पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

महिलाओं और लड़कियों को अपने जीवनकाल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये परेशानी मानसिक भी हो सकती है या फिर शारीरिक रूप से भी एक महिला परेशान हो सकती है। लेकिन, जब एक लड़की का पीरियड शुरू होता है तो उस पीरियड के शुरू होने के साथ उसकी दर्द की परेशानी शुरू हो जाती है। जी हां, कुछ लड़कियों के साथ-साथ महिलाओं को भी पीरियड के दौरान बहुत अधिक पेट में दर्द, ऐंठन और असुविधा का अनुभव होता है। जिसे मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया (Dysmenorrhea) कहा जाता है।

Show

किशोर लड़कियों में डिसमेनोरिया सबसे आम है [1]। आइए, विस्तार समझते हैं कि डिसमेनोरिया क्या होता है,पीरियड से पहले पेट में दर्द क्यों होता है और मासिक धर्म के समय दर्द की दवा क्या है(period me pet dard ki medicine)।

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

इस लेख़ में

  1. 1.डिसमेनोरिया क्या है
  2. 2.मासिक धर्म में पेट दर्द (डिसमेनोरिया) के प्रकार
  3. 3.पीरियड में पेट दर्द (डिसमेनोरिया) के लक्षण
  4. 4.पीरियड में पेट दर्द (डिसमेनोरिया) के कारण
  5. 5.डिसमेनोरिया की पहचान कैसे की जाती है
  6. 6.डिसमेनोरिया के उपाय
  7. 7.निष्कर्ष

 

डिसमेनोरिया क्या है

What is Dysmenorrhea in hindi

जानें पीरियड से पहले पेट में दर्द क्यों होता है

मासिक धर्म तब होता है, जब गर्भाशय एक महीने में एक बार अपने अस्तर को बाहर निकलता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं या लड़कियों को दर्द, ऐंठन और असुविधा होना सामान्य है। हालांकि, जब अत्यधिक दर्द हो, जिससे आपकी दैनिक गतिविधि प्रभावित हो या फिर लड़कियों की स्कूल जाने में परेशानी हो तो ये आम नहीं है। दर्दनाक माहवारी को डिसमेनोरिया (Dysmenorrhea) के नाम से भी जाना जाता है। ये दर्द मासिक धर्म के पहले या उसके दौरान होता है।

डिसमेनोरिया किशोर लड़कियों में स्कूल अनुपस्थिति का सबसे उच्च कारण होता है और प्रजनन आयु की महिलाओं में एक आम समस्या का प्रमुख कारण है [2]। गंभीर मासिक धर्म का दर्द टीनएजर्स (teenagers) में सबसे आम है। पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द उम्र के साथ कम हो जाता है। बच्चे के जन्म के बाद भी दर्दनाक माहवारी से ग्रस्त होने की संभावना कम होती है।

और पढ़ें:अजवायन से पाएं पीरियड्स के दर्द से छुटकारा

 

मासिक धर्म में पेट दर्द (डिसमेनोरिया) के प्रकार

Types of menstrual cramps (Dysmenorrhea) in hindi

जाने पहली तिमाही में पेट दर्द क्यों होता है

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

डिसमेनोरिया को आमतौर पर दो प्रकार में वर्गीकृत किया जाता है; प्राथमिक और सेकंड्री डिसमेनोरिया। आइए इन दोनों प्रकारों को विस्तार से समझते हैं।

डिसमेनोरिया के दो प्रकार हैं :-

1. प्राथमिक डिसमेनोरिया (Primary Dysmenorrhea)

प्राथमिक डिसमेनोरिया, पेट के निचले हिस्से में ऐंठन सनसनी के साथ दर्दनाक मासिक धर्म के रूप में परिभाषित किया गया है, जो अक्सर अन्य लक्षणों के साथ दिखाई देता है, जैसे कि पसीना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, दस्त, और कंपकंपी। कुछ महिलाओं के लिए उनके पीरियड्स शुरू से ही दर्दनाक होते हैं [3]। अगर आपके पीरियड्स शुरू से ही दर्दनाक रहे हैं, तो यह मुमकिन है कि आपके मासिक धर्म का दर्द आपके शरीर में होने वाले बदलावों की ओर एक प्रतिक्रिया है। प्राथमिक डिसमेनोरिया वाली महिलाओं में प्रोस्टाग्लैंडीन (prostaglandins) की मात्रा काफी बढ़ी हुई पायी गई है।

2. सेकंड्री डिसमेनोरिया (Secondary Dysmenorrhea)

