कंप्यूटर में एक्सेल में काम कैसे किया जाता है? - kampyootar mein eksel mein kaam kaise kiya jaata hai?

इस लेख में हम MS-Excel में काम कैसे करते हैं? (excel sheet par kam kaise kare) इसे विस्तार से जानेंगे। कंप्यूटर का इस्तेमाल हमारे चारों ओर अलग-अलग कामों के लिए होता है, वर्कशीट पर किसी भी तरह के काम, जैसे serial wise record रखना, मार्कशीट बनाना, list बनाना आदि और भी कई कामों के लिए excel का ही उपयोग होता है।

Office के कई कामों में तो खास तौर पर MS excel का ही उपयोग होता है, जो नए-नए excel पर काम कर रहे होते हैं उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं होती है। यहां हम एक एक चीज को अच्छे से जानेंगे कि excel में काम करने के लिए आपको क्या क्या पता होना चाहिए, excel में काम कैसे किया जाता है?

MS-Excel पर काम कैसे करते हैं? (excel sheet par kam kaise kare)

एक बार संछिप्त में जान लेते हैं कि MS excel क्या है?, MS Excel MS यानी Microsoft office का एक software है जिसमें tabular form में data के साथ काम किया जाता है।

MS word की तरह MS excel को भी आप या तो MS office के insert menu के विकल्प को क्लिक करके या desktop अथवा विंडोज एक्स्प्लोरर (Windows Explorer) में MS excel icon को डबल क्लिक करके प्रारम्भ कर सकते है।

Excel भी माइक्रोसॉफ्ट के अन्य विंडोज पर आधारित प्रोग्रामों की तरह ही काम करता है, इसके लगभग सभी मेन्यू, टूलबार तथा उनके बटन MS word से मिलते जुलते है।

इसकी विंडो में प्राय: एक-दो टूल बार दिखायी पड़ते है, और बाकी को आप View मेन्यू के Toolbars आदेश से देख सकते है।

टूलबारों के नीचे का बड़ा भाग वर्कशीट कहलाता है, ये पुरा Tabular form में होता है जिसमें अनेको horizontal rows और vertical columns होते हैं,

पंक्तियों के सामने 1,2,3,4….. serial number होते हैं, और column के उपर A,B,C…. । हर box cell कहलाता है।

जिस cell में काम हो रहा हो उसे active cell कहते हैं, जिसका address उसका row no. और column name होता है। एक्सेल पर सही तरीके से काम करने के लिए आपको निम्नलिखित चीजें पता होना चाहिए –

  1. Workbook
  2. Cell select
  3. Text enter
  4. Spelling
  5. Repeat
  6. Numbers भरना
  7. Numbers Format
  8. Dates and Times
  9. Formulas enter

Excel में काम करने के लिए आपको इन सब चीज़ों की जानकारी होनी बहुत ज़रूरी है अब हम इन सारे स्टेप्स के बारे में एक एक करके विस्तार से जानेंगे।

1. Workbook खोलना

excel में इसका मतलब है फाइल या दस्तावेज। Excel खोलने पर पहले आपको एक खाली वर्क बुक मिलेगी।

इनके नाम book1, book2 आदि रखे जाते हैं, आप अपना data भरके save करते समय कुछ भी नाम रख सकते हैं। नए वर्क बुक के लिए new का option होता है।

एक वर्कबुक में कई Sheets, Sheet1, Sheet2, Sheet3 होती हैं, हर वर्कशीट अपने आप में स्वतंत्र होती है और एक वर्कशीट के कार्य का प्रभाव दूसरी पर नहीं पड़ता।

2. Cell select करना

Worksheet में cell में कोई काम करने के लिए उस cell को चुनना पड़ता है। आप कोई एक cell या कई cells चल सकते हैं।

चुने हुए एक cell या चुनी हुई रेंज के पहले cell को सफ़ेद रंग में तथा रेंज के अन्य सभी cells को भूरे रंग में गहरी काली सीमा रेखा से दिखाया जाता है।

