Show 1. राम और लक्ष्मण का अगला पड़ाव क्या था? राम और लक्ष्मण का अगला पड़ाव ऋष्यमूक पर्वत जहाँ सुग्रीव रहते थे| 2. कबंध और शबरी ने दोनों भाईयों किससे मिलने की सलाह दी? कबंध और शबरी ने दोनों भाईयों को सुग्रीव से मिलने की सलाह दी और कहा था कि वे सीता की खोज में सहायक होंगें| 3. सुग्रीव का मूल निवास कहाँ था? सुग्रीव का मूलय निवास किष्किंधा था| 4. सुग्रीव किसके पुत्र थे ? सुग्रीव किष्किंधा के वानरराज के छोटे पुत्र थे| 5. सुग्रीव को किसके डर से ऋष्यमूक पर्वत पर रहने जाना पड़ा था ? सुग्रीव को अपने बड़े भाई बाली के कारण ऋष्यमूक पर्वत पर रहने जाना पड़ा था क्योंकि बाली राजकाज के कारण उन्हें मार डालना चाहते थे| 6. राम और लक्ष्मण को आता देख सुग्रीव ने अपने साथियों क्या कहा? राम और लक्ष्मण को आता देख सुग्रीव ने कहा ये दोनों अवश्य बाली के गुप्तचर होंगे| मुझे मारने आ रहे होंगें| 7. सुग्रीव के प्रमुख साथी कौन थे? सुग्रीव के प्रमुख साथी हनुमान थे| 8. हनुमान भेस बदल कर कहाँ गए? हनुमान भेस बदल कर राम और लक्ष्मण के पास गए| 9. लक्ष्मण ने जब अपना परिचय और आने का कारण बताया तब हनुमान क्या सोचने लगे? लक्ष्मण का परिचय और आने का कारण सुनकर हनुमान के चेहरे पर हलकी-सी मुस्कुराहट आ गई और वे सोचने लगे कोई उससे सहायता माँगने आया है, जिसे स्वयं सहायता चाहिए।| 10. हनुमान राम और लक्ष्मण को ऋष्यमूक पर्वत पर कैसे ले गए? हनुमान राम और लक्ष्मण को ऋष्यमूक पर्वत पर अपने कंधे पर बैठा कर ले गए| 11. सुग्रीव और राम ने किस प्रकार दोस्ती की? सुग्रीव और राम ने अग्नि को साक्षी मानकर मित्रता का वचन लिया| 12. राम ने गहनों को देखकर क्या कहा? राम ने गहनों को तुरंत पहचान लिया और कुछ गहने लक्ष्मण ने भी पहचाने| गहने देखकर राम शोक सागर में डूब गए थे| 13. सुग्रीव ने अपनी व्यथा के बारे में राम को क्या बताया? सुग्रीव ने राम को बताया बाली ने उसे उसके राज्य से निकाल दिया था, उसकी पत्नी को भी छीन लिया और अब उसे मारने की भी कोशिश कर रहा था| 14. संकट में पड़ने पर किसने सुग्रीव का साथ दिया? संकट में पड़ने पर हनुमान, नल और नील ने उनका साथ दिया| 15. राम ने किस प्रकार अपनी शक्ति का प्रदर्शन सुग्रीव को दिखाया? राम ने धुनष उठाया और तीर चला कर शाल के सातों विशाल वृक्ष एक बार में धरती पर गिराकर पनी शक्ति का प्रदर्शन सुग्रीव को दिखाया| 16. राम ने सुग्रीव को किससे युद्ध के लिए ललकारने को कहा ? राम ने सुग्रीव को बाली को युद्ध के लिए ललकारने को कहा| 17. राम ने युद्ध के लिए क्या योजना बनाई? राम ने कहा कि मैं पेड़ की आट से युद्ध देखूँगा| जब तुम पर संकट आएगा, तुम्हारी सहायता करूँगा | बाली की मृत्यु मेरे ही बाण से होगी | 18. राम ने किस दुविधा के कारण बाली परबाण नहीं चलाया? राम दुविधा में थे क्योंकि दोनों भाईयों के चेहरे मिलते-जुलते थे| दूर से दोनों भाई एक जैसे लग रहे थे| वे बाली को पहचान नहीं पाए और अगर बिना पहचाने बाण चलाते तो वह बाण सुग्रीव को लग सकता था इसी दुविधा में राम ने बाण नहीं चलाया था| 19. बाली के मृत्यु के बाद क्या हुआ? बाली के मृत्यु के बाद सुग्रीव का राज्यभिषक हुआ उन्हें राज गद्दी मिली थी और राम की सलाह पर ही बाली के पुत्र अंगद को युवराज का पद दिया गया था | 20. किष्किंधा लौटने के बाद राम किसकी प्रतीक्षा कर रहे थे? किष्किंधा लौटने के बाद राम सुग्रीव की वानरसेना की प्रतिक्षा कर रहे थे क्योंकि उन्हें सीता कि खोज करनी थी| 21. हनुमान ने जब सुग्रीव को उनका वचन याद दिलाया तब उन्होंने क्या किया? हनुमान ने जब सुग्रीव को उनका वचन याद दिलाया तब उन्होंने सेना पति नल को वानरसेना एकत्र करने का आदेश दिया| 22.