पीरियड्स शुरू होने के काफी दिनों/सालों बाद अगर धीरे-धीरे वे दर्दनाक हो जाते हैं, तो इसे सेकेंड्री डिसमेनोरिया कहते हैं। सामान्य समस्याएं, जो सेकेंड्री डिसमेनोरिया का कारण हो सकती हैं उनमें फाइब्रॉएड (Fibroids), एडिनोमायोसिस (Adenomyosis), संक्रमण (Infection) और कॉपर टी आईयूडी (Copper-T IUD) का उपयोग शामिल है।

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

 

पीरियड में पेट दर्द (डिसमेनोरिया) के लक्षण

Symptoms of period cramps in hindi

मासिक धर्म के समय दर्द की दवा कौन सी अच्छी है

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

महिला या लड़की को पीरियड्स के दौरान निचले पेट में लगातार दर्द या ऐंठन युक्त दर्द डिसमेनोरिया की स्थिति में मुख्य रूप से अनुभव होता है। ये दर्द पीरियड शुरू होने के एक से तीन दिन पहले शुरू होता है और पीरियड के पहले दिन ये दर्द तीव्र होता है और फिर से दो से तीन दिनों के बाद कम हो जाता है। इसके अलावा भी आपको कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है। आइए, डिसमेनोरिया के लक्षणों को अब समझने की कोशिश करते हैं।

मासिक धर्म ऐंठन के लक्षणों में शामिल हैं :-

  • पेट में दर्द - पेट के निचले हिस्से में होने वाला तेज़ दर्द जो आपकी पीठ के निचले हिस्से और जांघों तक फैल जाता है उसके साथ शरीर सुस्त महसूस होता है। दर्द जो आपकी माहवारी से 1 से 3 दिन पहले शुरू होता है, आपकी माहवारी के पहले दिन काफी तेज़ होता है और शुरू होने के बाद 2 से 3 दिनों में खत्म हो जाता है।
  • पेट में दबाव महसूस करना - लगभग 73 प्रतिशत महिलाओं को पीरियड्स से पहले या इसके दौरान शरीर में सूजन का अनुभव होता है जो अक्सर भारी दबाव की तरह होता है। वास्तव में कोई नहीं जानता कि इसका कारण क्या है, लेकिन माना जाता है कि ऐसा पीरियड्स में वॉटर रिटेंशन के कारण होता है। इसलिए पीरियड के पहले और दौरान पेट में दबाव के साथ भरा-भरा सा महसूस होता है।
  • जी मिचलाना - कुछ महिलाओं को दर्द के साथ जी मचलने की भी शिकायत रहती है।
  • पेट की ख़राबी - पेट की खराबी कभी-कभी उल्टी के साथ आ सकती है।
  • दस्त - दस्त सामान्य से पतले होते हैं।
  • सिरदर्द या सिर चकराना - सिर में दर्द रहता है या फिर चक्कर आते हैं।

और पढ़ें:अनियमित माहवारी का इलाज

 

पीरियड में पेट दर्द (डिसमेनोरिया) के कारण

Causes of cramps during periods in hindi

पीरियड्स में पेट दर्द कम करने के उपाय जाने

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

पीरियड में दर्द और ऐंठन गर्भाशय (Uterus) के संकुचन के कारण होता है। यदि यह आपके मासिक धर्म चक्र के दौरान बहुत ज़ोर से सिकुड़ता है, तो यह पास के रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को दबा देता है जिसके कारण गर्भाशय में ऑक्सीजन (Oxygen) की आपूर्ति हो जाती है। यह ऑक्सीजन की कमी आपके दर्द और ऐंठन का कारण बनती है।

दर्दनाक माहवारी का एक अन्य कारण प्रोस्टाग्लैंडीन (prostaglandin) नामक रसायन होते हैं, जिन्हें गर्भाशय से जारी किया जाता है। हर महीने जब माहवारी के दौरान गर्भाशय की लाइनिंग टूटकर बह जाती है, तो प्रोस्टाग्लैंडीन नामक पदार्थ रिलीज़ होते हैं जो दर्द और सूजन पैदा करते हैं।

पीरियड में पेट दर्द और तीव्र ऐंठन के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं :-

1. एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

एंडोमेट्रियल ऊतक (Endometrial tissue) हर महीने मासिक धर्म प्रवाह के दौरान गर्भाशय से अलग हो शरीर से बाहर निकल जाता है। एंडोमेट्रियोसिस तब होता है जब एंडोमेट्रियल ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है, आमतौर पर आपके फैलोपियन ट्यूब, (fallopian tubes), अंडाशय (ovaries) या आपके पेल्विस की लाइनिंग (tissue lining pelvis) पर।

