Show समानार्थी शब्दवे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता हैं, पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहलाते हैं। ‘पर्याय’ का अर्थ है ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ या “समानार्थी शब्द” कहते हैं। पर्यायवाची शब्दों को समानार्थक शब्द भी कहा जाता हैं। उदाहरण:- सूर्य के पर्यायवाची या समानार्थी शब्द दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु हैं। देखे – पर्यायवाची शब्द। युग्म शब्द or शब्द युग्मCombination wordsभाषा मेँ कई शब्द ऐसे होते हैं, जिनके उच्चारण और वर्तनी मेँ बहुत कम भिन्नता होती है, परन्तु अर्थ की दृष्टि से वे बिल्कुल भिन्न होते हैं। ऐसे शब्दों को युग्म-शब्द कहते हैं। इस प्रकार के शब्द-युग्मोँ के ज्ञान के अभाव
में अर्थ का अनर्थ हो सकता है अतः उच्चारण और लेखन में इनका ज्ञान अनिवार्य है। जैसे:- अंगार – अंगारे, समोच्चरित भिन्नार्थक शब्दहिन्दी में कुछ शब्द ऐसे हैं, जिनका प्रयोग गद्य की अपेक्षा पद्य में अधिक होता है। इन्हें ‘युग्म शब्द’ या ‘समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द’ कहते हैं। हिन्दी भाषा की एक खास विशेषता है- मात्रा, वर्ण और उच्चारण प्रधान-भाषा। इसमें शब्दों की मात्राओं अथवा वर्णों में परिवर्तन करने से अर्थ में काफी अन्तर आ जाता है। जैसे :- अँगना – घर का आँगन, अंगना – स्त्री। श्रुतिसमभिन्नार्थकवे शब्द, जो उच्चारण की दृष्टि से असमान होते हुए भी समान होने का भ्रम पैदा करते हैं, युग्म शब्द अथवा ‘श्रुतिसमभिन्नार्थक’ शब्द कहलाते हैं। List of word combinations (शब्द युग्म की सूची )
|