रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - raat mein chehare par naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - raat mein chehare par naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - raat mein chehare par naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

नारियल का तेल शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।  इसके अलावा ये बालों और त्वचा के लिए भी उपयोगी होता है। कई लोग नारियल के तेल को नियमित चेहरे पर लगाते हैं। इससे स्किन को काफी फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज चेहरे पर सोने से पहले नारियल तेल लगाने से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। नारियल तेल को अगर चेहरे पर कम मात्रा में लगाया जाए, तो यह हर स्किन टाइप के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं चेहरे पर सोने से पहले नारियल तेल लगाने के फायदों के बारें में।

स्किन मॉइस्चरज होती है

नारियल का तेल स्किन को मॉइस्चरज करता है।  जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है, उनके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। रोज सोने से पहले चेहरे पर नारियल के तेल से मसाज करें। तेल को रातभर के लिए स्किन पर लगा रहने दें। इस से स्किन के सेल्स रिपेयर होने के साथ स्किन मॉइस्चरज भी होगी।

दाग धब्बे होते हैं दूर

सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। कई बार चेहरे पर कई जिद्दी निशान होते हैं, जो कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी नहीं निकलते हैं। ऐसे में चेहरे पर नियमित नारियल तेल से मसाज करने से स्किन से दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती हैं।

ग्लोइंग स्किन

चेहरे पर रात को सोते समय नारियल तेल लगाने से स्किन पर ग्लो आता है। नारियल तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के लिए हाथ में कुछ बूंदे नारियल तेल की लें। अब उंगलियों की सहायता से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा नियमित करने से स्किन में ग्लो आता है।

झुर्रियों की समस्या होती है दूर

नारियल के तेल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती हैं। अगर आपके चेहरे पर काफी झुर्रियां हैं, तो चेहरे पर नियमित नारियल तेल लगाएं। रात को इसको लगाने से झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है।

रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - raat mein chehare par naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

एक्ने को दूर करने में मदद करता है

नारियल तेल रात को चेहरे पर नियमित लगाने से एक्ने की समस्या दूर होती है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे से एक्ने कम करने के लिए रात को चेहरे पर नारियल तेल अवश्य लगाएं।

इसे भी पढ़ें- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मिलेंगे कई और फायदे

वैसे तो नारियल तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार नारियल का तेल गर्म होने के कारण चेहरे पर इसको लगाने से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए नारियल तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - raat mein chehare par naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - raat mein chehare par naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

नारियल का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल के फायदे इतनें हैं कि इसका इस्तेमाल खाने से लेकर बालों और स्किन में लगाने के लिए भी किया जाता है। बालों के लिए नारियल का तेल बहुत उपयोगी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी स्किन को बेहतर बनाने और ग्लो बढ़ाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है? आप अगर चमकदार और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो नारियल के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। स्किन के लिए नारियल के तेल के फायदे (Coconut Oil Benefits in Hindi) अनेकों हैं और इसका इस्तेमाल भी कई तरीके से किया जा सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और इस्तेमाल के बारे में।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे (Coconut Oil Benefits For Skin)

चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण स्किन को बेहतर बनाने और दाग-धब्बे आदि को कम करने का काम करते हैं। आप रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा सुबह के समय भी नहाने से पहले इसका इस्तेमाल करने से स्किन ताजी और चमकदार बनी रहती है। सूरज की रोशनी के प्रभाव से बचाने के लिए और स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत उपयोगी है। आइये जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे के बारे में। 

इसे भी पढ़ें : नारियल तेल और रतनजोत का मिश्रण है सेहत के लिए इन 5 तरीकों से उपयोगी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

रात में चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - raat mein chehare par naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

1. सनबर्न से बचाने में उपयोगी

नारियल के तेल का इस्तेमाल आपकी स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। स्किन पर नारियल का तेल लगाने से यह सनस्क्रीन की तरह से काम करता है। धूप में बाहर निकलने से पहले नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन सनबर्न से बचेगी और धूप की वजह से पड़ने वाले प्रभाव से बचेंगे।

