लखनऊ। भैंस पालन पशुपालकों के लिए तभी फायदेमंद हो सकता है जब भैंस सही समय पर बच्चा देती है लेकिन आजकल भैंसों का ठीक समय पर गाभिन न होना एक आम समस्या बन गया है। हर पशुपालक की यह इच्छा रहती है कि डेढ साल में भैंस बच्चा दे दे , जिससे उससे लगातार दूध मिलता रहे लेकिन पशुपालक इस समस्या से परेशान रहते हैं कि उनकी भैंस दो वर्ष में केवल एक बच्चा देती है। Show
हिसार स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॅा. आर के शर्मा बताते हैं, " भैंस हर साल बच्चा दे सकती है जो ब्याने के बाद 60 दिन में अंदर गाभिन हो जाए। अगर ब्याने के 100 दिन बाद भैंस गाभिन होती है तो 300 दिन गर्भकाल को जोड़कर अगला बच्चा 400 दिन के अंतर पर होता है। अगर 200 दिन बाद गाभिन होती है तो बच्चा 500 दिन के अंतर पर होता है और अगर 300 दिन के बाद गाभिन होती है तो बच्चा 600 दिन के अंतर पर होता है।" भैंसों में ब्यांत का अंतर होने के कारणों के बारे में डॅा. शर्मा बताते हैं, "इसके तीन कारण है पहला ब्याने के बाद भैंस का गर्म में नहीं आना या गर्मी के लक्षणों का इंतना हल्का होना कि पशुपालकों को इसका पता ही नहीं लगता है कि भैंस गर्मी में है इसे चुप गाभिन होना भी कहते है। दूसरा गाभिन कराने पर भैंस का गर्भपात हो जाना और तीसरा बच्चा फसने या रुकने के कारण बच्चेदानी में इंफकेशन से होता है।" एक अनुमान के अनुसार यदि भैंस के ब्यांत का अंतर एक दिन बढ़ जाता है तो पशुपालक को रोजाना लगभग 100 रूपए का नुकसान होता है। ब्यांत अंतराल 13-14 महीने रहने पर भैंस अपने जीवनकाल में अधिक बच्चे देगी और अधिकतर समय दूध उत्पादन में भी रहेगी । मादा पशु की जनन क्षमता इसी से परखी जाती है कि उसके दो ब्यांत के बीच कितना अंतर है। दो ब्यांत के बीच का अंतराल दो प्रमुख भागों में बांटा जा सकता है। पहला प्रसव से गाभिन होने तक का समय तथा दूसरा गाभिन होने से लेकर बच्चा देने तक का समय जो कि निश्चित रहता है। इस दूसरे अंतराल को गर्भकाल कहते हैं। भैंस में यह लगभग 310 दिन होता है। यदि भैंस बच्चा देने के 90 दिन के अंदर गाभिन हो जाये तभी 310 दिन गर्भकाल को जोड़कर, अगला बच्चा उससे 400 दिन के अंतराल पर प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें-भैंसा भी बना सकता है आपको लखपति, जानिए कैसे ?इन बातों का रखें ध्यानरिपीट ब्रीडिंग(बार-बार फिरना)
यह भी पढ़ें-भैंस खरीदने जा रहे हैं तो इन चीज़ों को जरूर देखें, नहीं होगा धोखाशांत मदकाल
इस यंत्र से आसानी से पता चल सकेगा गाय या भैंस का मदकालभैंस कितने महीने में भी आती है?गाय गाभिन होने के 9 माह 9 दिन भैंस गाभिन होने के 10 माह 10 दिन में बच्चा देती है। इसलिए पशु के गाभिन होने की तारीख का पता होना जरुरी होता है।
भैंस कितने दिनों में भी आ जाती है?भैंस में यह लगभग 310 दिन होता है। यदि भैंस बच्चा देने के 90 दिन के अंदर गाभिन हो जाये तभी 310 दिन गर्भकाल को जोड़कर, अगला बच्चा उससे 400 दिन के अंतराल पर प्राप्त किया जा सकता है।
मुर्रा भैंस कितने महीने में बच्चा देती है?इसके दूध में 7% वसा पाई जाती है। इस भैंस का रंग काला होता है। उत्पत्ति स्थान हिसार से दिल्ली माना जाता है। मुर्रा भैंस की गर्भा अवधि 310 दिन की हौती है अौर अयन विकसित तथा दूध शिराएँ उभरी हौती है।
भैंस को लहसुन खिलाने से क्या होता है?यह कोई टोना-टोटका नहीं, बल्कि बाकायदा वैज्ञानिक सत्य है कि अगर दूध देने वाली गाय-भैंसों के चारे में लहसुन मिला दिया जाए तो वे कम मात्रा में मीथेन गैस वातावरण में छोड़ेंगे और इससे वे दूध भी ज्यादा देंगी।
|