राम वानरों की सेना भेजने से पहले क्या चाहते थे? राम वानरों की सेना भेजने से पहले चतुर और बुद्धिमान दूतों लंका भेजना चाहते थे| 23. राम ने हनुमान को अँगूठी क्यों दी? राम ने हनुमान को अपनी अँगूठी इसलिए दी ताकि जब वह सीता से मिले तो उन्हें दिखाए जिससे वह समझ जाएँगी कि वह राम के दूत हैं| 24. अंगद और हनुमान टोली के साथ चलते-चलते कहा पहुँच गए? अंगद और हनुमान टोली के साथ चलते चलते ऐसे स्थान पर पहुँच गए, जिसके आगे भूमि ही नहीं थी| आगे केवल जल और विशाल समुद्र था| 25. संपाति कौन था और उसने क्या बताया था ? संपाति जटायु का भाई था और उसने बताया था कि सीता लंका में हैं| 26. जामवंत ने हनुमान से क्या कहा? जामवंत ने हनुमान से कहा कि हनुमान आपको जाना होगा इस समुद्र को पार करने का कार्य सिर्फ आप ही कर सकते हैं| राम और सुग्रीव Notes These NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant & Bal Ram Katha Class 6 Questions and Answers Summary Chapter 9 राम और सुग्रीव are prepared by our highly skilled subject experts. Bal
Ram Katha Class 6 Question Answers Chapter 9 पाठाधारित प्रश्न अतिलघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. प्रश्न 2. प्रश्न 3. प्रश्न 4. प्रश्न 5. प्रश्न 6. प्रश्न 7. प्रश्न 8. प्रश्न 9. प्रश्न 10. प्रश्न 11. प्रश्न 12. लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. प्रश्न 2. प्रश्न 3. प्रश्न 4. प्रश्न 5. प्रश्न 6. प्रश्न 7. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रश्न 1. प्रश्न 2. प्रश्न 3. मूल्यपरक प्रश्न प्रश्न 1. अभ्यास प्रश्न लघु उत्तरीय प्रश्न 1. सुग्रीव
कहाँ के रहने वाले थे? दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 1. कुटिया में सीता को न पाकर राम की क्या दशा हुई? Bal Ram Katha Class 6 Chapter 9 Summary सुग्रीव ऋष्यमूक पर्वत पर रहते थे। वह किष्किंधा के वानरराज के छोटे पुत्र थे। पिता के नहीं रहने पर उसका बड़ा भाई बाली वहाँ का राजा बना। पहले दोनों भाइयों में बड़ा प्रेम था। बाद में उन दोनों भाइयों में मतभेद हो गया। मनमुटाव इतना बढ़ गया कि बाली सुग्रीव के नाम का दुश्मन बन गया। उसे जान से मार देना चाहता था। बाली के डर से सुग्रीव ऋष्यमूक पर्वत पर चला गया। राम और लक्ष्मण कबंध और शबरी के कहने पर ऋष्यमूक पर्वत पर पहुँचे। वहाँ सुग्रीव से मिले। सुग्रीव वहाँ निर्वासन में अपना जीवन बिता रहे थे। रास्ते में हनुमान से भेंट हुई। हनुमान उन दोनों भाइयों से बोले कि मैं सुग्रीव का सेवक हूँ। लक्ष्मण ने अपना परिचय देकर वन में आने का कारण बताया तथा कबंध और शबरी की सलाह का उल्लेख भी किया। हनुमान के चेहरे पर हल्की-सी मुसकान आ गई। वे सोचने लगे कि कोई उससे सहायता माँगने आया है, जिसे स्वयं मदद चाहिए। हनुमान समझ गए कि राम और सुग्रीव की स्थिति एक जैसी है। दोनों मित्र हो सकते हैं। राम अयोध्या से निर्वासित हैं तथा सुग्रीव किष्किंधा से। एक की पत्नी रावण उठा ले गया है तथा दूसरे की