Show
फर्स्ट ऐड बॉक्स क्या है, लाभ, फायदे - First aid box kit chart in hindiकई बार आवाज़ आने में कुछ क्षण का विलम्ब हो सकता है! आपको और आपके परिवार को किसी भी दुर्घटना के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि आप आपातकालीन स्थिति में शांत रहकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा दे सकें। प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए आपके पास प्राथमिक चिकित्सा किट या फर्स्ट ऐड बॉक्स होना आवश्यक है। फर्स्ट ऐड किट (First AId kit) आसानी से घर पर बनाई जा सकती है। इस बॉक्स को ऐसी जगह रखें जहाँ बच्चे न पहुंच पाएं और आपातकालीन स्थिति में यह आपको जल्दी से मिल भी जाए। इस लेख में फर्स्ट ऐड बॉक्स का मतलब, बनाने का तरीका, फायदे व महत्व, प्रकार और फर्स्ट ऐड किट में क्या होना चाहिए के बारे में बताया गया है।
फर्स्ट ऐड बॉक्स क्या है - First aid box kya haiफर्स्ट ऐड बॉक्स एक ऐसी किट होती है जिसमें आपातकालीन स्थिति में प्रयोग करने के लिए दवाएं, उपकरण और अपनी सुरक्षा करने वाला कुछ सामान होता है, जैसे दस्ताने। इस किट से आपातकालीन स्थिति में मदद मिलने से पहले घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है और उसे प्राथमिक उपचार दिया जा सकता है। फर्स्ट ऐड बॉक्स को अपनी जरूरत या दुर्घटना होने की सम्भावना के अनुसार बनाया जा सकता है। हर घर में एक फर्स्ट ऐड किट होनी चाहिए जो बच्चों की पहुंच से दूर हो। अगर आपके पास पहले से ही फर्स्ट ऐड किट होगी, तो आपको आपातकालीन स्थिति में आवश्यक सामान ढूंढने की जरूरत नहीं होगी जिससे आपका और घायल व्यक्ति का समय बचेगा। आपको एक फर्स्ट ऐड किट अपने घर में और एक गाड़ी में रखनी चाहिए। फर्स्ट ऐंड बॉक्स बाज़ार में भी उपलब्ध होते हैं, लेकिन अगर आप घर पर इसे बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऐसा बक्सा लें जिसमें जगह हो, कहीं ले जाने में आसान हो और आसानी से खुल जाए। (और पढ़ें - चोट लगना) फर्स्ट ऐड बॉक्स के फायदे और महत्त्व - First aid kit ke fayde aur mahatvaदुर्घटना के समय और चोट लगने पर प्राथमिक चिकित्सा करने के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स बहुत जरूरी है। छोटी-मोटी चोट को ठीक करने से लेकर इन्फेक्शन की सम्भावना को कम करने के लिए प्राथमिक उपचार किट महत्वपूर्ण है। फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग लेने से आपको फर्स्ट ऐड बॉक्स में मौजूद सब वस्तुओं का प्रयोग करना आ सकता है। (और पढ़ें - संक्रमण का इलाज) दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है। अगर आपके पास प्राथमिक उपचार बॉक्स है, तो आप आपातकालीन स्थिति में अपनी और दूसरों की सहायता कर सकते हैं। फर्स्ट ऐड से चोट की गंभीरता को कम किया जा सकता है। आप अपने अासपास के लोगों को हमेशा दुर्घटना से नहीं बचा सकते, लेकिन दुर्घटना होने पर फर्स्ट ऐड किट की मदद से उनकी सहायता अवश्य कर सकते हैं। (और पढ़ें - चोट की सूजन का घरेलू इलाज) फर्स्ट ऐड बॉक्स कैसे बनाते हैं - First aid kit banane ka tareekaआप प्राथमिक चिकित्सा किट या फर्स्ट ऐड बॉक्स बाजार से खरीद सकते हैं या अपने आप घर पर भी बना सकते हैं। अगर आप घर पर इसे बना रहे हैं, तो ऐसे डब्बे का उपयोग करें जिसमें अधिक सामान आ सके, जो खराब न हो, कहीं ले जाने में आसान हो और जो आसानी से खुल सके। प्लास्टिक के बक्से और कला-संबंधी सामान रखने वाले बक्से फर्स्ट ऐड बॉक्स बनाने के लिए सबसे उचित होते हैं क्योंकि उनका वजन कम होता है, उनमें हैंडल होते हैं और उनमें अधिक सामान भी आ जाता है। अपनी प्राथमिक चिकित्सा किट को छोटा रखें। इसमें ऐसा सामान रखें जो कई तरह से काम आ सके। फर्स्ट ऐड किट बनाने की विधि नीचे दी गई है -