2. गर्भाशय फाइब्रॉएड (Uterine fibroids)

गर्भाशय की दीवार में होनेवाली ये वृद्धि पीरियड्स के दर्द का कारण बन सकती है।

3. एडेनोमायोसिस (Adenomyosis)

गर्भाशय की लाइनिंग में मौजूद टिशू जो गर्भाशय की दीवारों में बढ़ने लगता है।

4. पेल्विक इंफ़्लेम्मटरी डिसिज (Pelvic inflammatory disease)

महिला के प्रजनन अंगों का यह संक्रमण आमतौर पर यौन संचारित बैक्टीरिया के कारण होता है।

5. सरवाइकल स्टेनोसिस (Cervical stenosis)

कुछ महिलाओं में, गर्भाशय ग्रीवा (cervix) का छिद्र काफी छोटा या संकुचित होता है, जिससे मासिक धर्म प्रवाह बाधित होता है और गर्भाशय के भीतर दबाव के कारण दर्द उत्पन्न होता है।

6. गर्भनिरोधक उपकरणों का प्रयोग (Use of contraceptive devices)

पीरियड्स में पेट में दर्द का कारण गर्भनिरोधक उपकरण हो सकते है उनमे कॉपर टी जैसे आईयूडी (Copper-T IUD) का उपयोग शामिल है।

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

 

डिसमेनोरिया की पहचान कैसे की जाती है

How to diagnose menstrual cramps in hindi

jaane period me pet dard ki medicine

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

मासिक धर्म में पेट दर्द की जांच के लिए आपका डॉक्टर आपके मेडिकल इतिहास (Medical history) की समीक्षा करेगा और पैल्विक परीक्षा (pelvic exam) सहित शारीरिक परीक्षा करेगा। पैल्विक परीक्षा के दौरान, आपका डॉक्टर आपके प्रजनन अंगों में असामान्यताओं (Irregularities) की जाँच करेगा और संक्रमण (infection) के लक्षणों की तलाश करेगा। यदि आपके डॉक्टर को संदेह है कि कोई विकार (Disease) आपके मासिक धर्म में ऐंठन पैदा कर रहा है, तो वो कई अन्य परीक्षणों की सिफारिश कर सकता हैं।

डिसमेनोरिया की पहचान करने के लिए परीक्षण :-

1. पेल्विक अल्ट्रा सोनोग्राफी (Pelvic Ultrasonography)

इस परीक्षण के द्वारा आपके गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा(Cervix), फैलोपियन ट्यूब (fallopian tubes) और अंडाशय (Ovaries) की अंदरूनी जांच की जाती है।

2. अन्य इमेजिंग परीक्षण (Other imaging tests)

सी.टी. स्कैन (CT scan) या एम.आर.आई. स्कैन (MRI scan) एक अल्ट्रासाउंड की तुलना में अधिक विवरण प्रदान करता है और आपके डॉक्टर को अंदर की स्थिति जानने में मदद कर सकता है।

3. लेप्रोस्कोपी (Laparoscopy)

लैप्रोस्कोपी शरीर की भीतर की स्थिति का पता लगाने में मदद कर सकता है, जैसे एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis), फाइब्रॉएड (Fibroids), डिम्बग्रंथि अल्सर (Ovarian cysts) आदि।

और पढ़ें:अनियमित माहवारी या अनियमित पीरियड

 

डिसमेनोरिया के उपाय

Treatment of period cramps in hindi

मासिक धर्म के समय दर्द की दवा जाने

पीरियड आने से पहले दर्द क्यों होता है - peeriyad aane se pahale dard kyon hota hai

मासिक धर्म के समय दर्द की दवा डिसमेनोरिया का उपचार दर्द की तीव्रता पर निर्भर करता है। अगर यौन संक्रमित संक्रमण (एसटीआई) या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (pelvic inflammatory disease)दर्द का बनते हैं तो इस स्थिति में डॉक्टर कुछ एंटीबायोटिक्स (antibiotics) दवा लेने की सलाह दे सकते हैं। आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।

डिसमेनोरिया के उपाय :-

1. मासिक धर्म के दर्द के लिए दवाएं (Medications) - दर्दनाक मासिक धर्म ऐंठन को राहत देने का सबसे अच्छा तरीका एंटी-इंफ़्लेम्मटरी दवा (Anti-inflammatory drugs) लेना है।

