पेड़ हमारे जीवन में क्या भूमिका निभाते हैं? - ped hamaare jeevan mein kya bhoomika nibhaate hain?

Importance of Trees Essay in hindi – आज के इस पोस्ट मे आपके लिए क्या खास है? Actually मुझे बोलना चाहिए कि जो खास चीज है। जिसके बिना हम रह नही सकते है। वो है पेड़ पौधे। जी हाँ Trees are the God of environment.

पेड़ पौधे के बारे आप जब किसी भी वाक्ति से पूछते हैं तो इसका जवाब बच्चे बच्चे के पास रहता है। कि पेड़ हमारे प्रकृति की वो आवश्यकता है जो धरती पर जीवन प्रदान करने वाली oxygen और पानी का मुख्य काम करते हैं।

  • Importance of Trees ( पेड़ो का महत्व )
  • पेड़ हमारे लिए क्या करते हैं?
  • हम पेड़ों के साथ क्या करते हैं? ( पेड़ो की कटाई )
  • पेड़ो की कटाई से होने वाले विनाश का प्रभाव
  • पेड़ो का महत्व पर निबंध (Importance of Trees Essay in hindi)
  • Interesting facts about Trees (पेड़ो की बारे में रोचक तथ्य )
  • निष्कर्ष

पेड़ हमे क्या कुछ नही देते। वो जीवो को रहने का घर देते हैं। उनके भोजन के लिए फल देते हैं।पर्यावरण मे पाए जाने वाली carbon dioxide (CO2) को अवशोषित करके मनुष्यों को सांस लेने वाली हवा प्रदान करते हैं। यानी की oxygen देते हैं। और पेड़ों की सबसे खास बात यही है, कि ये हमारे धरती को हरियाली से भरकर खूबसूरत बनाते हैं। पेड़ हवा मिट्टी और पानी को सुध करने मे बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस वजह से धरती पर रहने के लिए एक बेहतर जगहे बनती है।

पेड़ हमारे जीवन में क्या भूमिका निभाते हैं? - ped hamaare jeevan mein kya bhoomika nibhaate hain?

पहले के जमाने के लोग जंगलो मे पेड़ पौधों के बीच अपना जीवन बिताते थे। और स्वस्थ और खुश रहते थे। लेकिन आज के समय मे कोई भी इंसान पेड़ पौधों के बीच नही रहता है। लेकिन इसका मतलब ये नही है कि हम मनुष्य पेड़ के बिना भी गुजारा कर पाएगे।पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्त्व है। इनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। इसलिए पड़ो को वातावरण का भगवान भी माना जाता है। जिसके बिना धरती पर किसी भी चीज की कल्पना नही की जा सकती।

तो आज के इस पोस्ट मे हम आपके लिए पेड़ पौधों के बारे मे वो सारी जानकारी देने वाले है जिससे आपको पेड़ों के होने ना होने के फर्क पता चलेगा। और हमारे जीवन के लिए पेड़ क्यों जरूरी है?
इसकी क्या importance है? इसके बारे मे भी हम आपको बताने वाले है।
सबसे पहले हम जानेंगे की पेड़ हमारे लिए क्या करते हैं?

पेड़ हमारे लिए क्या करते हैं?

पूरे ब्राहमांड मे अब तक खोजे गए ग्रहो मे से धरती ही एक ऐसा ग्रह है। जहां जीवन रूपी पेड़ पौधे है। पेड़ प्रकृति की वो देन है, जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नही है। हमारे द्वारा लगाए गए पेड़ सिर्फ हमे ही लाभ नही पहुँचते। बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को इसका लाभ प्राप्त होता है। पेड़ वायु प्रदूषण कम करने मे हमारी सहायता करके प्रयावरणं को शुद्ध रखते हैं। जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण भी उतना शुद्ध रहेगा।

पेड़ की जड़े मिट्टी को बांध कर रखती है। जिससे भूमि बाहाव भी नही होता है। इसके साथ ही पेड़ भूमि जल को अवॉसोसिसत् यानी की अवशोषित कर लेते हैं। यही जल भूमि कत जल बनकर हम मनुष्य को पानी के अभाव से बचाता है। पेड़ हमे छाया प्रदान करके गर्मि के प्रभाव से भी बचाता है। पेड़ हमे फल देते हैं। और धरती पर जीवो के लिए भोजन का प्रबन्ध करते हैं।

