लिवर में सूजन क्यों हो जाता है? - livar mein soojan kyon ho jaata hai?

Author: Priyanka SinghPublish Date: Sun, 27 Mar 2022 07:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Mar 2022 10:28 AM (IST)

लिवर में सूजन क्यों हो जाता है? - livar mein soojan kyon ho jaata hai?

Liver Problem खराब लाइफस्टाइल बहुत ज्यादा शराब पीने की आदत दवाओं के सेवन से लीवर में सूजन की समस्या हो सकती है जो हमारी सेहत को बहुत बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके अन्य कारण लक्षण एवं बचाव।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Liver Problem: लिवर का काम हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पित बनाने तक है। तो लिवर में सूजन का सीधा हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिसकी वजह से शरीर कमजोर होता जाता है और कई बीमारियों से घिर जाता है। लिवर की कोशिकाओं में बहुत ज्यादा फैट जमने से फैटी लिवर की समस्या हो जाती है जिसे लिवर की सूजन भी कहते हैं। ये दो वजह से हो सकता है एल्कोहॉलिक या फिर नॉन एल्कोहॉलिक।

लिवर में सूजन के कारण

लिवर के खराब होने के लिए अक्सर शराब को जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन इसके अलावा कई बार गलत खान-पान की आदतों, गलत दवाओं या फिर विटामिन सप्लीमेंट या प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की ज्यादा खुराक लेने से भी लिवर पर असर पड़ता है। ‘एसिटामिनोफेन’, ‘एसिटाम’ और टाइलेनॉल जैसी दर्द निवारक दवाएं भी लिवर प्रॉब्लम की बड़ी वजह है। इसके अलावा वायरल या बैक्टीरियल रोग भी लिवर को खराब कर देते हैं। हेपेटाइटिस ए, बी और सी लिवर डिजीज का एक बड़ा कारण है।

लिवर में सूजन की बीमारी का मुख्य कारण गलत तरीके से और समय पर न खाना भी है। भोजन को बिना अच्छी तरह चबाएं निगलने, ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड खाने, तेल, मिर्च, मसाला व चटपटी चीजों को खाने से लिवर पर असर पड़ता है। रात में भोजन करने, देर तक जगकर काम करने से भी लिवर में सूजन आ सकती है।

जीवनशैली में बदलाव- एक फैटी लिवर का उपचार इस बात निर्भर करता है कि लिवर बढ़ने के क्या कारण हैं। उसके लिए कई तरह की शारीरिक जांच की जाती है। मसलन सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड या फिर एमआरआई। कारणों का पता लगाने के लिए कई बार खून की जांच या फिर यकृत बायोप्सी का सहारा भी लिया जाता है।

अगर आपके फैटी लिवर का कारण जीवनशैली है तो ऐसे में वजन घटाना, शराब न पीना, सेहतमंद भोजन, व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों बढ़ाकर फैटी लिवर को कम किया जा सकता है।

इसके लिए फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर आहार खाएं। शराब कम मात्रा में पिएं।

दवाएं, विटामिन या सप्लीमेंट लेते समय निर्देशों का पालन करें। एयरोसोल क्लीनर, कीटनाशकों और अन्य जहरीले रसायनों का प्रयोग केवल हवादार क्षेत्रों में करें। 

घरेलू उपचार- इसके अलावा लिवर की सूजन को कम करने के लिए रोज़ ग्रीन टी पीएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इस समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। लिवर की सूजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट जीरा भी खाया जा सकता है। औमेगा-3 से भरपूर अखरोट लिवर की समस्या कम करने में सहायक होते हैं।

(डॉ. शिवाली अहलावत, एमडी-पैथोलॉजी एवं लैब निदेशक, ऑन्क्वेस्ट लेबोरेट्रीज से बातचीत पर आधारित)

Pic credit- freepik

Edited By: Priyanka Singh

  • # lifestyle
  • # health
  • # Liver Problem
  • # Liver swelling
  • # liver inflammation
  • # liver swelling causes
  • # liver swelling treatment
  • # liver swelling prevention
  • # Lifestyle and Relationship
  • # Health and Medicine

लिवर में सूजन होने से क्या दिक्कत होती है?

तो लिवर में सूजन का सीधा हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिसकी वजह से शरीर कमजोर होता जाता है और कई बीमारियों से घिर जाता है। लिवर की कोशिकाओं में बहुत ज्यादा फैट जमने से फैटी लिवर की समस्या हो जाती है जिसे लिवर की सूजन भी कहते हैं। ये दो वजह से हो सकता है एल्कोहॉलिक या फिर नॉन एल्कोहॉलिक।

लीवर की सूजन कम करने के लिए क्या खाएं?

लिवर की सूजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट जीरा खाएं। इसी तरह ओमेगा-3 एसिड से भरपूर अखरोट लिवर की इस समस्या काे कम करने में सहायक होता है।  सुबह से लेकर रात तक के खाने का रूटीन तय करना जरूरी है। इससे वजन नियंत्रित करने के साथ ही डाइजेशन सही रखने में मदद मिलती है।

लीवर में सूजन आ जाए तो क्या करना चाहिए?

नींबू विटामिन-सी से भरपूर नींबू का सेवन करने से लिवर सेल्स को फ्री-रैडिकल्स से लड़ने के लिए सक्षण बनाता है। खाली पेट नियमित रूप से एक कप पानी में आधा नींबू निचोड़कर एक चम्मच शहद के साथ लें।

लिवर कितने दिन में ठीक हो जाता है?

इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि, आपके शरीर में भी किसी तरह की बीमारियां प्रवेश ना कर पाएं तो, आपको कम से कम 15 दिनों में एक बार हमारे लीवर को साफ करते रहना होगा। लिवर इंसानी शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। जब तक ये ठीक तरीके से काम करता रहता है, तब तक हमारा शरीर कई बीमारियों से खुद ही लड़ने योग्य रहता है।