साफ, निखरी और बेदाग त्वचा सभी चाहते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। कभी त्वचा संबंधी समस्याएं, तो कभी लापरवाही हमारे चेहरे की चमक को फीका करने लगती हैं। त्वचा पर नजर आने वाले पिंपल के दाग, झाइयां व काले धब्बे आदि चेहरे की खूबसूरती को दिनों-दिन कम करते जाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग दिनभर सोचते हैं कि चेहरे के काले धब्बे कैसे हटाएं और कई लोग डर्मेटोलॉजिस्ट के चक्कर काटते हैं। ऐसे में चेहरे के दाग कैसे हटाएं का जवाब आपको स्टाइलक्रेज के इस लेख में मिल सकता है। यहां आप जानेंगे कि त्वचा पर काले धब्बे के कारण क्या हैं और इनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। Show
आइए, शुरू करें लेख फेस के दाग कैसे हटाएं, इसके बारे में बताने से पहले हम चेहरे पर काले धब्बे होने का मतलब बता रहे हैं। विषय सूची
क्या हैं ये काले धब्बे?जब चेहरे की त्वचा के हिस्से का रंग अन्य की तुलना में अधिक गहरा हो जाता है, तो उन्हें डार्क स्पॉट्स या काले धब्बे कहते हैं। ये धब्बे त्वचा में असमान्यता होने की वजह से पैदा होते हैं (1)। 40 की उम्र के बाद काले धब्बे आम हैं। आमतौर पर काले धब्बे चेहरे के अलावा कंधे, बांह या पीठ पर भी हो सकते हैं। ये धब्बे दिखने में काले या गहरे भूरे रंग के होते हैं। कई बार चेहरे पर काले दाग धब्बे सूरज में ज्यादा देर तक रहने के कारण भी हो सकते हैं (2)। आगे जानिए इनके प्रकार लेख के अगले भाग में हम बता रहे हैं कि चेहरे पर काले दाग धब्बे कितने तरह के होते हैं। काले दाग धब्बों के प्रकार – Types of Dark Spots in Hindiचेहरे पर होने वाले काले दाग मुख्य रूप से चार तरह के होते हैं। इन चारों प्रकार के बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं :
स्क्रॉल करें लेख के अगले भाग में आप जानेंगे चेहरे पर काले दाग धब्बे के कारण क्या होते हैं। काले दाग धब्बों के कारण – Causes of Dark Spots in Hindiचेहरे के दाग कैसे हटाएं, यह जानने से पहले त्वचा पर काले धब्बे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। इसके कारण कई सारे हो सकते हैं, जैसे (2) (3) (4) (6):
आगे है रोचक जानकारी लेख के अगले भाग में जानिए कि चेहरे से काले दाग कैसे हटाए जा सकते हैं। काले धब्बे हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Dark Spots in Hindiचेहरे से काले दाग कैसे हटाए जा सकते हैं, इस सवाल का जवाब हम नीचे कुछ घरेलू उपाय के रूप में दे रहे हैं। काले धब्बे हटाने का तरीका जितना प्राकृतिक होगा, उतना बेहतर होगा। इसी वजह से नीचे बताए गए चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के उपाय पूरी तरह से नेचुरल हैं। वहीं, अगर दाग-धब्बों से जुड़ी गंभीर समस्या हो, तो एक बार डॉक्टर से भी संपर्क जरूर करें। 1. एलोवेरासामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : चेहरे के काले दाग हटाने के उपाय में एलोवेरा का उपयोग भी शामिल है। इसमें एलोसिन तत्व होता है, जो मेलेनिन (त्वचा को गहरा रंग देने वाला तत्व) को बढ़ने से रोक सकता है। साथ ही यह त्वचा पर यूवी किरणों के कारण होने वाले दाग-धब्बों से बचाव करने और इन्हें कम करने में भी सहायता कर सकता है (7)। अब आप समझ गए होंगे कि एलोवेरा की मदद से फेस के दाग कैसे हटाए जा सकते हैं। 2. नींबूसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : कई लोग पूछते हैं कि नींबू की मदद से फेस से दाग कैसे हटाये जा सकते हैं, तो हम बता दें कि नींबू विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत होता है। यह विटामिन-सी डी-पिगमेंटेशन एजेंट की तरह कार्य करता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन (दाग-धब्बों) को कम करने में मदद कर सकता है। यह मेलेनिन की मात्रा को बढ़ने से रोकने और त्वचा का रंग साफ करने में भी सहायक हो सकता है (8)। साथ ही, नींबू में मौजूद विटामिन-सी एक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी कार्य करता है। यह यूवी किरणों, फोटोएजिंग और फ्री-रेडिकल्स के कारण होने वाली क्षति व दाग-धब्बों से भी त्वचा को बचाने में सहायक हो सकता है (8)। 3. शहदसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : काले दाग का उपचार करने के लिए शहद का उपयोग भी किया जा सकता है। बताया जाता है कि शहद में मौजूद पॉलीफेनोल्स एक तरह के एंजाइम टायरोसिनेस (Tyrosinase) को बढ़ने से रोकते हैं। इन एंजाइम के कारण मेलेनिन की मात्रा बढ़ती है, जो ऐजस्पॉट व झाइयों का कारण बन सकता है। ऐसे में टायरोसिनेस एंजाइम को बढ़ने से रोककर शहद चेहरे को काले दाग से बचाने में मदद कर सकता है (9)। इसी वजह से चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के उपाय के रूप में शहद को उपयोगी माना जाता है। 4. हल्दीसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : अगर कोई आपसे पूछे कि हल्दी से चेहरे के काले धब्बे कैसे हटाए जाते हैं, तो आप उन्हें यह उपाय बता सकते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, हल्दी का अर्क हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में सहायक हो सकता है। इस गुणकारी हल्दी के फायदे में बढ़ती उम्र के अन्य लक्षण, जैसे – झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करना भी शामिल है। माना जाता है कि हल्दी में मौजूद करकुमा लॉन्गा (Curcuma longa) कंपाउंड की वजह से हल्दी त्वचा के लिए फायदेमंद होती है (7)। 5. विटामिन-ईसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : चेहरे से काले धब्बे दूर करने के लिए विटामिन-ई का भी उपयोग कर सकते हैं। विटामिन-ई के साथ जब बेसन और दूध मिलाया जाता है, तो यह एक प्रभावी फेस पैक बन जाता है। दरअसल, विटामिन-ई में मेलेनिन बनाने वाले सेल्स को बढ़ने से रोकने की क्षमता होती है। साथ ही यह ग्लूटेथिओन (Glutathione – एक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट) की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जिससे यूवी किरणों के प्रभाव से त्वचा को बचाया जा सकता है (10)। वहीं, विटामिन-ई टायरोसिनेस एंजाइम को बढ़ने से भी रोक सकता है। जैसा कि हम लेख में ऊपर बता चुके हैं कि यह एंजाइम त्वचा में काले धब्बे व झाइयों आदि का कारण बनता है (10)। इससे आप समझ गए होंगे कि विटामिन-ई की मदद से काले दाग धब्बे कैसे हटाएं। 6. दूधसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : अगर कोई आपसे यह पूछे कि दूध की मदद से चेहरे के काले दाग कैसे हटाएं, तो आप उन्हें बता सकते हैं कि दूध त्वचा को ब्लीच कर सकता है। इससे चेहरे पर होने वाले काले दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को हटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही दूध का उपयोग करने से त्वचा चमकदार, निखरी हुई और नम बन सकती है। अगर किसी को ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स की समस्या है, तो वो भी त्वचा पर दूध लगा सकते हैं (11)। 7. चंदनसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : त्वचा का रंग निखारने और उसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए चंदन का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। चंदन न सिर्फ त्वचा के काले दाग-धब्बे कम करने में मदद कर सकता है, बल्कि इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण त्वचा से जुड़ी एक्ने जैसी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। प्रदूषण से होने वाली क्षति से भी त्वचा को बचाने का काम कर सकता है (11)। इस प्रकार आप समझ गए होंगे कि चंदन की मदद से चेहरे के डार्क स्पॉट कैसे हटाए जा सकते हैं। पढ़ते रहें 8. दहीसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : बेसन और हल्दी के साथ मिलाकर दही फेस पैक प्रभावकारी मास्क बन जाता है। दही एक्ने को रोककर नए काले धब्बे बनने की आशंका को कम कर सकता है। दरअसल, दही में मौजूद प्रोबायोटिक में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़कर एक्ने को पनपने से रोक सकता है। यह फोटोएजिंग (सूरज की किरणों के कारण समय से पहले आने वाला बुढ़ापा) को भी रोक सकता है, जिसे चेहरे पर काले दाग-धब्बे पड़ने का कारण माना जाता है (12)। वहीं, बेसन त्वचा की रंगत निखारकर, उसे चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है (11)। हल्दी के गुण के बारे में हम ऊपर बता ही चुके हैं। 9. ग्रीन-टीसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : जैसा कि हम त्वचा पर काले धब्बे के कारण में बता चुके हैं कि यह बढ़ती उम्र के प्रभाव के कारण भी हो सकता है। ऐसे में ग्रीन-टी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। ग्रीन-टी में पॉलीफिनॉल एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG – Epigallocatechin Gallate) कंपाउंड पाया जाता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित कर सकता है। इसकी मदद से ऐज स्पॉट्स व झाइयों को कम किया जा सकता है (13)। 10. संतरे के छिलकेसामग्री :
विधि :
सामग्री : क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलके से चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाये जा सकते हैं? दरअसल, संतरे के छिलके का पाउडर हाइपरपिगमेंटेशन से निजात पाने में मदद कर सकता है। इसके छिलके में हेसपेरिडिन (Hesperidin) नामक फ्लेवनोन ग्लाइकोसाइड कंपाउंड पाया जाता है। यह मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करके त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है (14)। 11. गुलाब जलसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : अब आप पूछेंगे कि गुलाब जल से चेहरे के काले दाग कैसे हटाए जा सकते हैं? दरअसल, कई बार त्वचा पर पिंपल से भी दाग बन जाते हैं। इन दागों की जड़ यानी पिम्पल को कम करने के लिए गुलाब जल का उपयोग किया जा सकता है। गुलाब की पंखुड़ियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये एक्ने का कारण बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करके एक्ने की समस्या से आराम दिला सकते हैं। यह चेहरे को साफ करने और मुलायम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है (15)। इसके अलावा, इस पैक में मौजूद बेसन और दूध भी दाग-धब्बों को हटाकर चेहरे को एक समान रंग देने में मदद कर सकता है (11)। 12. खीरासामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : त्वचा में मेलेनिन की मात्रा बढ़ने से गाल और नाक पर छोटे-बड़े, काले, भूरे या लाल धब्बे पड़ जाते हैं, जिन्हें झाइयां या फ्रेकल भी कहा जाता है। सालों से चेहरे पर रहने वाले इन पुराने दाग को हटाने के उपाय में खीरे के जूस का उपयोग भी शामिल है। इसे त्वचा की रंगत निखारने के लिए जाना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और सिलिका चेहरे का रंग साफ करता है और ग्लो लाने में सहायक हो सकता है (18)। खीरे के जूस के अलावा इसे पीसकर खीरे का फेसपैक बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 13. पपीतासामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : