अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय कौन है? - antariksh mein jaane vaala pahala bhaarateey kaun hai?

अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय कौन है? - antariksh mein jaane vaala pahala bhaarateey kaun hai?
Antriksh Mein Jane Wala Pehla Bhartiya Kaun Tha

Show

क्या आप जानते है Antriksh Mein Jane Wala Pehla Bhartiya Kaun Tha यदि नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। बता दे शुरू से ही मनुष्य अंतरिक्ष को जिज्ञासाओं का केंद्र मानता है। ऐसे में जब भी कोई व्यक्त स्पेस में किसी चीज की खोज करता है तो वह उसके लिए सबसे बड़ी कामयाबी बन जाती है। बता दे अंतरिक्ष में जाना हर किसी के बस की बात नही है। सालों की मेहनत और खोज के बाद वैज्ञानिक स्पेस पर जाने में कायम होते है।

आधुनिक युग में नई टेक्नोलॉजी के द्वारा अंतरिक्ष में जाना थोड़ा आसान हो गया है। बता दे इंसानों ने पहले अंतरिक्ष में सबसे पहले एक कुत्ते जिसके नाम लाइका था उसे भेजा गया था। जिससे जांच किया गया कि अंतरिक्ष में पृथ्वी के जीवो पर कैसा असर पड़ता है। इसके बाद इंसान को स्पेस पर भेजने की योजना बनाई गई। जिसके लिए कई देशों के बीच होड़ लग गई थी।

इन सभी देशों में सबसे पहले अंतरिक्ष में इंसान भेजने की कामयाबी रूस सोवियत संघ के हाथों लगी। जी हां रूस में 12 अप्रैल 1961 में यूरी गागरिन को स्पेस में सबसे पहले भेजा। यहां यूरी गागरिन ने 1 घंटा 48 मिनट बिताए, जिसके बाद वह सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आ गए।

इसके बाद कई देशों के वैज्ञानिक अंतरिक्ष और चांद पर जाने में कामयाब हुए। लेकिन इनमें सबसे पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन था, इसके बारे में जानना हर भारतीय चाहता है। तो आइए जानते हैं Antriksh Mein Jane Wala Pehla Bhartiya Kaun Tha

  • पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है

  • अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय कौन था
  • अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी
  • यह भी पढ़े:
    • विश्व की जनसंख्या कितनी है 2022
    • दुनिया के सात अजूबे कौन से है 2022
    • दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2022
    • दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है
  • FAQ’s (Frequently Asked Questions)
    • प्रश्न: अंतरिक्ष में सबसे पहले कौन गया है?
    • प्रश्न: एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी?
    • प्रश्न: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति कौन है?
    • प्रश्न: अंतरिक्ष यान भेजने वाला पहला देश कौन था?
    • प्रश्न: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में कब गई?

अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय कौन था

अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय कौन है? - antariksh mein jaane vaala pahala bhaarateey kaun hai?
Rakesh Sharma

बता दे अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) थे। 3 अप्रैल 1984 को राकेश शर्मा सोयूज टी 11 अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 7 दिन 21 घंटे और 40 मिनट समय बिताया। इसके बाद वह पृथ्वी पर वापस लौट आए। इस तरह राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय और विश्व के 138वे अंतरिक्ष यात्री बने।

राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 में पंजाब के पटियाला में हुआ था। बचपन से ही उनका मन विज्ञान में रखा जाता था। वह आसमान में उड़ना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी से विज्ञान में ग्रेजुएशन प्राप्त की। इसके बाद 1966 में उन्होंने NDA भास्कर इंडियन एयर फोर्स में कैडेट बन गए।

राकेश शर्मा ने महज 21 वर्ष की आयु में 1970 में भारतीय वायु सेना ज्वाइन कर ली थी। इसके 1 साल बाद उन्हीं भारत पाक युद्ध में मिग एअर क्रॉफ्ट में बड़ी सफलता हासिल करी। एक बात बड़ी मेहनत और कामयाबी से 20 सितंबर 1982 में उनका चयन इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर और सोवियत संघ के एक संयुक्त अंतरिक्ष मिशन में हुआ। इस दौरान उन्हें अंतरिक्ष पर जाने का मौका मिला।