पत्नी को भाई ने छीन लिया है। दोनों के पिता नहीं हैं। तब हनुमान ने राम और लक्ष्मण को कंधे पर बिठाकर तत्काल ऋष्यमूक के शिखर पर पहुंचा दिया। उन्होंने दोनों को सुग्रीव से मिला दिया। दोनों पक्षों ने अग्नि को साक्षी मानकर मित्रता का वचन दिया। राम-सीता-हरण की बात सुग्रीव को बताई। सुग्रीव को कुछ बात याद आई। उन्होंने बताया कि रावण का रथ इसी पर्वत के ऊपर से होकर गया था। सीता स्वयं को रावण के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। वानरों को देखकर उन्होंने कुछ आभूषण नीचे फेंक दिए थे। उन्होंने गहनों की एक पोटली को राम के सामने रखते हुए कहा कि क्या ये गहने सीता के हैं ? राम ने आभूषण तुरंत पहचान लिए। गहने देखकर वे शोक में डूब गए। सुग्रीव ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा-सीता आपको अवश्य मिल जाएँगी। मैं हर प्रकार से आपकी सहायता करूँगा। रावण का सर्वनाश निश्चित है। राम के बाद सुग्रीव ने अपनी व्यथा-कथा सुनाई। बाली ने मुझे राज्य से निकाल दिया। उसने मेरे राज्य और स्त्री को छीन लिया है। वह मुझे जान से मारने का प्रयास कर रहा है। उसने राम से सहायता माँगी। राम बोले, “मित्र चिंता मत करो। तुम्हें राज्य भी मिलेगा और पत्नी भी।” राम काफ़ी सुकुमार थे। उन्हें देखकर सुग्रीव को भरोसा नहीं हुआ। बाली महाबलशाली है उसे हराना आसान नहीं है। बाली शाल के सात वृक्षों को एक साथ झकझोर सकता है। राम सुग्रीव की बात को समझ गए। राम ने शाल के सात विशाल वृक्षों को एक ही बाण से काटकर गिरा दिया। इस शक्ति प्रदर्शन को देखकर सुग्रीव ने राम के सामने हाथ जोड़ लिए। राम ने सुग्रीव से बाली को ललकारने के लिए कहा। योजना बनाकर सब किष्किंधा पहुँच गए। सुग्रीव ने बाली को ललकारा। बाली के क्रोध की सीमा न थी। भीषण मल्ल युद्ध हुआ। राम पेड़ के पीछे खड़े थे। उन्होंने तीर नहीं चलाया। सुग्रीव किसी तरह वहाँ से जान बचाकर ऋष्यमूक पर्वत आ गया। सुग्रीव राम से काफ़ी कुपित था। उसे लगता था कि राम ने उसके साथ धोखा किया है। सुग्रीव का कहना था कि राम ने समय पर बाण नहीं चलाया। राम की परेशानी थी कि दोनों भाई एक जैसे ही दिखते थे। बाली और सुग्रीव दोनों भाइयों का चेहरा मिलता-जुलता था। उनमें अंतर करना कठिन था, अत: उन्होंने तीर नहीं चलाया। राम-लक्ष्मण के समझाने बुझाने पर वह पुनः युद्ध के लिए किष्किंधा गया। बाली रानी तारा के पास था। उसने बाली को रोकने का प्रयास किया, पर बाली गुस्से से पागल हो गया था। वह सुग्रीव की छाती में घुसा मारने वाला ही था कि राम के एक ही बाण ने उसे धाराशायी कर दिया। बाली के गिरते ही राम, लक्ष्मण और हनुमान पेड़ों की ओट से बाहर निकल आए। आनन-फानन में सुग्रीव के राज्याभिषेक की तैयारी कर दी गई। सुग्रीव को राजगद्दी मिली। राम की सलाह पर बाली के पुत्र अंगद को युवराज का पद दिया गया। राम किष्किंधा से लौट आए लेकिन सुग्रीव चाहते थे कि राम कुछ दिन वहीं रहें पर राम ने मना कर दिया। राम-सुग्रीव की वानर-सेना की प्रतीक्षा कर रहे थे। पर सुग्रीव राग-रंग में उलझकर अपना वचन भूल गए। हनुमान को सुग्रीव का वचन याद था। उन्होंने सुग्रीव को याद दिलाया। राम सुग्रीव के व्यवहार से क्षुब्ध थे। लक्ष्मण सुग्रीव को समझाने के लिए किष्किंधा गए। उन्होंने वहाँ पहुँचकर धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई। डोरी खींचकर छोड़ी तो