लिवर में सूजन होने पर क्या खाएं - livar mein soojan hone par kya khaen

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

Show

लिवर में सूजन होने पर क्या खाएं - livar mein soojan hone par kya khaen

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Eat Cumin On An Empty Stomach To Reduce Liver Inflammation

लिवर की सूजन कम करने के लिए खाली पेट खाएं जीरा

 मेरे लिवर में सूजन है। इसे दूर करने के लिए अपने आहार में क्या बदलाव करना चाहिए? कृपया बताइए।

- कुशाग्र दूबे, भोपाल

 लिवर की सूजन कम करने के लिए रोज ग्रीन टी पिएं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इस समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त लोगों को दिन में कम से कम दो बार ग्रीन टी पीना चाहिए। लिवर की सूजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट जीरा खाएं। इसी तरह ओमेगा-3 एसिड से भरपूर अखरोट लिवर की इस समस्या काे कम करने में सहायक होता है।

 मैं अपने बढ़ते वजन से परेशान हूं। मुझे बार-बार भूख लगती है। खाने से भूख कैसे कम हो सकती है। - नेहा छजलानी, ग्वालियर

 सुबह से लेकर रात तक के खाने का रूटीन तय करना जरूरी है। इससे वजन नियंत्रित करने के साथ ही डाइजेशन सही रखने में मदद मिलती है। अगर आपको भूख ज्यादा लगती है तो सेब खाएं। इसमें मौजूद फाइबर्स से पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार भूख का अहसास भी नहीं होता है। अपनी डाइट में ओट्स शामिल करें। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे ज्यादा खाने से भी वजन नहीं बढ़ता है। आप इसे सब्जियों में मिलाकर भी खा सकते हैं। इसी तरह खाने के बाद बिना मलाई वाला दही जरूर खाएं। ये भोजन की इच्छा को शांत करता है। एक कटोरी दही खाने से आपको देर तक भूख का अहसास भी नहीं होगा। इसके अलावा एवोकेडो खाकर भी भूख कम की जा सकती है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं। इसे डाइजस्ट होने में ज्यादा समय लगता है और देर तक भूख नहीं लगती है। खाने के पहले एक प्लेट सलाद खाने की आदत डालें। सलाद में अंकुरित मूंग या चना भी मिला सकते हैं। यह भूख शांत करने में आपकी मदद करेगा।

Fatty Liver: मोटापा, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में फैटी लिवर का खतरा अधिक रहता है

Liver Inflammation: आज की बिगड़ती दिनचर्या और बदलते खानपान के बीच बीमारियां शरीर पर आसानी से धावा बोल देती है। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा संचय और शरीर से अपशिष्ट विषैले पदार्थों को निकालने आदि का काम करता हुआ है। भोजन को पचाने, उसे ऊर्जा में तब्दील करने और वसा संचय जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी लिवर सक्रिय भूमिका निभाता है। ऐसे में इसे हेल्दी रखने की जिम्मेदारी और भी अधिक है। कमजोर लिवर कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

फैटी लिवर भी इन्हीं बीमारियों में से एक है जिसमें लिवर में सूजन हो जाती है या फिर वो संकुचित यानि कि सिकुड़ जाता है। इस वजह से खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। मरीजों के लिवर में फैट इतना अधिक हो जाता है कि उन्हें असुविधा और पेट में दर्द की शिकायत होती है।

फैटी लिवर के लक्षण: माना जाता है कि दुनिया की आबादी का एक-तिहाई हिस्सा फैटी लिवर से पीड़ित है। इसे साइेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इस बीमारी के लक्षण जल्दी नहीं सामने नहीं आते हैं। हालांकि, आमतौर पर देखा गया है कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत होती है। उल्टी आना, स्किन में खुजली होना, भूख कम लगना, चक्कर आना, आंख और त्वचा पर पीलापन, हथेलियों का लाल होना, पैरों में सूजन, थकावट और कमजोरी महसूस होने अथवा पेट से जुड़ी समस्या फैटी लिवर का लक्षण हो सकती हैं।

