एशिया में कौन कौन सा देश है? - eshiya mein kaun kaun sa desh hai?

Asia me Total Country: हम सभी जानते है, कि पृथ्वी (Earth) पर लगभग 70 प्रतिशत जल और शेष 30 प्रतिशत भूमि है, और इस 30 प्रतिशत भूमि को आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्टिका और एशिया इन 7 महाद्वीपों में विभाजित किया गया है | इन सभी महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप की अपनी एक अलग पहचान है, क्योंकि एशिया (Asia) क्षेत्रफ़ल और जनसंख्या (Population) दोनों के आधार पर दुनिया सबसे बड़ा महाद्वीप है |

आपको बता दें, कि दुनियाभर की लगभग 60 प्रतिशत आबादी एशिया में निवास करती है | ऐसे में प्रश्न उठता है, कि आखिर एशिया में कुल कितनें देश है? एशिया (Asia) में कितने देश है, उनके नाम व राजधानी के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे है |

अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं

एशिया महाद्वीप के बारे में पूरी जानकारी

  • एशिया महाद्वीप के बारे में पूरी जानकारी
  • एशिया क्या है (What is Asia)
  • एशिया का मानचित्र (नक्शा) | Map of Asia Continent with Countries
  • एशिया में कितने देश है ?
  • एशिया में देशों के नाम और उनकी राजधानी (Names & Countries Capital in Asia)
  • एशिया और यूरोप में आने वाले देशो की सूची

क्षेत्रफल 45,580,000 वर्ग किलोमीटर
जनसँख्या 4,504,000,000 (2017 के अनुसार)
सीमाएं उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप
प्रमुख शहर दिल्ली, मुंबई, बीजिंग, मास्को, जकार्ता, टोक्यो, शंघाई, बैंकाक, ढाका, कराची, इस्तांबुल, येरुसलम, सिंगापुर, सीओल आदि
प्रमुख धर्म प्रमुखतया सभी धर्म जैसे- हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध आदि
प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र हिमालय पर्वत श्रंखलायें, गोबी और थार का रेगिस्तान, मृत सागर, जापान की द्वीपीय क्षेत्र, रूस के ध्रुवीय क्षेत्र, माउंट एवेरेस्ट चोटी आदि

दुनिया में कितने देश है ?

एशिया क्या है (What is Asia)

Asia Kya Hai in Hindi: एशिया एक महाद्वीप है, जो उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ अटलांटिक महासागर के कुछ भागो से घिरा हुआ है | एशिया की कुछ सीमायें यूरोप से मिलती है, जिसके कारण इसे यूरेशिया भी कहा जाता है | अन्य महाद्वीपों की अपेक्षा एशिया में अनेक प्रकार की विविधताएँ पाई जाती है | एशिया को सिंधु घाटी जैसी कई अति प्राचीन सभ्यताओं की जन्म-स्थली कहा जाता है | धरातल के मामले में एशिया अन्य महाद्वीपों की तुलना में बेहद अलग हैं, क्योंकि विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट भी यही है और पृथ्वी का सबसे नीचे वाला बिंदु मृत सागर भी यही है | यदि हम संस्कृति की बात करे, तो एशिया प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है | एशिया महाद्वीप को विभिन्न धर्मों की जन्म-स्थली भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ प्राचीन काल से ही विभिन्न धर्मों जैसे- हिन्दू धर्म, यहूदी, पारसी,इस्लाम, सिख आदि अनेक धर्मों के लोग निवास कर रहे है| इसके साथ ही दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित भारत में है| एशिया में रहनें वाले लोगो को एशिया के बाहर अन्य महाद्वीपों में एशियाई या एशियाई के नाम से जाना जाता है | चन्द्र शेखर वेंकट रमन (C.V.Raman) पहले ऐसे एशियाई वैज्ञानिक है, जिन्हें नोबेल पुरस्कार जीतनें का श्रेय प्राप्त हुआ है |   

एशिया का मानचित्र (नक्शा) | Map of Asia Continent with Countries

एशिया में कौन कौन सा देश है? - eshiya mein kaun kaun sa desh hai?

केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) क्या है           

एशिया में कितने देश है ?

Asia Me Kitne Desh Hai: United Nation के अनुसार एशिया में कुल देशों की संख्या 48 है व इनमे से कुछ देश ऐसे भी है जिनका भाग एशिया व यूरोप दोनों महादीप में आता है जैसे जॉर्जिया, अज़रबैज़ान, कज़ाख़स्तान, रूस, टर्की | इस प्रकार दोनों महादीपो से बने क्षेत्र को यूरेशिया (Eurasia) कहा जाता है | इनमे से कुछ क्षेत्र ऐसे भी है जिनका शासन दुसरे देशो के आधीन है जैसे मकाउ, हांगकांग का संचालन चीन द्वारा किया जाता है |

एशिया में देशों के नाम और उनकी राजधानी (Names & Countries Capital in Asia)

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार एशिया महाद्वीप में कुल मिलकर 48 देश है, जिनकी राजधानी व मुद्रा सूची नीचे दी गयी है : –