उनकी टंकार से सुग्रीव काँप गया। उसे राम को दिया गया वचन याद आ गया। तारा की सलाह पर सुग्रीव ने राम के पास जाकर क्षमा याचना की। राम ने उसे गले लगा लिया। पीछेपीछे वानर सेना आ पहुँची। लक्ष्मण के पीछे चल पड़े। हनुमान के साथ लाखों वानर थे। जामवंत के पीछे भालुओं की सेना भी थी। इसके बाद सीता खोज की योजना बनी। वानरों को चार टोलियों में बाँटा गया। राम और सुग्रीव की जय-जयकार करते हुए वानर अपनी निर्धारित दिशाओं की ओर चल पड़े। दक्षिण जाने वाले दल को राम ने रोक लिया। उन्होंने हनुमान को पास बुलाकर अपनी अंगूठी उन्हें दे दी। इस पर राम का चिह्न था। उन्होंने कहा-“जब सीता से भेंट हो तो यह अंगूठी उन्हें दे देना। वे इसे पहचान जाएँगी। समझ जाएँगी कि तुम्हें मैंने भेजा है। तुम मेरे दूत हो।” इसके बाद अंगद और हनुमान दक्षिण की ओर चल पड़े। रास्ते में विशाल समुद्र था जिसे पार करना कठिन था। तभी रास्ते में जटायु का भाई संपाती मिला और बताया कि सीता को रावण ले गया है। सीता तक पहुँचने के लिए सागर पार करना होगा। सीता तक पहुँचने का यही रास्ता है। सीता की सूचना मिलने से वानर दल को भरोसा हो गया कि सीता इसी मार्ग से दक्षिण की ओर गई हैं। सीता तक पहुँचने का यही रास्ता है। पर समुद्र को पार करना संभव नहीं था। वानर अब असमंजस में थे। इसी बीच जामवंत की दृष्टि हनुमान पर पड़ी। जामवंत जानते थे कि हनुमान पवन पुत्र हैं। वे यह काम कर सकते हैं, पर उन्हें इसका अनुमान नहीं। सीता तक पहुँचने के लिए सागर पार करना होगा। इस दल में सबसे बुद्धिमान जामवंत थे किंतु इस कठिन कार्य का उनके पास भी उत्तर नहीं था। जामवंत ने हनुमान से कहा कि यह कार्य आप ही कर सकते हैं। शब्दार्थ: पृष्ठ संख्या 54 पृष्ठ संख्या 55 पृष्ठ संख्या 57 पृष्ठ संख्या 58 पृष्ठ
संख्या 59 पृष्ठ संख्या 60 राम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत के शिखर पर कैसे पहुंचे class 6?राम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पर हनुमान जी की सहायता से पहुंचे थे। हनुमान जी उन्हें अपने कंधों पर बिठाकर ऋष्यमूक पर्वत के शिखर पर ले कर गए। ऋष्यमूरक पर्वत पर वानर राज सुग्रीव रहते थे, जिन्हें उनके भाई बाली ने राज्य से निकाल दिया था। वह अपने भाई बाली जान की रक्षा के लिए ऋष्यमूक पर्वत पर रहते थे।
ऋष्यमूक पर्वत का रास्ता कहाँ से होकर जाता था?मान्यता है कि दक्षिण भारत में प्राचीन विजयनगर साम्राज्य के विरुपाक्ष मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित पर्वत को उस काल में ऋष्यमूक कहा जाता था और यही रामायण काल का ऋष्यमूक पर्वत है।
राम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पवित के लशखर पर कैसे पहु ंचे?Ramayan Story: दंडकवन में जब रावण ने साधु का वेश रखकर माता जानकी का हरण कर लिया तो उनकी तलाश भटकते हुए श्रीराम और लक्ष्मण जी ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे. यहां पर जैसे ही शिखर से सुग्रीव ने उन्हें देखा तो भयभीत हो गया कि बालि ने उसका वध करने के लिए तो नहीं भेजा है.
राम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पर क्यों गए?बाली के डर से सुग्रीव ऋष्यमूक पर्वत पर चला गया। राम और लक्ष्मण कबंध और शबरी के कहने पर ऋष्यमूक पर्वत पर पहुँचे। वहाँ सुग्रीव से मिले। सुग्रीव वहाँ निर्वासन में अपना जीवन बिता रहे थे।
|