14 नवंबर कौन सा दिवस मनाया जाता है? - 14 navambar kaun sa divas manaaya jaata hai?

History of 14 November: इतिहास में 14 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. इस दिन को ‘बाल दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू'' कहकर पुकारते थे.

Show

भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को ‘बाल दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया गया. कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं.

इतिहास में 14 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1681 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल को एक अलग रियासत बनाने की घोषणा की

1889 : स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म

1922 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरूआत की

1935 : आधुनिक जॉर्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म

1948 : ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स का जन्म। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं

1955 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उद्घाटन

1964 : आज के दिन को ‘बाल दिवस' के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान

1969 : अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा

1973 : महारानी एलिजाबेथ की एकमात्र पुत्री राजकुमारी ऐनी ने फौज में लेफ्टिनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था.

1991: अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की

2006 : भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी. 2008 : ‘मून इंपैक्ट प्रोब' चांद की सतह पर उतरा (भाषा इनपुट)

Follow Us:

  • History of the day
  • Children's Day
  • Children's Day 2022

Share Via :

Published Date Mon, Nov 14, 2022, 8:33 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस क्यों मनाया जाता है?...

आपका सवाल है अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस क्यों मनाया जाता है तो मैं आपको बताना चाहताऔर पढ़ें

Dharmendra kumarTeacher

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?...

आपके वर्जन है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्चऔर पढ़ें

Ajay kumarTeacher

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस कब मनाया जाता है?...

हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवसऔर पढ़ें

Priyanshu Kumar AwasthiYouTuber See My Profile

अंतरराष्ट्रीय एनिमेशन दिवस कब मनाया जाता है ?...

आपका विल्सन ने अंतरराष्ट्रीय एनिमेशन दिवस कब मनाया जाता है तो 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीयऔर पढ़ें

Ajay kumarTeacher

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है?...

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 28 अप्रैल को मनाया जाता हैऔर पढ़ें

SanjitaStudent

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं में सशक्तिकरण का भाव जागृत करने उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा करनेऔर पढ़ें

Pawan Kumar Dwivedi

अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?...

आपका पेट ने अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैलऔर पढ़ें

Ajay kumarTeacher

अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है? ...

आपका प्रसन्न है अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस कब मनाया जाता है तो अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 29और पढ़ें

Ajay kumarTeacher

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?...

आपका प्रश्न है अंतरराष्ट्रीय को मनाया जाता है इसका उत्तर है अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21और पढ़ें

Riddhima BarouliyaTeacher

14 नवंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

History of 14 November: इतिहास में 14 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. इस दिन को 'बाल दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ''चाचा नेहरू'' कहकर पुकारते थे.

14 नवंबर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

चूंकि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म वर्ष 1889 में 14 नवंबर को ही हुआ था और वे बच्चों से बेहद लगाव रखते थे। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए चाचा नेहरू के जन्मदिन को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।