लोकगीतों के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है - lokageeton ke baare mein kaun sa kathan sahee nahin hai

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 27 : UPTET की परीक्षा 28 नवंबर को होने वाली थी लेकिन पेपर लीक हो जाने के वजह से पूरी परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। अब यह परीक्षा जनवरी या फरवरी 2022 में होने की संभावना है। CTET की परीक्षा भी जल्द ही प्रारंभ होने वाली है। जो कि 16 दिसम्बर से 13 जनवरी तक चलेंगी ये परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा कराई जाएंगी जिससे पेपर लीक होने की संभावना बहुत ही कम है, जिसके तैयारी लिए अभ्यर्थी बहुत ही मेहनत कर रहें हैं।

ऐसे मे इस लेख के जरिये हम आपको UPTET/ CTET के परीक्षा मे पुछे गए विगत वर्षो के 30 महत्वपूर्ण हिन्दी भाषा के प्रश्नों और उनके उत्तरों से अवगत कराएंगे, जिसका अधध्ययन कर के आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।

लोकगीतों के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है - lokageeton ke baare mein kaun sa kathan sahee nahin hai
UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 27 

UPTET/CTET Hindi Language Practice Set 27 

प्रश्न : ‘बच्चे भाषा सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं।’ मुख्यतः यह किसका विचार है?

  • एल. एस. वाइगोत्स्की
  • ईवान पैवलोव
  • नॉओम चॉम्सकी
  • जीन पियाजे

उत्तर : 3

प्रश्न : ‘मैंने चाट खाई और फिर मैंने हँसी।’ शर्मिला का यह भाषा-प्रयोग मुख्यतः किस ओर संकेत करता है?

  • व्याकरणिक नियमों की जानकारी न होना
  • नियमों का अति समान्यीकरण
  • भाषा-प्रयोग में असावधानी
  • भाषा की समझ न होना

उत्तर : 1

प्रश्न : लिखित कार्य की जाँच में बच्चों की सहायता लेने से

  • केवल पठन-कौशल का अभ्यास होता है.
  • बच्चे ज्यादा गलतियाँ ढूँढ़ना सीख जाते हैं
  • बच्चों को दूसरों के हस्तलिखित सामग्री को पढ़ने का अवसर और अवलोकन क्षमता के विकास का अवसर मिलता है
  • बच्चे दूसरों के विचारों से परिचित होते हैं

उत्तर : 3

प्रश्न : भाषा सीखने में जो त्रुटियाँ होती हैं

  • उन्हें कठोरता से लेना चाहिए
  • उन्हें जल्दी से दूर किया जाना चाहिए
  • वे बच्चों की त्रुटियों की ओर संकेत करती है
  • वे सीखने की प्रक्रिया और स्वाभाविक हिस्सा होती हैं जो समय के साथ दूर होने लगती है।

उत्तर : 4

प्रश्न : ‘पढ़ना’ कौशल में सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है

  • शब्दों-वाक्यों को शुद्ध रूप से उच्चरित करना
  • केवल अक्षर पहचान
  • तेज गति से पढ़ना
  • सन्दर्भानुसार अर्थ ग्रहण करना

उत्तर : 4

प्रश्न : सुलेखा ने पाठ को पढ़ते हुए ‘जीवन’ को ‘जिन्दगी’ पढ़ा। यह इस ओर संकेत करता है कि

  • उसे अक्षरों की पहचान में भ्रम हो जाता है
  • उसे केवल पठन-अभ्यास की बहुत आवश्यकता
  • सुलेखा ध्यान से नहीं पढ़ती है
  • वह अक्षर-पहचान की बजाय अर्थ को समझते हुए पढ़ रही है।

उत्तर : 4

प्रश्न : लोकगीतों को भाषा की कक्षाओं में स्थान दिया चाहिए, क्योंकि

  • लोकगीतों को बढ़ावा देना भाषा-शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है
  • लोकगीत गाए जा सकते हैं
  • केवल लोकगीतों के माध्यम से पारम्परिक मूल्यों की शिक्षा दी जा सकती हैं
  • इससे बच्चे संस्कृतिगत विशेषताओं से परिचित होते हैं