फर्स्ट ऐड बॉक्स में क्या क्या होता है - First aid box me kya kya hona chahiyeफर्स्ट ऐड बॉक्स में उसके प्रकार के हिसाब से सामान रखा जाता है, जैसे घर में रखने वाली फर्स्ट ऐड किट और सफर में ले जाने वाली फर्स्ट ऐड किट के सामान में थोड़ा-बहुत अंतर होता है जिसके बारे में आप इस लेख के अगले भाग में पढ़ेंगे। एक सामान्य प्राथमिक चिकित्सा किट में निम्नलिखित सामान होना चाहिए -
फर्स्ट ऐड किट के साथ एक गाइड रखना भी उपयोगी हो सकता है। फर्स्ट ऐड बॉक्स के प्रकार - First aid box kaha rakhna chahiyeदुर्घटना कहीं भी हो सकती है, इसीलिए घर, ऑफिस, स्कूल और सफर के दौरान आपके पास फर्स्ट ऐड किट होना आवश्यक है ताकि आप आपातकालीन स्थिति में किसी को प्राथमिक उपचार दे सकें। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग प्रकार के फर्स्ट ऐड बॉक्स की आवश्यकता होती है। नीचे फर्स्ट ऐड बॉक्स के अलग-अलग प्रकार और ज़रूरत के अनुसार सामग्री बताई गई है। घर के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स - Ghar ke liye first aid boxघर की फर्स्ट ऐड किट में निम्नलिखित वस्तुएं होनी चाहिए -
सदमे की समस्या में प्रयोग करने के लिए परिवार के सदस्यों का नाम, दवाएं, डॉक्टर का नाम, इंशोरेंस कंपनी का नाम और संपर्क करने के लिए एक व्यक्ति का नंबर जैसी जानकारी फर्स्ट ऐड बॉक्स में होनी चाहिए। कार में राखी जाने वाली फर्स्ट ऐड किट में भी घर वाली फर्स्ट ऐड किट जैसा सामान होना चाहिए या आप घर वाले फर्स्ट ऐड बॉक्स को ही कहीं जाते समय कार में रख सकते हैं। सफर के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स - Safar ke liye first aid boxसफर के लिए फर्स्ट ऐड किट में निम्नलिखित वस्तुएं होनी चाहिए -
सदमे की समस्या में प्रयोग करने के लिए परिवार के सदस्यों का नाम, दवाएं, डॉक्टर का नाम, इंशोरेंस कंपनी का नाम और संपर्क करने के लिए एक व्यक्ति का नंबर जैसी जानकारी फर्स्ट ऐड बॉक्स में होनी चाहिए। स्कूल के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स - School ke liye first aid boxस्कूल में उपयोग की जाने वाली फर्स्ट ऐड किट में इसे उपयोग करने के तरीके को बताने वाली एक गाइड के साथ निम्नलिखित वस्तुएं होनी चाहिए -
ऑफिस के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स - Office ke liye first aid boxऑफिस के लिए फर्स्ट ऐड किट में निम्नलिखित वस्तुएं होनी चाहिए, हालांकि ऑफिस में होने वाली दुर्घटनाओं के खतरे के अनुसार आप और चीज़ें भी रख सकते हैं।
आपातकालीन स्थिति में मदद बुलाने का तरीका भी ऑफिस की फर्स्ट ऐड किट में होना चाहिए ताकि समय बच सके। फर्स्ट ऐड किट कैसे इस्तेमाल करें - First aid box kaise istemal karte haiफर्स्ट ऐड किट में मौजूद सभी वस्तुओं का उपयोग करना सीखें, खासकर दवाओं का। अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी सब वस्तुओं का इस्तेमाल करना सिखाएं क्योंकि हो सकता है आपको ही कभी फर्स्ट ऐड की आवश्यकता पड़ जाए। फर्स्ट ऐड बॉक्स को साल में दो बार चेक करें और एक्सपायर्ड वस्तुओं को बदल दें।
सम्बंधित लेख |