Pronoun और उसके प्रकार in Hindi - pronoun aur usake prakaar in hindi

Pronoun और उसके प्रकार in Hindi - pronoun aur usake prakaar in hindi


Dear readers,

इस पोस्ट में आपको Pronoun के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है जैसे Pronoun (सर्वनाम) किसे कहते है ? और यह कितने प्रकार का होता है ? , या Pronoun ki definition आदि..।

तो चलिए बढ़ते है Pronoun और उसके प्रकार की ओर।

Pronoun (सर्वनाम ) किसे कहते है ?

What is a pronoun and examples?

Definition of Pronoun:- A Pronoun is a word which used in place of Noun.

Pronoun (सर्वनाम) की परिभाषा:- Noun (संज्ञा) के बदले या संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को Pronoun (सर्वनाम) कहते है।

Example:-

  1. Lata is my sister.She is a player.

उपर्युक्त वाक्य में Lata के लिए she का प्रयोग हुआ है इसलिए she शब्द Pronoun है।

अब आगे पढ़ते है कि Pronoun (सर्वनाम) कितने प्रकार का होता है ?

How many kinds of Pronoun ?

Pronoun (सर्वनाम) 9 प्रकार के होते है।

  1. Personal Pronoun
  2. Reflexive Pronoun
  3. Demonstrative Pronoun
  4. Interrogative Pronoun
  5. Relative Pronoun
  6. Emphatic Pronoun
  7. Indefinite Pronoun
  8. Distributive Pronoun
  9. Reciprocal Pronoun

ऊपर Pronoun definition and examples आप पढ़ चुके होंगे। एक बात और इतने प्रकार के Pronoun देखकर आपको डरने की जरूरत बिल्कुल नहीं है, बस थोड़ा ध्यान देने कि जरूरत है। तो अब प्रत्येक टॉपिक के बारे में विस्तार से पढ़ते है।

1. Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)

Personal Pronoun की परिभाषा:- जो शब्द किसी प्राणी (पुरुष, स्त्री, पशु, पक्षी) या वस्तु का बोध कराते है, Personal Pronoun कहलाते है।

Example:-

  1. This is my pen.Give it to me.

उपर्युक्त वाक्य में Pen के लिए it का प्रयोग हुआ है इसलिए it शब्द Personal Pronoun है।

Personal Pronoun कितने प्रकार का होता है ?

Personal Pronoun तीन प्रकार के होते है जो निम्न है -

  1. First Person
  2. Second Person
  3. Third Person

1. First Person (प्रथम पुरुष)

जो व्यक्ति किसी बात को कहते या बोलते है,वह First Person के अन्तर्गत आते है।

जैसे:- I, We

2. Second Person (मध्यम पुरुष)

वे शब्द जो सुनने वाले व्यक्ति के लिए प्रयुक्त किए जाते है, Second Person कहलाते है। जैसे:- you

3. Third Person (अन्य पुरुष)

जिसके विषय में बात कही जाती है वह Third Person के अन्तर्गत आते है। जैसे:- He, She, it, they

Personal Pronoun भी Noun के समान तीन रूपों में प्रयुक्त किए जाते है।

  1. Subjective case
  2. Objective case
  3. Possessive case

1. Subjective Case(कर्ता कारक)

जब ये Subject (कर्ता) के रूप में प्रयुक्त किए जाते है तो Subjective case या Nominative case कहलाते है।

2. Objective Case (कर्म कारक)

जब ये Object (कर्म) के रूप में प्रयोग किए जाते है तो Objective case कहलाते है।

3. Possessive case (सम्बन्ध कारक)

जब ये अधिकार या सम्बन्ध प्रकट करते है तो Possessive Case (सम्बन्ध कारक या स्वामित्व कारक) कहलाते है।

चलिए Person (first, second, third) और case को एक चार्ट के माध्यम से समझते है।

2. Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम)

Reflexive Pronoun की परिभाषा:- जिस Pronoun से यह प्रकट होता है कि कार्य का प्रभाव कर्ता पर पड़ रहा है किसी अन्य पर नहीं, उसे Reflexive Pronoun कहते है।

दूसरे शब्दों में:- जो सर्वनाम(pronoun); काम का प्रभाव कर्ता पर पड़ना प्रकट करें, Reflexive Pronoun कहलाते है।

Example:-

  1. I saw myself.
  2. She hurt herself.
  3. I will do my work myself.

उपर्युक्त वाक्यों में myself, herself शब्द Reflexive Pronoun है।

विशेष:- इनका प्रयोग वाक्य (Sentence) में ऑब्जेक्ट की तरह होता है। और ये पर्सनल pronoun में self या selves लगाकर बनाए जाते है।

जैसे :-

My+self = myself

Your+self=yourself

Them+selves=themselves etc.

3. Demonstrative Pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)

Demonstrative Pronoun की परिभाषा:- जो Pronoun किसी Noun ( संज्ञा) की ओर संकेत करते है, Demonstrative Pronoun कहलाते है।

दूसरे शब्दों में:- जो Pronoun उस संज्ञा  की तरफ संकेत करें जिसके लिए वह प्रयुक्त हुआ है, Demonstrative Pronoun कहलाते है।

ये 5 प्रकार के होते है - This, that, these, those और it.

