पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?

पारिस्थितिकी शब्द वर्तमान में प्रचलित Ecology शब्द का हिंदी अनुवाद है। Ecology शब्द का उद्गम ग्रीक भाषा के 2 शब्दों Oikos= House या घर तथा Logus= Study या अध्ययन से हुआ है। इस शब्द के जन्मदाता रिटर्न ए सर्वप्रथम 1807 में इस शब्द का प्रयोग किया लेकिन जर्मन वैज्ञानिक अर्नेस्ट हैकल ने इस शब्द की पूर्ण व्याख्या करके इसे परिभाषित किया।

पृथ्वी पर समस्त प्राणी भौतिक वातावरण एवं उद्विकास यह प्रक्रिया पथ तथा आपसी संबंधों द्वारा जुड़े हुए हैं। एक सजीव दूसरे को भोजन व आवास प्रदान कर सकता है या एक दूसरे के लिए उपयोगी तथा हानिकारक पदार्थ पैदा कर सकता है। दोनों भोजन व आवास के लिए संघर्ष कर सकते हैं। अतः सजीव का उसके जैविक व अजैविक वातावरण के पारस्परिक संबंधों के अध्ययन को पारिस्थितिकी कहते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?
पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?
पारिस्थितिकी

Contents

  • पारिस्थितिकी परिभाषा
  • परिस्थितिकी के उद्देश्य
  • परिस्थितिकी का महत्व
  • पारिस्थितिकी संतुलन
  • भारत में पारिस्थितिकी विकास

पारिस्थितिकी परिभाषा

पारिस्थितिकी जीव अथवा जीवो के समूह का पर्यावरण के साथ संबंध का अध्ययन है, या वह जीवों और पर्यावरण के अंतर संबंधों का विज्ञान है।

ओडम

परिस्थितिकी वह विज्ञान है जो सभी जीवो का संपूर्ण पर्यावरण के साथ पूर्ण संबंधों का अध्ययन कराता है।

टेलर

पारिस्थितिकी जीवधारियों और उनके पर्यावरण के मध्य अन्याश्रित संबंधों का अध्ययन है।

हैकेल के अनुसार

पारिस्थितिकी जीवन का उनके पर्यावरण के संबंध में अध्ययन है।

वार्मिंग के अनुसार

पारिस्थितिकी को समुदाय विज्ञान के रूप में संबोधित किया गया है।

फेडरिक क्लिमेटस के अनुसार
पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?
पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?
पारिस्थितिकी

परिस्थितिकी के उद्देश्य

मानव जीवन में आधुनिक समय में अनेक समस्याएं हैं, जिनका किसी ना किसी प्रकार से पारिस्थितिकी से संबंध है और इनका निराकरण पारिस्थितिकी के ज्ञान के द्वारा ही संभव है। मानव जीवन के उत्थान में इनकी महत्वपूर्ण पूर्ण भूमिका है। पारिस्थितिकी का ज्ञान मानव जाति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मानव स्वयं भी एक जीवधारी और अपने भोजन कपड़े दवाओं आदि के लिए सदैव अपने वातावरण के विभिन्न जीव धारियों और जैविक घटकों पर निर्भर रहता है।

  1. हमें अपने जीवन को सरल व स्वस्थ बनाए रखने के लिए पारिस्थितिकी का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है जिससे वातावरण के विभिन्न घटकों से उचित तालमेल बैठाकर अपनी दैनिक जीवन क्रियाओं का सही संचालन कर सकें।
  2. भोजन कपड़े और सदियों आदि के लिए सभी पशुओं, पौधों, बगीचों, जंगलों, तालाबों और समुद्र आदि का संरक्षण पूर्ण सदुपयोग और उत्पादन वृद्धि उत्पाद एवं संरक्षण परिस्थितिकी के उचित ज्ञान से ही संभव है।
  3. विज्ञान की इस शाखा से जनसंख्या पर उचित नियंत्रण लगाना भी संभव हुआ है।
पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?
पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?

परिस्थितिकी का महत्व

  1. पारिस्थितिकी के सिद्धांतों के आधार पर प्राकृतिक समुदायों के क्रियात्मक से संबंधों को समझा जा सकता है।
  2. इसके द्वारा विभिन्न क्षेत्र जैसे वन मृदा सागर तालाब झील आज के वातावरण एवं इनके जीवो के सह संबंधों का अध्ययन किया जाता है।
  3. इसके सिद्धांतों का वर्णन में शस्य विज्ञान, फलोद्यान, पुण्योद्यान, वन, मत्स्य उत्पादन आदि के क्षेत्र में सफलता पूर्वक उपयोग किया जा रहा है।
  4. इसके अध्ययन में प्रचलित भोज एवं मत्स्य आदि के उत्पादन व गुणवत्ता में वृद्धि करना संभव हो सका है।
  5. इसके ज्ञान से ही अपारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग संभव हो सका है।
  6. इसके अध्ययन से खतरनाक कीटों का जैविक नियंत्रण संभव हो सका है।