  • इबुप्रोफेन (ibuprofen) - एडविल, मोट्रिन (Advil, Motrin)
  • केट्रोप्रोफेन (Ketoprofen)
  • नेप्रोक्सेन (Naproxen) - आलेवी, नेप्रोस्य्न (Aleve, Naprosyn)

यह दवाइयाँ बिना प्रिस्क्रिप्शन (prescription) के उपलब्ध हैं और पीरियड्स क्रेम्प्स को रोकने में कारगर हैं। ये दवाएं तब ही बेहतर काम करती हैं, जब मासिक धर्म की शुरुआत से पहले ली जाती हैं और आवश्यकतानुसार लंबे समय तक जारी रखी जाती है। अगर गुर्दे की समस्या या पेट की समस्याओं का इतिहास (history) है, तो इस प्रकार की दवा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

2 . हार्मोनल जन्म नियंत्रण दवाएं (Hormonal birth control pills) - हार्मोनल जन्म नियंत्रण को शुरू करना मासिक धर्म के दर्द को नियंत्रित करने या रोकने का एक और विकल्प है। यह एक गोली, इंजेक्शन, या एक हार्मोन युक्त आईयूडी (IUD) हो सकता है।

3. मासिक धर्म दर्द के लिए सर्जरी (Surgical option) - मासिक धर्म की ऐंठन के कुछ कारण जैसे फाइब्रॉएड (fibroids), पॉलीप्स (polyps), ओवरियन सिस्ट (ovarian cysts) या एंडोमेट्रियोसिस (endometriosis) के उपचार के लिए सर्जरी का उपयोग किया जा सकता है।

इसके साथ आप मासिक दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल भी कर सकते है जिससे आपको पीरियड में दर्द से राहत मिल सकती है।

और पढ़ें:इन 6 टिप्स से जानें पीरियड साइकिल नियमित है या नहीं

 

निष्कर्ष

Conclusionin hindi

मासिक धर्म के समय दर्द की दवा क्या है

पीरियड्स के दौरान दर्द या क्रेम्प्स गर्भाशय की मांसपेशियों को सिकुड़ने का कारण बनता है। क्रेम्प्स या ऐंठन पेट के निचले हिस्से में दर्द का कारण बन सकती है, और पीठ के निचले हिस्से और जांघों में दर्द को बढ़ा सकती है। मासिक दर्द और असुविधा को कम करने के लिए, कई ओवर-द-काउंटर दवाएं उपलब्ध हैं।

क्या यह लेख सहायक था? हां कहने के लिए दिल पर क्लिक करें

लेख के टैग

पीरियड्सपीरियड्स में दर्द

references

संदर्भ की सूचीछिपाएँ

1 .

Harel Z. “Dysmenorrhea in adolescents”. Ann N Y Acad Sci. PMID: 18574224.

2 .

French L. “Dysmenorrhea”. Am Fam Physician.PMID: 15686299.

3 .

De Sanctis V, Soliman A, et al. “Primary Dysmenorrhea in Adolescents: Prevalence, Impact and Recent Knowledge”. Pediatr Endocrinol Rev. PMID: 26841639.

पीरियड आने से कितने दिन पहले दर्द होता है?

पीरियड्स शुरु होने से एक हफ्ते पहले यह दर्द बढ़ जाता है और कभी-कभी इसकी वजह से कब्ज, गैस की शिकायत भी होती है ।

पीरियड आने से पहले क्या क्या होता है?

मेरा पीरियड आने वाला है, इसके क्या-क्या संकेत हैं?.
आपको प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के संकेत दिखाई दे सकते हैं।.
आपको पेट का फूलना और गैसीय महसूस हो सकता है।.
आपको मुहांसे आ सकते हैं.
आपको पेट में दर्द भी हो सकता है.
आपको सिर दर्द भी हो सकता है.

पीरियड आने के संकेत क्या होते हैं?

पसंदीदा चीजों को खाने का मन नहीं करता है. मुंह में बहुत ज्यादा लार बनने लगती है. नींद और थकावट- इस अवस्था में महिलाओं को बहुत ज्यादा नींद और थकावट महसूस होती है.

महिलाओं में पेट के निचले हिस्से में दर्द और टांगों में दर्द का क्या कारण है?

सिस्ट होने पर पेट के निचले हिस्से में बहुत तीव्र दर्द होता है. लार्ज ओवेरियन सिस्ट होने पर हमेशा भरा हुआ या भारीपन महसूस हो सकता है. कई बार ओवरी में सिस्ट होने से स्पॉटिंग या ब्लीडिंग भी हो सकती है. महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है.