पेड़ का प्रतेक हिस्सा जीवो को कुछ ना कुछ जरूर देता है। इसका तना पतिया फूल फल जड़ इत्यादि सब मनुष्य जाति के लिए उपयोग होते हैं। घरों को सजाने का काम तो आज भी पेड़ों की लकड़ियों से किया जा रहा है। कुर्सी टेबल पलंग और औषधियां भी पेड़ों से ही प्राप्त होती है। पेड़ हमें ऑक्सीजन, ठंडी हवा, मसाले,सब्जी ,दवा पानी लकड़ी , छाया जलाने के लिए इंधन , घर ,जानवरों के लिए चारा आदि उपयोगी चीजें देती है।

पेड़ धरती के हरियाली और शोभा को बढ़ाते हैं। पेड़ सोने की तरह मूल्यवान है। इसी वजह से इन्हें धरती पर हरा सोना कहा जाता है। और अब हम जानेंगे कि पेड़ों के साथ क्या करते हैं?

हम पेड़ों के साथ क्या करते हैं? ( पेड़ो की कटाई )

शायद , इसका जवाब देने की जरूरत तो नहीं। लेकिन हां बताना बहुत जरूरी है। ताकि हमे realize हो की exactly हम क्या कर रहे हैं?
पेड़ धरती पर मौजूद सभी जीवो और मनुष्य के लिए वरदान है। लेकिन हम उस वरदान को अपने ही लिए अभिशाप का रूप लेने में मजबूर कर रहे हैं। बिना प्रकृति की प्रभा किए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जाती है।जिसकी वजह से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। और global warming जैसे अन्य समस्याओं को हम अपने विनाश के लिए बुलावा दे रहे हैं।

पेड़ लगाने की वजह पेड़ काट रहे हैं। ताकि हम उस जगह पर घर बना सके। factory बना सके। जैसे जैसे उद्योगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे पेड़ों की संख्या घटती जा रही है। हमें लगता है कि बस कुछ ही पेड़ काटे जाने पर प्रकृति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

लेकिन सच बात तो यह है, कि पेड़ काटे जाने पर अगर हम उसके जगह पर नए पेड़ नहीं लगाएंगे तो उससे हमारे और जानवरों के जीवन पर बहुत फर्क पड़ेगा। जब एक पेड़ काटता है तो केवल पेड़ ही नहीं कटता है बल्कि उससे मिलने वाली सभी चीजें तथा जड़ी बूटियां, औषधीय तत्व पेड़ों पर रहने वाले पशु पक्षी,कीड़े मकोड़े सभी का विनाश होता है।

असल में देखा जाए तो जितना पेड़ हमारे लिए करता है। हम उसके लिए कुछ भी नहीं करते।

पेड़ हमारे जीवन में क्या भूमिका निभाते हैं? - ped hamaare jeevan mein kya bhoomika nibhaate hain?

पेड़ो की कटाई से होने वाले विनाश का प्रभाव

पेड़ हमारे उपयोग के लिए अपना जीवन भी त्याग देता है। लेकिन हम उसके बदले एक छोटा सा पौधा लगाने के लिए नियत भी नही रखते हैं। तो हमारे यही रवैया हमारे लिए विनाश का पहाड़ खड़ा करता जा रहा है। वनों की इस अंधाधुंध कटाई का मूल कारण बढ़ती जनसंख्या शहरीकरण तथा औद्योगिक करण है।

  • इस वजह से भयंकर बाढ़, सूखा ,भूकंप मृदा अपरदन यानी कि वायुमंडल का अन्य भयंकर समस्याएं आए दिन देखने को मिलती रहती है। और यह दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।
  • वनों में पेड़ों की कमी के कारण कई सारे जीव जंतु और पशु बच्ची की प्रजातियां लुप्त होती जा रही है। अगर यही परिस्थिति रही तो धीरे-धीरे प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जाएगा।
  • इस प्रकार इस धरती पर ना जीवन होगा ना जीव।

और अगर अब बात की जाएगी कि पेड़ कैसे काम करते हैं। तो हम सभी यह जानते हैं कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। जिसका इस्तेमाल हम सांस लेते समय करते हैं । और हम सांस छोड़ते हैं। तो हमारे अंदर से carbon dioxide बाहर निकलती है। तो हमारे शरीर से carbon dioxide निकलने के बाद हमारे आसपास के वातावरण में चली जाती है। और ये gas पेड़ absorb कर लेते हैं। ताकि वह हमारे लिए ऑक्सीजन बना सके।

