कहानी के कितने तत्व होते हैं टिप्पणी बताइए? - kahaanee ke kitane tatv hote hain tippanee bataie?

कहानी के कितने तत्व होते हैं टिप्पणी बताइए? - kahaanee ke kitane tatv hote hain tippanee bataie?
कहानी किसे कहते है? कहानी के प्रमुख तत्त्व

    • कहानी किसे कहते है? कहानी के प्रमुख तत्त्वों की विवेचना कीजिए। 
  • कहानी के तत्व

कहानी किसे कहते है? कहानी के प्रमुख तत्त्वों की विवेचना कीजिए। 

कहानी से अभिप्रायः कहानी के लिए कथा शब्द को प्रयोग किया जाता हैं जो संस्कृत के ‘कथ अथवा कृत्थ’ से बना है। जिसका अर्थ है-कहना। प्राचीनकाल में ‘कथा’ के साथ वार्ता शब्द भी जुड़ा होता था जिसका अर्थ है- वर्णन करना। इस प्रकार कहानी का अर्थ है-कहना और वर्णन करना। मानव में कहने की प्रवृत्ति उतनी ही प्राचीन है जितना कि स्वयं मानव इस प्रकार कहानी का इतिहास सभी मानव के इतिहास जितना ही पुराना है।

हिन्दी की प्रथम कहानी हिन्दी में कहानी तो बहुत पहलें से लिखी जा रही हैं लेकिन हिन्दी की प्रथम कहानी के विषय में विद्वानों में मतभेद हैं। कुछ विद्वान ‘इंशा अल्ला खाँ” द्वारा रचित ‘रानी केतकी की कहानी को हिन्दी की पहली कहानी स्वीकार करते हैं लेकिन कहानी के तत्वों के अभाव में इसे हिन्दी की प्रथम कहानी नही माना जा सकता। इस समय में राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द नें ‘राजा भोज का सपना और भारतेन्दु हरिशच ‘ने ‘एक अद्भूत स्वप्न’ को जन्म दिया जो की अपेक्षा निबंध की कोटि में अधिक आती है। इसका उद्देश्य मात्र मनोरजन अथवा उपदेश मात्र रहा है। इसका शिल्पविंधान भी सर्वथा शिथिल रहा है। वास्तव में हिन्दी कहानी का आरम्भ सन् 1900 से ‘सरस्वती’ के प्रकाशन से होता है जिसमें ‘इन्दुमती कहानी प्रकाशित हुई। आचार्य शुक्ल ने अपनी हिन्दी साहित्य के इतिहास में इन्दुमती’ को हिन्दी की सर्वप्रथम कहानी के रूप में स्वीकार करते हुए लिखा है- यदि मर्मिकता की दृष्टि से भावप्रधान कहानियों को चुन लें तो तीन मिलती है ‘इन्दुमती’ ग्यारह वर्ष का समय, दुलाई वाली विद्वान ‘इन्दुमती की हिन्दी की प्रथम मौलिक कहानी स्वीकार करते हैं। हिन्दी के प्राख्यात कहानी समीक्षक डॉ० श्री कृष्ण लाल ‘इन्दुमती’ पर टेम्पस्ट की छाप मानते हैं। इसके बाद 1907ई0 में ‘दुलाई वाला’ कहानी प्रकाशित हुई जिसे हिन्दी की प्रथम मौलिक कहानी स्वीकार किया जाता है।

कहानी के तत्व

हिन्दी कहानी के प्रमुख तत्व छः होते हैं जो निम्नलिखित हैं-

(1) कथावस्तु अथवा कथानक, (2) पात्र तथा चरित्र चित्रण, (3) कथोपकथन अथवा संवाद, (4) स्थिति काल अथवा वातावरण, (5) भाषा शैली, (6) उद्देश्य ।

(1) कथावस्तु (कथानक ):- कहानी में जो वर्णित होता है वहीं कहानी की कथावस्तु होती है। कहानी में कथावस्तु प्रधान होती हैं। एक या एक से अधिक पात्रों के अनुभवों विचारों तथा क्रिया-कलापों (घटनाओं) के क्रमिक संगठन को कथावस्तु कहते हैं। यही कथानक है। कथावस्तु किसी न किसी प्रकार के संघर्ष द्वारा विकसित होती है। साधारणतया कथानक में एक ही घटना या भाव का चित्रण होता है। अधिक घटनाओं और जटिल कथानक को कहानी में स्थान नहीं मिलना चाहिए।

कथानक के विकास की पाँच स्थितियाँ- कथानक के विकास की पाँच स्थितियाँ होती है। (1) प्रारम्भ (2) आरोह (3) चरम स्थिति (4) अवरोह और (5) अन्त या उपसंहार।

कथानक के गुण- कथानक आकर्षक, रोचक संक्षिप्त एवं कथन योग्य होना चाहिए। उसकी संरचना में सन्तुलन होना चाहिए।

