भारत से क्या क्या निर्यात होता है? - bhaarat se kya kya niryaat hota hai?

भारत के कुल निर्यात का मूल्य नवंबर 2019 में लगभग 356.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. भारत अपने निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिका को भेजता है जो कि भारत के कुल निर्यात का 15.88% है. दूसरी ओर भारत के आयात का सबसे बड़ा स्रोत चीन है. आइये इस लेख में भारत के निर्यात और आयात साझीदार देशों की सूची जानते हैं.

वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था नॉमिनल जीडीपी के हिसाब से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. भारत सरकार ने 2024-25 तक भारत की अर्थव्यवस्था के आकार को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा है जो कि वर्तमान में 2.93 ट्रिलियन डॉलर है.यह लक्ष्य बिना निर्यात को बढ़ाये संभव नजर नहीं आता है.

भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति 2015-2020 में 2020 तक $ 900 बिलियन का निर्यात लक्ष्य निर्धारित किया है. यह लक्ष्य 2013-14 के 465.9 बिलियन डॉलर के कुल निर्यात से दुगुने से भी थोडा ज्यादा है.

नॉमिनल GDP और रियल GDP में क्या अंतर होता है?

यह लेख भारत के टॉप 10 निर्यात और आयात भागीदार देशों पर आधारित है.इसमें यह बताया गया है कि भारत किस देश को सबसे ज्यादा माल निर्यात करता है और किन देशों से सबसे ज्यादा वस्तुएं आयात करता है.

भारत क्या निर्यात करता है? (What India exports)

पेट्रोलियम उत्पाद, तेल, रत्न एवं आभूषण, कीमती धातुएं, इंजीनियरिंग गुड्स, सिले सिलाये वस्त्र, कंप्यूटर सहित मशीनरी, कार्बनिक रसायन, विद्युत मशीनरी/उपकरण, लोहा, इस्पात और फार्मास्यूटिकल्स उत्पाद इत्यादि.

भारत क्या आयात करता है (What India Imports)

कच्चा तेल, सोना, मोती, कीमती पत्थर, पेट्रोलियम उत्पाद, दूरसंचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, औद्योगिक मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, पशु / वनस्पति वसा, तेल, मोम, प्लास्टिक, और चिकित्सा उपकरण इत्यादि.

यहाँ पर यह बताना जरूरी है कि कच्चा तेल भारत के आयात की सबसे बड़ी मद है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का केवल 17% कच्चा तेल पैदा करता है और बकाया का 83% आयात करता है.

भारत के शीर्ष 10 आयात स्रोत हैं (Top 10 Import sources of India)

देश

निर्यात मूल्य (2018-19)

(US$ बिलियन में)

प्रतिशत हिस्सा (2018-19)

1. चीन

70.32

13.68

2. अमेरिका

35.55

6.92

3.संयुक्त अरब अमीरात

29.78

5.79

4.सऊदी अरब

28.48

5.54

5. इराक

22.37

4.35

6. स्विट्ज़रलैंड

18.08

3.52

7.हाँग काँग

17.99

3.50

8.कोरिया रिपब्लिक

16.76

3.26

9.सिंगापुर

16.28

3.17

10. इंडोनेशिया

15.85

3.08

सारिणी से स्पष्ट है कि चीन, भारतीय आयात का सबसे बड़ा स्रोत है. 2019 में चीन का भारत को किया गया निर्यात $ 74.72 बिलियन था जबकि उसी वर्ष चीन को भारतीय निर्यात केवल $ 17.95 बिलियन था. इसलिए चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 56.77 बिलियन डॉलर का है.

भारत के शीर्ष 10 सबसे बड़े निर्यातक देश हैं (Top 10 Largest export destination of India)

देश

आयात मूल्य (2018-19)

यूएस $ बिलियन

प्रतिशत हिस्सा (2018-19)

1.अमेरिका

52.43

15.88

2.संयुक्त अरब अमीरात

30.13

9.13

3.चीन 

16.75

5.07

4.हांगकांग

13.00

3.94

5.सिंगापुर

11.57

3.51

6.यूनाइटेड किंगडम

9.33

2.83

7. बांग्लादेश

9.21

2.79

8. जर्मनी

8.90

2.70

9. नीदरलैंड

8.81

2.67

10. नेपाल

7.76

2.3

उपरोक्त तालिका में दर्शाया गया है कि भारत अपने कुल निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा (15.88%) संयुक्त राज्य अमेरिका को निर्यात करता है. वर्ष 2018-19 में भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 87.95 बिलियन अमरीकी डॉलर था.  इसी अवधि में अमेरिका के साथ भारत का व्यापार अधिशेष 16.85 बिलियन अमरीकी डॉलर था. भारत का यह व्यापार अधिशेष जनवरी 2020 में घटकर 15.17 अरब डॉलर हो गया है.

संयुक्त अरब अमीरात, भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा निर्यात स्थान है जबकि चीन तीसरे स्थान पर है. 

तो यह थी भारत के साथ आयात और निर्यात करने वाले सबसे बड़े टॉप 10 देशों की सूची. यह सूची बैंकिंग/एसएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

भारत में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों की सूची 2020

Bharat क्या क्या निर्यात करता है?

भारत से प्रमुख उत्पाद निर्यात तैयार वस्त्र और वस्त्र, इंजीनियरिंग उत्पाद जैसे साइकिल और डीजल इंजन, हाथ उपकरण और मोटर वाहन घटक इत्यादि, और संबद्ध रसायन और ठीक रसायन, डाई और डाई मध्यवर्ती, ट्यूब और टायर, रबर के दस्ताने जैसे आइटम हैं।

भारत से सबसे ज्यादा क्या निर्यात होता है?

तेल सहित खनिज ईंधन: यूएस $ 48.3 बिलियन (कुल निर्यात का 14.9%).
रत्न, कीमती धातु: $ 40.1 बिलियन (12.4%).
कंप्यूटर सहित मशीनरी: $ 20.4 बिलियन (6.3%).
वाहन: $ 18.2 बिलियन (5.6%).
कार्बनिक रसायन: $ 17.7 बिलियन (5.5%).
फार्मास्यूटिकल्स: $ 14.3 बिलियन (4.4%).
विद्युत.

भारत के प्रमुख निर्यात कौन कौन से हैं?

भारत से निर्यात किए जाने वाले टॉप 10 उत्पादों की सूची.
इंजीनियरिंग सामान 25.9. 22.4..
रत्न और आभूषण 14.4. -3.8..
रासायनिक और संबद्ध उत्पाद 14.5. 11.9..
वस्त्र और संबंधित उत्पाद 11.8. 3.8..
पेट्रोलियम क्रूड और संबद्ध उत्पाद 11.8. 17.6..
कृषि और संबद्ध उत्पाद 9.7. 15.0..
इलेक्ट्रॉनिक सामान 2.0. 4.5..
समुद्री उत्पाद 2.7. 29.5..