2. स्किन का रूखापन खत्म करने के लिए उपयोगी

स्किन का रूखापन कम करने के लिए नारियल तेल बहुत उपयोगी माना जाता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल क्रीम की तरह किया जा सकता है। रोजाना सोने से पहले एक चम्मच नारियल के तेल को चेहरे पर गर्दन पर लगाएं, इसके बाद रात भर इसे लगा रहने दें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी स्किन का रूखापन कम होता है और स्किन चमकदार बनती है। नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड स्किन को बेहतर बनाती है। आप कॉस्मेटिक मॉइश्चराइजर की जगह पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. स्किन के ग्लो को बढ़ाने में फायदेमंद

नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड दोनों स्किन को चमकदार और बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसके लिए आप रोजाना सोने से पहले एक चम्मच नारियल का तेल लेकर इसे अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद सुबह उठने पर पानी से चेहरे को धुल लें। 

इसे भी पढ़ें : बालों की मजबूती और लंबाई बढ़ाने के लिए ऐसे करें नारियल तेल और नींबू के रस का प्रयोग, जानें इसके 6 फायदे

4. एक्ने को दूर करने में उपयोगी

चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल एक्ने की समस्या में बहुत उपयोगी होता है। नारियल तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन को एक्ने और मुहांसे आदि से मुक्त करने का काम करते हैं। एक्ने की समस्या में आप रोजाना नारियल के तेल को चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो रोजाना शाम को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाएं और इसके बाद सुबह उठकर चेहरे को धो लें। इसके अलावा रोजाना सुबह नहाने से 30 मिनट पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. मेकअप रिमूव करने के लिए उपयोगी

नारियल के तेल का इस्तेमाल चेहरे से मेकअप उतारने के लिए भी कर सकते हैं। मेकअप हटाने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की जगह पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना मेकअप करने वाली महिलाओं को नारियल के तेल का इस्तेमाल मेकअप उतारने के लिए जरूर करना चाहिए। कुछ दिनों तक लगातार नारियल तेल का इस्तेमाल कर मेकअप उतारने से आपकी स्किन पर फर्क दिखने लगता है।

6. चेहरे से झुर्रियों को कम करने में उपयोगी

नारियल के तेल में एंटी एजिंग गुण होते हैं जो चेहरे से उम्र के प्रभाव को कम करने में उपयोगी माने जाते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन से विषाक्त पदार्थों को हटाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से झुर्रियों को कम करने में फायदा मिलता है। इसके लिए आप रोजाना सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें : नारियल तेल से होने वाले स्वास्‍थ्‍य लाभ

ऊपर बताये गए तरीकों से स्किन पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से फायदे मिलते हैं। आप खाने के लिए अलावा नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन पर किसी प्रकार की समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल न करें।

(All Image Source - Freepik.com) 

रात को चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

नारियल तेल रात को चेहरे पर नियमित लगाने से एक्ने की समस्या दूर होती है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे से एक्ने कम करने के लिए रात को चेहरे पर नारियल तेल अवश्य लगाएं। वैसे तो नारियल तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

नारियल का तेल चेहरे पर कब लगाना चाहिए?

अगर आपकी स्किन ड्राई, रूखी या बेजान है तो नारियल का तेल आपके लिए बेस्ट मॉइश्चराइजर के रूप में काम कर सकता है। आप दिन में दो बार नारियल के तेल को मॉइश्चराइजर के रूप में चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर 3-4 बूंद से अधिक नारियल का तेल न लगाएं, इससे स्किन ऑयली नजर आ सकती है।

चेहरे के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा होता है?

त्वचा में नमी और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ऑलिव ऑयल बेहतरीन विकल्प है..
Best Oils for Glowing Skin: हेल्दी, बेदाग और ग्लोइंग स्किन भला कौन नहीं चाहता है, लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ होता तो फिर कोई बात ही नहीं थी. ... .
बादाम का तेल ... .
जोजोबा ऑयल ... .
जैतून का तेल ... .
अंगूर के बीज का तेल ... .
नारियल का तेल.

नारियल के तेल से चेहरा कैसे गोरा करें?

तीन चम्मच पिघला हुआ नारियल का तेल, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर काले रंग को साफ करें। सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। त्वचा को गोरा करने के लिए एक चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्की मालिश करें