( 2 ) पात्र और चरित्र चित्रण- चरित्र चित्रण कहानी का महत्वपूर्ण अंग होता है। इसका आधार मनोवैज्ञानिक होना चाहिए। इससे स्वाभाविक, सजीव, और वास्तविक रूप से पात्रों के व्यक्तिव का निखार हो सकेगा। कहानी की कथावस्तु पात्रों द्वारा ही अग्रसर होती है। वस्तुतः कथावस्तु और चरित्र-चरिण दोनों ही अन्योन्याक्षित हैं एक के बिना दूसरे का अस्तित्व असम्भव है। लेकिन दोनों में चरित्र चित्रण का अधिक महत्व है। पात्रों को विश्वसनीय होना चाहिए। रोचक, और आकर्षक होना चाहिए उनमें मानव सुलभ गुण होने चाहिए। चरित्र-चित्रण मुख्यतः दो प्रकार के होतें है। (1) कथानक प्रधान (2) चरित्र प्रधान ।

(3) कथोपकथन अथवा संवाद- कहानी में कथोपकथन अथवा संवाद का महत्वपूर्ण स्थान है। देशकाल और पात्रों के अनुरूप होना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि अनपढ़ पात्र अनपढ़ की तरह बोले शिक्षित पात्र शिक्षित व्यक्तियों की तरह, इसी तरह बालक, वृद्व और युवा के संवादों में भी भिन्नता होनी चाहिए। पात्र विशेष कि स्थिति के अनुरूप भाषा का प्रयोग होना चाहिए। संवाद स्वाभाविक, उपयुक्त एव कलात्मक होना चाहिए।

(4) देशकाल अथवा वातावरण- कहानी के कथानक और उसके पात्रों का किसी देश और काल से सम्बन्ध होता है। प्रत्येक कहानी में वातावरण की उपयुक्तता पर विशेष ध्यान देना होता है। कहानी के सभी पात्र किसी न किसी पृष्ठभूमि पर क्रिया करते हैं। इस पृष्ठ भूमिका कथानक पर बहुत प्रभाव उत्पन्न होता है। आदतें, व्यवहार, जीवन पद्धति इत्यादि वातावरण के निर्माण में सहायक होती है। जिस समय विशेष पर कहानी लिखी जा रही हो उसी समय की परिस्थिति तथा वातावरण का चित्रण कहानी में स्वाभाविकता और सहजता उत्पन्न कर सकता है। वातावरण की उपेक्षा से कहानी की मूल संवेदना समाप्त हो जाती है। पाठक भावक्षेत्र से अपना तादात्म्य ही नहीं स्थापित कर सकता।

( 5 ) भाषा एवं शैली- कहानी की भाषा सजीव, तथा रोचक होनी चाहिए। भाषा विषयानुकूल, रसात्मक तथा ओज और माधुर्यगुण से युक्त हो। उसमें आवश्यकतानुसार व्यंग्य एवं हास्य का पुष्ट होना चाहिए। मुहावरों कहावतों के प्रयोग से भी भाषा सशक्त एवं प्राणवान हो सकती है। कहानी की शैली तो लेखक की स्वाभाविक प्रतिच्छवि है। शैली ही कथाकार के व्यक्तित्व और अस्तित्व का परिचय देती है। हर कलाकार की शैली तथा उसका स्तर अलग अलग कोटि का होता है। शैली से भी कभी-कभी कलाकार को पहचान लिया जाता है। शब्दों का चयन, वाक्य खण्डों की योजना, वाक्य रचना और इन सबसे उत्पन्न लय, ध्वनि, ताल आदि सब लेखक की अपनी विशेषता के अनुसार होता है। शैली की नकल भी की जाती है। किन्तु श्रेष्ठ कलाकार अपनी विशिष्ट शैली विचारों का मूर्त रूप होती है। हर कलाकार की शैली को दूसरे कलाकार की शैली के सामने पहचान सकते हैं।

( 6 ) उद्देश्य – प्रत्येक कहानी की रचना के पीछे लेखक का एक उद्देश्य होता है। कहानी का उद्देश्य मात्र मनोरंजन नहीं होता है। कहानी लेखक का उद्देश्य उसके जीवन दर्शन के अनुसार होता है। कहानी का उद्देश्य समाज को शिक्षित करते, जातिवाद, भेदभाव, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता के विष को समाप्त करना होना चाहिए। चूँकि कहानी का मानव मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है अतः इसका उद्देश्य सदैव सकारात्मक होना चाहिए।