पेड़ों को autotrophs (स्व्पोषी) कहा जाता है क्योंकि वह अपना खाना खुद ही बनाते हैं। और साथ ही दूसरे प्राणियों का आहार भी बनते हैं। पेड़ पौधे अपना खाना जिस process का पालन करके बनाते हैं। उस process को photosynthesis (प्रकाश संश्लेषण) कहा जाता है ।

इस प्रक्रिया में पेड़ अपनी जड़ों से पानी लेते हैं और पेड़ के पत्ते सूरज की किरण वायु अपने वातावरण से carbon dioxide absorb करते हैं। सूरज की उर्जा जब पत्तों तक पहुंचती है तब पत्तों से जड़ों में आए पानी को यह प्रक्रिया दो भागों में तोड़कर hydrogen gas और oxygen gas अलग अलग कर देता है। उसके बाद carbon dioxide gas उस hydrogen के साथ मिलकर के sugar बनाता है।

जो कुछ टाइम के बाद में पौधों के लिए खाद्य पदार्थ बन जाता है। और जो बच्ची हुई ऑक्सीजन गैस रह जाती है वह पेड़ वातावरण में हमारे लिए छोड़ देते हैं। ताकि हमें पूरी मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके।

तो इस तरह से पेड़ हमारे जीवन और प्रकृति के संतुलन को बनाकर रखते हैं। और अब हम जानेंगे कि पेड़ हमारे प्रकृति के लिए क्या महत्व है?

इसे भी पढ़े – Youtuber कैसे बने ? पूरी जानकारी 

पेड़ो का महत्व पर निबंध (Importance of Trees Essay in hindi)

पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं वहां की जलवायु स्वच्छ एवं सुंदर होती है। हमारे भारत देश में तो पेड़ों की पूजा की जाती है। उनको उतना ही मान सम्मान दिया जाता है जितना कि किसी मनुष्य को दिया जाता है। हमें पेड़ के महत्व को समझना होगा। क्योंकि ये संपूर्ण प्रकृति के रक्षक है। जब तक पेड़ पृथ्वी पर रहेंगे तब तक प्रकृति पर जीवन रहेगा। इनके बिना पृथ्वी एक सुखा और बंजर ग्रह बन जायेगा। तो चलिए हम पेड़ों के महत्व के बारे मे थोड़ा बिस्तार से जान लेते हैं।

पेड़ हमारे वातावरण से दूषित , जहरीली carbon dioxide और अन्य गैसो को अवशोषित करके हमे स्वछ oxygen प्रदान करते हैं। ये वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करके हमारे उपर उपकार करते हैं। पेड़ों की कमी की वजह से वातावरण में जहरीली गैसों की उत्पन्न होती है। और इसी कारण वायु प्रदूषण होता है। पेड़ों से हमें बहुमूल्य जड़ी बूटियां प्राप्त होती है। जिससे मनुष्य में कई प्रकार की बीमारियां ठीक हो जाती है। इससे हमें भोजन के लिए फल और अन्न भी मिलता है। पेड़ों की सूखी पत्तियों से हमें जैविक खाद मिलती है जो की भूमि को उपजाऊ बनाती है। इसके कारण फसल अच्छी होती है।

इससे हमें सूखी लकड़ियां भी प्राप्त होती है। जिससे हम आग जलाकर ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। और दरवाजे चारपाई छोटे हथियार पानी के जहाज इत्यादि बना सकते हैं। पेड़ हमें गर्मियों के दिनों में छाया और शीतल हवा प्रदान करती है। जिससे हमें कम गर्मी लगती है। इसके कारण ही पृथ्वी की सतह ठंडे रहती है। जिससे तापमान में वृद्धि नहीं होती है।

अगर धरती में पेड़ों की संख्या कम हो जाएगी। तो धरती का तापमान हर साल बढ़ता चला जाएगा। जो हमारे लिए और जीवो के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पेड़ों की कमी हो जाने की वजह से पृथ्वी पर global warming की समस्या उत्पन्न हुई है।

इससे पृथ्वी की तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जिससे कई बड़ी glaciers पिघल रहे हैं। तो यह एक बहुत बड़ी चिंता के विषय है। अगर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे तो प्रदूषण और global warming की समस्या को खत्म किया जा सकता है। पेड़ अत्यधिक जल प्रभाव को रोककर के बाढ़ को भी रोक सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बाढ़ आने पर उपजाऊ जमीन की सारी मिट्टी बह करके चली जाती है। लेकिन पेड़ मिट्टी को मजबूती से पकड़ कर रखते हैं। ताकि बाढ़ के समय मिट्टी को बहने से रोका जा सके।

