क्या दूध के साथ ओट्स खाने से वजन बढ़ता है? - kya doodh ke saath ots khaane se vajan badhata hai?

ओट्स से वजन घटाना आपको पता है, लेकिन वजन बढ़ाने का तरीका क्या पता है? चलिए आज हम बताएंगे कि ओटमील से कैसे वजन बढ़ाना बताते हैं।    

Show

ओटमील को डाइट फूड समझा जाता है क्योंकि वजन घटाने के लिए एक्सपर्ट इसके सेवन की सलाह देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि ओटमील को खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। जी हां, बस जरूरी है कि आप इसे सही मात्रा में और सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएं। जो महिलाएं दुबली-पतली हैं वो ओटमील को अपने डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसे दूध और अन्य ऐसी चीजों के साथ मिक्स किया जा सकता है, जो आपकी कैलोरी बढ़ाएंगे और वजन बढ़ाने में अपने आप मदद करेंगे। 

आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं। आप ओटमील की मदद से किन तरह से वजन बढ़ा सकती हैं, चलिए इस आर्टिकल में जानें।

वजन बढ़ाने के लिए ओटमील कैसे करता है मदद?

क्या दूध के साथ ओट्स खाने से वजन बढ़ता है? - kya doodh ke saath ots khaane se vajan badhata hai?

आपके वजन पर ओटमील उस तरह से प्रभाव डालता है जैसा आप उसे तैयार करती हैं। एक तरफ हाई कैलोरी चीजों जैसे पीनट बटर, चॉकलेट चिप्स और हाई कैलोरी फ्रूट्स के साथ इसका सेवन वजन बढ़ाता है। वहीं पानी, बिना शुगर और अन्य तरह से खाने पर इससे वजन घटाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ओट्स बीटा ग्लूकॉन का उच्च स्रोत है जो पेट भरने का एहसास कराता है। हालांकि, यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भी भरपूर है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल करने में मदद करता है।

चॉकलेट मिल्क के साथ करें सेवन

अगर आप वजन बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं तो आपको अपने आहार में हाई-कैलोरी ड्रिंक्स शामिल करनी चाहिए।  यह वजन बढ़ाने में आपकी बहुत मदद करते हैं। शुगरी ड्रिंक्स जैसे चॉकलेट मिल्क आपका पेट नहीं भरता। इस तरह से यह वेट घटाने की जगह वेट बढ़ाता है। इसके साथ ही दिन में 2 बारी फुल क्रीम दूध पीने से भी आप अच्छा खासा वजन बढ़ा सकती हैं। 

आप दूध के साथ ओटमील का सेवन सुबह-सुबह कर सकती हैं। अगर इसे पकाकर खाती हैं तो इससे आप 159 कैलोरी ज्यादा लेंगी। 

इसे भी पढ़ें: दुबली महिलाएं ये 5 सुपरफूड्स खाएं, वजन बढ़ेगा और दिखेंगी स्‍मार्ट

ओटमील के साथ लें प्रोटीन

क्या दूध के साथ ओट्स खाने से वजन बढ़ता है? - kya doodh ke saath ots khaane se vajan badhata hai?

हाई-प्रोटीन मिक्स को खाने से भी वजन बहुत बढ़ता है। अब मसल मास बढ़ाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत तो होती ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद एमीनो-एसिड नए मसल टिशू बनाने में मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए पके हुए ओटमील में आप 1 कप प्रोटीन पाउडर मिलाकर पी सकती हैं। इससे आप लगभग 150 कैलोरी बढ़ा सकती हैं। 

ओटमील का सेवन हाई कैलोरी टॉपिंग्स के साथ 

फैट कैलोरी में हाई होता है, यह तो हमें पता ही है। अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रही हैं तो अपने ओटमील के बाउल में हाई कैलोरी वाली टॉपिंग्स शामिल करें। आप इसमें बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू आदि हेल्दी ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। इसके अलावा केला, ब्लूबेरी, एवोकाडो, आदि शामिल करें, ये हाई कैलोरी फ्रूट्स आपका वजन बढ़ाएंगे। इसके साथ 109 कैलोरी प्राप्त करने के लिए 1/4 कप किशमिश और डिहाइड्रेटेड सेब खा सकती हैं। 

ओटमील के साथ वेट गेन करने वाली साइड्स का सेवन

क्या दूध के साथ ओट्स खाने से वजन बढ़ता है? - kya doodh ke saath ots khaane se vajan badhata hai?

