पारिभाषिक शब्द का क्या अर्थ है? - paaribhaashik shabd ka kya arth hai?

पारिभाषिक शब्द वे हैं

  1. जो प्रत्येक क्षेत्र में अर्थ को प्रकट करते हैं।
  2. जिनकी परिभाषा या व्याख्या नहीं की जा सकती हो।
  3. जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट करते हैं।
  4. जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट नही करते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट करते हैं।

Free

MP Police Constable: Memory Based Paper: 8 Jan 2022 Shift 1

100 Questions 100 Marks 120 Mins

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट करते हैं’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

पारिभाषिक शब्द का क्या अर्थ है? - paaribhaashik shabd ka kya arth hai?
Important Points

  • जो किसी क्षेत्र विशेष में एक निश्चित और परिसीमित अर्थ को प्रकट करते हैं, उन्हें पारिभाषिक शब्द कहते हैं।

पारिभाषिक शब्दावली

पारिभाषिक शब्दावली से तात्पर्य उन शब्दों से है, जिनका प्रयोग सभी केन्द्रीय व राज्य मंत्रालयों, सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों, सरकारी उपक्रमों आदि में किया जाता है। जैसे- Age- युग, Act- अधिनियम आदि।

Latest MP Police SI Updates

Last updated on Sep 26, 2022

The Madhya Pradesh Professional Education Board is very soon going to release the notification for recruitment for the post of MP Police SI (Sub-Inspector). In the last recruitment cycle, a total of 611 vacancies were released. The expected vacancy this year is to be much higher than that of the previous cycle. The candidates must be at least 18 years old to be able to apply for the post. The candidates can go through the MP Police SI Syllabus and Exam Pattern to have a better understanding of the requirements of the exam.

पारिभाषिक शब्द का क्या अर्थ है? - paaribhaashik shabd ka kya arth hai?

  • BY:RF Temre
  • 443
  • 0
  • Copy
  • Share

भावों की अभिव्यक्ति के लिए वाक्यों का प्रयोग किया जाता है। ये वाक्य शब्दों से निर्मित होते हैं। इन्हीं शब्दों का प्रयोग जब अपने भाव की अभिव्यक्ति के लिए होता है तो प्रयोग के आधार पर शब्दों को तीन वर्गों में बँट जाते हैं।
1. पारिभाषिक शब्द
2. अर्द्धपारिभाषिक शब्द
3. सामान्य शब्द

1. पारिभाषिक शब्द - ऐसे शब्द जिनकी एक सुनिश्चित परिभाषा हो तथा इनका प्रयोग किसी विशिष्ट विषय या क्षेत्र में विशेष अर्थ हेतु किया जाए तो इन्हें पारिभाषिक शब्द कहा जाता है।
उदाहरण - शिक्षा, मुद्रा, मुद्रा स्फीति, अवमूल्यन, मांग, लाभांश, नौकरशाही, सामंत, स्थानांतरण, धर्मान्तरण, प्राधिकार, उत्क्रमित, लेखा-परीक्षा, इतिहास, भूगोल, विज्ञान आदि। उक्त सभी शब्द पारिभाषिक शब्द की श्रेणी में आते हैं क्योंकि ये एक विशिष्ट अर्थ एवं विषय क्षेत्र में प्रयोग किए जाते हैं। वाक्यों के रूप में नीचे उदाहरण देखें। जैसे -
(i) शिक्षा - शासन शिक्षा क्षेत्र में समय-समय पर आवश्यक कदम उठाती है।
(ii) धर्मांतरण - जबरन धर्मांतरण पर रोक लगना चाहिए।
(iii) नौकरशाही - लोकतन्त्र पर जब नौकरशाही हावी हो जाये तो आमजन काफी परेशानियों को भोगते हैं।

2. अर्द्धपारिभाषिक शब्द - उन शब्दों को अर्द्धपारिभाषिक शब्दों की श्रेणी में रखा जाता है जो कभी पारिभाषिक तो कभी सामान्य अर्थ में प्रयुक्त होते हैं।
उदाहरण - मन, माल, माया, कर्म, क्रिया, धातु, रस, मिश्रण, द्रव्य, भार, गति, चाल, घर्षण, संज्ञा आदि अर्द्ध पारिभाषिक शब्द के उदाहरण हैं।
नीचे 'मन' शब्द का वाक्यों में प्रयोग के 3 उदाहरण देखें। जैसे -
(i) मेरा मन जबेली खाने का कर रहा है।
(ii) मन मार के भी क्या जीना।
(iii) राम कथा श्रवण से मन की तृप्ति होती है।
उक्त तीनों वाक्यों में से ऊपर के 2 वाक्य 'मन' शब्द का आशय इच्छा से है जो सामान्य अर्थों को प्रकट करते हैं। किंतु तीसरे वाक्य में 'मन' पारिभाषिक शब्द के रूप में प्रयुक्त हुआ है। यहाँ मन से आशय ह्रदय या आत्मिक इच्छा से है।
इसी तरह 'माल' शब्द के 3 उदाहरण देखें-
(i) आप तो काफी माल मार रहे हैं।
(ii) वह आजकल तर माल उड़ा रहा है।
(iii) वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण बाजार में पड़े माल सड़ रहे हैं।

उपर्युक्त तीनों वाक्यों में 'माल' शब्द का तीन अर्थों में प्रयोग हुआ है। प्रथम और द्वितीय वाक्यों में प्रयुक्त 'माल' शब्द सामान्य अर्थ- 'धन' और 'स्वादिष्ट भोजन' देते हैं। किन्तु तृतीय वाक्य में प्रयुक्त 'माल' शब्द अर्थशास्त्र का पारिभाषिक शब्द है। जिसका अर्थ है- 'विनिमय मूल्य' और "उपयोग मूल्य से युक्त ऐसी वस्तु या सेवा जो बिक्री हेतु बाजार में सक्रिय हों।"

3. सामान्य शब्द - आम बोलचाल के शब्द, जो पारिभाषिक अर्थ में प्रयुक्त नहीं होते, सामान्य शब्द कहलाते हैं। जैसे- गाय, घर, आँगन, घड़ा, मकान, पौधा, पानी, कहानी, मेज, खिड़की, पाठशाला, झाड़ू, सड़क, नदी, झरना आदि। इन शब्दों का सामान्य अर्थों में प्रयोग होता है। नीचे वाक्य देखें-
(i) इस सड़क पर गड्ढे नहीं हैं।
(ii) गाय दूध देती है।
(iii) बच्चे पाठशाला जा रहे हैं।

शब्द निर्माण एवं प्रकारों से संबंधित प्रकरणों को पढ़ें।
1. शब्द तथा पद क्या है? इसकी परिभाषा, विशेषताएँ एवं महत्त्व।
2. शब्द के प्रकार (शब्दों का वर्गीकरण)
3. तत्सम का शाब्दिक अर्थ एवं इसका इतिहास।
4. तद्भव शब्द - अर्थ, अवधारणा एवं उदाहरण
5. विदेशी/विदेशज (आगत) शब्द एवं उनके उदाहरण
6. अर्द्धतत्सम एवं देशज शब्द किसे कहते हैं?
7. द्विज (संकर शब्द) किसे कहते हैं? उदाहरण
8. ध्वन्यात्मक या अनुकरण वाचक शब्द किन्हें कहते हैं?
9. रचना के आधार पर शब्दों के प्रकार- रूढ़, यौगिक, योगरूढ़

I Hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
rfhindi.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

पारिभाषिक शब्द का अर्थ क्या होता है?

पारिभाषिक शब्द ऐसे शब्दों को कहते हैं जो सामान्य व्यवहार की भाषा के शब्द न होकर भौतिकी, रसायन, प्राणिविज्ञान, दर्शन, गणित, इंजीनियरी, विधि, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल आदि ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट शब्द होते हैं और जिनकी अर्थ सीमा सुनिश्चित और परिभाषित होती है।

पारिभाषिक शब्द को और क्या कहा जाता है?

किसी भी विषय से जुड़े ऐसे शब्द, जो केवल उस सामग्री की बहस के लिए पर्याप्त रूप से उपयोग किए जाते हैं, तकनीकी शब्द कहलाते हैं। इन्हें पारिभाषिक शब्द भी कहते हैं।

पारिभाषिक शब्द से आप क्या समझते हैं पारिभाषिक शब्दावली की आवश्यकता एवं विशेषताओं पर प्रकाश डालिए?

सामान्य अर्थ में विभिन्न शास्त्रों और वैज्ञानिक विषयों में एक सुनिश्चित अर्थ अभिव्यक्त करने वाले और उसी में संदर्भ परिभाषित किये जा सकने वाले शब्द 'पारिभाषिक शब्द' कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में ज्ञान की किसी विशेष शाखा से सम्बन्ध रखनेवाली विशिष्ट शब्दावली 'पारिभाषिक शब्दावली' कहलाती हैं

पारिभाषिक शब्दावली से क्या अभिप्राय है अर्थ एवं परिभाषा देते हुए उसके स्वरूप को स्पष्ट कीजिए?

जब किसी शब्द का प्रयोग एक सुनिश्चित अर्थ में किया जाता है और लक्षणा-व्यंजना में उनका कोई अन्य अर्थ निकालने की कोशिश नहीं होती; उनके अर्थ को पूरी तरह सीमित कर दिया जाता है । तब वह पारिभाषिक शब्द कहलाता है। इस प्रकार की विशेष शब्दावली ही पारिभाषिक शब्दावली कहलाती है।