चेहरे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमेशा महंगी क्रीम और फेशियल की जरूरत नहीं होती। घर में रखे फलों से भी बेदाग खूबसूरत चेहरा पाया जा सकता है। इसके लिए पपीता का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन पपीते की मदद से चेहरे के दाग कैसे हटाए जा सकते हैं? इसका जवाब है, इसमें मौजूद विटामिन-सी की समृद्ध मात्रा, जो मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। इसकी मदद से चेहरे के हाइपरपिगमेंटेशन (दाग-धब्बों) से छुटकारा मिल सकता है (8)। 14. लहसुनसामग्री :
विधि :
कैसे है फायदेमंद : लहसुन की मदद से चेहरे के काले दाग कैसे हटाए जा सकते हैं? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो हम बता दें कि लहसुन में एंटीएजिंग गुण होते हैं, जो एजिंग के लक्षणों को कम कर सकते हैं। एजिंग के लक्षणों को कम करके, यह दाग धब्बों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूरज की पराबैंगनी किरणों की वजह से होने वाले डैमेज को कम कर सकता है (17)। जैसे कि हम ऊपर बता ही चुके हैं कि बढ़ती उम्र और सूरज की पराबैंगनी किरणें भी डॉर्क स्पॉट्स का कारण हो सकती है (2)। यही कारण है कि इस एंटी एजिंग फेस पैक को दाग-धब्बे कम करने में सहायक माना जाता है। नोट : लहसुन के उपयोग से कुछ लोगों को एलर्जी जैसे खुजली, जलन या अन्य समस्या हो सकती है। अगर ऐसा हो, तो चेहरा तुरंत धो लें और डॉक्टर से सम्पर्क करें। बने रहें हमारे साथ फेस के काले धब्बे कैसे हटाए जा सकते हैं, यह आप जान ही गए हैं। आगे हम कुछ और जरूरी जानकारी दे रहे हैं। काले दाग धब्बों के लिए डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए?चेहरे के काले निशान कैसे मिटाए जा सकते हैं, यह ऊपर हम बता चुके हैं। बेशक, घरेलू उपचार दाग-धब्बों को कम कर सकते हैं, लेकिन कई परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें डॉक्टर से संपर्क किया जाना जरूरी होता है। ये परिस्थितियां कुछ इस प्रकार हैं :
आगे जानिए इसका इलाज इस लेख के अगले भाग में आप जानेंगे कि मेडिकल ट्रीटमेंट से फेस के दाग कैसे हटाए जाते हैं। काले दाग धब्बों का इलाज – Other Medical treatments for Dark Spots in Hindiलिवर स्पॉट्स को अधिकतर किसी डॉक्टरी इलाज की जरूरत नहीं होती। उम्र की वजह से हुए चेहरे पर काले दाग का इलाज ब्लीच क्रीम या लोशन की मदद से किया जा सकता है। इनसे चेहरे पर काले धब्बे हल्के हो सकते हैं (2)। इनके अलावा, अन्य उपाय के बारे में जब डॉक्टर से पूछा जाता है कि फेस पर काले दाग कैसे हटाए जाते हैं, तो विशेषज्ञ नीचे बताए गए सुझाव दे सकते हैं (3) :
अंत तक पढ़ें लेख किस प्रकार त्वचा के पुराने दाग-धब्बे दूर करें जानने के बाद इनसे बचने के लिए कुछ टिप्स की जानकारी हम नीचे दे रहे हैं। काले दाग धब्बों से बचाव – Prevention Tips For Dark Spot in Hindiऊपर बताए गए नुस्खों के अलावा अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके भी काले दाग-धब्बों से बचा जा सकता है।
चेहरे पर काले धब्बे किसी भी कारण से हुए हों, लेकिन ये आपकी पहचान नहीं हैं। इन दाग-धब्बों को कम करने के प्राकृतिक तरीकों के बारे में हमने विस्तार से बताया है। काले धब्बे हटाने के तरीकों को अपना कर घर बैठे ही इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। घरेलू नुस्खों के साथ ही डॉक्टरी इलाज से चेहरे के काले दाग हटाने के उपाय के बारे में भी इस लेख में बताया गया है। आशा करते हैं कि अब आप समझ चुके होंगे कि प्राकृतिक तरीकों से चेहरे के डार्क स्पॉट कैसे हटाए जा सकते हैं। पसंद आने पर इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। नीचे हम पाठकों द्वारा चेहरे