किन्हें है ज्यादा खतरा: मोटापा, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में फैटी लिवर का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा जंक फूड या फिर कोल्ड ड्रिंक पीते हैं – उन्हें भी ये बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है। ऐसे में लोगों को अपने खानपान को लेकर बेहद सतर्क रहना चाहिए।

कैसी होनी चाहिए डाइट: लिवर को हेल्दी रखने पत्तागोभी कारगर साबित होता है। इसमें सल्फर, विटामिन सी और पोटैशियम मौजूद होता है, जो लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा, गाजर, मूली व हरी सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद होता है। वहीं, डाइट में खिचड़ी, दलिया, सूप, दाल का पानी और जूस को भी शामिल करें। माना जाता है कि आप जितना अधिक तरल पदार्थ लेंगे लिवर को स्वस्थ रखना उतना आसान होगा। ऐसे में छाछ, नारियल पानी, ग्रीन टी और सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन भी फायदेमंद है।

लिवर की सूजन का इलाज : लिवर की सूजन कैसे कम करें, लिवर सूजन कम करने और मजबूत बनाने के 8 आयुर्वेदिक उपाय

By उस्मान | Published: February 22, 2021 10:22 AM2021-02-22T10:22:12+5:302021-02-22T10:22:12+5:30

लिवर की सूजन यानी फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए इन उपायों को आजमाकर देखें

लिवर में सूजन होने पर क्या खाएं - livar mein soojan hone par kya khaen

फैटी लिवर का इलाज

Next

Highlightsअधिक शराब इसका बड़ा कारणलिवर को साफ रखना बहुत जरूरी हैघर में मौजूद है लिवर की सूजन का इलाज

लिवर की कोशिकाओं में बहुत ज्यादा फैट जमने से फैटी लिवर की समस्या होती है जिसे लिवर की सूजन भी कहा जाता है। कोशिकाओं में फैट की मात्रा कम ही होती है, अगर इसमें 5% से अधिक फैट है, तो यह फैटी लिवर माना जाता है। बहुत अधिक शराब पीना फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है।

कई बार खराब खानपान से लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते है जिससे लिवर को सामान्य से अधिक कार्य करना पड़ता है। इससे लिवर में सूजन आ जाती है। इस स्थिति में तुरंत उपचार की जरूरत होती है। 

लिवर की सूजन के कारण

वैसे तो लिवर में सूजन के लिए शराब को जिम्मेदार माना जात है लेकिन कई और भी कारक है जिससे यह समस्या हो सकती है। इनमें मोटापा, पेट के बढ़ता वजन, इंसुलिन रेजिस्टेंस, रिफाइंड कार्ब का अधिक सेवन, मीठे पेय पदार्थ, पेट खराब रहना आदि शामिल हैं। 

लिवर की सूजन के लक्षण

फैटी लीवर के लक्षण के कई संकेत और लक्षण हैं, हालांकि ये सभी मौजूद नहीं हो सकते हैं। इनमें थकान और कमजोरी, पेट में दर्द, इंसुलिन बढ़ना, ट्राइग्लिसराइड बढ़ना, भूख में कमी, उल्टी और आंखों और त्वचा का पीला पड़ना आदि शामिल हैं।

लिवर की सूजन की सूजन कैसे कम करें

ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर में सूजन को कम करने में मदद कर साते हैं। फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को दिन में कम से कम 2 बार ग्रीन टी पीनी चाहिए। साथ ही इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

मिल्क थिस्ल
मिल्क थिस्ल एक तरह का पौधा होता है। जिसमें बैगनी रंग के फूल लगे होते हैं। इसका प्रयोग औषधियां बनाने में होता है। मैरीलैंड मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी के अनुसार मिल्क थिस्ल से लिवर और पिताशय के इलाज का पुराना इतिहास रहा है। कुछ सामान्य परिस्थितियों में मिल्क थिस्ल से लीवर के साथ-साथ हेपेटाइटिस, पथरी और सिरोसिस का भी इलाज किया जा सकता है।

लिवर की सूजन में क्या खाएं, क्या नहीं

हल्दी
हल्दी औषधीय गुणों का भंडार है जो शरीर में मौजूद विषैले पर्दाथों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। इसमें लिवर की सूजन को कम करने के गुण होते हैं। आप हल्दी को सब्जी में खाने के साथ पानी या दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।