अगर आप ओटमील के साथ आधा कप पीनट बटर वाला केला, आम, ब्लूबेरी आदि का सेवन करती हैं तो अपने आप कैलोरी बढ़ेगी। इसे ओटमील के साथ स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। इसके साथ आप अन्य फ्रूट्स को जोड़ सकती हैं। अपने ओट्स को चॉकलेट मिल्क के साथ लें।  

इसे भी पढ़ें: 1 महीने में वजन बढ़ाना है तो अपनाएं ये 10 डाइट टिप्‍स

अब वजन बढ़ाना है तो बिंदास ओटमील को अपने आहार में शामिल करें। इसमें खूब सारी टॉपिंग्स मिलाएं। इसे टेस्टी बनाएं और इसका मजा उठाएं। 

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। हेल्थ और डाइट से जुड़े आर्टिकल के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

क्या दूध के साथ ओट्स खाने से वजन बढ़ता है? - kya doodh ke saath ots khaane se vajan badhata hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

नई दिल्लीPublished: Jan 08, 2022 04:35:10 pm

Oats For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए ओट्स की स्मूदी अथवा शेक बनाकर पीना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप एक मिक्सर में ओट्स के साथ केला, दूध, सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश आदि मिलाकर शेक तैयार कर सकते हैं।

क्या दूध के साथ ओट्स खाने से वजन बढ़ता है? - kya doodh ke saath ots khaane se vajan badhata hai?

Ways-To-Eat-Oats-For-Weight-Gain-In-Hindi

नई दिल्ली। Oats For Weight Gain: जहां एक तरफ आज बहुत से लोग खराब दिनचर्या और जंक फूड आदि के सेवन के कारण मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो सही पोषण ना मिलने और कुछ शारीरिक कमी के कारण दुबलेपन की समस्या का सामना करते हैं। कुछ लोगों का दुबलापन तो ऐसा होता है, वे लोग कितना भी खा लें उनके शरीर का विकास नहीं हो पाता है। अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं तो ओट्स का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बात को सुनकर शायद आपके मन में दुविधा उत्पन्न हुई हो, क्योंकि आपने कई लोगों को वजन घटाने के लिए ओट्स का सेवन करते हुए देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि सही तरीके से ओट्स का सेवन करके वजन बढ़ाया भी जा सकता है। तो आइए जानते हैं दुबलेपन को दूर करने और आकर्षक बॉडी के लिए ओट्स का सेवन कैसे कर सकते हैं...

क्या वजन बढ़ाने के लिए ओट्स खा सकते हैं?

यदि आपका वजन अधिक है या कुछ दिनों से बढ़ रहा है, तो आप ओट्स का सेवन जरूर करें, क्योंकि यह वजन कम करने के लिए एक हेल्दी फूड है. चूंकि, ओट्स में बीटा ग्लूकॉन होता है, जो भोजन को पचाने में तो मदद करता ही है, साथ ही बॉडी में एनर्जी लेवल को भी बरकरार रखता है. इससे भूख अधिक नहीं लगती है.

वजन बढ़ाने के लिए कौन सा ओट्स बेस्ट है?

1 जब आप ज़्यादा ओट्स लेती हैं ओट्स कैलोरी में कम और फाइबर और प्रोटीन में उच्च होता है। आधा कप ओट्स 150 कैलोरी, 3 ग्राम वसा, 27 ग्राम कार्ब्स, 4 ग्राम फाइबर, 1 ग्राम चीनी और 5 ग्राम प्रोटीन देता है। ओट्स को एक सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए। किसी भी चीज़ को ज़्यादा खाने से आपका वज़न बढ़ सकता है।

क्या ओट्स खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है?

जब वज़न घटाने वाले खाद्य पदार्थों की बात आती है तो ओट्स का नाम सबसे ऊपर आता है। ओट्स खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्यों कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। साथ ही इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो स्वास्थ्य में सुधार और वजन घटाने में तेजी लाने के लिए जाने जाते हैं ।

क्या वजन घटाने के लिए रात के खाने में ओट्स खा सकते हैं?

वजन घटाने के लिए आप ओट्स को सुबह के नाश्ते के साथ ही स्नैक्स में भी खा सकते हैं। स्नैक्स में ओट्स खाने से आपको रात में ज्यादा भूख नहीं लगेगी। इससे वजन कंट्रोल में रहेगा। आप स्नैक्स में प्लेन ओट्स खा सकते हैं