आप माउस से right click करके drag करके cell select कर सकते हैं।

3. Text enter या edit करना

किसी cell में भरे गए टेक्स्ट डाटा को हम प्राय: लेबल (Label) कहा जाता है। किसी cell में text भरने के लिए पहले उस सैल पर पॉइंटर ले जाकर क्लिक कीजिए और फिर अपना टेक्स्ट टाइप करना शुरू कर दीजिए।

डाटा भरके enter करने से text save हो जाता है।किसी cell में पहले से भरे हुए डाटा को बदलकर दूसरा डाटा भरने के लिए उस cell को active करके सीधे नया डाटा टाइप कर दीजिए।

Enter दबाते ही या सही का चिन्ह क्लिक करते ही नया डाटा उस सैल में पुराने की जगह ले लेता है। Maximum 255 character एक cell में।

4. Spelling जांचना

Excel में आप भरे हुए डाटा में spelling की जाँच करा सकते है, आप यह जाँच जिस cell या रेंज में कराना चाहते है, ऊपर बतायी गयी विधि से उसे चुन लीजिए। कोई cell ना चुनने पर जांच पूरे वर्कशीट पर होगी।

Spelling checking program के लिए या तो standard toolbar में Spelling बटन को क्लिक कीजिए या Tools menu का Spelling आदेश दीजिए।

कोई गलती पाए जाने पर आपकी screen पर एक dialogue box देकर उसे सुधारने के लिए आपकी पसंद पूछी जाएगी।

5. Repeat या undo करना

Excel में आप किए गए काम को repeat या undo कर सकते हैं। एमएस-वर्ड की तरह ही एक्सेल में Edit मेन्यू में ही यह option रहता है।

Standard toolbar में Undo तथा Redo बटन रहता है। आप कार्य को उलट या फिर से कर सकते हैं। लेकिन हर तरह के काम को undo और redo नहीं किया जा सकता है।

6. Numbers भरना

Excel में cell में भरी गयी संख्याओं को वैल्यू (Value) कहा जाता है। वैल्यू भरने के लिए पहले उस सैल को सक्रिय कीजिए और संख्या टाइप करना शुरू कर दीजिए।

आप अंकों 0 से 9 के अलावा विशेष चिन्हों को भी शामिल कर सकते है। आप संख्याओं को वैज्ञानिक रूप (Scientific Notation) में भी दे सकते है।

7. Numbers format करना

Excel में कोई संख्या cell में किस प्रकार दिखायी देगी, यह उस सैल के फॉर्मेट पर निर्भर करता है,भरी गयी संख्या को एक निश्चित फॉर्मेट में दिखाने के लिए cell को फॉर्मेट करना आवश्यक है। General, Number, date, time, text मुख्य श्रेणियों के फॉर्मेट हैं।

8.Dates and time

Excel में तारीख़े तथा समय भरना एक उलझाने वाला विषय है। इसमें दिक्कत होती है तारीख, महीने और साल के क्रम को लेकर।

किसी cell में तारीख़ भरने से पहले आपको उसे तारीख़ दिखाने के लिए फॉर्मेट करना पड़ता है। एक बार format करने के बाद आप उस cell में तारीख़ सामान्य रूप में भर सकते है।

9. Formulas enter या edit करना

Excel में फॉर्मूलों का बहुत महत्व है, किसी कॉलम के कुछ सैलों को जोड़ने, एक संख्या का दूसरे में गुणा करने, औसत निकालने आदि के लिए हम उस सैल में इसके लिए फार्मूला भरते है।

फॉर्मूलों में cells का संदर्भ उनके पते के अनुसार दिया जाता है। उदाहरण के लिए = A5+B5+C5 एक cell के लिए formula है।

फार्मूला बनाने मे हम ऑपरेटरों का उपयोग करते है,उदाहरण के लिए, ऊपर बनाए गए फार्मूला में + एक ऑपरेटर है, जो संख्याओं को जोड़ने की क्रिया के लिए है।

