इतिहास शिक्षण का क्या महत्व है? - itihaas shikshan ka kya mahatv hai?

इतिहास शिक्षण का क्या महत्व है? - itihaas shikshan ka kya mahatv hai?
इतिहास शिक्षण के महत्व की व्याख्या कीजिए

  • इतिहास शिक्षण के महत्व की व्याख्या कीजिए
    • इतिहास शिक्षण का महत्व

इतिहास शिक्षण के महत्व की व्याख्या कीजिए

इतिहास शिक्षण का महत्व

(i) (Importance of Teaching History) इतिहास मानव जाति के लिए आदर्श एवं गौरवपूर्ण देन है। इतिहास ही हमारे अतीत का हमें ज्ञान करवाता है। वर्तमान युग मशीनी युग है। इसमें विज्ञान का महत्व बहुत अधिक है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं हैं कि इतिहास निरर्थक है। मानव जीवन के लिए इतिहास का भी बहुत महत्व है। इतिहास के महत्व के संबंध में चार्ल्स फर्थ (Charles firth) के अनुसार “यह (इतिहास) न केवल ज्ञान की एक शाखा है जिसे पढ़ने के लिए पढ़ा जाएं बल्कि एक विशेष प्रकार का ज्ञान है जो मनुष्य के दैनिक जीवन के लिए उपयोगी है।”

(“Not only it (History) is a branch of knowledge to be studied for its own sake but a kind of knowledge which is useful to men in daily life”)

इतिहास शिक्षण के महत्व को डॉ. गुप्ता ने तीन भागों में बाँटा है जिनका वर्गीकरण निम्न प्रकार से है-

(A) बालक की दृष्टि से

(1) ज्ञान व सूचनात्मक मूल्य

(2) अनुशासनात्मक मूल्य

(3) नैतिक मूल्य

(B) समाज की दृष्टि से

(1) सांस्कृतिक तथा सामाजिक मूल्य

(C) राष्ट्र की दृष्टि

(1) नागरिक मूल्य

(2) राष्ट्रीय मूल्य

विद्यालयों में इतिहास शिक्षण के महत्व को निम्नलिखित मूल्यों के आधार पर शिक्षाशास्त्री एम.डब्ल्यू. कीटिंग महोदय (M.W.keating) ने निम्न प्रकार विभक्त किया है

(1) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य (National and International value) इतिहास शिक्षण के द्वारा छात्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना का विकास किया जा सकता है इतिहास राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों का विवेचन करता है तथा मानव विकास में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आविष्कारों की भूमिका की जानकारी प्रदान करता है। फलस्वरूप छात्रों में “वसुधैव कुटुम्बकम्” या “जीओ और जीने दो” की सद्भावना का सहज ही विकास किया जा सकता है।

(2) सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्य ( Cultural and Social Value ) – इतिहास शिक्षण के माध्यम से छात्रों को मानव की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास की कहानी क्रमबद्ध रूप से बतलाई जाती है। इतिहास इस विकास क्रम का वैज्ञानिक एवं क्रमबद्ध लेखा प्रस्तुत करता है। अतः इतिहास का सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्य के रूप में भी महत्व है।

(3) नैतिक मूल्य (Moral Value) कारलाइल के अनुसार “इतिहास महान व्यक्तियों की आत्मकथा है। परिणामतः महापुरूषों के जीवन चरित्र का अध्ययन कराकर विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से परिचित करवाया जाता है तथा विद्यार्थी महापुरूषों की जीवनियों से प्रेरणा ग्रहण करते है। फलस्वरूप उनके नैतिक एव चारित्रिक गुणों का विकास होता है। इस तरह समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसारण में इतिहास शिक्षण का अधिक महत्व है।

(4) अनुशासनात्मक मूल्य (disciplinary value) – हेनरी पिरेन के अनुसार “इतिहास की रचना का अर्थ है इसे कहना। इतिहासकार का प्रमुख कर्तव्य अतीत की घटनाओं को प्रकाश में लाना, घटनाओं के परस्पर संबंध को दिखाना और उनकी व्याख्या करना है। इस तरह इतिहास अतीत में स्थित मानव समाजों के विकास का व्याख्यात्मक वर्णन है।” समाज का विकास अनुशासन पर निर्भर होता है। अनुशासित समाज उन्नतिशील तथा अनुशासनहीन समाज अवनति के गर्त में चले जाते है। इतिहास शिक्षण इसी घटनाक्रम पर प्रकाश डालता है। फलस्वरूप छात्र को मानसिक प्रशिक्षण मिलता है। वह संबंधित घटना का तार्किक चिन्तन एवं मनन करता है। अतः अनुशासनात्मक दृष्टि से इतिहास शिक्षण अति महत्वपूर्ण विषय है।