उत्तर : 4

प्रश्न : पाठ पढ़कर बच्चों से प्रश्न बनवाने से

  • इस बात का पता चलता है कि बच्चे प्रश्नवाचक शब्दों से परिचित है या नहीं
  • शिक्षक को यह जानने का अवसर मिलता है कि बच्चों ने पाठ को कितनी गहराई से समझा है
  • कक्षा-कार्य की अच्छी युक्ति पूरी होती है
  • प्रश्न बनाने की आदत का विकास होता है

उत्तर : 2

प्रश्न : किसी भाषा कक्षा में कहानी-कथन की आवश्यकता के सन्दर्भ में कौन-सा तर्क उचित नहीं है?

  • सभी बच्चों को भाषा सुनने का परिवेश मिलता है।
  • सभी बच्चों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए यह उचित नहीं है
  • बच्चों को शब्द-भण्डार के विकास के अवसर प्राप्त होते है।
  • सभी बच्चों की क्षमता अनुसार कल्पना-शक्ति का विकास होता हैं।

उत्तर : 4

प्रश्न : भाषा-शिक्षण का सम्प्रेषणपरक उपागम

  • भाषिक संरचनाओं की जानकारी पर बल देता है
  • सन्दर्भ में भाषा प्रयोग की कुशलता पर बल देता है
  • मातृभाषा प्रयोग का निषेध करता है
  • ‘बोलना’ कौशल पर बल देता है

उत्तर : 2

प्रश्न : भाषा-शिक्षण की कौन-सी विधि मातृभाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सिखाने पर बल देती है?

  • द्विभाषीय विधि
  • अनुवाद विधि
  • व्याकरण एवं अनुवाद विधि
  • प्रत्यक्ष विधि

उत्तर : 4

प्रश्न : एल. एस. वाइगोत्स्की के अनुसार

  • भाषा चिन्तन को निर्धारित करती है
  • चिन्तन भाषा को निर्धारित करती
  • भाषा एवं चिन्तन एक-दूसरे से स्वतन्त्र रूप से विकसित होते हैं
  • भाषा एक अर्जित योग्यता है

उत्तर : 4

प्रश्न : भाषा-शिक्षण के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • भाषा-अर्जन और भाषा-अधिगम में अन्तर होता है
  • भाषा-शिक्षण में केवल भाषायी शुद्धता पर ही अधिक बल रहता है
  • भाषा सीखने में अन्य विषयों को अध्ययन अध्यापन सहायक होता है।
  • समृद्ध भाषा-परिवेश भाषा अर्जित करने में सहायक होता है।

उत्तर : 2

प्रश्न : एक बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाली कक्षा में भाषा सीखने के बारे में कौन-सा विचार उचित है?

  • अधिक पुस्तकों का निर्माण किया जाए
  • भाषा सिखाने के लिए व्याकरणिक नियमों का और अधिकाधिक प्रयोग होना चाहिए
  • भाषा परिवेश का निर्माण किया जाए ताकि भाषा-अर्जन की सहज स्थिति बन सके
  • बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता बलपूर्वक विकसित करनी होती है

उत्तर : 3

प्रश्न : स्वलीन विकार (ऑटिस्टिक डिस्ऑर्डर) में बच्चा

  • अपने हाथ-पैर हिलाने में कठिनाई का अनुभव करता है सामाजिक अन्तःक्रिया और सम्प्रेषण में कठिनाई का अनुभव करता है
  • अक्सर खाने से मना कर देता है।
  • अपने ही कार्यों में लीन रहता है

उत्तर : 2

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित छः प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए।

नदी के उस पार जाने को
मेरा बहुत मन करता है माँ;
वहाँ कतार में
बँधी है नावें बाँस की खूँटियों से।
उसी रास्ते दूर-दूर जाते हैं
हल जोतने किसान
कन्धों पर हल रखें,
रँभाते हुए गाय-बैल
तैरकर जाते हैं उस पार
घास चरने
शाम को जब वे
लौटते हैं घर
ऊँची-ऊँची घास में छिपकर
हुक्के-हो करते हैं सियार
माँ तू बुरा न माने तो
बड़ा होकर मैं नाव खेने वाला
एक नाविक बनूँगा।

प्रश्न : इस कविता में कौन किसे सम्बोधित कर रहा है?