Excel के ऑपरेटरों की चार सामान्य श्रेणियां अंकगणितीय (Arithmetic) में +, -, *, /, %, घात/तुलना (Comparison) में greater than, greater than equal to, less than, less than equal to, टेक्स्ट (Text) में & तथा संदर्भ (Reference) में colon, semicolon आदि है।

Excel पर सही तरीके से काम करने के लिए इतनी जानकारी आपको होनी चाहिए। इसके अलावा भी इन्हीं से जुड़ी हुई और कुछ चीजें पता रहने पर आप एमएस एक्सल पर काम कर सकते हैं।

कम्प्यूटर में excel sheet कैसे बनाएँ? | (computer me excel sheet kaise banaye)

हमने ऊपर MS-Excel में काम कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से पढ़ा, excel में काम करते वक्त हमें क्या क्या करना है? इसके बारे में भी जाना, अब हम कम्प्यूटर में excel sheet कैसे बनाएँ? इसके बारे में जानेंगे।

  • सबसे पहले कंप्यूटर में MS-Excel को open करें।
  • उसके बाद Excel sheet को बनाएँ।
  • फिर crtl+S दबाएँ।
  • फिर आपको अपने excel file का name लिखना है।
  • इसके बाद OK बटन को दबाएँ

आप अपने excel फ़ाइल को किस drive में save करना चाहते हैं उसका भी option रहता है।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने MS Excel में काम कैसे करें? इसके बारे में जाना है। excel अभी के समय में सबसे ज़्यादा उपयोग किए जाने वाला कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर है।

हम excel की मदद से Data entry और data visualization काम को करते हैं। अभी के समय में डाटा एंट्री और डाटा विजुअलाइजेशन में बहुत सारी नौकरियां मिलती है,

इसकी मदद से हम बहुत सारे हैं जटिल डाटा को सरल तरीक़े से लिख पाते हैं यह अधिक समय में कम्पनियों में बहुत अधिक उपयोग किया जा रहा है,

इसलिए हम सभी लोगों को एक्सल में काम करना आना चाहिए। इसलिए आज इस आर्टिकल मैंने आपको excel में काम कैसे करते हैं? इसके बारे में विस्तार से बताया।

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको एक्सेल में काम कैसे करें इसके बारे में सारी जानकारी मिली होगी।

कंप्यूटर में एक्सेल में कैसे काम करते हैं?

एक्सेल फाइल के आइकॉन को डबल क्लिक करके भी एक्सेल को प्रारम्भ कर सकते है। ऐसा करने पर खाली वर्कशीट के बजाय वही फ़ाइल खुल जाएगी। उसमे नयी खाली वर्कशीट खोलने के लिए File मेन्यू में New का आदेश देना पड़ेगा। एमएस-एक्सेल भी माइक्रोसॉफ्ट के अन्य विंडोज पर आधारित प्रोग्रामों की परम्पराओं का पालन करता है।

एक्सेल में क्या क्या काम होते हैं?

एम एस एक्सेल डाटा को व्यवस्थित करने करने के अलावा कैलकुलेशन करने, निर्णय लेने, डाटा का ग्राफ तैयार करने, रिपोर्ट तैयार करने और वेबसाइट पर डाटा के साथ काम करने इत्यादि की सुविधा देता है।

एक्सेल शीट कैसे तैयार करते हैं?

Mobile Se Excel Sheet Kaise Banaye.
सबसे पहले आपको अपने फोन में play store में जाकर MS Excel लिखकर सर्च करना है..
अब आपको कई app दिखाई देंगे उसमे से आप MS Excel app को install कर ले..
अब आपको इसे open कर लेना है व इसके बाद आपको एक्सेल शीट दिखाई देगी उसपर आप काम शुरू कर सकते है..

एक्सेल में फार्मूला कैसे लगाते हैं?

फॉर्मूला लगाने के लिए आप सबसे पहले एक सेल में =Average टाइप कीजिए और फिर ब्रैकेट ओपन करके उन सारे नंबर्स को सिलेक्ट कीजिए जिसका आप एवरेज निकालना चाहते हैं। नंबर को सिलेक्ट करने के बाद आप जैसे ही enter बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप का रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।