जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?

English Name Of Indian Dishes: हम भारतीयों की ज़बान तो सच में इतनी चटोरी होती है कि 2 समोसे खाने जाते हैं तो जलेबी, गोलगप्पे, पकौड़े साथ में छान देते हैं, सिर्फ़ समोसे से ज़बान को कहां सुकून मिलता है. बचपन के दिनों में कोल्ड ड्रिंक और समोसा तो पार्टी की जान होते थे. अगर दोस्त ने समोसा नहीं खिलाया तो पार्टी अधूरी लगती थी. सुबह-सुबह जलेबियों की मिठास के साथ दिन की शुरुआत के क्या कहने! अच्छा ये बताओ पकोड़ा, समोसा और जलेबी खाते समय कभी दिमाग़ में आया है इसे इंग्लिश में क्या कहते है? अरे विद्वानों इनका इंग्लिश नाम (English Name Of Dishes) भी होता है, लेकिन जो हिंदी में बोलकर मांगने में मज़ा आता है वो इंग्लिश में कहां? तब भी अपनी नॉलेज के लिए जान लो क्योंकि आज के युग के बच्चे हींग को हींग नहीं, बल्कि Asafoetida एसॉफ़िटिडा बोलने लग गए हैं, तो उनके बीच थोड़ी इज़्ज़त बनाना चाहते हो तो जान लो.

ये रहे इनके अंग्रेज़ी नाम (English Name Of Dishes): 

ये भी पढ़ें: किचन में इस्तेमाल होने वाले इन 13 बर्तनों के नाम, उन्हें भी नहीं पता होंगे जो ख़ुद को ज्ञानी समझते हैं

English Name Of Dishes

1. जलेबी

कहावत तो सुनी होगी, जलेबी की तरह सीधे हो, भले ही इस कहावत को ताना मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका अंग्रेज़ी इसका कोी उटपटांग नाम नहीं, बल्कि सीधा सा नाम Rouded Sweet या Funnel Cake है, जिसे कुछ लोग Sweetmeat या Syrup Filled Ring भी कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
stackumbrella

2. समोसा

चाय के साथ समोसा खाते समय तो नहीं सोचा है तो कोई बात नहीं अब जान लो इसका ​इंग्लिश नाम. इसे अंग्रेज़ी में Rissole कहते हैं.  

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
mashed

3. रायता

गर्मी आ रही है, जो रायते का सीज़न होता है. किसी ने पूछ लिया इंग्लिश में क्या कहते हैं तो बता देना रायते को इंग्लिश में (English Name Of Dishes) Mix Curd कहते हैं.


ये भी पढ़ें: इन 15 बोर्ड्स में पढ़िए मासूम भारतीयों की ग़ज़ब अंग्रेज़ी, हंसी रोक पाना नामुमकिन 
जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
hearstapps

4. गोलगप्पे

गोलगप्पे या पानीपुरी खाते समय कहां अंग्रेज़ी और हिंदी नाम का ध्यान रहता है. फिर भी जान लो इंग्लिश में Water Balls कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
amazonaws

5. कचौड़ी

गर्मागर्म और कुरकुरी कचौड़ियों को चाय के साथ खाने का मज़ा ही कुछ और है. इसे इंग्लिश में Pie कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
thespruceeats

6. पकौड़े

बारिश का मौसम हो या ठंड का मौसम पकौड़े तो दो ही मौसम में अच्छा लगते हैं वो भी गरम-गरम चाय के साथ नहीं तो चटनी के साथ. इसे अंग्रेज़ी में Fritters कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
merisaheli

7. नमकीन

चाय, पोहे या फिर भेलपूड़ी में थोड़ी सी नमकीन मज़ा चार गुना बढ़ा देती हैं. नमकीन को इंग्लिश में नमकीन नहीं, बल्कि Crisp Salty कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
poojanamkeen

8. ​मट्ठा

गांव में सुबह-सुबह चाय की जगह मट्ठा पीते हैं शायद यही राज होता है उनके स्वस्थ रहने के पीछे का. इसके अलावा, मट्ठे का इस्तेमाल, रायता और कढ़ी बनाने में भी होता है. इसे इंग्लिश में Whey कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
curry-recipes

9. टिक्की

ये जानकर थोड़ी सी हैरानी होगी, कि आलू से बनने वाली टिक्की को इंग्लिश में Cake कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
honeywhatscooking

10. घी

मक्के दा साग हो और घी लगी सरसों की रोटी या फिर अरहर की दाल में ढेर सारा घी पड़ा हो और साथ में घी चुपड़ी रोटी फिर कहां इंग्लिश की तरफ़ ध्यान जाता है. फिर भी जनरल नॉलेज के लिए जान लो घी को अंग्रेज़ी में Clarified Butter कहते हैं.

जलेबी और पकोड़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - jalebee aur pakode ko angrejee mein kya kahate hain?
medicalnewstoday

11. खोया

होली आने वाली है खोया तो घर में ही आएगा ही गुझिया बनने के लिए तो जान लो इसे इंग्लिश में Condensed Milk कहते हैं, लेकिन दुकान वाले से इंग्लिश में मत मांगना वो चकरा जाएगा.