पेड़ों के कारण ही हर स्थान पर सही मात्रा में वर्षा होती है। जिससे नदियों तालाबों और भूमिगत में वृद्धि होती हैं। और हमें फसल के लिए और पीने योग्य मीठा जल प्राप्त होती है। सूखा पड़ना या अकाल आना काफी हद तक पेड़ों पर निर्भर होता है। क्योंकि पेड़ वर्षा कारक होते हैं। पेड़ वायु अवरोधक की तरह काम करते हैं। और  इस तरह आंधी तूफान से होने वाले नुकसान को कम करते हैं।
हवा की ताकत को तोड़ने में ये असर कारी है।

इस तरह यह घरों वनस्पतियां और खेत आदि को सुरक्षित करने में मददगार होते हैं। शहरी क्षेत्रों में खासतौर धूल की अस्तर को कम करने के द्वारा पेड़ हमें स्वस्थ रखते हैं। हवा को ताजा करने के द्वारा पेड़ हमे सांस संबधित गड़बड़ी और समस्या से बचाते हैं।

Ultraviolet rays जो सूरज की किरणों से धरती पर आती है। इससे हमें बचाने के लिए पेड़ हमें मजबूत कवच प्रदान करता है। और इसी वजह से त्वचा cancer और त्वचा की दूसरी समस्या से हमें पेड़ बचाते हैं। पेड़ हमारे जीवन में ढेर सारी उपयोगिता जोड़ते हैं। साथ ही साथ ताजा हवा और पोषक भोजन उपलब्ध कराने के द्वारा हमारे जीवन की स्थिति को सुधारते हैं। मतलब जितना कहे उतना कम है।

तो इस तरह से काफी बड़ा role play करते हैं पेड़। और अब हम जानेंगे पेड़ों की बारे में कुछ रोचक तथ्य जो आपको यकीनं हैरान कर देगी |

इसे भी पढ़े – Google Adwords क्या होता है ? इससे पैसा कैसे कमाते है ?

Interesting facts about Trees (पेड़ो की बारे में रोचक तथ्य )

धरती मे मानव जीवन मे कई साल पहले से ही पेड़ मौजूद है। और ये सबसे पुराने जीवित प्राणी है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि पेड़ कभी मरते नहीं है। जब तक कोई प्रादिक आपदा नही आती। और मनुष्य उन पर वार नही करती। जब से धरती पर मनुष्य का जन्म हुआ है। तब से लेकर अब तक हम 3 lakh crore पेड़ काट चुके हैं।

आपको यह जानकर के हैरानी होगी। की वर्तमान में हर 2 सेकेंड में हर फुटबॉल के मैदान के जितने पेड़ काटे जा रहे हैं। दुनिया के तीन चौथाई लोग ऊर्जा के मुख्य स्रोत के रूप में लकड़ी पर निर्भर करते हैं। अब लोग पेड़ को लेकर के थोड़े जागरूक हो रहे हैं। इसलिए अब हर साल पूरे विश्व में 5 अरब पेड़ लगाए जा रहे हैं। लेकिन दुख की बात ये है। कि अभी भी हर साल जितने पेड़ हम लगा रहे है।

पेड़ हमारे जीवन में क्या भूमिका निभाते हैं? - ped hamaare jeevan mein kya bhoomika nibhaate hain?
importance of trees essay in hindi

उससे दो गुना पेड़ काटे जा रहे हैं। केवल 1 पेड़ मे 21 kg carbon dioxide gas को absorb करते हैं। और दिन मे इतनी oxygen प्रदान करते हैं कि चार आदमी उससे जिंदा रह सकते हैं। एक पेड़ अपने पूरे जीवन काल मे लगभग 1000 kg carbon dioxide सोखता है। एक पेड़ सालाना 2000 लीटर पानी धरती में से सोख लेता है। पेड़ अपनी 10% पोषण मिट्टी से और 90% पोषण हवा से लेते हैं। एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है जितना कि एक ac 20 घंटे चलने पर करता है। जो इलाका पेड़ों से घिरा होता है ,वहां दूसरे इलाकों की तुलना में 9 डिग्री ठंडा रहता है।