पारिस्थितिकी संतुलन

जीव धारियों को जीवित रहने के लिए संतुलित परिस्थिति तंत्र की आवश्यकता होती है। जीव धारियों की उत्तरजीविता उत्पादन व उपभोग के रिश्ते पर टिकी रहती है। प्राथमिक उत्पादक स्थलीय व जलीय पौधे होते हैं। बाकी सभी जंतु उपभोक्ता होते हैं लेकिन उपभोक्ता कई ऊर्ध्वाधर श्रेणियों में बांटे होते हैं और हर ऊपर की श्रेणी के जंतु उपभोक्ता के लिए नीचे की श्रेणी का उपभोक्ता उत्पादन का काम करता है क्योंकि उसीको खाकर उसके ऊपर की श्रेणी का उपभोक्ता जीवित रहता है।

पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?
पारिस्थितिकी तंत्र की सही परिभाषा क्या है? - paaristhitikee tantr kee sahee paribhaasha kya hai?

प्रत्येक परिस्थिति तंत्र में कई खाद्य श्रंखला होती है। यह संख्याएं आपस में मिलकर खाद्य जाल बनाते हैं इस प्रकार एक खाद्य जाल में कई वैकल्पिक रास्ते होते हैं। किसी परिस्थिति तंत्र के खाद्य जाल में खाद्य श्रंखला के जितने अधिक वैकल्पिक रास्ते होते हैं वहां तंत्र उतना ही अधिक संतुलित होता है और जीवों की संख्या स्थित रहती है। जब किसी खाद्य जाल में एक खाद्य संख्या में किसी उपभोक्ता की संख्या कम होने लगती है। तो उसके ऊपर की श्रेणी के उपभोक्ता के सामने खाद्य समस्या उत्पन्न हो जाएगी क्योंकि वह उसी कम होती संख्या वाले को खाकर जीवित रहता था।

अब ऊपर वाला उपभोक्ता अपना भोजन अन्य खाद्य श्रृंखला के उसी श्रेणी से खाने लगेगा फिर कुछ दिन बाद उसकी अपनी ही खाद्य श्रंखला में निचली श्रेणी का उपभोक्ता अपनी संख्या बढ़ा लेगा। अतः अपनी ऊपर की श्रेणी के उपभोक्ता के लिए पर्याप्त संख्या में भोजन उपलब्ध हो जाएगा। इस प्रकार एक खाद्य जाल में कई प्रकार के खाद्य श्रंखला ओं के वैकल्पिक उपाय रहते हैं। अंतत: श्रेणी का उपभोक्ता अपने लिए भोजन का वैकल्पिक रास्ता ढूंढ ही लेता है और इससे परिस्थिति तंत्र में संतुलन बना रहता है।

पारिस्थितिकी तंत्र की परिभाषा क्या है?

1. पारिस्थितिकी तंत्र एक कार्यशील क्षेत्रीय इकाई होता है, जो क्षेत्र विशेष के सभी जीवधारियों एवं उनके भौतिक पर्यावरण के सकल योग का प्रतिनिधित्व करता है। 2. इसकी संरचना तीन मूलभूत संघटकों से होती है- (क) ऊर्जा संघटक, (ख) जैविक (बायोम) संघटक, (ग) अजैविक या भौतिक (निवास्य) संघटक (स्थल, जल तथा वायु)।

एक पारिस्थितिकी तंत्र क्या है कक्षा 7?

किसी स्थान पर पाए जाने वाले जीव-जन्तु, पेड़-पौधे (UPBoardSolutions.com) तथा वहाँ के वातावरण में पाई जाने। वाली विभिन्न वस्तुओं के तंत्र को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं। पारिस्थितिकी तंत्र पर्यावरणीय सन्तुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

पारिस्थितिकी क्या है उदाहरण देकर समझाइए?

पारिस्थितिकी को जीव विज्ञान की शाखा के रूप मे परिभाषित किया जा सकता है जो जीवो के एक दूसरे के साथ संबंधो और उनके भौतिक परिवेशो की चर्चा करता है। इसे जीवो के मध्य अन्तः क्रिया और उनके परिवेश के वैज्ञानिक अध्ययन के रूप मे भी परिभाषित किया जा सकता है। पारिस्थितिकी शब्द का वास्तविक अर्थ “घर का अध्ययन” है।

पारिस्थितिकी तंत्र में क्या क्या आता है?

पारिस्थितिकी.
जैविक घटक उत्पादक उपभोक्ता अपघटक.
अजैविक घटक वायु मृदा प्रकाश तापमान उच्चावच जल आर्द्रता खनिज तत्व.