पेड़ हमारे लिए क्या करते हैं? - ped hamaare lie kya karate hain?

पेड़ हमारे जीवन के लिए हैं उपयोगी

Publish Date: Wed, 05 Aug 2015 07:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2015 07:26 PM (IST)

पेड़ हमारे लिए क्या करते हैं? - ped hamaare lie kya karate hain?

सोनभद्र (सोनभद्र): मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बुधवार को संदीप खेतान के बगीचे में पौधरोपण किया

सोनभद्र (सोनभद्र): मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बुधवार को संदीप खेतान के बगीचे में पौधरोपण किया। अध्यक्ष अर्पण बंका ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही महत्व पूर्ण हैं जितनी हमारी सांसें। इन पेड़ों का मानव के ही नहीं बल्कि जीव-जंतुओं के जीवन में भी प्रभाव पड़ता है। पेड़ से सब जीवित प्राणी और पशु-पक्षियों को आक्सीजन प्रदान होता है।

मंच के सदस्य उमंग जालान ने कहा कि पेड़ हमें उपजाऊ धरती ही नहीं हमारी संस्कृति को भी बचाए रखते हैं। ऐसे में हमें इन पेड़ों को कम से कम बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि वातावरण हरा भरा रख सकें। पंकज कानोडिया ने कहा कि पेड़ों से हमारा वातावरण हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रहता है। इन पेड़ों के बहुत उपयोग हैं। यह पेड़ बारिश होने और सूखा, बाढ़ रोकने में भी मदद करते हैं। पेड़ों के अभाव में आज बरसात कम होती जा रही है और वातावरण भी प्रदूषित होता जा रहा है। हमें धरती की हरीतिमा बनाए रखने तथा शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण आवश्यक रूप से करना चाहिए। इसके लिए दूसरे को भी प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुमंत कानोडिया, नवीन थरड, गोपाल चौधरी, आशुतोष झुनझुन वाला, सुमित चौधरी, अमित गोयल, संजय अग्रवाल, अनुज केडिया, आलोक जालान, रमेश गोयल, सिद्धार्थ सावरिया, श्रवण कुमार चौधरी, राकेश जालान, विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल, विनोद कानोडिया, मनोज केजरीवाल, रवि केजरीवाल मौजूद थे।

  • #