देशकानाम  राजधानी  मुद्रा 
चीन बीजिंग यूआन
भारत नयी दिल्ली रुपया
इंडोनेशिया जकार्ता रूपिया
पाकिस्तान इस्लामाबाद पाकिस्तानी रूपया
बांग्लादेश ढाका टका
जापान टोक्यो येन
फिलीपीन्स मनीला फिलीपीन पीसो
वियतनाम हनोई डौंग
तुर्की अंकारा तुर्की लीरा
ईरान तेहरान ईरानी रियाल
थाईलैंड बैंकॉक बात
म्यांमार नाएप्यीडॉ क्यात
साउथ कोरिया सिओल दक्षिण कोरियाई वोन
इराक बगदाद ईराकी दीनार
अफगानिस्तान काबुल अफ़गानी
सऊदी अरब रियाध सऊदी रियाल
उज्बेकिस्तान ताशकंद सोम
मलेशिया कुआलालम्पुर रिंग्गित
यमन साना यमनी रियाल
नेपाल काठमांडू नेपाली रूपया
नार्थ कोरिया प्योंगयांग उत्तर कोरियाई वोन
श्रीलंका श्री जयवर्धनपुरा कोटे श्रीलंकाई रूपया
कज़ाख़स्तान नूरसुल्तान टेंगे
सीरिया दमस्कस सरीरियन पौंड
कम्बोडिआ नॉम पेन रियेल
जॉर्डन अम्मान जॉर्डन दीनार
अज़रबैज़ान बाकू मनत
संयुक्त अरब एमिरेट्स आबू धाबी दिरहम
ताजीकिस्तान दुशान्बे ताजिक रूबल
इजराइल जेरूसलम शेकेल
लाओस विएन्तिएन किप
लेबनॉन बेरुत लेबनीज पाउंड
किर्ग़िज़स्तान बिश्केक सोम
तुर्कमेनिस्तान अश्गाबाद मनत
सिंगापुर सिंगापुर सिंगापुर डॉलर
ओमान मस्कट  ओमानी रियाल
पलेस्टाइन रामल्लाह शेकेल
कुवैत कुवैत सिटी कुवैती दीनार
जॉर्जिया तीब्लिसी लारी
मंगोलिया उलानबटोर तुग्रिक
अर्मेनिआ येरेवान दाम
क़तर दोहा क़तारी रियाल
बहरीन मनामा बहरीनी दीनार
Timor-Leste दिली डॉलर
सायप्रस निकोसिया साईप्रस पाउंड
भूटान थिम्पू नगूलट्रम
मालदीव माले मालदीव रूफिया
ब्रूनेई बंदर सेरि बेगावान ब्रुनेई डॉलर

भारत में कितने राजनीतिक दल है

एशिया और यूरोप में आने वाले देशो की सूची

Common Countries in Asia and Europe: कुछ देश ऐसे भी है, जो एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों (यूरेशिया) में गिने जाते है | इन देशो के नाम और विवरण इस प्रकार है-

क्रम स० देश का नाम यूरोप में शामिल क्षेत्र
1. रूस 39 लाख वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र
2. तुर्की 23 हजार वर्ग किलोमीटर
3. कजाखस्तान 1.8 लाख वर्ग किलोमीटर
4. अजरबैजान 6.9 हजार वर्ग किलोमीटर
5. जॉर्जिया 2.5 हजार वर्ग किलोमीटर
6. साइप्रस क्षेत्र नहीं (नजदीकी रूप से जुड़ा हुआ है)

यहाँ आपको एशिया (Asia) में कितने देश है तथा उनके नाम व राजधानी की सूची के बारे में बताया गया है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

एशिया में कितने देश है ?

यूनाइटेड नेशन के अनुसार, एशिया देश में कुल 48 देश है |

एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है ?

मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है |

भारत में कुल कितने रेल मंडल

एशिया में कितने देश है और उनके नाम?

एशिया को 48 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से तीन (रूस, कजाकिस्तान और तुर्की) का भाग यूरोप में भी है।

एशिया में कौन कौन से देश आते हैं?

एशिया में देशों के नाम और उनकी राजधानी (Names & Countries Capital in Asia).

एशिया में कुल कितने देश हैं और उनकी राजधानी?

एशिया महाद्वीप में कितने देश है? (How many countries in Asia) यूनाइटेड नेशंस के आकड़े के अनुसार वर्तमान समय में एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश है। कुछ ऐसे भी देश है जैसे की जॉर्जिया, अज़रबैज़ान, कज़ाख़स्तान, रूस, टर्की, ये दोनों महाद्वीप एशिया और यूरोप में आते है और इन क्षेत्रों को यूरेशिया (Eurasia) कहा जाता है।

एशिया में 54 देश कौन से हैं?

वर्तमान एशिया में कुल 48 देश हैं। लेकिन एशिया एक अंतरमहाद्वीपीय देशों वाला महादेश है, क्योंकि इस महादीप के कई देश यूरोप महादीप में भी शामिल हैं। उनमे से रूस, कजाकिस्तान, अजरबैजान, आर्मेनिया, जॉर्जिया, तुर्की और मिस्र शामिल हैं, आप इस देशों को यूरोपीय देश के रूप में मान सकते हैं