी सब्जियों के जरिए उपमा बनाया जाता है। यह न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके दिन को एक बेहतर स्टार्ट दे सकते हैं। आप उपमा को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए सूजी की जगह ओट्स के आटे का भी उपयोग कर सकते हैं। मूसली है फटाफट नाश्ता रेसिपीदोस्तों अगर आपको सुबह के समय कुछ बनाने का समय ही नहीं मिलता तो बाजार में मिलने वाली मूसली आपके लिए एक सही विकल्प हो सकती है। बाजार में कैलॉक्स, योगा बार समेत कई ब्रांड हैं जो मूसली बेचते हैं। इस मूसली में ड्राई फ्रूट्स समेत ओट्स और फ्रूट शामिल होते हैं, जो प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, जिंक आदि से भरे होते हैं। इसे आप बाजार से खरीदकर सीधा गर्म दूध में डालकर खा सकते हैं। यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान रहने में मदद करेगी। साथ ही आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देगी। लिट्टी चोखा सुबह का हेल्दी नाश्तालिट्टी चोखा बिहार और देश के अलग – अलग राज्यों में खाया जाता है। आपको यह सड़क के किनारे कई महानगरों में बिकता हुआ दिख जाएगा। अगर आप नाश्ते में लिट्टी चोखे का सेवन करते हैं तो यह आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही यह फटाफट तैयार भी हो जाता है। इसके लिए केवल आपको आटे के गोले में सत्तू डालना होता है और कई सब्जियों को मैश करके नमक मिर्च डालना होता है। इस तरह लिट्टी चोखा तैयार हो जाता है। सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता लिट्टी चोखा हो सकता है। गुजराती ढोकलाढोकला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि यह बहुत आसानी से और जल्दी तैयार हो जाता है। साथ ही स्वाद के कारण यह लोगों को बहुत पसंद भी आता है। अपने साप्ताहिक टाइम टेबल में आप ढोकला को सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। मडुवा रोटीयह उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध डिश में से एक है। सुबह के समय आप इस रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद सरल है। जिस तरह से आम गेहूं के आटे की रोटी बनती है। उसी तरह मडुवा की रोटी बनाई जाती है। इसके अंदर मौजूद कई पोषक तत्व इसे अच्छे नाश्ते की श्रेणी में रखते हैं। अगर आप रोजाना एक ही तरह का नाश्ता करके थक गए हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। दही वड़ाआपने दही वड़ा जरूर खाया होगा। इसका खट्टा मीठा स्वाद मुंह में पानी ले आता है। साथ ही इसे खाते हुए पेट भले ही भर जाए लेकिन मन नहीं भरता। आप सुबह के हेल्दी नाश्ते में दही वड़ा का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रोबॉयोटिक पाए जाते हैं। साथ ही वड़ा जो मूंग की दाल से तैयार होता है। इसमें भी प्रोटीन पाया जाता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि दही वड़ा दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता हो सकता है। सिंधी दाल पकवानदोस्तों दाल हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाती है। ऐसे में Subh Ka Nashta अगर आप सिंधी दाल का करना चाहें तो कर सकते हैं। यह जितना स्वादिष्ट है उतनी ही फायदेमंद। आप सिंधी दाल का सेवन रोटी या नान के साथ कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी। मूंग दाल का डोसाअगर आपको डोसा खाना बेहद पसंद है, तो आप सूजी के डोसे की जगह मूंग दाल का डोसा भी नाश्ते में आजमा सकते हैं। मूंग दाल के अंदर मौजूद प्रोटीन और विटामिन इसे दुनिया के सबसे अच्छे नाश्ते की सूची में रखते हैं। पोहा हेल्दी खानापोहा के चटपटा स्वाद अक्सर लोगों को इसकी ओर खींच कर ले जाता है। यह खाने में जितना जायकेदार है। उतना ही लाभ सेहत पर पहुंचाता है। साथ ही यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखने में भी मदद करता है। पोहे के इन्हीं गुणों को देखकर कहा जा सकता है कि पोहा सुबह का हेल्दी नाश्ता बन सकता है। स्वस्थ रहने के लिए अन्य आदतेंसुबह का हेल्दी नाश्ता ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आपको दूसरे भी कई कार्य करने होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन शैली को पूरी तरह बदलने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं स्वस्थ रहने में हेल्दी खाना खाने के अलावा किन और चीजों की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए अन्य उपाय
निष्कर्ष – Conclusionदोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको बता दिया है कि दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता क्या हो सकता है। या फिर आपको नाश्ते में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप भी सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो आज ही इसें अपनाएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सुबह के नाश्ते में सबसे अच्छा क्या होता है?सात दिन के सात पौष्टिक नाश्ते. दलिया दलिया एक हल्का व स्वस्थ पकवान है जो इसे सबसे बेहतर नाश्ता बनाता है। ... . मूंग दाल का चीला मूंग दाल को सभी हेल्दी दालों में से एक माना जाता है। ... . मेथी थेपला थेपला एक स्वादिष्ट व हेल्दी नाश्ते का सबसे सही विकल्प है। ... . ढोकला ... . मिक्स वेज पराठा ... . लिट्टी चोखा ... . इडली सांभर ... . सबसे पौष्टिक नाश्ता कौन सा है?इसलिए, अंडे, ओट्स, चिया सीड्स व कॉटेज चीज को सबसे अच्छा नाश्ता माना गया है, जो वजन कम करने में भी मदद करते हैं और शरीर को पोषण प्रदान करते हैं.
सुबह उठते ही क्या खाना चाहिए?अंडा- अंडा आसानी से बनने वाला ब्रेकफास्ट है और यह काफी हेल्दी भी माना जाता है. ... . ग्रीक योगर्ट- ग्रीक योगर्ट क्विक ब्रेकफास्ट का एक काफी अच्छा ऑप्शन है. ... . पपीता- पपीता को सुबह खाली पेट खाना काफी अच्छा माना जाता है. ... . ओटमील- ओटमील को काफी अच्छा ब्रेकफास्ट माना जाता है. ... . पनीर- पनीर नाश्ते का एक बेहतरीन ऑप्शन है.. स्वस्थ नाश्ता क्या है?एक अच्छा नाश्ता खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यदि आप अपने स्वास्थ्य के बारे में गंभीर हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप नियमित रूप से नाश्ते का सेवन करें। आप सुबह के नाश्ते में अपने पसंदीदा फलों का सेवन कर सकते हैं। सेब, केला, अनार, संतरा आदि फलों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।
|