आधुनिकीकरण क्या है विकास में आधुनिकीकरण की भूमिका की विवेचना कीजिए? - aadhunikeekaran kya hai vikaas mein aadhunikeekaran kee bhoomika kee vivechana keejie?

आधुनिकीकरण का अर्थ (Modernization Meaning in Hindi) आधुनिक समाज में बढ़ते बदलावों को प्रदर्शित करने का कार्य करता हैं। यह वह व्यवस्था है जिसके अंतर्गत उद्योग और शहरीकरण को बढ़ावा देने का कार्य किया जाता हैं। इसमें तकनीकी विकास पर भी बल दिया जाता हैं। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं।

आधुनिकीकरण वह बदलाव हैं जिसके चलने हम पुरानी चल रही व्यवस्था को साफ तौर से देख व उसका अध्ययन कर सकते हैं। आधुनिकीकरण (Modernization) वह प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति ने वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक संसाधनों का इस तरह उपयोग किया कि जिससे ज्यादा लाभ अर्जित किया जा सकें।

आधुनिकीकरण की परिभाषा Definition of Modernization

मूरे के अनुसार – “आधुनिकीकरण एक क्रांतिकारी परिवर्तन हैं, जो परंपरागत समाज को उन्नत और आर्थिक रूप से ज्यादा अच्छा करने एवं राजनेतिक रूप से स्थिर सामाजिक परिवर्तन की ओर ले जाता हैं।

आधुनिकीकरण क्या है विकास में आधुनिकीकरण की भूमिका की विवेचना कीजिए? - aadhunikeekaran kya hai vikaas mein aadhunikeekaran kee bhoomika kee vivechana keejie?

श्यामचरण दुबे के अनुसार – “आधुनिकीकरण एक ऐसी प्रक्रिया हैं। जिसके द्वारा पहले से चली आ रही व्यवस्था को तकनीकी के माध्यम से उसमें परिवर्तन लाया जाता हैं।”

आधुनिकीकरण की विशेषता Features of Modernization

● आधुनिकीकरण एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं।

● आधुनिकीकरण एक लंबी और जटिल प्रक्रिया हैं।

● यह एक क्रांतिकारी प्रक्रिया हैं।

● यह गतिशील और अपरिवर्तनीय प्रक्रिया हैं।

● इसके अंतर्गत तकनीकी विधियों का प्रयोग किया जाता हैं और नए परिवर्तन का सूर्योदय किया जाता हैं।

● यह नकारात्मक और सकारात्मक दोनों दिशाओं की ओर अग्रसर हो सकता हैं।

आधुनिकीकरण के सहायक तत्व

● यह वैज्ञानिक पद्यति की सहायता लेता है तथा यह पूर्ण चिंतन के अनुसार अपने कार्यो का समापन करता हैं।

● यह भौतिकवादी दृष्टिकोण में आस्था रखता हैं तथा यह परिवर्तन में आस्था रखता हैं।

● अंधविश्वास,धर्मनिरपेक्षता,उद्योगीकरण,उच्च जीवन स्तर, सभी एक सहायक तत्व की भूमिका निभाते हैं।

आधुनिकीकरण और शिक्षा Education and Modernization

आधुनिकीकरण modernization वर्तमान शिक्षा में हो रहे बदलावों की ही देन हैं। आधुनिकीकरण और शिक्षा में बहुत गहरा संबंध होता हैं। यह छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करता हैं। सामाजिक आवश्यकताओं के अध्ययन करने में सहायक एवं अंधविश्वास से समाज को दूर रखने में भी यह सहायता प्रदान करता हैं।

लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करता हैं एवं वैज्ञानिक विषयों के अध्ययन पर बल देने का कार्य करता हैं। यह शिक्षा को वास्तविक शिक्षा के उद्देश्यों से परिलक्षित करवाने का कार्य भी करता हैं। अनुभव आधारित पाठ्यक्रम पर बल देना,सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को शिक्षा में शामिल करना आदि।

आधुनिकीकरण और शिक्षण विधियां

● योजना विधि

● समस्या-समाधान विधि

● प्रयोग विधि,प्रदर्शन विधि

● चर्चा एवं भाषण विधि

आधुनिकीकरण में शिक्षक की भूमिका

● आधुनिक विधियों में निपुर्ण होना एवं जिज्ञासु स्वभाव का व्यक्ति होना।

● सकारात्मक सोच और अभिप्रेरित करने वाला।

● समस्त भाषाओं का ज्ञान रखने वाला एवं सामाजिक परिवर्तनों को स्वीकार करने वाला।

● शिक्षक को शिक्षण के साथ-साथ रेडियो,टेलीविजन आदि के प्रयोग भी करना चाहिए।

● आधुनिक तकनीकी की समस्त जानकारी रखने वाला होना चाहिए। जिससे वह छात्रों के समस्त प्रश्नों का उन्हें उत्तर दे सकें।

तो दोस्तों आज आपने जाना कि आधुनिकीकरण क्या हैं (Modernization Meaning in Hindi) अगर आपको हमारी यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें। अन्य लाभकारी प्रकरणों को पढ़ने हेतु हमारे अन्य लेखों को जाकर देखें।

आधुनिकीकरण क्या है आधुनिकीकरण की विशेषताएं एवं प्रभावों का वर्णन कीजिए?

कुछ टिप्पणीकार आधुनिकतावाद को सोच की सम्पूर्ण रूप से सामाजिक दृष्टि से प्रगतिशील प्रवृत्ति के रूप में प्रस्तावित करते हैं, जो व्यावहारिक प्रयोग, वैज्ञानिक ज्ञान या प्रौद्योगिकी की सहायता के साथ, अपने वातावरण का निर्माण करने, इसमें सुधार लाने और इसे नयी आकृति प्रदान करने की मानव जाति की शक्ति की पुष्टि करता है

आधुनिकीकरण क्या है इन हिंदी?

आधुनिकीकरण का अर्थ (Modernization Meaning in Hindi) आधुनिक समाज में बढ़ते बदलावों को प्रदर्शित करने का कार्य करता हैं। यह वह व्यवस्था है जिसके अंतर्गत उद्योग और शहरीकरण को बढ़ावा देने का कार्य किया जाता हैं। इसमें तकनीकी विकास पर भी बल दिया जाता हैं। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं।

विकास क्या है विकास के आधुनिकीकरण के सिद्धांत की विवेचना कीजिए?

आधुनिकीकरण सिद्धान्त यह सिद्धांत देखता है कि देशों के कौन से पहलू लाभकर हैं और और कौन से आर्थिक विकास के लिए बाधक। इससे उन विशेष पहलुओं को ध्यान में रखकर की गयी विकास सहायता 'पारंपरिक' या 'पिछड़े' समाजों को आधुनिकता की ओर ले जा सकती है। आधुनिकीकरण सिद्धांत में विभिन्न अनुसंधान विषयों के वैज्ञानिकों ने योगदान दिया है।

विकास और आधुनिकीकरण से आप क्या समझते हैं?

आधुनिकीकरण एक परिवर्तन लाने की प्रक्रिया है, जिसका तात्पर्य है- विज्ञान व तकनीकी पर आधारित समाज की प्रक्रिया में परिवर्तन आना. शैक्षिक विकास के साथ आधुनिकीकरण की प्रक्रिया प्रत्यक्ष रूप से संबंधित है। इसका उद्देश्य जनसाधारण के जीवन स्तर को ऊँचा उठाना है।