IMPORTANT LINK

  • कार्यालयी पत्राचार क्या हैं? कार्यालयी पत्राचार की प्रमुख विशेषताएँ
  • परिपत्र से आप क्या समझते हैं? उदाहरण द्वारा परिपत्र का प्रारूप
  • प्रशासनिक पत्र क्या हैं? प्रशासनिक पत्र के प्रकार
  • शासकीय पत्राचार से आप क्या समझते हैं? शासकीय पत्राचार की विशेषताऐं
  • शासनादेश किसे कहते हैं? सोदाहरण समझाइए।
  • प्रयोजनमूलक हिन्दी से क्या अभिप्राय है? प्रयोजनमूलक एवं साहित्य हिन्दी में अन्तर
  • राजभाषा से क्या आशय है? राजभाषा के रूप में हिन्दी की सांविधानिक स्थिति एंव राजभाषा और राष्ट्रभाषा में अन्तर
  • हिन्दी के विभिन्न रूप, सर्जनात्मक भाषा तथा संचार भाषा
  • प्रयोजन मूलक हिन्दी का अर्थ | प्रयोजन मूलक हिन्दी के अन्य नाम | हिन्दी के प्रमुख प्रयोजन रूप या क्षेत्र | प्रयोजन मूलक हिन्दी भाषा की विशेषताएँ
  • शैक्षिक तकनीकी का अर्थ और परिभाषा लिखते हुए उसकी विशेषतायें बताइये। 
  • शैक्षिक तकनीकी के प्रकार | Types of Educational Technology in Hindi
  • शैक्षिक तकनीकी के उपागम | approaches to educational technology in Hindi
  • अभिक्रमित अध्ययन (Programmed learning) का अर्थ एंव परिभाषा
  • अभिक्रमित अनुदेशन के प्रकार | Types of Programmed Instruction in Hindi
  • महिला समाख्या क्या है? महिला समाख्या योजना के उद्देश्य और कार्यक्रम
  • शैक्षिक नवाचार की शिक्षा में भूमिका | Role of Educational Innovation in Education in Hindi
  • उत्तर प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009′ के प्रमुख प्रावधान एंव समस्या
  • नवोदय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया एवं अध्ययन प्रक्रिया
  • पंडित मदन मोहन मालवीय के शैक्षिक विचार | Educational Thoughts of Malaviya in Hindi
  • टैगोर के शिक्षा सम्बन्धी सिद्धान्त | Tagore’s theory of education in Hindi
  • जन शिक्षा, ग्रामीण शिक्षा, स्त्री शिक्षा व धार्मिक शिक्षा पर टैगोर के विचार
  • शिक्षा दर्शन के आधारभूत सिद्धान्त या तत्त्व उनके अनुसार शिक्षा के अर्थ एवं उद्देश्य
  • गाँधीजी के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन | Evaluation of Gandhiji’s Philosophy of Education in Hindi
  • गाँधीजी की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था के गुण-दोष
  • स्वामी विवेकानंद का शिक्षा में योगदान | स्वामी विवेकानन्द के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन
  • गाँधीजी के शैक्षिक विचार | Gandhiji’s Educational Thoughts in Hindi
  • विवेकानन्द का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान | Contribution of Vivekananda in the field of education in Hindi
  • संस्कृति का अर्थ | संस्कृति की विशेषताएँ | शिक्षा और संस्कृति में सम्बन्ध | सभ्यता और संस्कृति में अन्तर
  • पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त | Principles of Curriculum Construction in Hindi
  • पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त | Principles of Curriculum Construction in Hindi

Disclaimer

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

You may also like

About the author

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

कहानी के कितने तत्व होते हैं टिप्पणी?

कहानी के मूलतः छः तत्व हैं। ये हैं- विषयवस्तु अथवा कथानक, चरित्र, संवाद, भाषा शैली, वातावरण और उद्देश्य।

कहानी के तत्व कौन कौन से होते हैं लिखिए?

कहानी के तत्व -कथानक, पात्र एवं चरित्र चित्रण,कथोपकथन,वातावरण,भाषा-शैली उद्देश्य.
1 कथानक- कथानक का अर्थ कथानक का अर्थ है कहानी में प्रयोग की गई कथावस्तु या वह वस्तु जो कथा में विषय रूप में चुनी गई हो। ... .
2 पात्र एवं चरित्र चित्रण ... .
3 कथोपकथन ... .
4 वातावरण ... .
5 भाषा-शैली ... .
6 उद्देश्य.

कहानी कितने प्रकार के होते हैं?

कहानी के भेद (प्रकार).
1 घटनाप्रधान कहानी.
2 चरित्र प्रधान कहानी.
3 वातावरण प्रधान कहानी.
कहानी की ऐतिहासिक शैली-.
कहानी की आत्मकथात्मक शैली-.
कहानी की पत्रात्मक शैली-.

कहानी का पहला तत्व क्या होता है?

कथावस्तु के बाद चरित्र-चित्रण कहानी का अत्यन्त आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। वस्तुतः पात्र कहानी के सजीव संचालक होते हैं। पात्रों के माध्यम से एक ओर कथानक का आरम्भ, विकास और अन्त होता है, तो दूसरी ओर हम कहानी में इनसे आत्मीयता प्राप्त करते हैं।