जलेबी का नाम सुनते हीं हम सभी के मुँह में पानी आ जाता है और अगर खाने को मिल जाए तो क्या कहना। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस जलेबी को आप इतने चाव से खाते हैं उसका इंग्लिश नाम क्या है? इस सवाल को सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे। अधिकतर लोगों को इस बारे में पता नही होगा। चलिए आज हम जानते हैं जलेबी का इंग्लिश नाम और उससे जुड़ी 10 मजेदार बातें।

जलेबी का इंग्लिश नाम और उससे जुड़े 10 मजेदार तथ्य:-

Source

1) जलेबी को इंग्लिश में Rouded Sweet या Funnel Cake कहते हैं। हालांकि कुछ लोग इसके लिए Sweetmeat या SYRUP FILLED RING जैसे इंग्लिश वर्ड का भी यूज करते हैं।

2) आपको जानकर हैरानी होगी कि हम सबकी चहेती मिठाई जलेबी भारत की है ही नही। हालांकि ये किस देश से भारत में आई थी इसका प्रामाणिक इतिहास अभी भी ज्ञात नही हैं लेकिन ये भारत में 500 साल पहले आई थी।

3) संस्कृत में जलेबी कुंडलिका कहा जाता है वहीं कुछ लोग इसे जल वल्लिका भी कहते हैं। इसी जल वल्लिका से इसका नाम बाद में जलेबी हो गया।

3) 14वीं शताब्दी में तुर्की के शासक मोहम्मद बिन हसन की किताब में भी जलाबिया का जिक्र किया गया है। जलाबिया और जलेबी में बहुत कुछ समानताएं हैं जिस कारण ये माना जाता है कि जलाबिया हीं जलेबी है।

4) जैन धर्म की पुस्तक कर्णप कथा में भी जलेबी का उल्लेख मिलता है। पुस्तक के अनुसार, जलेबी को भगवान की भोग लगाने वाली मिठाई कहा गया है।

इसे भी पढें: क्या आप जानते हैं पकौड़े को इंग्लिश में क्या कहा जाता है?

5) भारत में जलेबी बनाने के लिए मैदा का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा उड़द की दाल और चावल की भी जलेबियां बनाईं जाती हैं।

6) अफ्रीकी देशों में भी जलेबी से मिलती जुलती मिठाइयां बनाईं जाती हैं जिसे जुलबी कहते हैं।

7) क्या आप जलेबी और मछली का आपस में कनेक्शन बता सकते हैं, नही न? लेकिन अगर आप अफगानिस्तान में जाएं और वहां आपको जलेबी को मछली के साथ खाते हुए लोग दिखाई दें तो हैरान मत होइयेगा, क्योंकि अफगानिस्तान में जलेबी को मछली के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।

8) कोई आपसे पूछे कि जलेबी के एक टूकड़े का वजन कितना होता है तो आप कहेंगे यही कोई 25-30 ग्राम लेकिन मुम्बई के एक होटल ने 18 किलो वजन वाली एक जलेबी बनाई थी जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है।

9) गांव के लोगों का तो पसंदीदा नाश्ता होता है दुध और जलेबी। कभी खा कर देखिएगा मजा न आए तो कहना।

10) यहां तक कि जलेबी को लेकर हिंदी भाषा में कई कहावतें भी प्रचलित हो गई हैं। जैसे कोई गलत काम करता है और सबके सामने खुद को सीधा और सच्चा दिखाता है तो लोग उसके लिए इस कहावत का प्रयोग करते हैं ” ये व्यक्ति जलेबी की तरह सीधा है।”


आपको ये जानकारी कैसी लगी, इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और ऐसी हीं जानकारी पाने के लिए हमे सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा।लाइक करें हमारे फेसबुक पेज को और न्यूज से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए विजिट करें हमारे यूट्यूब चैनल को।

जलेबी को अंग्रेजी में क्या बोलेंगे?

हम आपको बता दें कि जलेबी को इंग्लिश में Rouded Sweet या Funnel Cake कहा जाता है. हालांकि कुछ लोग इसके लिए Sweetmeat या Syrup Filled Ring भी कहते हैं.

जलेबी और समोसा को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

समोसा(Samosa): यह उत्तर भारतीयों का पसंदीदा स्नैक्स है। अंग्रेजी में भी जब इसे लिखना, बोलना होता है तो अक्सर लोग Samosa ही लिखते-बोलते हैं, लेकिन प्रॉपर इंग्लिश नाम की बात करें तो इसे इंग्लिश में Rissole कहते हैंजलेबी (Jalebi): इसे अंग्रेजी में Rouded Sweet या Funnel Cake कहा जाता है।

पकोड़ा को हिंदी में क्या बोलते हैं?

[सं-पु.] - बेसन, आलू, प्याज़, हरी सब्ज़ियों और मसालों से युक्त तेल में तला हुआ व्यंजन; बड़ी पकौड़ी।

आपके स्पेलिंग क्या होता है?

आपको {pronoun} you {pron.}