इमारतों के आसपास पेड़ लगाने से गर्मियों के मौसम में इमारत से 30% तक अधिक ठंडी रहती है। और साथ ही उस घरों के मार्केटिंग value भी अधिक रहती है। जिस जगह पर ज्यादा प्रदूषण और गाड़ियों का शोर शराबा रहता है। अगर हम उस जगह पर पेड़ों की कतार लगा दे तो वह पेड़ वायु के प्रदूषण को 75 प्रतिशत कम कर देते हैं। और 50% सौर को भी कम कर देते हैं। 1 एकड़ जमीन में लगे पेड़ 1 साल में carbon dioxide gas absorb कर लेते हैं।

जितने की एक कार 41000 km चलने पर छोड़ती है। दुनिया के 20% ऑक्सीजन Amazon की जंगलों द्वारा मिलती है इसलिए इस जंगल को धरती का फेफड़ा भी कहा जाता है। Amazon का ये जंगल 8 crore 15 lakh acres मे फैला हुआ है। तुलसी , पीपल, नीम और बरगद के पेड़ दूसरे पेड़ों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। विश्व भर में पेड़ों की 20000 प्रजातियां पाई जाती है। भारत में सबसे ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है।

दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ –

  • सबसे ज्यादा पेड़ रूस (Russia) में है। जिसकी संख्या है 641 अरब
  • उसके बाद Canada मे 318 अरब पेड़ है।
  • Brazil मे 301 अरब पेड़ है।
  • America मे 228 अरब पेड़ है।
  • और भारत में केवल 35 अरब पेड़ बचे हैं।

एक स्वस्थ पेड़ 1 दिन में 100 gallon पानी वातावरण में सरजीत करते हैं। इसलिए पेड़ बारिश में सबसे ज्यादा सहायक होते हैं।

एक इंसान को पूरा जीवन ऑक्सीजन लेने के लिए करीब 18 पेड़ों की जरूरत होती है। फिलहाल धरती पर एक इंसान के लिए 422 पेड़ बच्चे है। लेकिन अगर भारत की बात करे तो एक हिंदुस्तानी के लिए सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं। पेड़ हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखते हैं और बहुत तरीकों से हमारी जिंदगी का पालन पोषण करते हैं। धरती पर जीवन ऑक्सीजन और जल पेड़ों की वजह से ही मुमकिन है।

निष्कर्ष

अगर हम पेड़ और जंगल को खत्म करेंगे तो यह धरती हमारी जीने लायक नहीं रह जाएगी। इसलिए हमें इसके प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए। अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। और पेड़ों को बचाने के लिए अपना बेहतर प्रयास करना चाहिए।
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी। इस पोस्ट को देख करके आपको समझ आया होगा कि Importance of Trees Essay in hindi इसके साथ ही हमने पेड़ों को पर्यावरण का देवता क्यों कहा है?

और पढ़े – ईमेल मार्केटिंग से पैसा कैसे कमाए ?

                पैसा से पैसा कैसे कमाए ?

पेड़ हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कैसे?

पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन और भोजन प्रदान करते हैं अपितु यह हमारे जीवन को जीने के लिए अति- आवश्यक वस्तुएँ जैसे कि, दवाइयाँ ,स्वच्छ हवा,स्वच्छ जल,वर्षा आदि प्रदान करने में अपना विशेष योगदान देते हैंपेड़ हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से भी सुरक्षित रखते हैं तथा प्रकृति को स्वच्छ और हरी-भरी बनाने में सहायता करते हैं

हमारे जीवन में पेड़ पौधों का क्या महत्व है?

वातावरण को शुद्ध रखने और संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। ये मिट्टी का कटाव रोकते हैं और नमी बनाए रखते हैं। जहां पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा होती है वहां बरसात में अच्छी बारिश होती है।

पेड़ों का महत्व 4 से 5 वाक्यों में लिखो?

पेड़ हमारे प्रकृति के संतुलन को बनाये रखता है। पेड़ से हमें लकड़ी मिलती है जिससे हम खिड़की-दरवाजे, फर्नीचर आदि बनाते हैं। वृक्षों से मिलने वाली लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप में भी किया जाता है। पेड़-पौधे पक्षियों के लिए वरदान हैं, पक्षी इनकी डालियों पर अपना घोसला बनाकर रहते हैं।

पेड़ हमारे लिए कितने लाभदायक हैं?

हालांकि पेड़ न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि फल, लकड़ी, फाइबर, रबर आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैंपेड़ पशुओं और पक्षियों के लिए आश्रय का भी काम करते हैंपेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वाहनों और उद्योगों द्वारा उत्सर्जित विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं