चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा क्यों किया? - cheen ne aksaee cheen par kabja kyon kiya?

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा क्यों किया? - cheen ne aksaee cheen par kabja kyon kiya?

इस लेख में अनेक समस्याएँ हैं। कृपया इसे सुधारने में मदद करें या वार्ता पृष्ठ पर इन समस्याओं पर चर्चा करें।

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा क्यों किया? - cheen ne aksaee cheen par kabja kyon kiya?

इस article में दिये उदाहरण एवं इसका परिप्रेक्ष्य मुख्य रूप से भारत का दृष्टिकोण दिखाते हैं और इसकावैश्विक दृष्टिकोण नहीं दिखाते। कृपया इस लेख को बेहतर बनाएँ और वार्ता पृष्ठ पर इसके बारे में चर्चा करें। (मार्च 2022)

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा क्यों किया? - cheen ne aksaee cheen par kabja kyon kiya?

निर्देशांक: 35°7′N 79°8′E / 35.117°N 79.133°E

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा क्यों किया? - cheen ne aksaee cheen par kabja kyon kiya?

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा क्यों किया? - cheen ne aksaee cheen par kabja kyon kiya?

अक्साई चिन

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा क्यों किया? - cheen ne aksaee cheen par kabja kyon kiya?

भारत - चीन पश्चिमी सीमा पर अक्साई चिन दर्शित है
पारम्परिक चीनी: 阿克賽欽
सरलीकृत चीनी: 阿克赛钦
लिप्यंतरण
मन्दारिन
- हान्य पिनयिन: Ākèsàiqīn

अक्साई चिन या अक्सेचिन (उईग़ुर: ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻦ‎, सरलीकृत चीनी: 阿克赛钦, आकेसैचिन) चीन, पाकिस्तान और भारत के संयोजन में तिब्बती पठार के उत्तरपश्चिम में स्थित एक विवादित क्षेत्र है। यह कुनलुन पर्वतों के ठीक नीचे स्थित है।[1] ऐतिहासिक रूप से अक्साई चिन भारत को रेशम मार्ग से जोड़ने का ज़रिया था और भारत और हज़ारों साल से मध्य एशिया के पूर्वी इलाकों (जिन्हें तुर्किस्तान भी कहा जाता है) और भारत के बीच संस्कृति, भाषा और व्यापार का रास्ता रहा है। POK का 5180 बर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाकिस्तान ने चीन को गिफ्ट में दे दिया और चीन 38000 हज़ार बर्ग किलोमीटर क्षेत्र पहले से ही कब्ज़ा कर के बैठा है तो इस हिसाब से 43180 बर्ग किलोमीटर हो गया, तो अब भारत चीन से इतना ही एरिया वापस लेगा।

भारत से तुर्किस्तान का व्यापार मार्ग लद्दाख़ और अक्साई चिन के रास्ते से होते हुए काश्गर शहर जाया करता था।[2] १९५० के दशक से यह क्षेत्र चीन क़ब्ज़े में है पर भारत इस पर अपना दावा जताता है और इसे जम्मू और कश्मीर राज्य का उत्तर पूर्वी हिस्सा मानता है। अक्साई चिन जम्मू और कश्मीर के कुल क्षेत्रफल के पांचवें भाग के बराबर है। चीन ने इसे प्रशासनिक रूप से शिनजियांग प्रांत के काश्गर विभाग के कार्गिलिक ज़िले का हिस्सा बनाया है।

नाम की उत्पत्ति

'अक्साई चिन' (ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻦ‎) का नाम उईग़ुर भाषा से आया है, जो एक तुर्की भाषा है। उईग़ुर में 'अक़' (ﺋﺎق‎‎) का मतलब 'सफ़ेद' होता है[3] और 'साई' (ﺴﺎﻱ‎) का अर्थ 'घाटी' या 'नदी की वादी' होता है।[4] उईग़ुर का एक और शब्द 'चोअल' (ﭼﯚل‎) है, जिसका अर्थ है 'वीराना' या 'रेगिस्तान', जिसका पुरानी ख़ितानी भाषा में रूप 'चिन' (ﭼﯩﻦ‎) था।[5][6] 'अक्साई चिन' के नाम का अर्थ 'सफ़ेद पथरीली घाटी का रेगिस्तान' निकलता है।[7] चीन की सरकार इस क्षेत्र पर अधिकार जतलाने के लिए 'चिन' का मतलब 'चीन का सफ़ेद रेगिस्तान' निकालती है, लेकिन अन्य लोग इसपर विवाद रखते हैं।

विवरण

अक्साई चिन एक बहुत ऊंचाई (लगभग ५,००० मीटर) पर स्थित एक नमक का मरुस्थल है। इसका क्षेत्रफल ४२,६८५ किमी² (१६,४८१ वर्ग मील) के आसपास है। भौगोलिक दृष्टि से अक्साई चिन तिब्बती पठार का भाग है और इसे 'खारा मैदान' भी कहा जाता है। यह क्षेत्र लगभग निर्जन है और यहां पर स्थायी बस्तियां नहीं है। इस क्षेत्र में 'अक्साई चिन' (अक्सेचिन) नाम की झील और 'अक्साई चिन' नाम की नदी है। यहां वर्षा और हिमपात ना के बराबर होता है क्योंकि हिमालय और अन्य पर्वत भारतीय मानसूनी हवाओं को यहां आने से रोक देते हैं।

भारत-चीन विवाद

चीन ने जब १९५० के दशक में तिब्बत पर क़ब्ज़ा किया तो वहाँ कुछ क्षेत्रों में विद्रोह भड़के जिनसे चीन और तिब्बत के बीच के मार्ग के कट जाने का ख़तरा बना हुआ था। चीन ने उस समय शिंजियांग-तिब्बत राजमार्ग का निर्माण किया जो अक्साई चिन से निकलता है और चीन को पश्चिमी तिब्बत से संपर्क रखने का एक और ज़रिया देता है। भारत को जब यह ज्ञात हुए तो उसने अपने इलाक़े को वापस लेने का यत्न किया। यह १९६२ के भारत-चीन युद्ध का एक बड़ा कारण बना। वह रेखा जो भारतीय कश्मीर के क्षेत्रों को अक्साई चिन से अलग करती है 'वास्तविक नियंत्रण रेखा' के रूप में जानी जाती है। अक्साई चिन भारत और चीन के बीच चल रहे दो मुख्य सीमा विवाद में से एक है। चीन के साथ अन्य विवाद अरुणाचल प्रदेश से संबंधित है।

इन्हें भी देखें

  • शिंजियांग-तिब्बत राजमार्ग
  • काश्गर विभाग

बाहरी जोड़

  • अक्साई चिन में वाहन द्वारा पर्यटन, यूट्यूब विडियो
  • अक्साई चिन में साइकल पर्यटन, यूट्यूब विडियो
  • अक्साई चीन: भारत-चीन सीमा विवाद की जड़ (प्रवक्ता)
  • अक्साई चिन के वृहत पैमाने टैरेन प्रतिरूप का उपग्रह चित्र
  • विवाद की स्थिति दर्शाता आरेख
  • गूगल अर्थ से चित्र

सन्दर्भ

  1. Aksai Chin: China's disputed slice of Kashmir Archived 2012-03-08 at the Wayback Machine, CNN.com, Accessed 2007-07-23
  2. Foreign trade and commerce in ancient India, Prakash Charan Prasad, Abhinav Publications, 1977, ISBN 978-81-7017-053-2
  3. Spoken Uyghur Archived 2014-09-21 at the Wayback Machine, Reinhard F. Hahn, Ablahat Ibrahim, University of Washington Press, 2006, ISBN 978-0-295-98651-7, ... aq (n) 'white,', 'clear,' 'clean,' 'innocent' ...
  4. ﻳﯘﻟﻐﯘﻥ ﻟﯘﻏﻪﺕ‎ (युल्ग़ुन उईग़ुर लुग़ात/शब्दकोष) - साई Archived 2012-01-07 at the Wayback Machine, ... ئى a river valley, riverbed, canyon, wadi ...
  5. ﻳﯘﻟﻐﯘﻥ ﻟﯘﻏﻪﺕ‎ (युल्ग़ुन उईग़ुर लुग़ात/शब्दकोष) - चोअल Archived 2012-01-07 at the Wayback Machine, ... چۆل a desert, a wilderness (without vegetation), a deserted, uninhabited, desolate place ...
  6. ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻨﻤﯘ ﻳﺎﻛﻰ ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯚﻟﻤﯘ؟‎ (अक़्साई चिन्मु या के अक़्साई चोअलमू?) Archived 2010-09-05 at the Wayback Machine, ... ﺋﯘﻳﻐﯘﺭ ﺗﯩﻠﯩﺪﺍ ﺗﻪﻟﻪﭘﭙﯘﺯ ﻗﯩﻠﯩﻨﻐﺎﻥ ﺑﯩﺮ ﺑﻮﻏﯘﻣﻠﯘﻕ ﺳﯚﺯ "ﭼﯚﻝ" ﻧﻰ ﺧﺎﺗﯩﺮﯨﻠﻪﻳﺪﯨﻐﺎﻥ ﻳﯧﺰﯨﻘﻰ ﺑﻮﻟﻤﯩﻐﺎﭼﻘﺎ، "ﭼﯚﻝ" ﺩﯦﮕﻪﻥ ﺋﯩﺴﯩﻤﻨﻰ ﺧﯩﺘﺎﻱ ﺗﯩﻠﻰ "ﭼﯩﻦ"ﻏﺎ ﺋﯚﺯﮔﻪﺭﺗﯩﭗ ﺗﻪﻟﻪﭘﭙﯘﺯ ﻗﯩﻠﯩﭗ ﻳﻪﺭﻧﯩﯔ ﺋﯩﺴﻤﯩﻨﯩﻤﯘ، ﺑﯘ ﺯﯦﻤﯩﻨﻨﯩﯔ ﻛﯩﻤﮕﻪ ﺗﻪﯞﻩﻟﯩﻜﯩﻨﯩﻤﯘ ﺋﯚﺯﮔﻪﺭﺗﯩﭗ، ﺗﺎﺭﯨﺨﻘﺎ ﻳﯜﺯ ﻛﯧﻠﻪﻟﯩﺸﻰ، ﺋﯩﻠﯩﻢ ... "ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯩﻦ " ﺩﯦﮕﻪﻥ ﺋﯩﺴﯩﻤﺪﯨﻜﻰ "ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ" ﺩﯦﮕﻪﻥ ﺋﯩﺴﯩﻤﻨﻰ ﺩﯗﺭﯗﺳﺖ ﯞﻩ ﺗﻮﻏﺮﺍ ﺩﯦﺴﻪﻙ، ﺑﯘ ﺗﯧﺮﺭﯨﺘﻮﺭﯨﻴﯩﻨﯩﯔ ﺋﻪﺳﻠﻰ ﺋﯩﺴﻤﻰ "ﺋﺎﻗﺴﺎﻱ ﭼﯚﻝ" ﺗﻮﻏﺮﺍ ﯞﻩ ﺩﯗﺭﯗﺳﺖ ﺗﻪﻟﻪﭘﭙﯘﺯ ﻗﯩﻠﯩﻨﯩﺸﻰ ﻛﯧﺮﻩﻙ‎ ('अक़्साई चिन' में 'अक़्साई' तो ठीक है लेकिन अगर असली मूल नाम सच कहा जाए तो 'अक़्साई चोअल' है।.. उईग़ुर के 'चोअल' शब्द को ख़ितानी भाषा में 'चिन' उच्चारित किया जाता था) ...
  7. The face of the earth: (Das antlitz der erde) Volume 1, Eduard Suess, Clarendon press, 1904, ... into the Aksai Chin, i.e. the White Desert, and towards the Yeshil Kul ...

