बच्चों द्वारा काम करने का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है? - bachchon dvaara kaam karane ka un par kya prabhaav padata hai?

बच्चों से काम करवाने का क्या परिणाम हुआ?

► घर भर में अव्यस्था फैल गई 'कामचोर' कहानी में जब घर के आलसी बच्चों से उनका आलस्य दूर करने के लिए एक काम करवाने हेतु उन्हें पैसे का लालच देकर काम करवाने की कोशिश की गई. तो बच्चों ने ऐसा उल्टा सीधा काम किया कि सारे घर में अव्यवस्था फैल गई।

कामचोर से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

Hi! कामचोर कहानी से हमें शिक्षा मिलती है की हमें किसी भी काम को बड़ी सूझ-बूझ के साथ करना चाहिए वरना बिना सोचे समझे किया गया हमारा काम हमें मुसीबत में डाल सकत है व बच्चों को समय रहते ही हर काम को करने के लिए उत्साहित करते रहना चाहिए वरना बच्चे उसी प्रकार आलसी व निकम्मे हो जाएंगें जैसे कामचोर पाठ के बच्चे थे।

कामचोर कहानी क्या संदेश देती है class 8?

'कामचोर' कहानी क्या संदेश देती है? उत्तर:- यह एक हास्यप्रधान कहानी है। यह कहानी संदेश देती है की बच्चों को घर के कामों से अनभिज्ञ नहीं होना चाहिए। उन्हें उनके स्वभाव के अनुसार, उम्र और रूचि ध्यान में रखते हुए काम कराना चाहिए।

कामचोर कहानी का उद्देश्य क्या है?

'कामचोर' कहानी यह संदेश देती है कि बच्चों को घर के कामों से अनभिज्ञ नहीं होना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे कार्यो को करने की आदत डालनी चाहिए। माता-पिता को भी चाहिए कि बच्चों से छोटे-छोटे कार्य करवा कर उन्हें काम करने की आदत डालें। न कि उन्हें पूर्णतया नौकरों पर निर्भर कर दें।