Example:-

  1. This is my coat.
  2. That is your book.
  3. These are pens.
  4. Those are our friends.
  5. It was a golden bowl.

उपर्युक्त उदाहरण में This शब्द coat की ओर, That शब्द book की ओर, These शब्द Pens की ओर, Those शब्द friends की ओर और it शब्द bowl की तरफ संकेत कर रहे है, इसलिए this, that, these, those, और it Demonstrative Pronoun है।

Note:- Demonstrative Pronoun के बाद तुरंत क्रिया (verb) आती है।

4. Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

Interrogative Pronoun की परिभाषा:- जो सर्वनाम प्रश्न पूछने का काम करते है, Interrogative Pronoun कहलाते है।

Example:-

  1. Who are you ?
  2. What is your name ?
  3. Which is your book ?

इन सभी वाक्यों में who, what, which प्रश्न पूछने का काम कर रहे है इसलिए ये Interrogative Pronoun है।

विशेष:- Interrogative Pronoun के तुरंत बाद क्रिया आती है।

5. Relative Pronoun(संबंधवाचक सर्वनाम)

Relative Pronoun की परिभाषा:- जो Pronoun (सर्वनाम) दो वाक्यों को जोड़ते है तथा अपने से पहले प्रयुक्त Noun या Pronoun से सम्बन्ध बताते है, Relative Pronoun कहलाते है।

Example:-

  1. This is the pen which I gave you.

उपरोक्त वाक्य में which दो वाक्यों को जोड़ने का काम कर रहा है और अपने से पहले प्रयुक्त Noun यानी pen से संबंध प्रकट कर रहा है इसलिए which शब्द Relative Pronoun है।

6. Emphatic Pronoun (दृढ़तासूचक सर्वनाम)

Emphatic Pronoun की परिभाषा:- जिस Pronoun का प्रयोग दृढ़ता दिखाने या जोर डालने के लिए किया जाता है, उसे Emphatic Pronoun कहते है।

Example:-

  1. I myself saw the thief.
  2. He himself will do it.

उपर्युक्त उदाहरण में myself और himself शब्द Emphatic Pronoun है।

विशेष:- 

  1.  Emphatic Pronoun कर्ता के ठीक तुरंत बाद आते है।
  2. यदि ये वाक्य से हटा भी दिए जाए तो भी वाक्य से पूर्ण भाव प्रकट होता है।

    7. Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

Indefinite Pronoun की परिभाषा:- जिस Pronoun से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता है, उसे Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम) कहते है।

Example:-

  1. Some boys were planning.
  2. A few were escaped.
  3. Many of the students were absent.

उपर्यक्त वाक्यों में some, A few, many शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं हो रहा है, इसलिए ये सब Indefinite Pronoun है।

8. Distributive Pronoun (विभाग सूचक सर्वनाम)

Distributive Pronoun की परिभाषा:- जिस Pronoun का प्रयोग कुछ व्यक्तियों या वस्तुओं में से प्रत्येक के लिए किया जाता है, Distributive Pronoun कहलाता है।

Example:-

  1. Each of the boys got the prize.
  2. None can do it.

उपरोक्त वाक्यों मै Each, None शब्द Distributive Pronoun है।

9. Reciprocal Pronoun (परस्परसूचक सर्वनाम)

Reciprocal Pronoun की परिभाषा:- जो Pronoun परस्पर सम्बन्ध प्रकट करते है, Reciprocal Pronoun कहलाते है।

ये दो होते है - Each other, one another

Example:-

  1. Gopal and Hari love each other.
  2. We help one another.

उदाहरण में each other, one another - Reciprocal Pronoun है।

दोस्तों मैं आशा करता हूँ की आप इस पोस्ट को पढ़कर आप What is pronoun या Pronoun की परिभाषा उदाहरण सहित या  Types of pronounके बारें में जान गए होंगे।अगर आपके मन में कोई और प्रश्न है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Pronoun के कितने प्रकार होते हैं?

Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम) ... .
Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम) ... .
Demonstrative Pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम) ... .
Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम) ... .
Relative Pronoun(संबंधवाचक सर्वनाम) ... .
Emphatic Pronoun (दृढ़तासूचक सर्वनाम) ... .
Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम) ... .
Distributive Pronoun (विभाग सूचक सर्वनाम).

अंग्रेजी में सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं?

Pronoun के कितने प्रकार हैं.
Personal Pronoun. ( ... .
Possessive Pronoun.(अधिकरवाचक सर्वनाम ).
Demonstrative Pronoun(संकेतवाचक सर्वनाम ).
Distributive Pronoun (विभागसूचक सर्वनाम ).
Reciprocal Pronoun.(सम्बन्धवाचक सर्वनाम ).
Reflexive Pronoun.(निजवाचक सर्वनाम ).
Emphatic Pronoun.(दृढ़वाचक सर्वनाम ).

प्रोनाउन का परिभाषा क्या है?

The Word which prevents the repetition of a noun is called Pronoun. जो शब्द किसी संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है उसे सर्वनाम कहा जाता है. अर्थात, noun के Repetition को रोकने के लिए ही Pronoun का प्रयोग किया जाता है. किसी भी वाक्य में एक ही Noun को बार-बार प्रयोग करने से वाक्य की सुन्दरता ख़त्म हो जाती है.

नाउन कितने होते हैं?

Noun ( संज्ञा ) पांच प्रकार के होता है। Proper Noun ( ब्यक्ति वाचक संज्ञा ) व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी भी प्राणी, जगह या वस्तु का नाम होता है। Common Noun (जातिवाचक संज्ञा ) जातिवाचक संज्ञा किसी भी प्राणी, जगह या वस्तु की जाति के बारे में बताता है।