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा कैसे किया?

लद्दाख के अक्साई चिन इलाक़े को भारत अपना क्षेत्र मानता है मगर वहाँ चीन का नियंत्रण है. भारत दावा करता है कि चीन ने 1962 के युद्ध के दौरान वहाँ क़रीब 38,000 स्क्वायर किलोमीटर की ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया था. चीन अरुणाचल प्रदेश में मैकमोहन लाइन को नहीं मानता और अक्साई चिन पर भारत के दावे को भी ख़ारिज करता है.

चीन ने अक्साई चीन पर कब्जा कब किया?

इस पर चीन ने विरोध जताया है. अक्साई चीन का साइज लगभग भूटान के ​बराबर है. इसका अधिकतर हिस्सा चीन ने 1950 में कब्जा लिया था और 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान इन इलाको में सैन्य पकड़ मजबूत कर दी थी.

क्या अक्साई चीन भारत का है?

१९५० के दशक से यह क्षेत्र चीन क़ब्ज़े में है पर भारत इस पर अपना दावा जताता है और इसे जम्मू और कश्मीर राज्य का उत्तर पूर्वी हिस्सा मानता है। अक्साई चिन जम्मू और कश्मीर के कुल क्षेत्रफल के पांचवें भाग के बराबर है। चीन ने इसे प्रशासनिक रूप से शिनजियांग प्रांत के काश्गर विभाग के कार्गिलिक ज़िले का हिस्सा बनाया है।

अक्साई चीन विवाद क्या है?

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद की जड़ में अक्साई चिन भी शामिल है। भारत इस हिस्से पर अपना दावा करता है, तो वहीं चीन इसे अपना इलाका बताता रहा है। 1865 में सर्वे ऑफ इंडिया के अफसर डब्ल्यूएच जॉनसन ने इलाके का जो नक्शा बनाया, उसमें अक्साई चिन को कश्मीर के साथ बताया।

चीन पर किस देश ने कब्जा किया था?

चीन के नक्शे में 6 देश पूर्वी तुर्किस्तान, तिब्बत, इनर मंगोलिया या दक्षिणी मंगोलिया, ताइवान, हॉन्गकॉन्ग और मकाउ देखे ही होंगे। ये वो देश हैं, जिन पर चीन ने कब्जा कर रखा है या इन्हें अपना हिस्सा बताता है। इन सभी देशों का कुल एरिया 41 लाख 13 हजार 709 वर्ग किमी से ज्यादा है।