पीरियड नहीं आ रहे हैं तो क्या करें? - peeriyad nahin aa rahe hain to kya karen?

यदि पीरियड नहीं आ रहा है तो आजमाकर देखें ये घरेलू उपाय, बन जाएगा काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 09 Jun 2021 08:03 PM IST

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

सभी के शरीर की संरचना अलग होती है। ऐसे में कई बार महिलाएं अपनी माहवारी को लेकर बहुत परेशान हो जाती हैं क्योंकि समय निकल जाने पर भी उनका पीरियड नहीं आता है। ऐसे में परेशान होने की बजाय या बाहरी कोई दवा लेने की बजाय कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी आप अपने पीरियड को आसानी से ला सकते हैं। दवा लेने से कई बार शरीर को नुकसान पहुंचता है। माहवारी तो आ जाती है लेकिन अपने साथ कई समस्याएं भी लेकर आती हैं जैसे बहुत अधिक रक्तस्राव, दर्द आदि। ऐसे में परेशानियों को झेलने की बजाय आप अपने किचन में ही मौजूद कुछ चीजों का यदि सही तरीके से नियमित रूप से सेवन कर लेंगे तो आपका काम आसानी से बन सकेगा। अगली स्लाइड्स से जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से आपकी रुका हुआ पीरियड आ जाएगा और आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। 
 

अदरक
पीरियड न आने पर अदरक का सेवन करना शुरूकर दें। अदरक अनियमित मासिक चक्र को समय पर लाता है। एक कप पानी में एक चम्मच अदरक को डालकर थोड़ी देर के लिए अच्छे से उबाल लें, इसमें थोड़ी चीनी मिलाएं और दिन में तीन बार थोड़ा- थोड़ा इस मिश्रण को लें। यदि आपको इस मिश्रण को लेने में कोई समस्या है तो गुड़ के साथ सुबह अदरक खाना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपका पीरियड आ जाएगा। 

खड़ा धनिया
महिलाओं के रुके हुए पीरियड को लाने में खड़ा धनिया बहुत हद तक सहायक है। एक चम्मच खड़े धनिये को दो कप पानी में उबाल लें। जब पानी एक कप रह जाए तो गैस को बंद कर दें और उसे अच्छे से छान लें। इस पानी का दिन में तीन बार सेवन करें। यदि बराबर नियम से आप इसका सेवन करते रहेंगे तो यह माहवारी को लाने में बहुत प्रभावशाली रहेगा। पुराने समय से महिलाएं माहवारी को नियमित करने के लिए इस नुस्खे का प्रयोग करते आ रही हैं। 

दालचीनी
दालचीनी तो सभी के किचन में मौजूद होती है क्योंकि इसका उपयोग दालों और सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन लंबे समय से यदि आपकी माहवारी नहीं आ रही है तो दालचीनी का सेवन करें। यह आपके शरीर में आसानी से गर्मी पैदा कर सकेगी। इसे लेने के लिए एक गिलास गर्म दूध करें और उसमें इसका पाउडर मिला लें। यह उपाय आपके लिए बहुत सहायक साबित होगा और जल्द ही आपका पीरियड आ जाएगी।

गुड़ और अजवाइन
जिन महिलाओं की माहवारी रुक गई है, उन्हें अजवाइन के साथ गुड़ खाना चाहिए। मासिक धर्म को शुरू करने के लिए एक चम्मच गुड़ और एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास में पानी में उबालें। पीरियड न आने पर प्रतिदिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपका रुका हुआ पीरियड आ जाएगा। इसके सेवन से मासिक धर्म को दौरान आपको दर्द भी कम होगा।

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 

  • पीरियड मिस होना क्या है?
  • पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते हैं (Period Miss Hone Ke Karan)
  • पीरियड्स न होने के नुकसान
  • अनियमित पीरियड्स को नॉर्मल करने के घरेलू उपचार
  • माहवारी न होने की समस्या से बचने के उपाय

पीरियड मिस होना क्या है?

पीरियड्स मिस होना कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी या समस्या की ओर एक इशारा हो सकता है। आमतौर पर पीरियड नहीं आने का सबसे बड़ा कारण गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी होती है।

तनाव भी पीरियड मिस होने (Irregular Periods in Hindi) का एक मुख्य कारण कारण हो सकता है। आमतौर पर पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है जो हर महीने इतने दिन के अंतर पर चलता रहता है। जब पीरियड का समय एक महीने में लंबा और दूसरे महीने में छोटा होता है तो उसे अनियमित पीरियड माना जाता है। पीरियड समय पर लाने यानी उसे नियमित करने के उपाय मौजूद हैं।

पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते हैं (Period Miss Hone Ke Karan)

पीरियड मिस होने या लेट आने के अनेक कारण होते हैं। अगर आप गर्भधारण का प्लान नहीं बना रही हैं और उसके बाद भी आपके पीरियड्स में अनियमितता है तो इसके निम्न कारण हो सकते हैं:-

  • तनाव

तनाव एक महिला के शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है जिससे पीरियड्स में अनियमितता भी शामिल है। तनाव के कारण महिला के शरीर में GnRH हार्मोन की मात्रा कम होती है जिसके कारण ओवुलेशन नहीं होता है या पीरियड्स नहीं आते हैं।

  • डेली रूटीन में बदलाव

डेली रूटीन में बदलाव जैसे कि नाइट शिफ्ट में काम करना, शहर से बाहर जाना, या घर में किसी की शादी या कोई फंक्शन के दौरान सोने, जागने, खाने-पीने की रूटीन में बदलाव आने के कारण भी पीरियड्स देर से आ सकते हैं।