से काले दाग कैसे हटाएं विषय से संबंधित कुछ सवाल-जवाब लेकर आए हैं। अक्सर पूछे जाने वाले सवालकाले धब्बे पूरी तरह गायब होने में कितना समय लेते हैं? यह इस बात पर निर्भर करता है कि वो किस कारण से हुए हैं और उनके लिए क्या ट्रीटमेंट लिया जा रहा है। क्या एक्स्फोलिएट करने से दाग हल्के हो जाते हैं? कई बार प्रदूषण, धूल व मिट्टी के कणों के कारण भी चेहरे पर दाग पड़ सकते हैं (18)। ऐसे में चेहरे को स्क्रब या एक्स्फोलिएट करने से इन्हें कम करने में मदद मिल सकती है। हां, यह कह पाना मुश्किल है कि सिर्फ एक्सफोलिएशन चेहरे के दाग हल्के करने के लिए कितना प्रभावकारी हो सकता है। क्या काले धब्बे खतरनाक हो सकते हैं? नहीं, चेहरे पर काले धब्बे किसी तरह की शारीरिक तकलीफ या दर्द का कारण नहीं बनते हैं। क्या डार्क स्पॉट्स स्थाई होते हैं? नहीं, ये स्थाई नहीं होते, लेकिन हल्का होने में बहुत समय लगाते हैं। हां, अगर किसी को बार-बार एक ही जगह पर डार्क स्पॉट हो रहे हैं, तो उन्हें लग सकता है कि ये स्थाई हैं, जबकि ऐसा होता नहीं है। क्या पानी पीने से डार्क स्पॉट्स हल्के हो सकते हैं? नहीं, पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकालते हैं, लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि इससे डार्क स्पॉट्स हल्के हो सकते हैं (19)। क्या नमक की मदद से चेहरे पर काले दाग का इलाज किया जा सकता है? काले नमक में कई ऐसे मिनरल और पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें क्लेंजिंग गुण भी होते हैं, जो त्वचा को साफ करने में मदद कर सकते हैं (20)। फिर भी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह काले दाग-धब्बों को कम करने में कितने प्रभावी हैं। इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है। रातभर में काले दाग को साफ कैसे किया जा सकता है? किसी भी नुस्खे से एक रातभर में चेहरे के दाग से छुटकारा पाना मुमकिन नहीं है। SourcesArticles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.
Was this article helpful? The following two tabs change content below.
सरल जैन ने श्री रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, राजस्थान से संस्कृत और जैन दर्शन में बीए और डॉ. सी. वी. रमन... more Dr. Zeel Gandhi is an Ayurvedic doctor and an expert at providing holistic solutions for health problems encompassing Internal medicine,... more चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है?Face Ke Daag Dhabbe Hatane Ki 10 Best Cream – चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली 10 सबसे अच्छी क्रीम. गार्नियर लाइट कंप्लीट फेयरनेस सीरम क्रीम. लोरियाल व्हाइट पर्फेक्ट डे क्रीम. ओले व्हाइट रेडिएन्स ब्राइटनिंग क्रीम. ऑनेस्ट चोईस एन्टी ब्लेमिशिंग क्रीम. कोज़ी केयर स्किन लाइटनिंग क्रीम. दाग धब्बों के लिए कौन सी क्रीम बेस्ट है?चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली अच्छी क्रीम | Chehre Ke Daag Dhabbe Hatane Ki Best Cream. मेडरमा पी एम इंसेंटिव ओवरनाइट स्कोर क्रीम. मामा अर्थ बाय बाय ब्लैमिश फेस क्रीम. बायोटीक ए विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग क्रीम. रीइक्वाइल स्किन रेडियंस क्रीम. पोंड्स वाइट ब्यूटी एंटी स्पॉट क्रीम. गार्नियर लाइट कंपलीट फेयरनेस सिरम क्रीम. जल्दी से चेहरे पर काला निशान को दूर करने के लिए कैसे?नींबू में विटामिन सी होता है, जो कि इन काले दाग-धब्बों को हटाने में सहायक है। लेकिन इसे शहद, हल्दी या गुलाब जल आदि के साथ मिलाकर ही चेहरे पर लगाएं। दरअसल नींबू में युक्त प्राकृतिक ब्लीच आपकी त्वचा को जला सकता है।
|