चयन के बाद राजेश शर्मा रूस सोवियत संघ के कजाकिस्तान के बैंकानूर गए। जहां उन्होंने अंतरिक्ष पर जाने के लिए प्रशिक्षण किया। इसके बाद 3 अप्रैल 2024 को वह अंतरिक्ष पर जाने में सफल हुए। और पहले भारतीय आंतरिक यात्री बन गए। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें सोवियत सरकार ने हीरो ऑफ सोवियत यूनियन पदक से सम्मानित किया था।

  • पृथ्वी से सूर्य की दूरी कितनी है

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी

अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय कौन है? - antariksh mein jaane vaala pahala bhaarateey kaun hai?
Kalpana Chawla

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला (Kalpana Chawla) थी। जिनका जन्म 17 मार्च 1962 में हरियाणा के करनाल में हुआ था। उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से 1982 में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद 1982 में वह संयुक्त राष्ट्र अमेरिका चली गई थी। जहां उन्होंने 1984 और 1986 में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की।

इसके बाद 1988 में कल्पना चावला का चयन नासा ने अंतरिक्ष यात्री के लिए किया। उन्होंने अपनी पहली उड़ान एस टी एस 87 कोलंबिया शटल से 6 साथियों के साथ भरी। 19 नवंबर 1997 को वह अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने वहां 17 दिन बिताकर पृथ्वी की 252 परिक्रमा पूरी करी। इसके बाद 5 दिसंबर 1997 को वह अपना सपना पूरा करके पृथ्वी पर वापस लौटी थी।

इसके बाद 16 जनवरी 2003 को कोलंबिया फ्लाइट STS 107 से कल्पना ने दूसरे मिशन की शुरुआत हुई। जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष पर 16 दिन बिताकर 80 एक्सपेरिमेंट पूरे करे। लेकिन 1 फरवरी 2003 में पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते समय उनके विमान में तकनीकी खराबी होने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें कल्पना चावला सहित सभी मेंबर की मौत हो गई।

उम्मीद है आपको Antriksh Mein Jane Wala Pehla Bhartiya Kaun Tha और Antriksh Mein Jane Wali Pehli Bhartiya Mahila kaun Thi इसकी पूरी जानकारी मिली होंगी। बता दे राकेश शर्मा भारत के पहले व्यक्ति अंतरिक्ष यात्री थे। और कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थी।

यह भी पढ़े:

  • विश्व की जनसंख्या कितनी है 2022

  • दुनिया के सात अजूबे कौन से है 2022

  • दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2022

  • दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है

FAQ’s (Frequently Asked Questions)

प्रश्न: अंतरिक्ष में सबसे पहले कौन गया है?

उत्तर: अंतरिक्ष में सबसे पहले रूस के पायलट यूरी गागरिन गए थे। वह 12 अप्रैल 1961 में सबसे पहले अंतरिक्ष पहुंचे थे।

प्रश्न: एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी?

उत्तर: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला जुनको ताबे थीं। उन्होंने 16 मई साल 1975 में माउंट एवरेस्ट पर फतेह हासिल की थी।

प्रश्न: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति कौन है?

उत्तर: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति एडमंड हिलेरी थे।

प्रश्न: अंतरिक्ष यान भेजने वाला पहला देश कौन था?

उत्तर: सोवियत संघ ने पहली बार कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक 1957 में लाँच किया था।

प्रश्न: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में कब गई?

उत्तर: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में डिस्कवरी में सवार होकर 9 दिसंबर 2006 से 22 जून 2007 को धरती पर लौटी थी।

अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम पुरुष कौन है?

यूरी गागरिन 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष जाने वाले पहले शख़्स बने थे.

भारत से सबसे पहले अंतरिक्ष पर कौन गया था?

भारत के प्रथम और विश्व के 138 वें अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब राज्य के पटियाला जिले में हुआ था

अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला कौन है?

अंतरिक्ष में पहली महिला, सोवियत कॉस्मोनॉट वेलेंटीना टेरेशकोवा ने 1963 में उड़ान भरी थी। हालांकि अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रमों में 1980 के दशक तक उनके बाद महिलाओं को शामिल नहीं किया गया।

अंतरिक्ष में पहला आदमी कौन गया?

यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) (9 मार्च 1934 – 27 मार्च 1968), भूतपूर्व सोवियत संघ के हवाबाज़ और अंतरिक्ष यात्री थे। १२ अप्रैल, १९६१ को अंतरिक्ष में जाने वाले वे प्रथम मानव थे।