नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या होता है? - naariyal ke tel mein kapoor milaakar lagaane se kya hota hai?

महिलाएं अपनी त्वचा के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। चेहरे पर कुछ घरेलू सामानों का इस्तेमाल कर आप भी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। आप त्वचा पर नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं कपूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं कपूर और नारियल तेल को त्वचा पर लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

नारियल तेल और कपूर के फायदे:

स्‍किन एलर्जी से दिलाए छुटकारा

धूल, गंदगी, प्रदूषण और तेज धूप से त्वचा पर कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं। कई महिलाओं को इससे एलर्जी भी हो सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर त्वचा पर लगाने से आप न सिर्फ एलर्जी से राहत पा सकते हैं बल्कि स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन को भी गुडबॉय कह सकते हैं

सर्दी-जुकाम से राहत

कपूर और नारियल तेल लगाने के फायदे में सर्दी जुकाम से राहत दिलाना भी शामिल है। इस संबंध में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में दिया हुआ है कि कपूर में डिकंजेस्टेंट प्रभाव होता है। यह प्रभाव सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है।

कील-मुहांसों से छुटकारा

एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस के पिंपल और एक्ने को दूर करने में भी सहायक होता है. नियमित रूप से नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से कील-मुंहासे गायब होने लगते हैं.

डैंड्रफ करे दूर

डैंडेरफ की समस्या को दूर करने में कपूर और नारियल का तेल काफी राहत दिलाता है. अपने खान-पान में हेल्‍दी चीजों को शामिल करने के अलावा आप कपूर के तेल से सिर की नियमित मालिश जरूर करें.

झुर्रियां करें खत्म

खराब खान-पान और त्वचा की अच्छी दिनचर्या का पालन न करने के कारण कई महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से त्वचा की देखभाल के लिए नारियल के तेल में कपूर लगाएं। इससे चेहरे पर पड़ने वाले शैडो ठीक हो जाएंगे।

नाखूनों की देखभाल

नेल फंगस से छुटकारा पाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल के तेल में कपूर मिलाकर हल्के गुनगुने तेल को नाखूनों पर अप्लाई करें. अब हल्के हाथों से मसाज करने पर नाखूनों का फंगस पूरी तरह से ठीक हो जाएगा.

Published on: 23 December 2021, 08:00 am IST

  • 130

भारतीय घरों में जब भी पूजा या हवन होता है, तो कपूर (Camphor) का इस्तेमाल ज़रूर किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कपूर का उपयोग करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। मगर क्या आप जानती हैं कि इसका उपयोग बालों (Hair) और त्वचा (Skin) को स्वस्थ्य रखने के लिए भी किया जा सकता है? जी हां, कपूर के औषधीय गुण इसे त्चचा और बालों के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं।

नारियल तेल (Coconut Oil) का उपयोग तो आपने कई बार किया होगा। फिर चाहे वह बालों में लगाने के लिए हो या रूखी त्वचा की मालिश के लिए। मगर क्या आप जानती हैं कि इन दोनों का संयोजन आपके सौंदर्य में चार – चांद लगा सकता है! नारियल का तेल और कपूर (camphor) दो अद्भुत तत्व हैं। तो चलिये जानते हैं कि यह कैसे काम करते हैं –

जानिए आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद है नारियल और कपूर का तेल

1 त्वचा रोगों का इलाज करता है

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कपूर के पत्तों ने एटोपिक डर्माटाइटिस (Atopic Dermatitis) और एक्जिमा (Eczema) जैसे त्वचा रोगों के उपचार में मदद की।

पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। चित्र: शटरस्टॉक

त्वचा के लिए केवल 11% या उससे कम कॉन्संट्रेशन वाले कपूर के तेल उत्पादों का उपयोग करें। पर इससे पहले डॉक्टर की सलाह भी लें।

2 डैंड्रफ के इलाज के लिए फायदेमंद

स्कैल्प पर कपूर लगाने से रक्त प्रवाह बढ़ता है और जिससे खुजली कम होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल (Anti-bacterial) और एंटी-फंगल (Anti- Fungal) गुण इसे डैंड्रफ से लड़ने में प्रभावी बनाते हैं। कपूर और नारियल तेल को को ड्राई स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करने के लिए भी जाना जाता है।

3 पिंपल्स को खत्म करता है

पिंपल्स (Pimples) उन चीजों में से एक है जो कोई भी अपने चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर नहीं चाहता। लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे स्थिति भी बदल जाती है। नारियल तेल और कपूर के मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं तो पिंपल्स में धीरे-धीरे कमी आएगी और इसके निशान (Spots) हल्के हो जाएंगे। एनसीबीआई के अनुसार नारियल तेल और कपूर दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

4 बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से बचाता है

कपूर आपके बालों के समय से पहले सफेद होने को रोकता है। बालों के सफेद (Graying of hair) होने में देरी करने के लिए रोजाना अपने बालों में कपूर का तेल लगाएं। इसके अलावा नारियल और कपूर का तेल बालों के रोम को मजबूत बनाकर बालों के झड़ने (Hair fall) से बचाने में मदद करता है।

बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से बचाए। चित्र : शटरस्टॉक

5 त्वचा और बालों का रूखापन कम करता है

नारियल तेल और कपूर किसी भी प्रकार की खुजली को दूर करने में भी फायदेमंद है और त्वचा का रूखापन (Skin Dryness) भी कम करता है। कपूर का तेल सूजन-रोधी होता है और खुजली की वजह से हो रही जलन को कम करने में मदद करता है।

आप घर पर कपूर और नारियल का तेल बड़ी आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका यहां दिया गया है-

कपूर की दो गोलियां लेकर उसे मसलकर कपूर का पाउडर बना लें।

अब आधा कप एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल गरम करें। नारियल के तेल में कपूर का पाउडर मिलाएं और इसे घुलने दें।

अपने बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले नारियल के तेल और कपूर पाउडर को अपने स्कैल्प में मालिश करें। कपूर नारियल का तेल लगाकर रात भर लगा रहने देना सबसे सही है।

सिर की मालिश अवश्य करें। विज्ञान कहता है कि सिर की मालिश करने से बालों के रोम में रक्त संचार बढ़ता है। इससे बालों के रोम मजबूत होंगे और बालों का झड़ना कम होगा।

अतिरिक्त तेल को स्टोर करें और अगली बार इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें : Premature hair graying: इन्हें छुपाने की बजाए कारण और उपचार समझने की है जरूरत

कपूर और नारियल के तेल लगाने से क्या होता है?

ऐसे में नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से आप न सिर्फ एलर्जी से राहत पा सकते हैं बल्कि स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन को भी गुडबॉय कह सकते हैं. एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस के पिंपल और एक्ने को दूर करने में भी सहायक होता है.

बालों में कपूर और नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

ऐसे में आप नारियल के तेल और कपूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये बालों की डैंड्रफ को दूर करता है. इस तेल से स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें. बालों में जूं हो गए हैं तो ये इससे भी छुटकारा दिलाने में मदद करेगा.

नारियल के तेल में कौन सा कपूर मिलाएं?

उपयोग- 3 से 4 चम्मच नारियल तेल लें, उसमें 1 कपूर को डाल दें। कूपर को अच्छे से तेल में घोल लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर खुजली वाली जगह पर लगाएं।