जनसंख्या परिवर्तन से क्या तात्पर्य है? - janasankhya parivartan se kya taatpary hai?

जनसँख्या परिवर्तन से क्या तात्पर्य है?...


जनसंख्या परिवर्तन से क्या तात्पर्य है? - janasankhya parivartan se kya taatpary hai?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

जनसंख्या परिवर्तन का तात्पर्य जनसंख्या के बढ़ने या घटने से होता है कभी-कभी बढ़ती है और कभी-कभी किसी कारणों से घटती है तो उनको हम जनसंख्या परिवर्तन कहते हैं

Romanized Version

जनसंख्या परिवर्तन से क्या तात्पर्य है? - janasankhya parivartan se kya taatpary hai?

1 जवाब

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

Solution : (1) जन्म दर- जन्म दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या की माप से है। जिस देश में जन्म दर अत्यधिक होती है वहाँ तेजी से जनसंख्या बढ़ती है। <br> (2) मृत्यु दर-मृत्यु दर का तात्पर्य प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या की माप से है। जिस देश की । मृत्यु दर बहुत कम एवं जन्म दर ज्यादा होती है वहाँ जनसंख्या तेजी से बढ़ती है। <br> (3) प्रवास-जब व्यक्ति एक देश छोड़ता है तो इसे उत्प्रवास कहते हैं, इससे जनसंख्या कम होती है। जब व्यक्ति नए देश में जाता है तो इसे आप्रवास कहते हैं जिससे नए देश की जनसंख्या बढ़ती है।

वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

  • जन्म, मृत्यु और विवाह

  • जन्म, मृत्यु और  प्रवास

  • जन्म, मृत्यु जीवन प्रत्याशा


B.

जन्म, मृत्यु और  प्रवास

390 Views


नीचे दिए गए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए-

विरल,अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना

जब लोग किसी क्षेत्र की और होते हैं तब आकर्षित होते है तब यह.............. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत............... जलवायु...............संसाधनों की आपूर्ति और...............ज़मीन आती है।


घना

,

अनुकूल

,

प्राकृतिक

,

उर्वर

494 Views


जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।


(i) जन्म दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या में मापा जाता है।

(ii) मृत्यु दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या में मापा जाता है जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण है।

4357 Views


क्रियाकलाप- 
जिस समाज में '15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग' हैं और '15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग' हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो-
संकेत: विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।


विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
'15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोगों' वाला समाज 
(i) बच्चों की संख्या बहुत अधिक होती है।
(ii) उनकी शिक्षा हेतु अधिक स्कूलों की आवश्यकता होती है।
(iii) उन वस्तुओं की मांग अधिक होती है जो स्कूल में प्रयुक्त होती हैं, जैसे- श्यामपट्ट, चॉक,बेंच आदि।
(iv) स्टेशनरी की मांग अधिक होती है जैसे - पेन, पेंसिल ,रबर, कॉपी, किताबें आदि।
(v) बच्चों के खेलने के लिए पार्कों की आवश्यकता होती है।
(vi) अधिक शिक्षकों की आवश्यकता होती है।
(vii) खिलौने उद्योग को विकसित करने की आवश्यकता होती है।
(viii) कुशल, उत्साही, आशावादी और सकारात्मक दृष्टि जैसे युवा जन्म किस राष्ट्र के भविष्य होते हैं।

'15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोगों' वाला समाज
(i) समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी।
(ii) सरकार को वृद्धाश्रम एवं वृद्धों के निवास हेतु घरों को बनाने में अधिक पैसा लगाना होगा।
(iii) वृद्धों के स्वास्थ्य हेतु अधिक अस्पताल, डॉक्टर, नर्स, मेडिकल यंत्रों की आवश्यकता होगी।
(iv) वृद्धों के लिए सरकार को पेंशन स्कीमें चालू करनी होगीं जिनसे उनकी आवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें।

133 Views


जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?

  • किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

  • किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।

  • किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है।


C.

किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है।

798 Views


जनसंख्या परिवर्तन से क्या तात्पर्य?

जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि : किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अंतर से बढ़ने वाली जनसंख्या को उस क्षेत्र की प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं। किसी वर्ष विशेष जन्म और मृत्यु के अतिरिक्त एक और घटक है जिससे जनसंख्या का आकार परिवर्तित होता है ।

जनसंख्या परिवर्तन क्या है इस परिवर्तन के क्या कारण हैं?

जनसंख्या एक परिवर्तनशील प्रक्रिया है। आबादी की संख्या, वितरण एवं संघटन में लगातार परिवर्तन होता है । यह परिवर्तन तीन प्रक्रियाओं- जन्म, मृत्यु एवं प्रवास के आपसी संयोजन के प्रभाव के कारण होता है। सापेक्ष वृद्धि तथा दूसरा, प्रति वर्ष होने वाले प्रतिशत परिवर्तन के द्वारा।

जनसंख्या परिवर्तन का क्या प्रभाव है?

किसी क्षेत्र में जनसंख्या कम होने से संसाधनों पर से जनसंख्या का दबाव कम होता है। जिससे लोगो का पहुंच सभी संसाधनों तक आसानी से हो जाता है। प्रति व्यक्ति संसाधनों की मात्रा में वृद्धि हो जाती है।

जनसंख्या परिवर्तन के कारण कौन कौन से हैं?

जनसंख्या परिवर्तन के मुख्य घटक जन्म, मृत्यु और प्रवास हैं