  • लेखक नाविक की माँ को
  • कोई किसी को नहीं
  • लेखक अपनी माँ को
  • लेखक के रूप में एक बच्चा माँ को

उत्तर : 4

प्रश्न : ‘माँ तू बुरा न माने तो’ पंक्ति किस ओर संकेत नहीं करती?

  • लेखक माँ की इच्छा के अनुसार कार्य करना चाहता है
  • माँ को बुरा लग गया है।
  • लेखक माँ के संवेगों का ध्यान रखता है
  • लेखक जानता है कि माँ उसे नाविक नहीं बनने

उत्तर : 4

प्रश्न : कविता में पुनरुक्त शब्द-युग्म आए हैं

  • दूर-दूर, ऊँची-ऊँची
  • गाय-बैल
  • दूर-दूर
  • ऊँची-ऊँची

उत्तर : 1

प्रश्न : लेखक नाविक क्यों बनना चाहता है?

  • वह नदी की यात्रा का मजा लेना चाहता है
  • वह नाव चलाने सम्बन्धी अपने शौक को पूरा करना चाहता
  • वह नदी पार के सौन्दर्य का आनन्द उठाना चाहता है
  • वह हल चलाना चाहता है

उत्तर : 3

प्रश्न : नावों को बाँसों की खूँटियों से क्यों बाँधा गया होगा?

  • कहीं लहरें नाव को बहाकर न ले जाएँ
  • बाँसों की खूँटियाँ पानी में तैरती रहती है।
  • ताकि कोई दूसरा व्यक्ति नाव न ले जाए
  • नाविक ऐसा ही करते है

उत्तर : 1

प्रश्न : ‘तैरकर जाते हैं उस पार’ पंक्ति में ‘तैरकर’ शब्द को पहले रखा गया है क्योंकि

  • लेखक तैरने पर बल देना चाहता है
  • लेखक तुक मिला रहा है
  • वह क्रिया शब्द है
  • कविता में क्रिया शब्द पहले आते हैं

उत्तर : 2

निर्देश : नीचे दिए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित निम्न नौ प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए।

लोकगीत के बारे में आप क्या जानते हैं?

लोकगीत सीधे जनता के संगीत हैं। घर, गाँव और नगर की जनता के गीत हैं ये । इनके लिए साधना की ज़रूरत नहीं होती। त्योहारों और विशेष अवसरों पर ये गाए जाते हैं

लोकगीतों की क्या विशेषता है?

लोकगीत सीधे जनता के गीत हैं। इसके लिए विशेष प्रयत्न की आवश्यकता नहीं पड़ती। ये त्योहारों और विशेष अवसरों पर साधारण ढोलक और झाँझ आदि की सहायता से गाए जाते हैं। इसके लिए विशेष प्रकार के वाद्यों की आवश्यकता नहीं होती

लोकगीत कितने प्रकार के होते हैं?

Answer:.
लोक में प्रचलित गीत.
लोक-रचित गीत.
लोक-विषयक गीत.

लोकगीतों का हमारे जीवन में क्या महत्व होता है?

लोकगीत मानव जीवन की अनुभूत अभिव्यक्ति और हृदयोदगार है तथा जीवन का स्वच्छ और साफ दर्पण भी है, जिसमें समाज के व्यक्त जीवन का प्रतिबिंब दिखाई पड़ता है। लोकगीत मनुष्य के स्वाभाविक भावनात्मक स्पंदनों सें जितना जुड़ा हुआ है उतना वाणी के किसी रूप में भी नहीं। लोकगीत ही लोकजीवन की वास्तविक भावनाओं को प्रस्तुत करता है।