पूरे शरीर में चकत्ते होने का क्या कारण है? - poore shareer mein chakatte hone ka kya kaaran hai?

शरीर पर चकत्ते, नारियल के तेल से करें मालिश

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम बदलने से शरीर पर चकत्ते हो रहे हैं। दाने निकल आए हैं। चेहरे पर काले धब्बे होने लगे हैं। इस मौसम में त्वचा को शुष्क न होने दें, नारियल के तेल से मालिश करें। गुरुवार को दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में एसएन मेडिकल कालेज के चर्म रोग विभाग के अध्यक्ष डा. यतेंद्र चाहर ने सवालों के जवाब दिए।

सवाल - शरीर पर चकत्ते हो गए हैं। खुजली होती है।

उदयवीर सिंह, राकेश कुमार

जवाब- यह अर्टिकेरिया की समस्या होती है। इसके कई कारण होते हैं। एंटी एलर्जिक दवाएं दी जाती हैं। इलाज लंबा चलता है, लेकिन ठीक हो जाते हैं।

सवाल - शरीर पर दाने निकल आए हैं। खुजली होती है।

एसएस अग्रवाल, प्रमोद, किरन, आरएम मिश्रा, ब्रजेश कुमार

जवाब - मौसम बदलने पर शुष्क त्वचा होने से यह समस्या होती है। कई बार एलर्जी के कारण भी शरीर पर दाने निकल आते हैं। त्वचा को शुष्क न होने दें, इसके लिए खूब पानी पीएं। साथ ही नारियल के तेज की मालिश करें।

सवाल- एक साल से सफेद दाग हैं।

महावीर सिंह

जवाब -खाने में खटाई का इस्तेमाल न करें। चर्म रोग विशेषज्ञ से परामर्श ले लें, दाग दवाओं से ठीक हो जाते हैं।

सवाल - चेहरे पर काले निशान हो गए हैं।

सविता, सोनू

जवाब - धूप में ज्यादा देर न रहें। सनस्क्रीन लोशन लगाएं।

सवाल - 67 साल की उम्र है, सिर से सफेद छिलका उतरता है।

गजेंद्र शर्मा

जवाब- सोरायसिस के लक्षण हैं, मौसम बदलने पर समस्या बढ़ जाती है। त्वचा को शुष्क न होने दें और नियमित दवाएं लें।

सवाल - चिकिनपाक्स के बाद चेहरे पर काले निशान हो गए हैं।

दिव्या

जवाब- दवाओं से दाग ठीक हो जाते हैं। जागरण के सवाल

सवाल- मौसम बदल रहा है, इस समय क्या समस्याएं होती हैं।

जवाब- इस मौसम में त्वचा शुष्क हो जाती है। इससे चर्म रोग की समस्या बढ़ने लगती है। शरीर पर दाने, चकत्ते, डर्मेटाइटिस की समस्या अधिक होती है। नारियल के तेल से शरीर पर दिन में दो से तीन बार मालिश कर सकते हैं, जिससे त्वचा शुष्क न हो।

सवाल - नाखून टूटने लगते हैं। इसका क्या इलाज है।

जवाब - नाखून में फंगल इन्फेक्शन होने पर रंग काला और नीला पड़ जाता है। नाखून टूटने लगते हैं। इसके लिए एंटीफंगल दवा दी जाती है। ये ठीक हो जाते हैं।

सवाल - चेहरे पर धब्बे और चकत्ते की समस्या क्यों बढ़ रही है

जवाब - अधिकांश केस में धूप के कारण यह समस्या होती है। उम्र के साथ समस्या और बढ़ने लगती है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन लगाए।

सवाल- सोरायसिस ठीक हो सकता है।

जवाब - यह आटो इम्यून डिसआर्डर है। इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए नियमित दवाएं लेते रहें।

सवाल - बाजार में तमाम तरह की क्रीम हैं। क्रीम चेहरे पर लगाने से कोई समस्या तो नहीं होती है।

जवाब - चेहरे पर क्रीम कम से कम लगानी चाहिए। इसमें कई तरह के केमिकल होते हैं। प्रोफाइल

एमबीबीएस- 2001

एमडी - 2008

डा. यतेंद्र चाहर, अध्यक्ष चर्म रोग विभाग, एसएन मेडिकल कालेज

Edited By: Jagran

चकत्ते किस बीमारी से होते हैं?

दाने के अन्य सामान्य कारणों में शामिल हैं: एक्जिमा (एटोपिक जिल्द की सूजन) - एलर्जी या अस्थमा वाले लोगों में होता है। दाने आमतौर पर लाल, खुजलीदार और पपड़ीदार होते हैं। सोरायसिस - लाल, पपड़ीदार, जोड़ों पर और खोपड़ी के साथ पैच के रूप में होता है।

शरीर पर चकत्ते क्यों निकलते हैं?

विषाणुजनित संक्रमण के कारण होने वाले लक्षण विषाणु के आधार पर अलग-अलग हो सकता हैं। एक सामान्य रूप से उत्पन्न होने वाला लक्षण चकत्ता है। कुछ अच्छी तरह से ज्ञात वायरल रैशेस्ज (चकत्ते) भी हैं। उदाहरण के लिए, measles virus (खसरा का विषाणु) और chickenpox virus (चिकनपॉक्स का विषाणु) अन्य लक्षणों के साथ चकत्ता उत्पन्न करता है।

शरीर में चकत्ते पड़ जाए तो क्या करें?

एलोवेरा में ऐसी हीलिंग क्वालिटीज होती हैं जो स्किन को राहत देती हैं. रेडनेस या खुजली होने पर या फिर चकत्ते होने पर एलोवेरा लगाया जा सकता है. इसे भी तीन मिनट लगाने के बाद धो लें. एलर्जी से राहत मिलेगी.

क्या बिना किसी कारण के चकत्ते दिखाई दे सकते हैं?

भोजन, मौसम, धूप और यहां तक ​​कि तनाव जैसे किसी भी पर्यावरणीय एलर्जी के संपर्क में आने के कारण चकत्ते होते हैं । इनमें से कई का इलाज ओवर-द-काउंटर दवाओं के साथ प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। लेकिन कुछ मामलों में, आपकी त्वचा आपको बता सकती है कि आपकी स्थिति अधिक गंभीर है।