कॉफी
कॉफी में भारी मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो फैटी लिवर की समस्या को दूर करता है। मगर सुबह खाली पेटट इसका सेवन करने से बचें। इससे थकान और तनाव भी कम होता है। 

लहसुन
लहसुन लगभग हर किसी के खाने का हिस्सा होता है। यदि आप नहीं खाते हैं और लीवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप लहसुन का उपयोग शुरू कर सकते हैं। यह लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है क्योंकि लहसुन में हैपेटॉप्रोटेक्टिव का गुण पाया जाता है जो कि लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ाता है।

लिवर की सूजन कम करने के उपाय

एक्सरसाइज
एक्सरसाइज कई रोगों को दूर करने के लिए मददगार होता है। आप एक्सरसाइज के माध्यम से भी लिवर फैट को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या के साथ-साथ जीवन शैली में भी कुछ परिवर्तन करने होंगे। साथ ही ख्याल रखें कि अचानक से अधिक एक्सरसाइज ना करें। पहले कम प्रभाव वाले एक्सरसाइज की शुरुआत करें और धीरे-धीरे एक्सरसाइज की गति बढ़ाएं।  

सेब का सिरका
एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्‍पल साइडर सिरका एवं शहद मिला कर दिन में दो से तीन बार लें। यह बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को निकालने में हेल्‍प करता हैं। जिससे आपका लिवर हेल्‍दी रहता है। खाना खाने से पहले सेब का सिरका पीने से फॅट कम होती है।

डाइट प्लान
फैटी लीवर के लिए डाइट प्लान यदि आप फैटी लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको जटिलताओं व जोखिम को कम करने के लिए फल, सब्जियां, फलियां, और साबुत अनाज सहित पौधे आधारित खाद्य पदार्थों से भरपूर चीजों का सेवन करें। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की खपत को सीमित करें, जैसे कि मिठाई, सफेद चावल, सफेद रोटी, अन्य परिष्कृत अनाज आदि। सैचुरेटेड फैट जैसे लाल मांस और कई अन्य पशु उत्पाद न खायें। शराब से बचें।

Web Title: how to get rid fatty liver: 8 home remedies to treat fatty liver at home, fatty liver causes, sign and symptoms in Hindi, foods to eat and avoid in fatty liver disease in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे

संबंधित खबरें

लिवर में सूजन आने पर क्या क्या खाना चाहिए?

लिवर की सूजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट जीरा खाएं। इसी तरह ओमेगा-3 एसिड से भरपूर अखरोट लिवर की इस समस्या काे कम करने में सहायक होता है।  सुबह से लेकर रात तक के खाने का रूटीन तय करना जरूरी है। इससे वजन नियंत्रित करने के साथ ही डाइजेशन सही रखने में मदद मिलती है।

लीवर पर सूजन आने से क्या परेशानी होती है?

तो लिवर में सूजन का सीधा हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिसकी वजह से शरीर कमजोर होता जाता है और कई बीमारियों से घिर जाता है। लिवर की कोशिकाओं में बहुत ज्यादा फैट जमने से फैटी लिवर की समस्या हो जाती है जिसे लिवर की सूजन भी कहते हैं। ये दो वजह से हो सकता है एल्कोहॉलिक या फिर नॉन एल्कोहॉलिक।

सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

मार्केट में मिलने वाला फ्लेवर्ड दही स्वाद में अच्छा और ठंडा होता है तो ये बच्चों को भी पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस दही में कई ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो पेट में सूजन की परेशानी पैदा कर देते हैं. इसमें चीनी का मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो शरीर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक साबित होती है.

लिवर के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?

लिवर को मजबूत करने वाले 10 फल -Fruits For Strong Liver in Hindi.
ग्रेपफ्रूट (चकोतरा) ग्रेपफ्रूट जिसे चकोतरा कहते हैं ये फल लिवर के लिए बहुत फयादेमंद है। ... .
अंगूर अंगूर में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ... .
कांटेदार नाशपाती ... .
केला ... .
ब्लूबेरी ... .
पपीता ... .
अंजीर ... .