सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet dahee khaane se kya phaayada hota hai?

1/5

सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet dahee khaane se kya phaayada hota hai?

Khali Pet Dahi Khane Ke Fayde

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. दही में विटामिन सी और कैल्शियम की प्रचूर मात्रा पाई जाती है. दही के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं खाली पेट दही का सेवन करना आपके लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं खाली पेट दही का सेवन करने के फायदों के बारे में

2/5

सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet dahee khaane se kya phaayada hota hai?

Dahi Khane Ke Fayde

पाचन के लिए फायदेमंद दही पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है. दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन को सही माने जाते हैं. जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता है उन्हें खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए.

दही (Curd) खाना किसे पसंद नहीं होता। किसी शुभ कार्य के लिए भी जाते हैं, तो पहले दही का सेवन करते हैं। गर्मियों में तो दही खाने से बहुत लाभ भी मिलते हैं। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। वहीं अगर आप दही को चीनी के साथ खाते हैं, तो इससे कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में ग्लूकोज की कमी नहीं होती और पेट ठंडा बना रहता है। इसी तरह अगर आप खाली पेट दही का सेवन करते हैं, तो ये शरीर को और भी फायदे देता है और वो क्या फायदे होते हैं आइए जानते हैं।

सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे - Subah Khali Pet Dahi Khane Ke Fayde In Hindi

पेट को रखे ठंडा (Keep stomach cool) - खाली पेट दही के सेवन से पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है। जिन लोगों के शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी बनती है, उन्हें सुबह खाली पेट दही का सेवन करना चाहिए। यही नहीं दही से बनी छाछ का भी सेवन आप कर सकते हैं। इससे बहुत ठंडक मिलेगी।

दही करता है इम्यूनिटी बूस्ट (Curd boosts immunity) - सुबह खाली पेट दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता है। दही में गुड बैक्टीरिया पाया जाता है। जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। जिससे हम कई गंभीर बीमारी से बचे रह सकते हैं।

ग्लूकोज मिलता है (Glucose) - सुबह खाली पेट दही के सेवन से शरीर में आई ग्लूकोज की कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर सुबह खाली पेट दही खाते हैं, तो पूरे दिन आपको एनर्जी का एहसास होगा। इसलिए दही का सेवन खाली पेट अच्छा माना गया है।

पाचन क्रिया के लिए लाभदायक (Beneficial for digestion) - दही के सेवन से पाचन मजबूत होता है। अगर आप सुबह दही या छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया सही बनी रहती है। दही या छाछ खाने को पचाने में बहुत मदद करता है। इसलिए दही का सेवन जरूरी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki

Thank You!

सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet dahee khaane se kya phaayada hota hai?

सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet dahee khaane se kya phaayada hota hai?

दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है इस बात को ज्यादातर लोग जानते हैं। भारतीय परंपरा में तो जब भी घर से बाहर किसी शुभ काम के लिए जाते हैं तो दही और मीठा खाकर निकलना शुभ माना जाता है। दही का सेवन हमेशा से ही फायदेमंद माना जाता रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही किस समय खाना चाहिए ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। बहुत से लोग खाना खाने के साथ दही खाना पसंद करते हैं तो कुछ को दही की लस्सी बेहद पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट दही खाना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है? अगर आप इस बात को नहीं जानते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet dahee khaane se kya phaayada hota hai?

किस सीजन में दही खाना फायदेमंद

दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। लेकिन बरसात के समय, अधिक ठंड और धूप न निकलने के दौरान दही का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल ठंड के मौसम, बारिश और रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब समय पर दही का सेवन आपको सर्दी और खांसी व जुकाम जैसी समस्या का शिकार बना सकता है।

इसे भी पढ़ेंः 100 में से 90 लोग नहीं जानते होंगे 'हल्दी वाले दूध' की ये खास बात, एक्सपर्ट से जानें दूध पीने का सही तरीका

खाली पेट दही खाने के फायदे

दही में बैक्टीरिया होते हैं, इस बात को सभी लोग जानते हैं। आंतों में भी बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन की क्रिया को तेज करते हैं। अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट दही खाते हैं, तो इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है और पाचन की क्रिया तेज हो जाती है। इससे आंतों में जमा गंदगी को ये बैक्टीरिया जल्दी साफ कर देते हैं और गंदगी मल के रूप में बाहर निकल जाती है। इसलिए  सुबह के समय दही खाने से आपका पेट स्वस्थ रहता है।

किस समस्या में कैसे खाना चाहिए दही?

1. घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए ऐसे खाएं दही

वैसे तो दही का सेवन कोई भी व्यक्ति कर सकता है। कुछ लोगों को दही बेहद पसंद होता है तो कुछ लोग दही बिल्किल भी नहीं खाते हैं। दही हर उम्र के व्यक्ति के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको घुटने में दर्द रहता है तो आपको दही का सेवन करते वक्त थोड़ी सी सोंठ ,काला नमक और काली मिर्च मिलानी चाहिए।

सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet dahee khaane se kya phaayada hota hai?

2. खांसी हो तो न खाएं दही

सर्दी, खांसी और जुकाम की स्थिति में आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको दही खाना ही है तो उसमें हल्का मीठा डालकर खा सकते हैं।

3. पेट में गैस हो तो ऐसे खाएं दही

जिस व्यक्ति के अगर पेट में गैस या पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उस व्यक्ति को दही का सेवन करते वक्त उसमें थोड़ा काला नमक, दालचीनी ,काली मिर्च, भुना हुआ जीरा मिला कर खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट में बनी गैस निकल जाती है और पेट साफ होता है।

इसे भी पढ़ेंः फटी एड़ियों को ठीक करेगा संतरे के छिलके और ब्राउन शुगर का स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें स्क्रब बनाने का तरीका

4. किन-किन चीजों के साथ खा सकते हैं दही

दही एक ऐसा डेयरी उत्पाद है, जिसे सब फूड के साथ मजे से खाया जा सकता है। लेकिन दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे हमारे स्वास्थ्य को कोई लाभ नहीं मिलता है। दही और दाल दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होती हैं और ज्यादा प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए खतरे के समान है। दही का रायता बनाकर आप किसी भी फूड के साथ बड़ी आसानी से खा सकते हैं।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

रोज सुबह खाली पेट दही खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट दही खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक बने रहते हैं। दही दूध से जल्दी पचता है। दही में प्रोटीन मौजूद होता है जो आसानी से पच जाता है। यदि आप नाश्ते में दूध के स्थान पर दही खाते हैं तो यह आपके पेट को हल्का रखता है।

क्या खाली पेट दही खाना हानिकारक है?

8 दही - दही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना हानि भी पहुंचा सकता है। खाली पेट दही खाना, पेट में मरोड़ उठने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

बासी मुंह दही खाने से क्या होता है?

हड्डियों के लिए अच्छा है इसके सेवन से आर्थराइटिस जैसी बीमारी में भी काफी हद तक फायदा होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। विटामिन डी, कैल्शियम, प्रोटीन और स्वस्थ बैक्टीरिया से भरपूर, यह आपको फाइबर की एक अच्छी खुराक देता है और समग्र रूप से मजबूत शरीर के साथ ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

दही खाने का सही समय क्या है?

दही खाने का सबसे सही समय दोपहर का होता है, डायटिशियनों के मुताबिक दोपहर के वक्त दही खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है, क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में यदि रात में इसका सेवन किया गया तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, वैसे ही दही में पित्त और कफ बढ़ाने वाले गुण ज्यादा पाए जाते हैं.