  • ब्रेस्टफीडिंग

कुछ मामलों में ब्रेअस्फीडिंग के दौरान महिलाओं को समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं। लेकिन जैसे ही वह ब्रेअस्फीडिंग बंद करती हैं उनके पीरियड्स दोबारा नियमित हो जाते हैं।

  • बीमारी

किसी लंबी बीमारी या अचानक से हुई सर्दी, खांसी या बुखार के कारण पीरियड्स में देरी हो सकती है। हालांकि, यह कुछ समय के लिए होता है। जैसे ही यह समस्या दूर होती है पीरियड फिर से नियमित हो जाते हैं।

  • बर्थ कंट्रोल पिल्स

बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से पीरियड साइकिल में बदलाव आता है जिसके परिणामस्वरूप पीरियड्स देर से आने लगते हैं। इन सबके अलावा भी पीरियड लेट आने के दूसरे कारण हो सकते हैं जैसे कि:-

  • पीसीओएस होना
  • ज्यादा व्यायाम करना
  • हार्मोन में असंतुलन होना
  • प्रोलैक्टिन का स्तर बढ़ना
  • डायबिटीज या थायरॉइड होना

पीरियड्स न होने के नुकसान

पीरियड्स न होने के अनेक नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, उपचार की मदद से इनसे बचा जा सकता है। पीरियड्स न आने पर निम्न नुकसान हो सकते हैं:-

  • प्रजनन क्षमता में कमी आना
  • हड्डियां कमजोर होना
  • मोटे लोगों में दिल संबंधित संमस्याओं का खतरा बढ़ना
  • एथलीट महिलाओं को उम्र के साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ना
  • कुछ मामलों में गर्भाशय के कैंसर का खतरा बढ़ना

अगर आपके पीरियड्स लेट आते हैं तो आपको तुरंत एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने की आवश्यकता है।

अनियमित पीरियड्स को नॉर्मल करने के घरेलू उपचार

पीरियड लेट आना या अनियमित पीरियड को नॉर्मल करना आसान है। कुछ खास घरेलू उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से पीरियड मिस होने या पीरियड लेट आने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

अनियमित पीरियड को नार्मल करने के लिए निम्न घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:-

  1. एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर रात में सोने से पहले इसका सेवन करें 
  2. एक कप पानी में अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा डालकर उसे अच्छी तरह उबालें और फिर उस पानी में स्वाद अनुसार शहद या नमक और काली मिर्च डालकर एक महीने तक दिन में 3 बार उसका सेवन करें 
  3. एक गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर उसका सेवन करें
  4. रत के समय एक गिलास पानी में सौंफ डालकर छोड़ दें फिर अगली सुबह उसे छानकर पानी को पी जाएं
  5. अनानास का सेवन भी अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मददगार साबित हो सकता है।

इन सबके अलावा, कच्चा पपीता का सेवन भी अनियमित माहवारी में फायदेमंद होता है। इसलिए इसका भी सेवन किया जा सकता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पीरियड को नॉर्मल करने की नियत से किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लेना आवश्यक है।

माहवारी न होने की समस्या से बचने के उपाय

माहवारी न होने की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली और खानपान पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अपने जीवन और डाइट में सकारात्मक बदलाव लाकर आप अपने पीरियड्स को अनियमित होने से रोक सकती हैं।

पीरियड्स लेट आने से बचने के लिए आप निम्न बातों का पालन कर सकती हैं:-

  • सोने और जागने का समय तय करें
  • संतुलित खाना खाएं
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
  • अपनी डेली रूटीन को फॉलो करें
  • फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें
  • शराब और सिगरेट आदि का सेवन न करें
  • रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें
  • अपने वजन को फिट रखें
  • तनाव से बचें
  • वो काम करें जिससे आपको ख़ुशी मिलती है
  • डाइट में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें

किसी तरह की समस्या होने पर खुद ही उसका निवारण ढूंढने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करें।

रुके हुए पीरियड को कैसे लाएं?

जिन महिलाओं की माहवारी रुक गई है, उन्हें अजवाइन के साथ गुड़ खाना चाहिए। मासिक धर्म को शुरू करने के लिए एक चम्मच गुड़ और एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास में पानी में उबालें। पीरियड न आने पर प्रतिदिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपका रुका हुआ पीरियड आ जाएगा।

पीरियड कितने दिनों तक लेट हो सकता है?

सामान्य तौर पर मेस्ट्रअल साइकल 21 से 35 दिन की होती है। सबका साइकल अलग-अलग हो सकता है। किसी को 28 दिन, किसो को 30 तो किसी को 35 दिन पर भी हो सकता है। अगर आपका साइकल 28 दिन का है और 29 या 30 दिन तक आपको पीरियड नहीं हुआ तो आप इसे लेट मान सकती हैं लेकिन इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।

पीरियड्स न आने पर क्या करना चाहिए?

माहवारी न होने की समस्या से बचने के उपाय.
सोने और जागने का समय तय करें.
संतुलित खाना खाएं.
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं.
अपनी डेली रूटीन को फॉलो करें.
फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें.
शराब और सिगरेट आदि का सेवन न करें.
रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें.
अपने वजन को फिट रखें.

1 दिन में पीरियड्स कैसे लाएं?

विशेषज्ञ का कहना है कि अजमोद की मदद से पीरियड्स को जल्दी लाया जा सकता है। अजमोद में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी यूटेरस पर दबाव डालता है जिससे पीरियड्स जल्दी आते हैं। अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं या आप पीरियड्स को जल्दी लाना चाहती हैं तो अजमोद का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।