(5) सूचनात्मक मूल्य (Informative value)- ई.एच.कार (E.H. Carr) अनुसार “इतिहास इतिहासकार तथा तथ्यों के बीच स्थित अन्तःक्रिया की अविच्छिन्न के प्रक्रिया है जो भूतकाल और वर्तमान काल के बीच कभी समाप्त न होने वाला वार्तालाप । है। फलस्वरूप इतिहास ज्ञान का अक्षय भण्डार है। इसमें मानव विकास के मार्ग में आई अनेक समस्याओं एवं उनके समाधान का ज्ञान होता है जो वर्तमान को समझने में सहायक होता है। इतिहास अतीत के अध्ययन से वर्तमान को स्पष्ट करता है। इस तरह इतिहास भूतकाल एवं वर्तमान काल से संबंधित सूचनाओं का आदान प्रदान करता है। इस कारण इतिहास का सूचनात्मक महत्व है।

कीटिंग (keating ) महोदय द्वारा वर्णित उपर्युक्त मूल्यों के आधार पर इतिहास शिक्षण का महत्व निम्न प्रकार स्पष्ट होता है

(1) इतिहास शिक्षण राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मूल्यों का विकास करता है।

(2) इतिहास सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का ज्ञान देता है।

(3) महापुरूषों की, जीवनियों के शिक्षण के आधार पर इतिहास शिक्षण नैतिक मूल्यों को विकसित करता है।

(4) इतिहास मानव सभ्यता से संबंधित भूतकालीन घटनाओं का विवरण प्रस्तुत करता है।

(5) इतिहास शिक्षण से भूत एवं वर्तमान काल का संबंध सहज ही स्पष्ट हो जाता है।

(6) इतिहास शिक्षण मानव विकास का वैज्ञानिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है।

IMPORTANT LINK

  • डाल्टन पद्धति का क्या तात्पर्य है ? डाल्टन-पद्धति का उद्देश्य, कार्य प्रणाली एंव गुण-दोष
  • बेसिक शिक्षा पद्धति | Basic Education System In Hindi
  • मेरिया मॉन्टेसरी द्वारा मॉण्टेसरी पद्धति का निर्माण | History of the Montessori Education in Hindi
  • खेल द्वारा शिक्षा पद्धति का क्या तात्पर्य है ?
  • प्रोजेक्ट पद्धति क्या है ? What is project method? in Hindi
  • किण्डरगार्टन पद्धति का क्या अर्थ है ? What is meant by Kindergarten Method?

Disclaimer: Target Notes does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

You may also like

About the author

इस वेब साईट में हम College Subjective Notes सामग्री को रोचक रूप में प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं | हमारा लक्ष्य उन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी किताबें उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीद नहीं पाते हैं और इस वजह से वे परीक्षा में असफल हो जाते हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, हम चाहते है कि वे सभी छात्र हमारे माध्यम से अपने सपनों को पूरा कर सकें। धन्यवाद..

इतिहास का क्या महत्व है?

इतिहास का ज्ञान मनुष्य को अतीत में की गयी गलतियों को वर्तमान में सुधारने का अवसर प्रदान करता है, जिससे सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है। इतिहास न केवल मानव के लिए अपितु राष्ट्र के लिए भी एक पथ प्रदर्शक का कार्य करता हैं, क्योंकि इतिहास की उपेक्षा करने वाले राष्ट्र का कोई भविष्य नहीं होता है।

इतिहास शिक्षण के उद्देश्य क्या है?

(ब) इतिहास शिक्षण के मुख्य उद्देश्य (Specific Aims of Teaching History ) इसके अन्तर्गत निम्नलिखित उद्देश्यों को रखा जा सकता है- (1) ऐतिहासिक विधि का ज्ञान कराना। ( 2 ) समय-ज्ञान की भावना को विकसित करते हुए स्थान तथा समय में सम्बन्ध स्थापित करना । (3) मानव-उन्नति का काल-क्रम के अनुसार अध्ययन करना ।

इतिहास शिक्षण से क्या समझते हैं?

जब छात्र इतिहास अध्ययन में किसी ऐतिहासिक घटना के कारण एवं परिणाम का सूक्ष्म अध्ययन करते हैं तो वे तथ्यों का परीक्षण एवं विवेचन करके साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष निकालने का प्रयास करते हैंइतिहास पुरुषों की जीवनी से छात्र अनुशासन, समय की उपयोगिता, आचरण आदि की बातों को सीखाता है । इसका श्रेय इतिहास को ही जाता है।

स्कूल में इतिहास पढ़ने का क्या महत्व है?

इतिहास का पाठ्यक्रम में स्थान प्राप्त करने का अधिकार इतिहास को सार्वभौमिक रूप से विद्यालय पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण विषय माना गया है। यह समाज में मनुष्य के विकास का एक अध्ययन है। यद्यपि इतिहास अधिकतर अतीत से सम्बन्धित है, परन्तु यह वर्तमान पर बल देता है जिससे आज के समाज का अतीत के प्रकाश में अध्ययन किया जा सके।