रेडिएशन से क्या क्या हानि होती है मनुष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दें? - redieshan se kya kya haani hotee hai manushy par padane vaale pratikool prabhaavon kee jaanakaaree den?

Solution : रेडिएशन का विकिरण नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन के दौरान होता है। इसके अंतर्गत यूरेनियम, प्लूटोनियम जैसे खनिजों को परिष्कृत कर रिएक्टर के माध्यम से नाभिकीय विखंडन कराया जाता है जिसके कारण ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसी क्रिया के दौरान रेडिएशन अर्थात् विकिरण की क्रिया होती है। इसके अलावा जब परमाणु बमों का प्रयोग होता है तब भी रेडियोधर्मी विकरणों का प्रभाव होता है। रेडियेशन से मानव जनित ही नहीं बल्कि अन्य जैविकों को भी हानि होती है। रेडिएशन से लाखों लोगों को कैंसर, चर्म रोग, श्वास संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। इन रोगों का असर स्थायी तौर पर कई वर्षों तक रहता है। इसके अलावा लोग मनोरोग से भी ग्रसित हो जाते हैं। बसे-बसाए नगर कब्रिस्तान में बदल जाते हैं। वहाँ की जमीन, जल सभी बजर तथा दूषित हो जाते हैं। इन सबसे उबरने में कई साल लग जाते हैं। हिरोशिमा तथा नागासाकी पर 1945 ई० में परमाणु बम गिराया गया था लेकिन उसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है।

रेडिएशन से क्या क्या हानि होती है मनुष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी दें?

रेडिएशन से लाखों लोगों को कैंसर, चर्म रोग, श्वास संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। इन रोगों का असर स्थायी तौर पर कई वर्षों तक रहता है। इसके अलावा लोग मनोरोग से भी ग्रसित हो जाते हैं। बसे-बसाए नगर कब्रिस्तान में बदल जाते हैं।

रेडिएशन से क्या क्या हानि है?

-ऐसा विषाक्त पराक्साइड और स्वतंत्र कण विकसित होने के कारण होता है। -रेडिएशन से लंबे समय के बाद प्रजनन क्षमता में कमी, कैंसर, ब्रेन ट्यूमर और मिस कैरेज होती है। -शरीर और दिमाग में मौजूद पानी धीरे-धीरे बॉडी रेडिएशन को अब्जॉर्ब करता है। -मोबाइल के रेडिएशन से कैंसर, ऑर्थराइटिस, अल्जाइमर और हार्ट डिजीज का खतरा रहता है।

रेडिएशन कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्यत: विकिरण तीन प्रकार के होते हैं: अल्फा, बीटा और गामा विकिरण। ये सभी एक अस्थिर परमाणु के नाभिक से उत्सर्जित होते हैं। स्वतःस्फूर्त होने वाले परमाणु विखंडन, पोजीट्रान उत्सर्जन और न्यूट्रॉन उत्सर्जन सामान्यतः कम देखने मे आते हैं। इलेक्ट्रॉन ग्रसन के परिणाम से स्वतःस्फूर्त क्ष-किरण (एक्स रे) का उत्सर्जन होता है।

विकिरण का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

दरअसल, रेडिएशन मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। देश में कैंसर के बढ़ते मामलों की एक प्रमुख वजह भी रेडिएशन मानी गई है। लेकिन रेडिएशन के खतरों को लेकर आम लोगों में जागरुकता का अभाव है क्योंकि इसका खतरा प्रत्यक्ष नजर नहीं आता। रेडिएशन के अन्य खतरों में जन्म संबंधी विकार, रक्त संबंधी बीमारियां, त्वचा रोग प्रमुख हैं।