भारत देश का नाम क्या है? - bhaarat desh ka naam kya hai?

भारत देश का नाम क्या है? - bhaarat desh ka naam kya hai?

भारत शब्द से भारतीय उपमहाद्वीप, भारत गणतंत्र, या वृहत्तर भारत आदि का आशय लिया जाता है। भारत के अंग्रेजी नाम इण्डिया (India) की उत्पत्ति सिंधु शब्द से हुई है जो यूनानियों द्वारा चौथी सदी ईसा पूर्व से प्रचलन में है। इंडिया नाम पुरानी अंग्रेजी में ९वीं सदी में और आधुनिक अंग्रेजी में १७वीं सदी से मिलता है।

भारत को भारतवर्ष जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, आर्यावर्त, हिन्दुस्तान (हिन्दुस्थान), हिन्द आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है।

अजनाभवर्ष[संपादित करें]

भारत का प्राचीन नाम अजनाभवर्ष था।[1] ऋषभदेव के सौ पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र भरत के नाम पर बाद में भारतवर्ष पड़ा।

भारतवर्ष[संपादित करें]

भारतवर्ष नाम ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर पड़ा है।

अनेक पुराणों के अनुसार नाभिराज के पुत्र भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। हिन्दू ग्रन्थ, स्कन्द पुराण (अध्याय ३७) के अनुसार "ऋषभदेव नाभिराज के पुत्र थे, ऋषभ के पुत्र भरत थे, और इनके ही नाम पर इस देश का नाम "भारतवर्ष" पड़ा"।[2] इसी तरह की बात विष्णुपुराण (2,1,31), वायुपुराण (33,52), लिंगपुराण (1,47,23), ब्रह्माण्डपुराण (14,5,62), अग्निपुराण (107,11–12), और मार्कण्डेय पुराण (50,41), में भी आयी है।[कृपया उद्धरण जोड़ें]

ऋग्वेद में दस राजाओं के युद्ध का वर्णन है जिसमें भारत नामक जनसमूह के राजा सुदास का नाम आया है। इस जनसमूह से भी भारतवर्ष का नाम आया हो सकता है।

भारतवर्ष शब्द का एक भौगोलिक ईकाई के रूप में सबसे पुराना उपयोग हाथीगुम्फा शिलालेख में मिलता है।[3][4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • भारत की आधिकारिक भाषाओं में भारत के नाम

सन्दर्भ सूची[संपादित करें]

  1. श्रीमद्भागवतमहापुराण,एकादश स्कन्ध,दूसरा अध्याय, गीता प्रेस, गोरखपुर
  2. Sangave २००१, पृ॰ २३.
  3. Dwijendra Narayan Jha, Rethinking Hindu Identity (Routledge: 2014), p.11
  4. Upinder Singh, Political Violence in Ancient India, p.253

ग्रंथ सूची[संपादित करें]

  • Sangave, Vilas Adinath (२००१), Facets of Jainology: Selected Research Papers on Jain Society, Religion, and Culture, Mumbai: Popular prakashan, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-7154-839-3

भारत देश का क्या नाम है?

भारतवर्ष नाम ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर पड़ा है। अनेक पुराणों के अनुसार नाभिराज के पुत्र भगवान ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। हिन्दू ग्रन्थ, स्कन्द पुराण (अध्याय ३७) के अनुसार "ऋषभदेव नाभिराज के पुत्र थे, ऋषभ के पुत्र भरत थे, और इनके ही नाम पर इस देश का नाम "भारतवर्ष" पड़ा"।

भारत के कितने नाम हैं?

इंडिया.
हिंदुस्तान.
आर्यावर्त.
जंबूद्वीप.
भारतखण्ड.

हमारे देश का नाम इंडिया कैसे पड़ा?

जब अंग्रेजों को पता चला कि भारत की सभ्यता सिंधु घाटी है जिसे इंडस वैली भी कहा जाता है, इस शब्द को लैटिन भाषा में इंडिया कहा जाता है तो उन्होंने भारत को इंडिया कहना शुरू कर दिया. अंग्रेजों के शासनकाल में इंडिया नाम काफी प्रसिद्ध हुआ और हमारा देश दुनिया में इस नाम से जाना जाने लगा.

भारत के 5 नाम कौन कौन से हैं?

भारत के पांच नाम कौन कौन से है.
इंडिया.
हिंदुस्तान.
आर्यावर्त.
जंबूद्वीप.